उर्मिला नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Urmila Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

बच्चों के प्रति माता-पिता का प्यार और भावनाएं उनकी हर छोटी-छोटी बात से जुड़ी होती हैं। इसलिए बच्चे को सही नाम देना भी उनके लिए बहुत खास होता है। बच्चे के लिए नाम सोचते समय वे खूब मेहनत करते हैं। अगर आपके घर बेटी का जन्म हुआ है, तो उसका नाम ‘उर्मिला’ कैसा रहेगा? यह नाम सुनने में जितना प्यारा और सरल लगता है, उतना ही अर्थपूर्ण भी है। उर्मिला नाम वाली महिलाओं के बारे में पूरी जानकारी जानने के लिए इस लेख को ध्यान से पढ़ें और समझें कि क्यों यह नाम आपकी प्यारी बेटी के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है।

उर्मिला नाम का मतलब और राशि

किस भी माता-पिता की यही ख्वाहिश होती है कि उनका बच्चा जिंदगी में कामयाब हो। इसके लिए वे पूरी मेहनत और कोशिश करते हैं। हिंदू समाज में लड़कियों के नाम बहुत सोच-समझकर और प्यार से चुने जाते हैं। क्योंकि बेटियां सिर्फ माता-पिता की ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार की लाड़ली होती हैं। उनका नाम ऐसा रखा जाता है जिसमें प्यार झलके और जिसका मतलब उनकी खूबसूरती और व्यक्तित्व को बढ़ाए। उर्मिला भी ऐसा ही एक सुंदर नाम है, जिसका मतलब विनम्र, जादूगरनी या लक्ष्मण की पत्नी होता है। अगर बात करें इसकी राशि की, तो यह नाम ‘उ’ अक्षर से शुरू होता है, जो वृषभ राशि से जुड़ा है। तो आइए आगे जानते हैं कि इस नाम वाली लड़कियों का व्यक्तित्व कैसा होगा और उनकी राशि, नक्षत्र आदि उनकी जिंदगी में कितनी मदद करते हैं।

नाम उर्मिला
अर्थ विनम्र, जादूगरनी या लक्ष्मण की पत्नी
लिंग लड़की
अंक ज्योतिष 11
धर्म हिन्दू
राशि वृषभ
नक्षत्र कृतिका (अ, इ, ई, उ, ए)
शुभ दिन बुधवार और शुक्रवार
शुभ रंग गुलाबी, हरा, सफेद
शुभ रत्न हीरा

उर्मिला नाम का अर्थ क्या है?

जब आपके घर एक नन्ही परी आती है, तो उस खुशी का कोई जवाब नहीं होता। इसी खुशी को और खास बनाने के लिए माता-पिता नाम सोच-समझकर रखते हैं, ताकि वह नाम बच्चे के लिए खुशियां और सफलता लेकर आए। उर्मिला एक सुंदर नाम है, जिसका मतलब विनम्र, जादूगरनी या लक्ष्मण की पत्नी है। उर्मिला नाम वाली लड़कियां आत्मसम्मान के मामले में मजबूत होती हैं और किसी के आगे झुकती नहीं। ये दोस्ती समझदारी से करती हैं और गलत संगति से बचती हैं। इनका दिल बहुत बड़ा होता है और ये बिना स्वार्थ के मदद करती हैं। हालांकि, इन्हें समझना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि ये कभी-कभी जल्दी गुस्सा भी हो जाती हैं, पर अंदर से बहुत कोमल होती हैं।

ADVERTISEMENTS

उर्मिला नाम का राशिफल

उर्मिला नाम की राशि भी वृषभ मानी जाती है। इस राशि की लड़कियां ईमानदार, होशियार और बहुत मेहनती होती हैं। इनमें ऊर्जा और उत्साह कभी कम नहीं होता है। इस नाम वाली महिलाएं हर काम पूरे दिल और लगन से करती हैं। अगर कभी हालात उनके मुताबिक नहीं होते, तो ये जल्दी ही परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेती हैं। वृषभ राशि की खासियत यह भी है कि ये लड़कियां दोस्तों से जुड़ना और समाज में अच्छे संबंध बनाना पसंद करती हैं। इसके अलावा, वे दिखने में भी बहुत सुंदर और आकर्षक होती हैं।

उर्मिला नाम का नक्षत्र क्या है?

