शिशु

विनीता नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Vinita Name Meaning in Hindi

हम सब जानते हैं कि जब किसी घर में बेटी जन्म लेती है, तो वो घर खुशियों से भर जाता है। हमारे समाज में बेटियों को देवी का रूप माना जाता है, और वो घर की शान और रौनक होती हैं। ऐसे में जब उनकी जिंदगी की शुरुआत एक अच्छे नाम से हो रही हो, तो नाम भी ऐसा होना चाहिए जो उनके व्यक्तित्व को और भी निखारे। इसी सोच के साथ हम आपके लिए ‘विनीता’ जैसा एक सुंदर और प्यारा नाम लेकर आए हैं। शायद ये नाम आपको थोड़ा आम लगे, लेकिन जब आप इसका मतलब जानेंगे, तो यकीनन ये नाम आपके दिल को भा जाएगा। आइए जानते हैं विनीता नाम की क्या खासियत है।

विनीता नाम का मतलब और राशि

जब घर में बेटी पैदा होती है, तो वो अपने साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आती है। इसलिए बेटियों को हमेशा लक्ष्मी का रूप माना गया है। शायद यही वजह है कि माँ-बाप अपनी बेटी का नाम बहुत सोच-समझकर रखते हैं, ताकि उसका नाम भी उतना ही प्यारा और खास हो जितनी वो खुद होती है। विनीता, उन्हीं खास नामों में से एक है। किसी भी नाम को रखने से पहले माता-पिता उसकी जानकारी लेते हैं। विनीता का मतलब विनम्र और सभ्य होता है, यानी एक ऐसी लड़की जो शालीन, समझदार और सबका दिल जीतने वाली होती है। इस नाम की राशि है वृषभ। इस लेख में आगे हम आपको बताएंगे कि विनीता नाम वाली लड़कियों का स्वभाव, उनका नक्षत्र और जीवन से जुड़ी कुछ और खास बातें क्या हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम विनीता
अर्थ विनम्र, सभ्य, ज्ञान
लिंग लड़की
अंक ज्योतिष 11
धर्म हिन्दू
राशि वृषभ
नक्षत्र रोहिणी (ओ, बा, बी, बू, वा, वी, वू)
शुभ दिन शुक्रवार
शुभ रंग सफेद और हरा
शुभ रत्न माणिक्य

विनीता नाम का अर्थ क्या है?

विनीता नाम सुनने में भले ही पुराना लगे, लेकिन आज भी ये लोगों को बहुत पसंद आता है। इस नाम का मतलब विनम्र या नम्र स्वभाव वाली होता है। इस नाम की लड़कियां बहुत शांति से रहने वाली होती हैं, दूसरों की इज्जत करती हैं और अपने करीबियों से गहरा लगाव रखती हैं। ये लड़कियां स्वभाव से बेहद ईमानदार होती हैं और जिस पर भरोसा करती हैं, उसके लिए मुसीबत में हमेशा खड़ी रहती हैं। विनीता नाम वाली लड़कियों को बदलाव ज्यादा पसंद नहीं होते, ये अपनी जिंदगी को शांत और स्थिर रखना चाहती हैं। सबसे खास बात यह है कि इन पर भरोसा किया जा सकता है, ये कभी किसी का विश्वास नहीं तोड़ती हैं।

विनीता नाम का राशिफल

विनीता नाम की राशि वृषभ होती है। वृषभ राशि की लड़कियां स्वभाव से बहुत ही संवेदनशील होती हैं और धार्मिक चीजों को बहुत मानती हैं। इन्हें छोटी-छोटी बातों की जल्दी चिंता हो जाती है, जिसका असर इनके स्वभाव में भी देखा जा सकता है। कई बार अगर चीजें इनके मन के हिसाब से न हों, तो ये जल्दी निराश हो जाती हैं और इसी का कुछ लोग फायदा भी उठा सकते हैं। लेकिन अच्छी बात ये है कि इस नाम की लड़कियां अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत सतर्क रहती हैं, इसलिए ये ज्यादातर समय फिट और स्मार्ट बनी रहती हैं।

ADVERTISEMENTS

विनीता नाम का नक्षत्र क्या है?

