शिशु

सुरभि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Surabhi Name Meaning in Hindi

बेटियां सबके दिलों की रानी होती हैं क्योंकि वे बचपन से ही सबका ख्याल रखती हैं। तो क्या आपके घर में लक्ष्मी का आगमन हुआ है और आप अपनी राजकुमारी के लिए एक ऐसे नाम की खोज में जुटे हुए हैं जो उसके व्यक्तित्व में चार चाँद लगा दे। अगर आप ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं जो आपकी बेटी को दूसरों से अलग करे तो आप उसका नाम ‘सुरभि’ रख सकते हैं। सुरभि लड़कियों का एक लोकप्रिय नाम है जो कई लोगों को पसंद आता है। यदि आपको सुरभि नाम के अर्थ, राशिफल, इत्यादि के बारे में भी जानना है तो आप हमारे आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

सुरभि नाम का मतलब और राशि

हर नाम में कोई अर्थ छुपा होता है, जिसे जानकर ही माता पिता को अपने बच्चे का नाम रखना चाहिए। इसी तरह सुरभि नाम का मतलब सुगंध और दिव्य गाय होता है। सुरभि नाम की लड़कियों में आप इनके मतलब के जैसे गुण देख सकते हैं। सुरभि नाम की राशि कुंभ होती है। यदि आप सुरभि नाम के अंकज्योतिष, नक्षत्र, राशिफल, व्यक्तित्व इत्यादि के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इसके लिए आगे पढ़ना न भूलें।

नाम सुरभि
अर्थ सुगंध, एक दिव्य गाय
लिंग लड़की
धर्म हिंदू
अंकज्योतिष 6
राशि कुंभ
नक्षत्र शतभिषा (गो, सा, सि, सु, स, सी)
शुभ दिन शनिवार
शुभ रंग हल्का नीला, बैंगनी
शुभ रत्न नीलम रत्न

सुरभि नाम का अर्थ क्या है?

सुरभि लड़कियों का यूनिक नाम है जिसका अर्थ मीठी सी सुगंध होता है और यह एक दिव्य गाय का नाम भी है। इस अर्थ की झलक आप सुरभि नाम की लड़कियों के स्वभाव में देख सकते हैं। सुरभि नाम की लड़कियों का व्यक्तित्व सहानुभूति पूर्ण होता है। ये करुणा से भरी होती हैं जिसके कारण उनमें दूसरों के प्रति दया भावना होती है और दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा आगे आती हैं। ये अपने भाग्य पर नहीं बल्कि अपनी मेहनत और लगन से सफलता स्वाद चखती हैं। हालाँकि कभी-कभी इन लड़कियों के काम इतने अतरंगी होते हैं कि इन्हें समझ पाना मुश्किल होता है। इन्हें अपनी बुद्धि पर बड़ा गर्व होता है।

सुरभि नाम का राशिफल

सुरभि नाम की लड़कियों की राशि कुंभ होती है। कुंभ राशि चक्र की सबसे अंतिम राशि है। कुंभ राशि की सुरभि नाम की लड़कियां अपने मन की मालिक होती हैं। उन्हें जो जी में आता है वो करती हैं। इनके फैसले को कोई बदल नहीं सकता है। इनको गुस्सा भी बहुत आता है। सुरभि नाम की लड़कियां दिमाग से तेज और जोश से भरपूर होती हैं। इन्हें दोस्ती करना पसंद होता है। ये लड़कियां दिल की ईमानदार होती हैं। साथ ही ये लड़कियां दयालु भी होती हैं।

सुरभि नाम का नक्षत्र क्या है?

सुरभि नाम का जन्म नक्षत्र शतभिषा होता है जिसका प्रतीक चिन्ह खाली चक्र होता है। इस नक्षत्र में आने वाले अन्य नाम गो, सा, सि, सु, स, सी अक्षरों से शुरू होते हैं।

सुरभि जैसे कुंभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

कुंभ राशि के अंतर्गत कई अक्षर आते हैं जैसे की ग, स, श, श्र और द। इन अक्षरों से लड़कियों के कई सुंदर नाम होते हैं तो यदि आप कुंभ राशि के हिसाब से अपनी लाडली का नाम रखना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। नीचे की टेबल में ऐसे ही कुछ नाम दिए गए हैं इसे जरूर पढ़ें।

नाम नाम
गौतमी (Gautami) दीप्ती (Dipti)
गायत्री (Gayatri) सत्या (Satya)
शैलजा (Shailaja) शैली (Shaili)
श्रेया (Shreya) श्रेयसी (Shreyasi)
दिया (Diya) शिरीजा (Shirija)
समायरा (Samayra) समीरा (Sameera)
शांभवी (Shambhavi) स्वास्तिका (Swastika)

