शिशु

विकी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vicky Name Meaning in Hindi

इंसान का विकास समय के साथ होता है और उसको सफलता भी उसकी मेहनत के आधार पर मिलती है। लेकिन एक नाम ही होता है जो हमें दूसरों से मिलता है। घर में जन्म लेने वाले बच्चे का नाम उसके माता-पिता रखते हैं या फिर परिवार का कोई दूसरा सदस्य। माता-पिता नाम रखते वक्त हर संभव प्रयास करते हैं कि उनके बच्चे का नाम बिलकुल अलग हो या फिर उसका खास अर्थ हो। इसी सिलसिले के चलते इस लेख में हम लड़कों के पसंदीदा नाम विकी के बारे में जानकारी लेकर आए हैं। यदि आपको भी ये नाम अपने बेटे के लिए पसंद आया है तो इसके बारे में जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें और इस नाम के व्यक्तियों के स्वभाव और व्यक्तित्व को समझें।

विकी नाम का मतलब और राशि

अपने बच्चे के लिए बेहतर नाम ढूंढना हर माता पिता के लिए जिम्मेदारी वाला काम होता है और उसमें भी वो नाम ढूंढना जो सुनने में अच्छा हो साथ ही उसका मतलब भी यूनीक हो। इन दिनों विकी नाम काम सुर्खियां बटोर रहा है, खासकर फिल्म स्टार विकी कौशल की वजह से। ये ट्रेंडिंग होने के साथ-साथ एक बेहतरीन अर्थ वाला नाम है। इस नाम का अर्थ विजेता, विजयी होता है। वहीं इस नाम की राशि का जिक्र करें तो ‘व’ अक्षर से शुरू होने वाले नामों की राशि वृषभ होती है। तो चलिए इस नाम से जुड़ी और भी दिलचस्प बातों के बारे में आगे लेख में पढ़ते हैं।

नाम विकी
अर्थ विजेता, विजयी
लिंग लड़का
अंक ज्योतिष 7
धर्म हिन्दू
राशि वृषभ
नक्षत्र रोहिणी (ओ, बा, बी, बु, वी, वा, वि, वू)
शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार
शुभ रंग सफेद, गुलाबी और हरा
शुभ रत्न हीरा

विकी नाम का अर्थ क्या है?

विकी एक बेहद ही पॉपुलर नाम है और अगर आप भी अपने लाडले को यह नाम देते हैं, तो आपके लिए इसका अर्थ जानना बेहद जरूरी है। इस नाम का मतलब विजेता और विजयी होता है। इस नाम के अर्थ से साफ झलकता है कि आगे चलकर जीवन में इस नाम के व्यक्तियों को जीत जरूर हासिल होगी लेकिन उसके लिए इन्हें मेहनत भी करनी पड़ेगी। ये लड़के हमेशा अपने भविष्य को बेहतर बनाने में लगे रहते हैं और सफलता पाने तक अपनी लगन को बनाए रखते है। ये व्यक्ति खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं और अपने आस-पास के वातावरण को अक्सर खुशनुमा बनाए रखने का प्रयास करते रहते हैं। इन व्यक्तियों को खूबूसरती और कला में बेहद दिलचस्पी रहती है।

विकी नाम का राशिफल

विकी नाम की राशि वृषभ है। इस राशि के लड़के चाहे कोई भी परिस्थिति आ जाए संघर्ष करने से कभी भी पीछे नहीं हटते हैं। वैसे तो ये लोग बेहद हंसमुख स्वभाव के होते हैं लेकिन कभी-कभी ये अपना आपा खो देते हैं। ये व्यक्ति अपने से जुड़े व्यक्तियों को खुश रखना पसंद करते हैं और उनकी जरूरत पर उनका साथ देते हैं। यह लोग हर काम को समझदारी के साथ करने की कोशिश करते हैं ताकि इनसे कोई गलती न हो जाए। इस राशि के लड़कों को खुश रहना बहुत पसंद है और साथ ही ये दूसरों को भी खुश रखते हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर ब, व, उ को माना जाता है।

विकी नाम का नक्षत्र क्या है?