विनीता नाम का नक्षत्र ‘रोहिणी’ है और ज्योतिष के अनुसार रोहिणी नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह बैलगाड़ी या रथ होता है। इस नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – ओ, वा, वी, वू, बा, बी, बू। 

विनीता जैसे वृषभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

विनीता लड़कियों का एक सामान्य लेकिन खूबसूरत नाम है, ये नाम वृषभ राशि में आता है। यदि आप विनीता के अलावा दूसरा नाम ढूंढ़ रहे हैं, तो वृषभ राशि के अंतर्गत आने वाले अन्य अक्षर इ, उ, ए, ओ, व, ब आदि से शुरू होने वाले नामों की सूची को एक बार जरूर देखें।

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
इशानी (Ishani) इशिता (Ishita)
उर्मी (Urmi) उर्मिला (Urmila)
उर्वशी (Urvashi) उर्वी (Urvi)
एकांशी (Ekanshi) एशा (Esha)
वागीश्वरी (Vagishwari) वाणी (Vaani)
वामिका (Vamika) वान्या (Vanya)
वीनू (Veenu) वंशिका (Vanshika)
बानी (Bani) ओवी (Ovi)
ओजस्वी (Ojasvi) ओमिशा (Omisha)

विनीता नाम से मिलते जुलते और भी नाम

विनीता काफी बेहतरीन नामों में से एक है, जिसे हर माता पिता अपनी बेटी का रखना चाहेंगे। लेकिन वहीं अन्य माता-पिता विनीता नाम के अलावा उससे मिलते -जुलते नाम की तलाश करते हैं। नीचे हम ऐसे ही मिलते-जुलते लड़कियों के नाम लेकर आए हैं। इनमें से आप अपनी बेटी का नाम चुन सकते हैं। 

नाम नाम
वनिता (Vanita) श्वेता (Shweta)
एकता (Ekta) अर्शिता (Arshita)
अक्षिता (Akshita) हर्षिता (Harshita)
प्रणिता (Pranita) अमृता ( Amrita)
कविता (Kavita) संगीता (Sangeeta)
दक्षिता (Dakshita) योगिता (Yogita)
वंदिता (Vandita) अर्चिता (Archita)

विनीता नाम के प्रसिद्ध लोग

विनीता जैसे बेहतरीन नाम की खासियत की वजह से माता-पिता इसे बहुत पसंद करते हैं। इस नाम की महिलाएं भी काफी प्रसिद्ध हैं, शायद इस वजह से भी माता-पिता को इसे चुनने में आसानी होती है। यहां विनीता नाम की कुछ प्रसिद्ध महिलाओं के बारे में बताया गया है –

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
विनीता सिंह शुगर कॉस्मेटिक्स की संस्थापक और सीईओ
विनीता बल वैज्ञानिक
विनीता बाली उद्यमी
विनीता गुप्ता लुपिन फार्मा की सीईओ
विनीता देशमुख पत्रकार
विनीता अग्रवाल कवयित्री
विनीता मलिक अभिनेत्री
विनीता महेश टीवी अभिनेत्री
विनीता नायर अमेरिकी पत्रकार व टीवी होस्ट
विनीता पांडे शिक्षाविद व लेखिका

‘व’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

हर माता-पिता अपनी लाडली बेटी का नाम का बहुत प्यार से रखते हैं, लेकिन उसके पहले सभी जानकारी हासिल करते हैं। वैसे ही नाम के अक्षर का चुनाव भी यही सोचकर ही किया जाता है। यदि आप भी अपनी बेटी का नाम ‘व’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर कोई यूनिक नाम रखना चाहते हैं तो नीचे बताए गए नामों पर ध्यान जरूर दें।

नाम अर्थ
वैदेही (Vaidehi) सीता माता का नाम
विदिता (Vidita) ज्ञानी, समझदार
विपाशा (Vipasha) एक नदी का नाम, शुद्ध
वैष्णवी (Vaishnavi) देवी लक्ष्मी का रूप
वेदांगी (Vedangi) वेदों का अंग, धार्मिक ज्ञान से जुड़ी
वसुंधरा (Vasundhara) धरती माता
वारिधि (Varidhi) समुद्र, विशालता
वृष्टि (Vrishti) बारिश, बरसात
वर्णिका (Varnika) सुंदरता का प्रतीक, रंग से जुड़ी
वैभवी (Vaibhavi) ऐश्वर्य से भरी हुई

 

नाम के अर्थ की खासियत और अहमियत समझना सभी के लिए जरूरी होता है, क्योंकि बच्चे के नाम पर ही उसका जीवन का निर्भर रहता है। इसलिए अपने बच्चे का नाम चुनने से पहले माता-पिता सभी जानकरी हासिल करते हैं। बेटा हो या बेटी, दोनों के लिए बेहतर नाम ही तलाशे जाते हैं। इसलिए हमने इस लेख के जरिए विनीता नाम के अर्थ, राशि, नक्षत्र और स्वभाव के बारे में विस्तार से बताया है। इससे आपको भी नाम रखने में मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

विवेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vivek Name Meaning in Hindi
वैभव नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vaibhav Name Meaning in Hindi
विशाल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vishal Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

1 month ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

1 month ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

1 month ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

1 month ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

1 month ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

1 month ago