प्रजनन क्षमता (फर्टिलिटी)

20 फर्टिलिटी फूड्स जो स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद करते हैं

ADVERTISEMENTS

यदि आप बच्चे के लिए प्लानिंग कर रहे हैं और एक पुरुष के रूप में अपनी फर्टिलिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको स्वस्थ आहार का पालन करना चाहिए। शाकाहारी भोजन के साथ-साथ अपने आहार में कुछ मांस आधारित भोजन शामिल करना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा हो सकता है। हेल्दी खाद्य पदार्थों का सेवन करके आप स्वाभाविक रूप से अपना स्पर्म  काउंट बढ़ा सकते हैं। इसलिए, अगर आप अपने यौन जीवन को बेहतर बनाना चाहते हैं और जल्द ही बच्चा चाहते हैं तो इन खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

स्पर्म काउंट को बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ

वो कौन से न्यूट्रिएंट्स और खाद्य पदार्थ हैं जो पुरुषों में स्पर्म काउंट को बेहतर करते हैं और आपको उन्हें अपने डाइट में जल्दी ही शामिल करना चाहिए। यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

1. डार्क चॉकलेट

पहला और बेहतरीन फूड जो स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद करता है वो है डार्क चॉकलेट। कोको बीन्स चॉकलेट को एंटीऑक्सिडेंट से भर देता है। डार्क चॉकलेट में एल-आर्जिनिन नामक एक एंजाइम भी होता है जो स्पर्म की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है। आप डेजर्ट के तौर पर रात के खाने के बाद अपने साथी के साथ डार्क चॉकलेट शेयर कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

2. अंडे

अंडे को एक सुपरफूड माना जाता है और यह स्पर्म काउंट को बढ़ाने में भी मदद करता है। अंडे में विटामिन ई और प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो स्पर्म की गतिशीलता को बढ़ाने में सहायक होता है। अंडे का सेवन करने से यह स्पर्म को फ्री रेडिकल्स से भी बचाता है, जिससे फर्टिलाइजेशन की संभावना दोगुनी हो जाती है। अंडे में जिंक भी भरपूर होता है, जो स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद करता है।

3. गोजी बेरीज

स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए यह भारतीय सुपरफूड, गोजी बेरीज बेहतरीन तरीके से काम करता है। गोजी बेरीज स्क्रोटम सैक के आसपास के मूड और तापमान को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे स्पर्म का उत्पादन बेहतर तरीके से होता। हालांकि इसके लिए कोई मेडिकल प्रूफ नहीं है, इसमें एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो स्पर्म   को बढ़ाने और फर्टिलिटी को बेहतर करने में मदद करते हैं।

ADVERTISEMENTS

4. केले

केला स्पर्म प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। यह फल विटामिन बी1 और सी व  मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो स्पर्म काउंट को बढ़ाता है और स्पर्म बनने में मदद करता है। केले में ब्रोमेलैन नामक एंजाइम मौजूद होता है, जो स्पर्म काउंट को बढ़ाता है। यह सेक्स हार्मोन को भी रेगुलेट करता और आपका मूड अच्छा करता है। इसलिए यदि आप केला खाना पसंद करते हैं, तो इसे खाना जारी रखें।

5. लहसुन

लहसुन कैंसर को रोकने के साथ-साथ स्क्रोटम में स्पर्म के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें एलिसिन होता है जो सही हिस्सों में ब्लड सर्कुलेशन के लिए आवश्यक होता है। ब्लड फ्लो यौन अंगों में अच्छी तरह से सर्कुलेट करता और उन्हें किसी भी प्रकार की क्षति से बचाता है। सेलेनियम, जो लहसुन में पाया जाने वाला एक और महत्वपूर्ण एंजाइम है, यह भी स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद करता है।

ADVERTISEMENTS

6. पालक

पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, क्योंकि ये हमारे शरीर की बहुत सारी गतिविधियों को नियंत्रित करने में मदद करता है। पत्तेदार साग सब्जी स्पर्म के उत्पादन को विशेष रूप से बेहतर करती है। पालक में फोलिक एसिड पाया जाता है है जो स्पर्म के विकास के लिए आवश्यक है।