सुरभि नाम से मिलते जुलते और भी नाम

सुरभि लड़कियों का खूबसूरत नाम है और यदि आप इसके जैसे ही कुछ और खूबसूरत नाम जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे की सारणी को जरूर पढ़ना चाहिए।

नाम नाम
आराभी (Aarabhi) सनाभी (Sanabhi)
वल्लभी (Vallabhi) कौस्तुभी (Kaustubhi)
वैदर्भी (Vaidarbhi) स्वयंभी (Swayambhi)
शुभी (Shubhi) आरंभी (Aarambhi)
सौरभी (Saurabhi) विभी (Vibhi)

सुरभि नाम के प्रसिद्ध लोग

सुरभि नाम की कई प्रख्यात लड़कियां हमारे बीच उपस्थित हैं जो अलग-अलग क्षेत्रों में अपने नाम का डंका बजाने में कामयाब हुई हैं। नीचे इनमें से कुछ के बारे में उनके पेशे के साथ जानकारी दी गई है।

नाम पेशा
सुरभि ज्योति अभिनेत्री
सुरभि भावे अभिनेत्री
सुरभि मालिक आईएएस अफसर
सुरभि आनंद सिंह एक्टिविस्ट, वकील
सुरभि नाइक लेखिका
सुरभि वैद स्पोर्ट्स प्रेजेंटर
सुरभि चंदना अभिनेत्री

‘स’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

सुरभि नाम ‘स’ अक्षर से शुरु होता है जो काफी प्रभावशाली नाम है तो यदि आप भी अपनी बेटी का नाम ‘स’ अक्षर से रखना चाहते हैं तो आपको नीचे की तालिका से कोई यूनिक नाम मिल सकते हैं।

नाम अर्थ
सुधा (Sudha) शुद्ध, अमृत, कल्याण, बिजली
सानवी (Saanvi) देवी लक्ष्मी का एक नाम
समीक्षा (Sameeksha) विश्लेषण
सुष्मिता (Sushmita) सुंदर मुस्कान
सृष्टि (Srishti) निर्माता, जगत
सनाया (Sanaya) प्रख्यात, विशिष्ट
सती (Sati) सच्चा
सारिका (Sarika) राजकुमारी, मैना पक्षी
स्वरा (Swara) सुबह, ध्वनि की देवी
सौंदर्या (Saundarya) सुंदरता, आभा

जैसा कि इस लेख में हमने जाना की सुरभि लड़कियों का एक प्यारा नाम है जो माता पिता और बच्चों दोनो को पसंद आता है। यदि आप अपनी बेटी का नाम सुरभि रखते हैं तो आपकी बेटी आपसे बहुत ज्यादा प्रसन्न हो सकती हैं क्योंकि नाम है ही इतना सुंदर। इसीलिए अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इस नाम से अपनी लाडली का नामकरण जरूर करें। यह लेख आपको कैसा लगा इसे कॉमेंट बॉक्स पर जाकर जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें:

सोनम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sonam Name Meaning in Hindi
सलोनी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Saloni Name Meaning in Hindi
समृद्धि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Samriddhi Name Meaning in Hindi

पायल कश्यप

Recent Posts

अकबर बीरबल की कहानी: चोर की दाढ़ी में तिनका | A Speck In The Beard of A Thief Story In Hindi

अकबर और बीरबल की कहानियाँ बच्चों के लिए मनोरंजक के साथ-साथ ज्ञानवर्धक भी होती हैं।…

22 hours ago

अकबर-बीरबल की कहानी: सबसे बड़ी चीज | Akbar-Birbal: The Biggest Thing Story In Hindi

अकबर और बीरबल की कहानियां सदियों से बच्चों के दिलों में बसती आई हैं। ये…

22 hours ago

एक्टोपिक प्रेगनेंसी के बाद फिर से गर्भवती होना – Ectopic Pregnancy Ke Baad Fir Se Pregnant Hona

कभी-कभी गर्भावस्था में भ्रूण सही जगह यानी गर्भाशय की दीवार से चिपकने की बजाय फैलोपियन…

22 hours ago

पुरुष और महिलाओं में प्रजनन क्षमता के लिए विटामिन ‘ई’ | Purushon Aur Mahilaon Mein Fertility Ke Liye Vitamin E

हम जानते हैं कि शरीर के लिए सभी विटामिन जरूरी होते हैं। इनमें से विटामिन…

2 days ago

नृत्य करने वाली बारह राजकुमारियों की कहानी | Twelve Dancing Princesses Story In Hindi

ये कहानी एक राजा की है जिसकी 12 राजकुमारियां थीं। राजा अपनी बेटियों से बहुत…

2 days ago

दो बैलों की कथा l Munshi Premchand Stories: A Tale Of Two Oxen In Hindi

हिंदी के प्रसिद्ध उपन्यासकार और लेखक मुंशी प्रेमचंद ने 1931 में दो बैलों की कथा…

2 days ago