बच्चों की कहानियां

विक्रम बेताल की प्रारंभिक कहानी | First Story of Vikram Betal in Hindi

ADVERTISEMENTS

यह कहानी राजा विक्रमादित्य और बेताल की पहली कहानी है। इस कहानी में बताया गया है कि राजा विक्रमादित्य और बेताल की पहली मुलाकात कैसे हुई और कैसे राजा विक्रम के कंधों पर बैठकर बेताल ने उन्हें कहानियां सुनाईं। एक भिक्षु के कहने पर राजा बेताल को अपने कंधों पर लादकर उसके पास ले जा रहे थे और उसी बीच बेताल ने अपनी पच्चीस कहानियों की शुरुआत की और विक्रम और बेताल की एक ऐतिहासिक जोड़ी बन गई।

कहानी के पात्र (Characters Of The Story)

  • राजा विक्रमादित्य
  • बेताल
  • भिक्षु

विक्रम बेताल की प्रारंभिक कहानी (First Story of Vikram Betal)

सालों पहले की बात है, उज्जयिनी नाम के राज्य में विक्रमादित्य नामक राजा का शासन था। राजा विक्रमादित्य अपने राज्य में उनके न्याय, कर्तव्यपरायणता और दानी स्वभाव के लिए जाने जाते थे। इसी वजह से दूर दूर से लोग उनके पास न्याय की आस लेकर आते थे। राजा हर दिन अपने दरबार में आए लोगों की समस्याओं को सुनते और उसका हल निकालते थे।

एक दिन राजदरबार में एक भिक्षु आया और अपने पास से एक फल राजा को देकर वहां से चला गया। उस फल को राजा ने अपने कोषाध्यक्ष को दे दिया। उसके बाद से वो भिक्षु हर दिन राजदरबार आ कर राजा को एक फल दे कर वहां से चुपचाप जाने लगा और यह उसका रोज का कार्य हो गया था। हर दिन राजा भिक्षु के दिए हुए फल को कोषाध्यक्ष को दे देते थे। इस तरह भिक्षु द्वारा राजा को फल देते हुए करीब 10 साल गुजर गए।

ADVERTISEMENTS

एक दिन जब भिक्षु राजदरबार आया और उसने राजा को फल दिया, तब उस समय राजा ने उस फल को कोषाध्यक्ष को न देकर अपने एक पालतू बंदर के बच्चे को खाने के लिए दिया। यह बंदर राजा के किसी सुरक्षाकर्मी का था, जो हमेशा राजा के पास आया करता था। जैसे ही बंदर ने फल को खाने के लिए तोड़ा, तो उस फल में से एक बहुत कीमती रत्न निकला। उस रत्न की चमक को देखने के बाद वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो गए। राजा विक्रमादित्य भी यह दृश्य देखकर आश्चर्यचकित हो गए। इसके बाद राजा ने अपने कोषाध्यक्ष से पहले दिए हुए फलों के बारे में पूछा।

राजा के पूछने पर कोषाध्यक्ष ने उन्हें बताया –

ADVERTISEMENTS

“महाराज, आपके द्वारा दिए गए सभी फल राज्य के खजाने के कमरे में सुरक्षित रख दिए गए थे। मैं अभी वो सभी फल यहां लेकर आता हूं।”

कुछ समय बाद कोषाध्यक्ष राजा के पास आकर उन्हें बताता है कि सभी फल सड़ गए हैं। उनकी जगह पर वो कीमती रत्न बस बचे हुए हैं। राजा ये बात सुनकर प्रसन्न हो गए और सभी रत्नों को उन्हें देने के लिए कहा। अगले दिन पुनः जब भिक्षु राजदरबार में फल लेकर पहुंचा, तो विक्रमादित्य ने उससे कहा –

ADVERTISEMENTS

“हे योगी, जब तक आप यह नहीं बताएंगे कि इतनी अमूल्य भेंट मुझे अर्पित क्यों करते हैं, तब तक मैं इस फल को ग्रहण नहीं करूंगा।”

महाराज की बात सुनने के बाद भिक्षु ने राजा को अकेले और खाली स्थान पर चलने के लिए कहा। एकांत स्थान में ले जाकर भिक्षु ने विक्रमादित्य से कहा कि मुझे मंत्र साधना करनी है और उसे साधने के लिए मुझे एक महान पुरुष की जरूरत है। मुझे आप के अलावा कोई दूसरा वीर नहीं मिल सकेगा, इसी वजह से मैं वो बेहद कीमती भेंट आपको देकर जाता हूं। भिक्षु की बातों को सुनने के बाद राजा विक्रमादित्य उसकी मदद करने के लिए हामी भर देते हैं उसके बाद भिक्षु राजा को बताता है कि अगली अमावस्या की रात उन्हें पास के श्मशान आना होगा, जहां वो अपने मंत्र साधना की तैयारी करेगा, उसके बाद भिक्षु वहां से चला जाता है।

ADVERTISEMENTS

अमावस्या का दिन आते ही विक्रमादित्य को भिक्षु की बातें याद आती हैं और वह भिक्षु को किए गए वादे के अनुसार श्मशान पहुंच जाते हैं। राजा को देखकर भिक्षु बहुत खुश होता है और कहता है –