7. शतावरी

शतावरी, विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है, जो स्पर्म को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है। यह स्पर्म काउंट को बढ़ाता है और आपकी फर्टिलिटी को और भी बेहतर करता है।

ADVERTISEMENTS

8. अखरोट

अखरोट को ब्रेन फूड कहा जाता है, लेकिन यह स्पर्म काउंट को बढ़ाने में भी सहायक है। इसमें प्रचुर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होने के कारण, यह स्पर्म की लाइफ बढ़ाता है।

9. ओएस्टर

ओएस्टर जिंक का एक अच्छा स्रोत है, जो स्पर्म की गतिशीलता में सुधार करता है। इसलिए ओएस्टर खाएं, यह ग्लाइकोजन और टॉरिन प्रदान करके रिप्रोडक्टिव सिस्टम को बेहतर करता है।

ADVERTISEMENTS

10. अश्वगंधा (जिनसेंग)

यह प्राचीन जड़ एक बेहतरीन कामोद्दीपक है और इसका बहुत वर्षों से खाना पकाने में इस्तेमाल किया जाता रहा है। यह न केवल टेस्टोस्टेरोन बढ़ाता है, बल्कि इरेक्टल डिसफंक्शन के उपचार में भी मदद करता है। यह ताजा या सूखा दोनों ही रूप में उपलब्ध होता है और आप इसकी चाय बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

11. अनार

अनार को सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए जाना जाता है। एंटीऑक्सिडेंट का एक समृद्ध स्रोत होने के नाते, अनार  स्पर्म के लेवल को बढ़ाने और स्पर्म प्रोडक्शन की गुणवत्ता को बेहतर करने में मदद करता है। आप अनार के दाने को ऐसे ही खा सकते हैं या फिर इसका जूस बनाकर भी हर दिन पी सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

12. कद्दू के बीज

कद्दू का बीज एंटीऑक्सिडेंट, फाइटोस्टेरॉल और अमीनो एसिड से भरपूर होता है, जो पुरुषों में फर्टिलिटी को बढ़ाता है। कद्दू के बीज भी स्पर्म काउंट और उसकी वाइटैलिटी को बढ़ाने में संयोग करते हैं। आप इसे सलाद टॉपिंग के रूप में डाल सकते हैं या स्नैक के रूप में कच्चा भी खा सकते हैं।

13. गाजर

गाजर को स्नैक और एक सब्जी दोनों की तरह ही इस्तेमाल किया जा सकता है । गाजर बीटा-कैरोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है, इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट स्पर्म को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। इसके बदले में, यह अंडे तक स्पर्म को पहुँचाने में सहायता करता है।

ADVERTISEMENTS

14. दाल

पकी हुई दाल फोलिक एसिड का एक अच्छा स्रोत है जो स्पर्म  के प्रोडक्शन में अहम भूमिका निभाता है। फोलिक एसिड की कमी से पुरुषों में क्रोमोसोम अब्नोर्मलिटी हो सकती है, इसलिए रोजाना दाल का सेवन करना जरूरी है।

15. जिंक युक्त खाद्य पदार्थ

कोई भी भोजन जो जिंक से भरपूर होता है, वह स्पर्म को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। यह कामेच्छा को भी उत्तेजित करता है। हर तरह की मछली में जिंक अच्छी मात्रा में पाया जाता है। आप जिंक को अपने आहार में शामिल करने के लिए नट्स, बीन्स, साबुत गेहूँ, फोर्टिफाइड सीरियल और डेयरी प्रोडक्ट  का सेवन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

16. ब्रोकोली

आपके शरीर में विटामिन ए की कमी से आपका फर्टिलिटी लेवल कम हो जाता है, इससे बचने के लिए आप अपने आहार में ब्रोकोली शामिल कर सकते हैं। इसका सेवन करने से हेल्दी और एक्टिव स्पर्म बनते हैं।

