तेजस्वी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Tejasvi Name Meaning in Hindi

Tejasvi Name Meaning in Hindi

हर मम्मी-पापा का सपना होता है कि जब उनका बच्चा इस दुनिया में आए, तो उसे जिंदगी की हर वो चीज मिले जो सबसे खास हो और उसकी शुरुआत एक प्यारे से नाम से होती है। ‘तेजस्वी’ एक ऐसा नाम है जो सुनते ही दिल खुश हो जाता है, यह एक यूनिक और सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ नाम है। इस नाम की एक अलग ही चमक होती है, जैसे नाम में ही कोई रौशनी छुपी हो। तेजस्वी नाम सुनते ही लोगों के मन में इसका मतलब जानने की चाहत होती है। यह नाम लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए इस्तेमाल होता है। इस नाम के बच्चे आत्मविश्वास से भरे हुए, स्मार्ट और दिल से बहुत प्यारे होते हैं। जब भी माता-पिता अपने बच्चे के लिए कुछ चुनते हैं, तो हमेशा बेस्ट ही चुनना चाहते हैं और ‘तेजस्वी’ नाम सच में एक बेहतर पसंद बन सकता है। चलिए अब इस नाम को और भी करीब से जानते हैं।

तेजस्वी नाम का मतलब और राशि

जब घर में एक नन्हे मेहमान का आगमन होता है, तो हर कोई चाहता है कि उसका नाम प्यारा भी हो और मतलब में भी खास हो। ‘तेजस्वी’ ऐसा ही नाम है, जो सुनने में यूनिक है और इसका मतलब भी लाजवाब होता है। तेजस्वी नाम का अर्थ प्रतिभाशाली, उज्ज्वल, शानदार और चमकदार है। इस नाम के बच्चे आत्मविश्वासी और अपनी अलग पहचान बनाने वाले होते हैं। तेजस्वी नाम की राशि तुला होती है, जो संतुलन और सुंदरता की मिसाल होती है। अगर आप अपने बेटे या बेटी के लिए एक अच्छा और बेहतर नाम ढूंढ रहे हैं, तो ‘तेजस्वी’ बेस्ट चॉइस हो सकती है।

नाम  तेजस्वी
अर्थ  प्रतिभाशाली,उज्जवल, शानदार, चमकदार
लिंग  लड़की / लड़का
अंक ज्योतिष  5
धर्म  हिन्दू
राशि  तुला
नक्षत्र  विशाखा (ती, तू, ते, तो)
शुभ दिन  शुक्रवार
शुभ रंग  सफेद, हल्का नीला
शुभ रत्न  ओपल, ब्लू डायमंड और टोपाज

तेजस्वी नाम का अर्थ क्या है?

तेजस्वी नाम आजकल के समय में काफी पसंद किया जा रहा है। यह नाम सुनने में अच्छा लगता ही है इसका मतलब भी बड़ा खास है। तेजस्वी का अर्थ प्रतिभाशाली, चमकदार, शानदार और उज्ज्वल होता है। इस नाम के बच्चों में एक अलग तरह का आत्मविश्वास और असर देखने को मिलता है। उनकी बातों और मौजूदगी में एक अलग सी चमक होती है जो लोगों को आसानी से आकर्षित करती है। अगर आप भी अपने लाडले या लाडली के लिए ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं जो थोड़ा हटके हो और उसके व्यक्तित्व से मेल खाता हो, तो तेजस्वी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

तेजस्वी नाम का राशिफल

‘त’ अक्षर तुला राशि में आता है, इसलिए तेजस्वी नाम की राशि तुला मानी जाती है। तुला राशि के लोग आमतौर पर काफी समझदार और दयालु होते हैं। ये जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद करने से कभी पीछे नहीं हटते, चाहे वो दोस्त हो या परिवार वाले। ये अपने करीबियों के लिए बिना ज्यादा सोचे बहुत कुछ त्याग भी कर सकते हैं। इन्हें घूमना-फिरना, नई जगहें देखना और नए लोगों से मिलना अच्छा लगता है, जिससे ये हमेशा कुछ न कुछ नया सीखते रहते हैं।

तेजस्वी नाम का नक्षत्र क्या है?

