बच्चों की कहानियां

तीन मछलियों की कहानी | Three Fishes Story In Hindi

ADVERTISEMENTS

ये कहानी तीन मछलियों की है, जो की एक दूसरे की बहुत अच्छी दोस्त थी। लेकिन तीनों मछलियों में दो मछलियां ज्यादा समझदार थीं, लेकिन तीसरी सबकुछ भाग्य के भरोसे छोड़ देती थी। इस कहानी में बताया गया है कि कैसे सिर्फ भाग्य के भरोसे बैठने से आपका जीवन संकट में आ सकता है। ऐसा करने से आप न सिर्फ अपने आप को बल्कि आपसे जुड़े अन्य लोग भी मुश्किल में डाल सकते हैं। आइए पूरी कहानी पढ़कर जानते हैं कि आखिर अंत में मछलियों के साथ क्या हुआ और उनके भाग्य ने उनका कितना साथ दिया।

कहानी के पात्र(Characters Of Story)

  • तीन मछलियां
  • मछुआरा

तीन मछलियों की कहानी | Three Fishes Story In Hindi

कुछ समय पहले की बात है, एक बहुत घना जंगल हुआ करता था जिसमें एक बहुत बड़ा तालाब था। उस तालाब में कई सारी मछलियां रहती थीं। इन मछलियों में तीन मछलियां एक-दूसरे की बहुत अच्छी दोस्त थीं, लेकिन तीनों का स्वभाव एक दूसरे से बिलकुल अलग था।

तीनों मछलियों में दो मछलियां काफी समझदार थीं। पहली मछली मुसीबत आने से पहले ही खुद को बचा लेती थी। वहीं दूसरी वाली मुसीबत पड़ने पर खुद का बचाव कर लेती थी। लेकिन तीसरी वाली मछली हर चीज तकदीर पर छोड़ देती थी। उसका कहना था कि यदि मुसीबत आनी होगी तो हम उसे रोक नहीं सकते हैं और अगर भाग्य में नहीं लिखा होगा तो कोई हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।

ADVERTISEMENTS

एक दिन वहां से गुजर रहे एक मछुआरे ने उस तालाब को देख लिया और उसने उस तालाब में बहुत सारी मछलियां भी देख ली। मछुआरे ने बिना देर किए अपने साथियों को तालाब के बारे में जानकारी दी सभी ने अगले दिन तालाब के पास आ कर सभी मछलियों को पकड़ने की योजना बनाई। लेकिन मछली ने मछुआरे और उसके साथियों की सारी बातें सुन ली थी। उसने तालाब में रहने वाली सभी मछलियों को एक साथ बुलाकर मछुआरे की बात बताई। पहली मछली ने बोला कि हो सकता है कल मछुआरा आए और हम सबको जाल में फंसा कर ले जाए, इससे पहले हमें ये तालाब छोड़कर चले जाना चाहिए।

इतने में तीसरी मछली बोल पड़ी कि यदि मछुआरा कल नहीं आया तो? ये हमारा घर है, हम कैसे इसे छोड़कर चले जाएं। यदि हमारे नसीब में मरना लिखा होगा, तो हम कहीं भी और कभी भी मर सकते हैं। लेकिन अगर ऐसा नहीं होगा, तो हमें कुछ भी नहीं हो सकता है। तालाब की कुछ मछलियों ने तीसरी मछली बात को मान ली और वहीं रुक गईं।

ADVERTISEMENTS

बाकी दोनों मछलियां तीसरी मछली को समझाने में असफल थीं, इसलिए वह अन्य मछलियों के साथ तालाब छोड़कर चली गईं। अगली सुबह मछुआरा अपने साथियों के साथ आया और तालाब पर जाल बिछा दिया। जो मछलियां तालाब में थीं वह सब जाल में फंस गईं।

जिन मछलियों ने तालाब छोड़ दिया था उन सभी की जान बच गई और जो रुक गई थी वे सभी मछुआरे के जाल में फंस गईं। मछुआरे ने सभी मछलियों को एक डलिया में डाल दिया, जिसमें सभी तड़पते हुए मर गई।

ADVERTISEMENTS

तीन मछलियों की कहानी से सीख (Moral of Three Fishes Hindi Story)

तीन मछली की इस कहानी से हमें ये सीख मिलती है कि मुसीबत के समय हमें हर चीज भाग्य पर नहीं छोड़नी चाहिए, बल्कि समझदारी के साथ काम करना चाहिए और संकट से बचने के लिए उपाय सोचना चाहिए।

तीन मछलियों की कहानी का कहानी प्रकार (Story Type of Three Fishes Hindi Story )

यह कहानी नैतिक कहानियों में आती है जिसमें यह बताया गया है सिर्फ भाग्य के भरोसे कभी नहीं बैठना चाहिए। हमारा भाग्य भी हमारे ही कर्मों पर टिका होता है।

ADVERTISEMENTS

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. तीन मछलियों की नैतिक कहानी क्या है?

तीन मछलियों की कहानी में ये बताने का प्रयास किया गया है कि हमे भाग्य  के भरोसे सब कुछ नहीं छोड़ना चाहिए बल्कि मुसीबत आने से पहले उसका उपाय ढूंढकर रखना चाहिए।

2. हमें भाग्य के भरोसे क्यों नहीं रहना चाहिए?

भाग्य हमारा तभी साथ देता जब तक हम खुद मेहनत करते हैं। यदि हम चीज नसीब के ऊपर छोड़ देंगे, तो हो सकता है संकट आने पर हमारे पास उससे बचने का कोई उपाय नहीं हो। इसलिए बेहतर यही होगा कि आप भाग्य पर नहीं अपनी समझदारी के साथ जीवन को जीएं।

ADVERTISEMENTS

निष्कर्ष (Conclusion)

इस कहानी का मकसद सिर्फ ये है कि हमें कभी भी तकदीर के भरोसे अपना जीवन नहीं जीना चाहिए। क्योंकि कभी-कभी भाग्य हमारा साथ नहीं देता है और हम मुसीबत में फंस सकते हैं। ऐसे ही तीसरी मछली के साथ हुआ, जो सब कुछ भाग्य के भरोसे छोड़ देती थी लेकिन अंत में उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

बिल्ली और चूहों की कहानी (Story of The Cat And Rats In Hindi)
धोबी का गधा की कहानी (Story Of Washerman’s Donkey In Hindi)
ऊँट और सियार की कहानी (The Camel And The Jackal Story In Hindi)

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

4 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

4 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

4 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

4 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

4 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

5 months ago