ट अक्षर से शुरू होने वाले शब्द | T Akshar Se Shuru Hone Wale Shabd

ट अक्षर से शुरू होने वाले शब्द | T Akshar Se Shuru Hone Wale Shabd
ADVERTISEMENTS

हिंदी वर्णमाला में अक्षरों को उच्चारण के आधार पर बांटा गया है। जैसे गले से निकलने वाले अक्षर कंठ्य कहलाते हैं या जिन अक्षरों को तालु की मदद से बोला जाता है उन्हें तालव्य कहते हैं। इसी तरह कुछ अक्षर मूर्धा यानी ऊपर के दांतों के पिछले भाग और जीभ की मदद से बोले जाते हैं, इन्हें मूर्धन्य कहते हैं।  ट, ठ, ड, ढ और ण ये अक्षर हैं। वर्णमाला के बाकी अक्षरों की तुलना में इनका उपयोग कम होता है लेकिन फिर भी बच्चों के लिए इनका शुद्ध उच्चारण सीखना जरूरी है।

ट अक्षर वाले शब्द हिंदी में आम बोलचाल में काफी इस्तेमाल किए जाते हैं। इसके साथ ही अंग्रेजी के कई शब्द हैं जो ‘टी’ अक्षर से शुरू होते हैं और हम रोजमर्रा में बहुतायत में प्रयोग करते हैं। तो ऐसे ही शब्दों की लिस्ट हमने इस लेख में दी है। ये सभी शब्द अपने बच्चे को याद कराइए ताकि वह ट अक्षर का अधिक से अधिक उपयोग करना सीख सके।

‘ट’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्द

बच्चे को भाषा पर अच्छी पकड़ बनाने के लिए किसी भी अक्षर से शुरू होने वाले जो शब्द आसान हों और जिनका प्रयोग लिखने-बोलने में अक्सर होता हो, उनसे शुरुआत करानी चाहिए। बच्चे को ऐसे शब्द जल्दी याद होते हैं और फिर वह इन्हें खुद से पढ़ने और लिखने की कोशिश भी करता है। इस लेख में हमने ट से शुरू होने वाले शब्दों को अक्षरों की संख्या के अनुसार 4 श्रेणियों में बांटा है जिनका क्रम है – 2 अक्षर वाले शब्द, 3 अक्षर वाले शब्द, 4 अक्षर वाले शब्द और 5 अक्षर वाले शब्द।

ADVERTISEMENTS

‘ट’ से शुरू होने वाले 2 अक्षर वाले शब्द

शुरुआत बच्चे को दो अक्षर वाले शब्द सिखाने से करें। ये छोटे शब्द बोलने में बेहद सरल हैं। कुछ में सिर्फ एक मात्रा का ही प्रयोग हुआ है। ट से शुरू होने वाले दो अक्षर वाले शब्द जानने के लिए नीचे की टेबल पढ़ें:

टक टांका
टाँक टांग
टका टंकी
टन टप
टिप टर
टस टाँच
टाँगा टांड
टिड्डा टीस
टापू टोपी
टोली टार
टाल टाट
टिंडा टिन
टीला टीका
टूटा टूटी
टोंटी टेंट
टेक टूक
टूट टेढ़ा
टोला टोह
टेस्ट ट्रक
टैक्सी टेप
टॉर्च टाई
टॉफी ट्रॉफी
टैंक टॉप
टॉय ट्रिप
ट्री टैक्स
टच टैटू
टब टमी
ट्यूब ट्रॉली

‘ट’ से शुरू होने वाले 3 अक्षर वाले शब्द

दो अक्षर के बाद तीन अक्षर वाले शब्द सिखाएं। इस तरह धीरे-धीरे आगे बढ़ने से बच्चे को शब्द याद रखने में परेशानी नहीं होगी। ट से शुरू होने वाले तीन अक्षर वाले शब्द नीचे जानिए।

ADVERTISEMENTS
टंकण टांकना
टंकार टांगना
टंगना टक्कर
टपक टटोल
टपका टहल
टहनी टालना
टलना टाँचना
टापना टिप्पणी
टपाल टोकरी
टिकिया टुकड़ा
टिंबर टाइम
टाइप टिकट
टाइट टाइल
टॉनिक टायर
टीचर टेलर
टनल टैंकर
टैलेंट टाकीज
टेनिस टेबल
टोस्ट टोस्टर
ट्यूशन टोमेटो
ट्रैक्टर ट्रैफिक

‘ट’ से शुरू होने वाले 4 अक्षर वाले शब्द

ट से शुरू होने वाले चार अक्षर वाले शब्द जो बच्चों के काम के हैं, वे संख्या में बहुत अधिक नहीं हैं। ये ज्यादातर बोलचाल में इस्तेमाल होते रहते हैं इसलिए बच्चा इनसे परिचित भी होगा।

टिटहरी टहनियाँ
टटोलना टूटफूट
टेढ़ामेढ़ा टमाटर
टेलीग्राम ट्रांसफर
टेलीस्कोप टैबलेट
टेक्नोलॉजी टेलीफोन
टाइपिंग टाइपिस्ट
टूर्नामेंट टॉयलेट
ट्रांजिस्टर ट्रांसपोर्ट
टाइगर टॉर्टोइस
टूथब्रश टूथपेस्ट

‘ट’ से शुरू होने वाले 5 अक्षर वाले शब्द

दूसरी कक्षा के बाद विद्यार्थियों के लिए बड़े शब्द सीखना जरूरी हो जाता है। वे इन शब्दों की मदद से हिंदी भाषा के लेखन में सुधार कर सकते हैं। ट से शुरू होने वाले पाँच अक्षर वाले शब्द जानने के लिए नीचे पढ़िए।

ADVERTISEMENTS
टायफाइड टिमटिमाना
टेम्परेचर टेलीविजन
ट्रांसफॉर्मर टोनाटोटका
टीकाटिप्पणी टेबलक्लॉथ
टालमटोल टाउनहाल
टहलकर टकसालना

 

जब आप अपने बच्चे को किसी अक्षर की पहचान कराएं तो उसे इस बात के लिए प्रोत्साहित करें कि वह यह खोजे कि उसके आसपास की चीजों में भी उस अक्षर का प्रयोग हुआ है क्या। उसे इसमें मजा भी आएगा और वह नए शब्द भी सीखेगा। साथ ही इस बात का पूरा ख्याल रखें कि वह अक्षर का शुद्ध उच्चारण करे, चाहे उसका उपयोग शब्द के बीच में हुआ हो या शुरुआत में। अगर आपको यह लेख काम का लगा हो तो हमें कमेंट करके बताएं और साथ ही चाहें तो सुझाव भी भेजें।