उर्मिला नाम का नक्षत्र ‘कृतिका’ है और ज्योतिष के अनुसार कृतिका नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह चाकू के आकार का छह तारों का समूह माना जाता है। इस नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – अ, ई, ऊ, ए, इ।

ADVERTISEMENTS

उर्मिला जैसे वृषभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

उर्मिला एक प्यारा नाम है, जो ‘उ’ अक्षर से शुरू होने की वजह से वृषभ राशि में आता है। अगर आप वृषभ राशि के अन्य अक्षरों ब, व, उ, ए, ई से नाम खोज रहे हैं, तो हमने आपके लिए कुछ अच्छे विकल्प भी तैयार किए हैं, जिनमें से आप पसंद का नाम चुन सकते हैं।

नाम नाम
उर्वशी (Urvashi) उज्ज्वला (Ujjwala)
उषा (Usha) उदिति (Uditi)
उर्वी (Urvi) उमा (Uma)
एशा (Esha) एहसास (Ehsas)
इशिता (Ishita) ईशा (Isha)
वर्तिका (Vartika) वामिका (Vamika)
बेला (Bela) वैष्णवी (Vaishnavi)
बानी (Baani) बुलबुल (Bulbul)

उर्मिला नाम से मिलते जुलते और भी नाम

उर्मिला नाम लड़कियों में काफी लोकप्रिय है। अगर आप इसी तरह का कोई नाम सोच रहे हैं, तो नीचे मिलते-जुलते नामों की सूची देखें।

ADVERTISEMENTS
नाम नाम
निर्मला (Nirmala) विमला (Vimla)
शर्मिला (Sharmila) त्रिशला (Trishla)
उर्जिता (Urjita) ऊर्विका (Urvika)
इला (Ila) उर्वशी (Urvashi)
लीला (Leela) सरला (Sarla)

उर्मिला नाम के प्रसिद्ध लोग

उर्मिला नाम की महिलाएं हमेशा से ही जानी-पहचानी रही हैं। नीचे कुछ मशहूर उर्मिला नाम की महिलाओं और उनके पेशे के बारे में जानकारी दी गई है।

नाम पेशा
उर्मिला मातोंडकर फिल्म अभिनेत्री
उर्मिला कोठारे अभिनेत्री
उर्मिला निंबालकर युट्यूबर
उर्मिला पवार लेखिका
उर्मिला सत्यनारायण नृत्यांगना
उर्मिला ठाकुर राजनीतिज्ञ
उर्मिला उन्नी नृत्यांगना

‘उ’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

अगर आप अपनी प्यारी बेटी के लिए ‘उ’ अक्षर से कोई सुंदर, नया और प्यारा नाम ढूंढ रहे हैं, तो नीचे दी गई नामों की सूची जरूर देखें।

ADVERTISEMENTS
नाम अर्थ
उरुषा (Urusha) क्षमाशील
उशार्वी (Usharvi) सुबह का संगीत
उदिता (Udita) जिसका उदय हुआ हो
उऋषिला (Urushila) सर्वोत्तम, सर्वश्रेष्ठ
उमिका (Umika) देवी पार्वती के कई नामों में से एक
उपासना (Upasana) पूजा, आराधना
उपाधि (Upadhi) पद, समृद्धि
उपाला (Upala) चट्टान, गहना, एक रत्न
उदया (Udaya) सूर्य का उदित होना
उत्पला (Utpala) कमल का फूल, एक नदी का नाम

हमने इस लेख में उर्मिला नाम की लड़कियों की खासियत और स्वभाव के बारे में विस्तार से बताया है। इस नाम का मतलब, राशि और व्यक्तित्व को समझकर आप जान ही गए होंगे कि यह नाम आपकी बेटी के लिए कितना उपयुक्त हो सकता है। अगर आपको यह नाम पसंद आया है, तो अपने परिवार और दोस्तों से भी यह लेख साझा करें ताकि वे भी नाम की खूबसूरती को जान सकें।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

‘उ’ और ‘ऊ’ अक्षर से लड़कियों के नाम अर्थ सहित
उषा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Usha Name Meaning in Hindi
उन्नति नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Unnati Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

3 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

3 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

3 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

3 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

3 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

3 months ago