ठ अक्षर से शुरू होने वाले शब्द | Th Akshar Se Shuru Hone Wale Shabd

ठ अक्षर से शुरू होने वाले शब्द | Th Akshar Se Shuru Hone Wale Shabd

अगर आप पहली बार माता-पिता बने हैं तो बच्चे का स्कूल जाना शुरू होने के बाद उसकी पढ़ाई करवाने का अनुभव आपके पास न होना लाजमी है। ऐसे में उसे अलग-अलग विषय कैसे पढ़ाएं यह सवाल आपके दिमाग अक्सर घूमता होगा। जहाँ तक भाषा की बात है इसके लिए एक बेहतरीन उपाय होता है – एक-एक करके अक्षरों की पहचान करवाना और फिर उनसे बनने वाले शब्द सिखाना।

हिंदी भाषा में सुधार के लिए हर अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के लेख की कड़ी में यह लेख ठ अक्षर पर आधारित है। संख्या के आधार पर देखें तो ठ से शुरू होने वाले शब्द सीमित हैं लेकिन उपयोग की बात करें तो ये शब्द हम रोज ही बोलने में प्रयोग करते हैं। इसलिए ठ से शुरू होने वाले शब्द हिंदी में जानना बच्चों के लिए आवश्यक हो जाता है।

ADVERTISEMENTS

‘ठ’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्द

हमने ठ से शुरू होने वाले शब्दों को अक्षरों की संख्या के अनुसार 4 श्रेणियों में बांटा है। ये शब्द 2 अक्षर, 3 अक्षर, 4 अक्षर और 5 अक्षर के हैं। ठ से शुरू होने वाले ज्यादातर शब्द दो या तीन अक्षर के ही हैं लेकिन कुछ शब्द हैं जो बड़े हैं और चार या पाँच अक्षर के भी हैं। ठ का उच्चारण छोटे विद्यार्थियों के लिए थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन लगातार अभ्यास करके इसे सुधारा जा सकता है और ठ से शुरू होने वाले शब्द इसमें बच्चे की मदद कर सकते हैं।

‘ठ’ से शुरू होने वाले 2 अक्षर वाले शब्द

उच्चारण की कठिनाई के चलते शुरुआत दो अक्षर वाले शब्द सिखाकर करें। एक बार जब बच्चा छोटे शब्द बोलने लगेगा तो आपको भी उसे सिखाने में मजा आएगा। ठ से शुरू होने वाले दो अक्षर वाले शब्दों की टेबल देखें।

ADVERTISEMENTS

ठंड ठंडा
ठग ठक
ठन ठान
ठगी ठोड़ी
ठप ठुड्डी
ठप्पा ठस
ठाठ ठान
ठांय ठार
ठेला ठूँठ
ठीक ठेंगा
ठोस ठेठ
ठेस ठौर
ठंडे ठंडी

‘ठ’ से शुरू होने वाले 3 अक्षर वाले शब्द

बच्चे के दो अक्षर वाले शाद याद कर लेने के बाद उसे तीन अक्षर वाले शब्द सिखाना शुरू करें। ठ से शुरू होने वाले तीन अक्षर वाले शब्द नीचे दिए गए हैं।

ठंडक ठंडाई
ठगना ठगई
ठनक ठानना
ठठेरा ठठाना
ठठेरी ठिपका
ठसना ठांसना
ठसक ठाकुर
ठहर ठहरा
ठहरी ठहरे
ठहाका ठिंगना
ठिकाना ठुमक
ठुमरी ठीकरा
ठोकर ठेलना
ठोकना ठुकाई
ठिठोली ठिकाने
ठिठुर ठिठुरा

‘ठ’ से शुरू होने वाले 4 अक्षर वाले शब्द

अब बारी ठ से शुरू होने वाले चार अक्षर वाले शब्द जानने की है। ये शब्द कम हैं इसलिए उसे जल्दी याद हो जाएंगे।

ADVERTISEMENTS

ठंडापन ठप्पेदार
ठसाठस ठुमकना
ठहराव ठुमकने
ठाटबाट ठिठुरन
ठीकठाक ठानकर

‘ठ’ से शुरू होने वाले 5 अक्षर वाले शब्द

पाँच अक्षर वाले शब्द बड़े जरूर हैं पर बोलने व लिखने में सरल हैं। ठ से शुरू होने वाले पाँच अक्षर वाले शब्द जानने के लिए नीचे पढ़िए।

ठंडकदार ठसकेदार
ठहरकर ठहाकेबाजी
ठकठकाना ठकुराइन
ठनठनाना ठुमककर
ठेलमठेल ठोकबजाना

 

हिंदी वर्णमाला में अंग्रेजी की तुलना में कहीं ज्यादा संख्या में अक्षर हैं। इसलिए इनकी पहचान, इन्हें याद करना और फिर इनसे बनने वाले शब्द जानकर उन्हें बोलने, लिखने व याद करने की प्रक्रिया भी लंबी लग सकती है। लेकिन हिंदी हमारे देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है और इसलिए इस पर अच्छी पकड़ होना आपके बच्चे के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस लेख में दी गई जानकारी अगर आपको पसंद आई हो तो इसे लाइक और कमेंट करके हमें बताएं और साथ ही कोई सुझाव हों तो वो भी हमसे साझा करें।

ADVERTISEMENTS