17. मेथी

यह एक पारंपरिक मसाला है जो भारतीय घर में पाया जाता है। ‘मेथी’ को स्पर्म काउंट बढ़ाने और कामेच्छा को उत्तेजित करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसका उपयोग दाल या किसी अन्य सब्जी में किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS

18. ऑलिव ऑयल

नियमित रूप से ऑलिव ऑयल का सेवन स्पर्म काउंट और स्पर्म की क्वालिटी को सुधारने में मदद करता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, ऑक्सीजन के फ्लो को टेस्टिकल में बढ़ाता है और हेल्दी स्पर्म का निर्माण करने में मदद करता है।

19. टमाटर

टमाटर फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए एक बेहतरीन भोजन है। उनमें लाइकोपीन होता है जो स्पर्म की बनावट और उसकी एक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है। टमाटर के नियमित सेवन से पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ सकती है।

ADVERTISEMENTS

20. बेरीज

गोजी बेरी, रसभरी, स्ट्रॉबेरी, क्रैनबेरी और ब्लूबेरी आदि में शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट और क्वेरसेटिन व रेसवेराट्रॉल जैसे एंटीइंफ्लेमेटरी पोषक तत्व होते हैं, जो स्पर्म की क्वालिटी और उत्पादन को बढ़ाने में मदद करते हैं।

फर्टिलिटी को बेहतर करने के लिए कुछ टिप्स

इन खाद्य पदार्थों को खाने के अलावा, आपको अपने स्पर्म हेल्थ को बेहतर करने के लिए अपनी लाइफस्टाइल में भी बदलाव करना होगा। तो यहाँ कुछ टिप्स दी गई हैं,  जिनका आपको पालन करना चाहिए यदि आप अपने फर्टिलिटी लेवल को बेहतर करना चाहते हैं।

ADVERTISEMENTS
  1. अपने फर्टिलिटी लेवल को बेहतर करने के लिए, आपको धूम्रपान छोड़ना चाहिए (अगर आप धूम्रपान करते हैं)। धूम्रपान पुरुषों में उनके फर्टिलिटी लेवल को प्रभावित करता है, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि आप धूम्रपान करना छोड़ दें।
  2. लंबे समय तक बैठने से बचें, क्योंकि यह आपके स्क्रोटम के तापमान को बढ़ा सकता है, जो आपके फर्टिलिटी लेवल को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा, लंबे समय तक हॉट टब बाथ न लें।
  3. अगर आप बच्चा चाहते हैं, तो बार-बार शारीरिक संबंध बनाएं। अपनी पत्नी के साथ तब शारीरिक संबंध बनाएं जब वह ओवुलेट कर रही हो, इस प्रकार निश्चित रूप से उसके गर्भवती होने की संभावना बढ़ जाएगी, लेकिन बार-बार सेक्स करने से आपकी फर्टिलिटी लेवल में सुधार होगा।
  4. यदि आप अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त हैं, तो अपने वजन को हेल्दी बनाए रखने के लिए मेहनत करें। अधिक वजन या मोटापा हार्मोनल संतुलन को बिगाड़ता है, जो स्पर्म काउंट को भी कम करता है।
  5. हेल्दी फैट का सेवन बढाएं। ओमेगा-3 और ओमेग-6 जैसे पॉलीअनसेचुरेटेड फैट स्पर्म मेम्ब्रम के स्वस् विकास में मदद करते हैं। इसलिए आप ओमेगा-3 की खुराक भी ले सकते हैं।

अपने आहार में पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करने और एक हेल्दी लाइफस्टाइल का पालन करने से, आपकी फर्टिलिटी में वृद्धि होगी। इसलिए ऊपर बताए गए खाद्य पदार्थों का सेवन करें और धूम्रपान बिलकुल  छोड़ दें (अगर आप धूम्रपान करते हैं) और स्वस्थ्य जीवन जीएं।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए 12 सर्वश्रेष्ठ जड़ी बूटियाँ
महिलाओं और पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए 20 प्रभावी घरेलू उपाय

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

5 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

5 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

5 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

5 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

5 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

5 months ago