“राजन, आपने अपना वादा निभाया, इस बात की मुझे बहुत खुशी है। आप अब यहां से पूर्व की तरफ जाइए, उस ओर एक महाश्मशान मिलेगा, जहाँ पर एक विशाल शीशम का पेड़ होगा। उस पेड़ पर एक मुर्दा लटका होगा, उस मुर्दे को आपको मेरे पास लेकर आना है। भिक्षु की बातों को सुनकर विक्रमादित्य उस मुर्दा को लेने चल देते हैं।

ADVERTISEMENTS

राजा जब महाशमशान पहुंचते जाऊं तो उन्हें बड़े से शीशम के पेड़ पर रस्सी से एक मुर्दा लटका हुआ दिखाई देता है। विक्रमादित्य अपनी तलवार निकालकर मुर्दे से बंधी रस्सी को काट देते हैं और तभी वह मुर्दा जमीन पर गिर जाता है और बहुत तेज चीखने की आवाज आती है।

राजा दर्दभरी चीख सुनकर सोचते हैं कि वह नीचे गिरने वाला मुर्दा नहीं बल्कि एक जिंदा व्यक्ति है। कुछ समय बाद वह मुर्दा तेज-तेज हंसने लगता है और उसके बाद फिर से पेड़ पर लटक जाता है। राजा विक्रम समझ जाते हैं कि मुर्दे पर बेताल चढ़ा है। फिर पुरजोर प्रयासों और कड़ी मेहनत के बाद राजा विक्रम ने अपने कंधे पर बेताल को टांग लेते हैं। इसके बाद बेताल विक्रम से बोलता है –

ADVERTISEMENTS

“विक्रम तुम्हारे साहस को मैं मान गया, तू बहुत पराक्रमी है और मैं तेरे साथ चलने को तैयार हूं, लेकिन मुझे वचन दो कि पूरे रास्ते तुम कुछ नहीं बोलोगे और अगर तुमने वचन तोड़ दिया तो मैं वापस जाकर पेड़ पर लटक जाऊंगा”

विक्रम बेताल की बात को सिर हिलाकर हां करते हुए मान जाते हैं।

ADVERTISEMENTS

दोनों जब चलने लगते हैं, तो बेताल विक्रम से कहता है कि रास्ता बहुत लंबा है इसलिए सफर को रोमांचक बनाने के लिए कहानी सुनाता हूं। इस तरह बेताल पच्चीसी का सफर शुरू होता है, जिसमें बेताल एक-एक करके विक्रम को कहानियां सुनाता है। यह कहानी राजा विक्रम और बेताल पच्चीसी की आरंभिक कहानी है।

विक्रम बेताल की प्रारंभिक कहानी से सीख (Moral of Early Story of Vikram Betal First Hindi Story)

विक्रम-बेताल की पहली कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि हर राज्य के राजा को राजा विक्रमादित्य की तरह बहादुर, साहसी, दयालु और कर्तव्यनिष्ठ होना चाहिए। तभी वह अपनी प्रजा को सुरक्षित रख सकता है।

ADVERTISEMENTS

विक्रम बेताल की प्रारंभिक कहानी का कहानी प्रकार (Story Type of Vikram Betal First Hindi Story )

यह कहानी विक्रम-बेताल की कहानियों के अंतर्गत आती है जिसे बेताल पच्चीसी कहा जाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. योगी राजा विक्रमादित्य को रोजाना फल के रूप में कीमती भेंट क्यों देता था?

योगी को एक ऐसे महान पुरुष की जरूरत थी जो मंत्र साधना को सफल बनाने में उसकी मदद कर सके। ऐसे में उसे राजा विक्रम से ज्यादा वीर महापुरुष कोई दूसरा नहीं दिखा। इसलिए योगी हर रोज दरबार जाकर राजा को फल में छुपे कीमती रत्न की भेंट देता था।

ADVERTISEMENTS

2. विक्रम-बेताल की जोड़ी कैसे बनी?

राजा विक्रम को योगी के आदेश के अनुसार पेड़ पर लटके बेताल को उसके पास ले कर आना था। लेकिन बेताल ने कहा कि मैं एक शर्त पर ही तुम्हारे साथ चलूँगा। मैं तुम्हें रास्ते भर कहानियां सुनाता चलूँगा लेकिन बीच में तुम्हें कुछ बोलना नहीं है। यदि तुमने कुछ बोला तो मैं वापस पेड़ पर लटक जाऊंगा। इस प्रकार बेताल की कहानियों के साथ विक्रम और बेताल की जोड़ी प्रसिद्ध हो गई।

निष्कर्ष (Conclusion)

इस कहानी में बेताल राजा विक्रम से वचन लेता है कि वह पूरे रस्ते चुप रहेंगे लेकिन हर बार कहानी सुनाने के बाद बेताल राजा से ऐसा प्रश्न पूछता है कि विक्रम को उसका उत्तर देना ही पड़ता है। विक्रम के चुप रहने की शर्त टूटते ही बेताल फिर से जाकर पेड़ पर लटक जाता है। न्याय के लिए प्रसिद्ध राजा विक्रमादित्य को बेताल ने जो कहानियां सुनाईं थीं वो राजा विक्रम की न्याय-शक्ति का बोध कराने वाली थीं। इसलिए विक्रम-बेताल या बेताल पच्चीसी के नाम से प्रसिद्ध ये कहानियां आज भी प्रासंगिक हैं।

ADVERTISEMENTS
समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago