शिशु

श्री नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shree Name Meaning in Hindi

जब किसी को पहली बार पता चलता है कि वो माता-पिता बनने वाले हैं, उस खुशी का अहसास उनसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता है। माता-पिता को नहीं पता होता है कि वो बेटी या बेटा में से किसके माँ-बाप बनने वाले हैं। इसलिए वो दोनों के ही नाम सोचकर चलते हैं। लेकिन कभी-कभी वह ऐसा नाम ढूंढते हैं जो बेटा और बेटी दोनों को दिया जा सके। ऐसे नाम ज्यादा नहीं होते हैं और इन्हें ढूंढना भी थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए हम आपकी मदद करते हुए एक ऐसे नाम के बारे में जिक्र करेंगे जो लड़का और लड़की दोनों का रखा जा सकता है। वह नाम श्री है। यह नाम बहुत ही छोटा और प्यारा है। यदि आपको भी यह नाम पसंद आया है और आप श्री नाम के लोग कैसे होते हैं जानना चाहते हैं तो इसके बारे में जानकारी लेने के लिए लेख को पूरा जरूर पढ़ें।

श्री नाम का मतलब और राशि

बच्चे के लिए नाम को चुनने से पहले उसकी अच्छी तरह से जांच-पड़ताल करना जरूरी होता है ताकि उसके अर्थ से लेकर उस नाम की राशि के प्रभाव तक के बारे में जान सकें। इसलिए माता-पिता नाम ढूंढने की प्रक्रिया को जिम्मेदारी भरा काम समझते हैं। कुछ नाम लड़का और लड़की दोनों का रखा जाता है। श्री भी उन्हीं नामों में शामिल है। ये नाम लड़का और लड़की दोनों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं श्री नाम का मतलब शुभ, देवी लक्ष्मी, समृद्धि, प्रतिभा, सौंदर्य, चमक, संगीत राग आदि होता है। यह नाम श्र अक्षर से शुरू होने के कारण कुंभ राशि में आता है। इस नाम के बारे में विस्तार में जानने के लिए आगे पढ़ें और जानें आपको यह नाम क्यों चुनना चाहिए।

ADVERTISEMENTS

नाम श्री
अर्थ शुभ, देवी लक्ष्मी, समृद्धि, प्रतिभा, सौंदर्य, चमक
लिंग लड़का/लड़की
अंक ज्योतिष 9
धर्म हिन्दू
राशि कुंभ
नक्षत्र शतभिषा (गो, सा, सी, सु, स,सि)
शुभ दिन शनिवार
शुभ रंग हल्का नीला और बैंगनी
शुभ रत्न नीलम

श्री नाम का अर्थ क्या है?

श्री नाम थोड़ा यूनीक है। ऐसे नाम लोग कम ही चुनते हैं क्योंकि ये नाम लड़का और लड़की दोनों के लिए चुना जाता है। अगर आपके दिमाग में भी अपने बच्चे के जन्म से पहले इस नाम का विचार आ रहा है तो इसके मतलब की भी जानकारी आपको होनी चाहिए। श्री नाम का मतलब शुभ, देवी लक्ष्मी, समृद्धि, प्रतिभा, सौंदर्य, आदि होता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस नाम के व्यक्ति अपने नाम के अर्थ के अनुरूप ही व्यवहार करते हैं। ये व्यक्ति दिखने में आकर्षक होने के साथ-साथ लोगों से बात-चीत करने में भी अच्छे होते हैं। इन व्यक्तियों की बुद्धि की बहुत तारीफ की जाती है। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन व्यक्तियों की अपने परिवार में सभी से बनती है और लोग इन्हें बहुत मानते हैं।

श्री नाम का राशिफल

श्री नाम की राशि कुंभ होती है। इस राशि के व्यक्ति नि:स्वार्थ भावना से लोगों की मदद करते हैं। इस राशि के व्यक्तियों के जीवन में भले ही संघर्ष लिखा होता है लेकिन ये अपनी मेहनत के दम पर सफलता जरूर हासिल करते है। इतना ही नहीं इन्हें अपने ज्ञान पर बहुत गर्व होता है। इन व्यक्तियों को आसानी से कोई नहीं समझ पाता है लेकिन अपने करीबियों के सामने ये दिल खोलकर अपनी बात सामने रखते हैं। इन व्यक्तियों में संस्कार कूट-कूट कर भरे होते हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर ग, श, ष, स और श्र को माना जाता है।

ADVERTISEMENTS

श्री नाम का नक्षत्र क्या है?