विकी नाम का ‘रोहिणी’ नक्षत्र होता है और जिसका प्रतीक चिन्ह बैलगाड़ी है जिसे दो बैल खींच रहे हैं। इससे जुड़े दूसरे अक्षर हैं-ओ, बा, बी, बु, वी, वा, वि, वू, भी।

विकी जैसे वृषभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

विकी नाम ‘व’ अक्षर से शुरू होने के कारण वृषभ राशि के अंतर्गत आता है। अगर आपको वृषभ राशि के हिसाब से और भी अन्य अक्षरों से लड़कों के नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। नीचे दिए गए नामों में से एक नाम आप चुन सकते हैं।

नाम नाम
वैभव (Vaibhav) विनायक (Vinayak)
विनीत (Vineet) वर्धिन (Vardhin)
विकेश (Vikesh) वायुन (Vayun)
बृजेश (Brijesh) बरुन (Barun)
बकुल (Bakul) बबलू (Bablu)
उत्तम (Uttam) उद्भव (Udbhav)
उत्कर्ष (Utkarsh) उदय (Uday)

विकी नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

विकी नाम रखना आपकी पसंद है लेकिन यदि आप इसी के मिलते-जुलते बाकी अन्य नामों के बारे में जानना चाहते है, तो हमारे द्वारा तैयार की गई अन्य नामों की लिस्ट को जरूर देखें और अपने बच्चे के लिए नाम पसंद करें।

नाम   नाम
रिकी (Ricky) निक्की (Nickey)
शैंकी (Shanky) जैकी (Jacky)
चंकी (Chunky) रॉकी (Rocky)
लकी (Lucky) अक्की (Akky)

विकी नाम के प्रसिद्ध लोग

विकी नाम के कई प्रसिद्ध व्यक्ति मौजूद हैं, जिनमें से कुछ के बारे में हम आपको बताएंगे, आप नीचे दी गई टेबल में उनके नाम समेत उनके पेशे के बारे में भी जान सकते हैं।

नाम पेशा
विकी कौशल अभिनेता
विकी ओबेरॉय उद्यमी
विकी रत्नानी शेफ
विकी ओसवाल क्रिकेट खिलाड़ी
विकी संधू गायक
विकी ठाकुर गायक
विकी वरुण अभिनेता
विकी रॉय फोटोग्राफर
विकी बहरी फिल्म निर्माता
विकी लालवानी पत्रकार

‘व’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

हम आपके लिए लेकर आए है ‘व’ अक्षर से लड़कों के बेहद ही अनोखे और बेहतरीन नाम और यदि आप भी इन दिए गए नामों में अपने लाडले बेटे का नाम  नाम ‘व’ अक्षर से रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट को एक बार जरूर देख लें।

नाम अर्थ
विधात्र (Vidhatra) निर्माता
वेदार्थ (Vedarth) वेदों का अर्थ
वैदिक (Vaidik) वेदों से संबंधित
वमिल (Vamil) सुंदर,आकर्षक
विभव (Vibhav) संपत्ति, धन
वेदांश (Vedansh) वेदों का अंश, ज्ञान का भंडार
विप्लव (Viplav) स्वतंत्र
विश्वज (Vishvaj) विशाल, पवित्र
विवंश (Vivansh) खुशियां
वनित (Vanit) जिसके के लिए कामना की हो

 

फिल्म अभिनेता विकी कौशल की वजह से विकी नाम ने काफी लोकप्रियता हासिल की है और माता-पिता को भी ये नाम बेहद पसंद आता है। यदि आपके मन में भी इस नाम को रखने का विचार था और इस नाम को लेकर आपके मन में कई सवाल होंगे। लेकिन हमे उम्मीद है इस लेख को पढ़ने के बाद आपको अपने सवालों के जवाब जरूर मिले होंगे। हमारा द्वारा दी गई सभी जानकारी आपके मन से इस नाम से जुड़े किसी भी तरह के संदेह, समस्या और छोटी-छोटी चीजों को लेकर होने वाले सवाल को दूर कर सके हों ताकि आप बेफिक्र होकर यह नाम अपना सकें ।

यह भी पढ़ें:

विवान नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vivan Name Meaning in Hindi
विनोद नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vinod Name Meaning in Hindi
विवान नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vivan Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

1 week ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

1 week ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

1 week ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

1 week ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

1 week ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 weeks ago