तेजस्वी नाम का नक्षत्र ‘विशाखा’ है और ज्योतिष के अनुसार विशाखा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह विवाह आदि के समय सजाए गए घर के द्वार को माना जाता है। इस नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – ती, तू, ते, तो।

तेजस्वी जैसे तुला राशि के हिसाब से अन्य नाम

तेजस्वी नाम सुनने में बेहद नया नाम है और माता-पिता भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं। अगर आप तुला राशि के अक्षरों र या त से अपने बच्चे के लिए नाम ढूंढ रहे हैं, तो हम कुछ अच्छे और ट्रेंडिंग नाम आपके लिए लाए हैं, जिनमें से आप अपनी पसंद के अनुसार चुनाव कर सकते हैं।

नाम लिंग
तान्या (Tanya) लड़की
राहिल (Rahyl) लड़का
तूलिका (Tulika) लड़की
तर्पण (Tarpan) लड़का
राधिका (Radhika) लड़की
रणविजय (Ranvijay) लड़का
रवीना (Raveena) लड़की
रियान (Riaan) लड़का
राशा (Rasha) लड़की
रोनित (Ronit) लड़का
तक्ष्वी (Takshvi) लड़की
राजस (Rajas) लड़का
राम्या (Ramya) लड़की
राघव (Raghav) लड़का
तनिशा (Tanisha) लड़की
तपस (Tapas) लड़का
रूही (Ruhi) लड़की
रूद्रम (Rudram) लड़का
रेवा (Rewa) लड़की
ऋषि (Rishi) लड़का

तेजस्वी नाम से मिलते जुलते और भी नाम

तेजस्वी नाम खुद में ही बेहद आकर्षक और प्यारा है, लेकिन इसे न चुनकर इससे मिलते-जुलते दूसरे नामों की तलाश करते हैं। ऐसे में हम आपके लिए तेजस्वी नाम से मिलते-जुलते नामों की सूची लाए हैं, तो एक बार जरूर देखें।

नाम लिंग
तेजल (Tejal) लड़की
पृथ्वी (Prithvi) लड़का
ओजस्विनी (Ojaswini) लड़की
तेजस्विनी (Tejaswini) लड़की
तेजस (Tejas) लड़का
ओजस (Ojas) लड़का
ओजस्वी (Ojasvi) लड़की
तेज (Tej) लड़का
तेजवर्धन (Tejvardhan) लड़का
तेजप्रकाश (Tejprakash) लड़का
तेजन्या (Tejanya) लड़की
तेजेश्वर (Tejeshwar) लड़का

तेजस्वी नाम के प्रसिद्ध लोग

तेजस्वी नाम जितना प्यारा है, उतने ही खास इस नाम के बच्चे होते हैं। सोशल मीडिया या न्यूज में आपने कई बार तेजस्वी नाम के लोगों को जरूर देखा होगा। चलिए, ऐसे ही कुछ खास तेजस्वी नाम के विख्यात लोगों के बारे में जानते हैं।

नाम  पेशा 
तेजस्वी सूर्या राजनीतिज्ञ
तेजस्वी प्रकाश अभिनेत्री
तेजस्वी चंदेला शेफ
तेजस्वी अडगडा लेखक
तेजस्वी यादव राजनीतिज्ञ
तेजस्वी वशिष्ठ लेखक
तेजस्वी दहिया क्रिकेट खिलाड़ी
तेजस्वी सिंह अहलावत अभिनेत्री

‘त’ से शुरू होने वाले लड़कों / लड़कियों के नाम

अगर आपके दिमाग में अपने बेटे और बेटी के लिए पहले से ही कोई खास अक्षर, जैसे ‘त’ है तो आप उसी से उसका नाम रख सकते हैं। हमने ‘त’ अक्षर से कुछ प्यारे और यूनिक नामों की लिस्ट तैयार की है, एक बार जरूर देखें।

नाम अर्थ लिंग
तनुष्का (Tanushka) मधुर, प्यारी लड़की
तपस्या (Tapasya) ध्यान लड़की
तन्विका (Tanvika) एक खूबसूरत व्यक्तित्व लड़की
तुषिता (Tushita) शांति, खुशी लड़की
तानी (Tani) उत्साह से भरपूर लड़की
तक्षय (Takshay) भगवान गणेश के कई नामों में से एक लड़का
तविश (Tavish) स्वर्ग, मजबूत, सागर लड़का
तहान (Tahaan) दयालु लड़का
तन्मय (Tanmay) लीन, मग्न लड़का
तनय (Tanay) बेटा, लाडला लड़का

 

हमने इस लेख में बताया है कि तेजस्वी जैसे मॉडर्न नाम वाले बच्चों का स्वभाव, सोच और व्यक्तित्व कैसा होता है। साथ ही यह भी जाना कि यह नाम आपके बेटे या बेटी के भविष्य पर कैसे असर डाल सकता है। लेकिन नाम रखने से पहले पूरी तरह संतुष्ट हो जाना जरूरी है। अगर ‘तेजस्वी’ नाम पसंद आया हो, तो आप इसे अपने प्यारे राजकुमार या राजकुमारी के लिए जरूर चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

कमल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kamal Name Meaning in Hindi
किरण नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kiran Name Meaning in Hindi
संतोष नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Santosh Name Meaning in Hindi