श्री नाम का नक्षत्र शतभिषा है और इस शतभिषा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह खाली वृत्त को माना जाता है। शतभिषा नक्षत्र के अन्य अक्षर इस प्रकार हैं – गो, सा, सी, सू ।

श्री जैसे कुंभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

श्री लड़कों और लड़कियों को दिया जाने वाला काफी संस्कारी नाम है और साथ ही यह नाम सुनने में भी बहुत अच्छा लगता है। यह नाम श्र अक्षर से शुरू होने के कारण कुंभ राशि में आता है। अगर आपको कुंभ राशि के हिसाब से और भी अन्य अक्षरों से बच्चों के नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर एक टेबल तैयार की है। इनमे से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम लिंग
सुकृति (Sukriti) लड़की
स्नेहा (Sneha) लड़की
समीर (Sameer) लड़का
सम्यक (Samyak) लड़का
शायला (Shayla) लड़की
गर्वित (Garvit) लड़का
गगन (Gagan) लड़का
गिरिशा  (Girisha) लड़की
गौरिका (Gaurika) लड़की
शशांक (Shashank) लड़का
श्यामक (Shyamak) लड़का
गार्गी (Gargi) लड़की
शमिका (Shamika) लड़की

श्री नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

श्री वैसे तो खुद में ही बहुत खूबसूरत नाम है, लेकिन इसके बावजूद आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का नाम इस नाम से मिलता-जुलता हो तो इससे जुड़े और भी नाम मौजूद हैं जिन्हें आप देख सकते हैं। श्री नाम से मिलते-जुलते नाम ये रहे –

नाम लिंग
श्रीकांत (Shrikant) लड़का
श्रिया (Shriya) लड़की
श्रीसंत (Sreesanth) लड़का
श्रीनाथ (Shreenath) लड़का
जयश्री (Jayshri) लड़की
श्रीनिवास (Shrinivas) लड़का
अनुश्री (Anushri) लड़की
तनुश्री (Tanushri) लड़की
श्रेयसी (Shreyasi) लड़की
श्रुतिकीर्ति (Shrutkirti) लड़की

श्री नाम के प्रसिद्ध लोग

श्री नाम आप लोगों ने कहीं न कहीं चर्चाओं में सुना तो होगा ही, लेकिन आज इस नाम के कुछ मशहूर व्यक्तियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए चलिए जानते हैं आखिर कौन हैं वो –

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
श्रीदेवी अभिनेत्री
श्री श्री रविशंकर आध्यात्मिक गुरु
श्री प्रकाश जायसवाल राजनीतिज्ञ
श्री मुरली अभिनेता

‘श्र से शुरू होने वाले लड़के/लड़कियों के नाम

यदि माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम श्र अक्षर से रखा जाए तो हमने कई बेहतरीन नामों को आपके लिए ढूंढा है चलिए उसपर एक नजर डालते हैं।

नाम अर्थ लिंग
श्रुतिका (Shrutikai) देवी पार्वती लड़की
श्रांत (Shrant) तपस्वी लड़का
श्रेया (Shreya) शुभता, समृद्धि लड़की
श्रेयस (Shreyas) भाग्यशाली, बेहतर लड़का
श्रन्या (Sharanya) महान, शक्ति लड़की
श्रीधर (Shridhar) भगवान विष्णु लड़का
श्रेय (Shrey) पुण्य, मुक्ति लड़का
श्रीलीन (Shrileen) भगवान में लीन लड़की
श्रवण (Shravan) माता-पिता को समर्पित पुत्र लड़का
श्रीनिधि (Shrinidhi) धन की देवी लड़की

श्री बहुत ही खूबसूरत और प्यारा नाम है जिसे सुनकर लोग आपकी तरफ आकर्षित जरूर होंगे। यह नाम लड़का और लड़की दोनों को दिया जा सकता है। इस नाम के व्यक्ति गुणी स्वभाव के माने जाते हैं। हमने इस लेख के जरिए इस नाम से जुड़ी सभी जरूरी बातों के बारे में विस्तार में बताया है। इस उम्मीद में ताकि आपको श्री नाम को चुनते समय किसी भी तरह की कोई परेशानी या मन में कोई शंका नहीं रहे। वैसे तो अपने बच्चे को नाम देना माँ-बाप की जिम्मेदारी होती है, लेकिन हम इस नाम रखने की प्रक्रिया में आपकी मदद कर पाएं तो हमे बेहद खुशी होगी।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

कमल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kamal Name Meaning in Hindi
किरण नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kiran Name Meaning in Hindi
कृष्णा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Krishna Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago