शिशु

सिद्धांत नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Siddhant Name Meaning in Hindi

जब घर में एक बच्चे का जन्म होता है, तो ऐसा लगता है जैसे भगवान ने हमारी झोली खुशियों से भर दी हो। कई बार बच्चे का जन्म अपने साथ इतनी सकारात्मकता और खुशियां लेकर आता है कि जिंदगी की मुश्किलें भी आसान लगने लगती हैं। अगर आपके घर बेटे ने जन्म लिया है और आप उसके लिए एक प्यारा, यूनीक और बेहतर अर्थ वाला नाम ढूंढ रहे हैं, तो ‘सिद्धांत’ नाम एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। हर नाम की अपनी एक खास पहचान और असर होता है। तो चलिए जानते हैं सिद्धांत नाम का मतलब, इसकी राशि और इस नाम से जुड़े स्वभाव की खास बातें।

सिद्धांत नाम का मतलब और राशि

सिद्धांत नाम का मतलब नियम, स्वीकृत विचार या स्थापित मत होता है। कई नाम ऐसे होते हैं जो अपनी तरफ लोगों को खींचते है, सिद्धांत भी ऐसा ही एक नाम है। कई मम्मी-पापा इसी प्यारे मतलब की वजह से इस नाम को अपने बेटे के लिए चुनते हैं। यह नाम कुंभ राशि में आता है। तो आइए जानते हैं कि सिद्धांत नाम वाले बच्चों का स्वभाव कैसा होता है, उनमें क्या खास बात होती है और क्यों ये नाम आपके बेटे के लिए एकदम बेहतरीन पसंद बन सकता है।

ADVERTISEMENTS

नाम सिद्धांत
अर्थ नियम, स्वीकृत विचार, स्थापित मत
लिंग लड़का
अंक ज्योतिष 7
धर्म हिन्दू
राशि कुंभ
नक्षत्र शतभिषा (गो, सा, सी, सु, स)
शुभ दिन शनिवार
शुभ रंग हल्का नीला, बैंगनी
शुभ रत्न नीलम

सिद्धांत नाम का अर्थ क्या है?

सिद्धांत नाम का मतलब नियम, स्वीकृत विचार या स्थापित मत  होता है और सिद्धांत नाम वाले बच्चे भी अपने स्वभाव से सबका दिल जीत लेते हैं। इस नाम वाले बच्चे बहुत ही मिलनसार होते हैं, यानी वे आसानी से सबके साथ घुल-मिल जाते हैं। ये जहां भी जाते हैं, अपनी एक अलग छाप छोड़ जाते हैं। इनकी सोच काफी तेज होती है, और ये किसी भी काम को करने से पीछे हटने वालों में नहीं होते हैं। सबसे खास बात इनका दिल बहुत बड़ा होता है। ये बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की मदद करना पसंद करते हैं और हमेशा लोगों के लिए कुछ अच्छा करने की सोच रखते हैं।

सिद्धांत नाम का राशिफल

सिद्धांत नाम की राशि कुंभ होती है। इस राशि वाले बच्चों में कई खासियतें होती हैं, जैसे ये अपने हर काम को पूरी ईमानदारी से करते हैं और अपने लक्ष्य को पाने के लिए कुछ भी करते हैं। सिद्धांत नाम वाले लड़के बड़ों की इज्जत दिल से करते हैं और हर परिस्थिति में खुद को ढाल लेना इन्हें अच्छे से आता है। ये बहुत सोच-समझकर रिश्ते बनाते हैं, खासकर दोस्ती करते वक्त सामने वाले इंसान को अच्छे से समझते हैं, तभी उन्हें अपना बनाते हैं।

ADVERTISEMENTS

सिद्धांत नाम का नक्षत्र क्या है?

सिद्धांत नाम का नक्षत्र ‘शतभिषा’ है और ज्योतिष के अनुसार शतभिषा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह खाली वृत्त या गोलाकार आकृति को माना जाता है। इस नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – गो, सा, सी, सु, स।

सिद्धांत जैसे कुंभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

सिद्धांत लड़कों का बहुत ही प्यारा नाम है, यह नाम कुंभ राशि में आता है। यदि आप सिद्धांत के अलावा इस राशि के अंतर्गत आने वाले अक्षर ग, स, श, द से दूसरा नाम ढूंढ़ रहे हैं, तो नीचे दिए गए नामों की लिस्ट को जरूर देखें

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
स्वस्तिक (Swastik) समय (Samay)
समर (Samar) सुयश (Suyash)
समीर (Sameer) संजय (Sanjay)
शशांक (Shashank) शौर्य (Shaurya)
शिवांशु (Shivanshu) शिवेंद्र (Shivendra)
दिव्यांश (Divyansh) दर्शन (Darshan)
दक्ष (Daksh) दिव्य (Divya)
गौरांग (Gaurang) ग्रीतिक (Greetik)
गंधार (Gandhar) गर्वित (Garvit)

सिद्धांत नाम से मिलते जुलते और भी नाम

अगर आप अपने बच्चे का नाम सिद्धांत रखने की सोच रहे हैं, या फिर कोई ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं जो सिद्धांत जैसा सुनने में अच्छा लगे, तो नीचे दी गई नामों की टेबल पर जरूर एक बार नजर डालें।

नाम नाम
सिद्धार्थ (Siddharth) सिद्धेश (Siddhesh)
सिद्धू (Siddhu) यथार्थ (Yatharth)
सिद्धेश्वर (Siddheshwar) सिद (Sid)
सुजॉय (Sujoy) सितेश (Sitesh)
वेदांत (Vedant) मितांत (Mitant)
आद्यांत (Adyant) निशांत (Nishant)
दिक्षांत (Dikshant) दिव्यांत (Divyant)

सिद्धांत नाम के प्रसिद्ध लोग

सिद्धांत नाम ना सिर्फ प्यारा है, बल्कि काफी लोकप्रिय भी है। बहुत से जाने-माने लोगों ने इस नाम के साथ अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हम आपके लिए ऐसे ही कुछ मशहूर लोगों की जानकारी लाए हैं जिनका नाम सिद्धांत है।

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
सिद्धांत कपूर अभिनेता
सिद्धांत शर्मा क्रिकेट खिलाड़ी
सिद्धांत गुप्ता अभिनेता
सिद्धांत गायकवाड़ शतरंज खिलाड़ी
सिद्धांत जायसवाल बॉडी बिल्डर
सिद्धांत इस्सर अभिनेता
सिद्धांत चतुर्वेदी अभिनेता
सिद्धांत कांबले स्पीड स्केटिंग एथलीट
सिद्धांत भोंसले गायक
सिद्धांत कौशल गीतकार

‘स’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

अगर आपके बच्चे के लिए ‘स’ अक्षर शुभ माना गया है और आप इसी अक्षर से कोई प्यारा या यूनिक नाम ढूंढ रहे हैं, तो नीचे दिए गए नामों को जरूर देखें हो सकता है आपको सही नाम यहीं मिल जाए।

नाम अर्थ
सृजन (Srujan) निर्माण या रचना करना
स्वप्निल (Swapnil) स्वप्न के समान
स्वरांश (Swaransh) संगीत के स्वरों का अंश
सुमेध (Sumedh) समझदार, बुद्धिमान
संकेत (Sanket) इशारा
सारांश (Saransh) सार
साकेत (Saket) भगवान विष्णु का नाम
सार्थक (Sarthak) अर्थपूर्ण
सत्यार्थ (Satyarth) सत्य का अर्थ
सत्यम (Satyam) ईमानदारी

सिद्धांत एक बहुत ही अर्थपूर्ण और बेहतरीन नाम है, जिसे बहुत से माता-पिता अपनी पहली पसंद बनाते हैं। अगर आपको इस नाम से जुड़ी जानकारी पसंद आई हो और समझ में भी आई हो, तो बिना किसी सोच-विचार के अपने लाडले का नाम ‘सिद्धांत’ जरूर रखें। यह नाम उसके जीवन में हमेशा सकारात्मकता और प्रसिद्धि लाएगा।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

सतीश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sathish Name Meaning in Hindi
संदीप नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sandeep Name Meaning in Hindi
सारांश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Saaransh Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago