ज़ोया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Zoya Name Meaning in Hindi

ज़ोया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल - Zoya Name Meaning in Hindi

आज कल के पेरेंट्स बच्चों के नाम को लेकर बहुत जागरूक होते हैं और ऐसा नाम रखना चाहते हैं जो उनके बच्चे को औरों से अलग पहचान दिलाए। यदि आप भी उन पेरेंट्स में से एक हैं जिन्हें अपनी लाडो के लिए ऐसे ही नाम की तलाश है तो अब आप यहां चैन भरी सांस ले सकते हैं। आपकी ख्वाहिशों को ध्यान में रखते हुए हमने ऐसे नाम की तलाश की है जो आपको और आपके परिवार में सबको पसंद आएगी। ‘ज़ोया’ लड़कियों का यूनिक और प्यारा नाम है। यदि आपको यह नाम पसंद है और आप ज़ोया नाम के लोग कैसे होते हैं जानना चाहते हैं तो आगे की अहम जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

ज़ोया नाम का मतलब और राशि

ज़ोया लड़कियों का काफी ट्रेंडिग नाम है। वैसे तो यह मुस्लिम नाम है लेकिन इसे अलग-अलग धर्मों के लोग भी रखना पसंद करते हैं। लेकिन आपके लिए नाम जानना काफी नहीं, नाम के अर्थ की जानकारी इस दिशा में एक अहम किरदार अदा करती है। इसलिए हम नाम के साथ साथ उसके अर्थ के बारे में भी बताते है। ज़ोया का अर्थ जीवन और आनंद होता है। ज़ोया नाम की राशि मकर होती है। यदि आप इस नाम से काफी प्रभावित हैं तो आपको आगे का लेख जरूर पढ़ना चाहिए जिसमें इस नाम की लड़कियों के स्वभाव और व्यक्तित्व आदि के बारे में बताया गया है।

नाम ज़ोया
अर्थ जीवन, आनंद
लिंग लड़की
धर्म मुस्लिम
अंकज्योतिष 22
राशि मकर
शुभ दिन  शनिवार
शुभ रंग  बैंगनी, काला, गहरा हरा, खाकी और गहरा भूरा
शुभ रत्न  नीलम

ज़ोया नाम का अर्थ क्या है?

ज़ोया लड़कियों का काफी प्यारा नाम है जिसका अर्थ जीवन और आनंद होता है। इसका मतलब यह है कि इसके अर्थ का प्रभाव ज़ोया नाम की लड़कियों में देखने को मिल सकता है। ज़ोया नाम की लड़कियां हमेशा खुशहाल रहती हैं। ज़ोया नाम की लड़कियां मानसिक स्थिति से काफी मजबूत और बुद्धिमान होती हैं। ज़ोया नाम की ये लड़कियां जन्म से तेजस्वी होती हैं और अपने जीवन में कुछ काम ऐसे करती हैं जिससे उन्हें लोकप्रियता प्राप्त करने में सफलता मिलती है। इन लड़कियों का व्यक्तित्व उदारतापूर्ण होता है। जिद्दी स्वभाव इनके व्यक्तित्व का दूसरा पक्ष होता है। इसके बावजूद ये लोगों के प्रति दयालु होती हैं।

ज़ोया नाम का राशिफल

ज़ोया नाम की राशि मकर होती है। इसलिए ज़ोया नाम का राशिफल मकर राशि के अनुसार होगा। मकर राशि के जातक भगवान में काफी आस्था रखते हैं। मकर राशि की ज़ोया नाम की लड़कियां बेहद ईमानदार और पढ़ने में काफी तेज होती हैं। ये लोग बोलने में काफी अच्छे होते हैं जिससे लोग इनपर आसानी से भरोसा कर लेते हैं। इन लड़कियों का खुद पर कंट्रोल होता है। इसलिए इनके चाहने वाले काफी होते हैं। कभी कभी ये लोग अपनी त्रुटियों को छुपाने के लिए झूठ भी बोल देते हैं। लेकिन मकर राशि की ये लड़कियां दिल की साफ होती हैं। मकर राशि में आने वाले मुख्य अक्षर ख, ज, ग हैं।

ज़ोया जैसे मकर राशि के हिसाब से अन्य नाम

ज़ोया लड़कियों के ट्रेंडिंग नामों में से एक है जिसे आजकल अन्य धर्मों के माता पिता भी अपनाना पसंद करते हैं। लेकिन यदि आपको अपनी बेटी का नाम मकर राशि से रखना है तो जैसा की राशिफल में हमने मकर राशि के मुख्य अक्षर के बारे में बताया उन अक्षरों से हमने कुछ नाम बताया है, इसे जरूर पढ़ें।

नाम नाम
गज़ल (Gazal) खुशी (Khushi)
खुमार (Khumar) खैरा (Khaira)
गश्मीरा (Gashmeera) खिरत (Khirat)
जुल्फा (Julfa) ज़ुबैदा (Zubaida)
ज़ोहा (Zoha) ज़रीन (Zareen)
जन्नत (Jannat) ज़ैनब (Zainab)

ज़ोया नाम से मिलते जुलते और भी नाम

ज़ोया नाम माता पिता को काफी पसंद आता है। लेकिन यदि आप अपनी बेटी का नाम ज़ोया न रखकर इससे कुछ मिलते जुलते नामों की तलाश में हैं तो इसके लिए आप नीचे दी गई टेबल को अवश्य पढ़ें।

नाम नाम
नाजिया (Naziya) सुफिया (Sufiya)
साजिया (Shazia) मारिया (Mariya)
सानिया (Saniya) आशिया (Aasiya)
राबिया (Rabiya) हादिया (Hadiya)
सुरैया (Suraiya) फोजिया (Foziya)
इनाया (Inaya) रुकैया (Rukaiya)

ज़ोया नाम के प्रसिद्ध लोग

ज़ोया एक खूबसूरत नाम है। इस नाम से प्रसिद्ध कुछ महिलाओं के बारे में हमने नीचे की टेबल में बताया है। यहाँ उनके पेशे की भी जानकारी दी गई है।

नाम पेशा
ज़ोया अख्तर फिल्म डायरेक्टर
ज़ोया अफरोज मॉडल और अभिनेत्री
ज़ोया हसन लेखक, राजनीतिक वैज्ञानिक
ज़ोया अग्रवाल कमर्शियल पायलट
ज़ोया हुसैन अभिनेत्री और लेखक

‘ज’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

आप दोनों माता पिता का नाम ‘ज’ अक्षर से शुरू होता है और अपनी बेटी का नाम भी इसी अक्षर से रखना चाहते हैं नीचे दी गई लिस्ट में हमने ‘ज’ अक्षर से लड़कियों के कुछ बेहतरीन नामों की चर्चा की है, इसे एक बार अवश्य पढ़ें।

नाम अर्थ
ज़ारा (Zara) वसंत, खुश
जबीन (Jabin) गंगा नदी, पवित्र
जस्मीन (Jasmine) फूल, अच्छी सुगंध, खुशबू फैलाने वाली
जमीला (Jamila) सुंदर, प्यारा
जाहिदा (Jahida) संयम, संयम रखने वाली
जेहनाज़ (Jehnaz) ब्रह्मांड की शान
ज़ोहरा (Zohra) आभूषण, गहना
जेहान (Jehan) क्रिएटिव दिमाग वाली
जूवी (Juvi) जिंदगी, जीवन

आज के लेख में हमने जाना कि जरूरी नहीं एक धर्म विशेष का नाम केवल उसी धर्म में हो बल्कि यूनिक और बेहतरीन नाम रखने के लिए अन्य धर्मों के नामों को भी अपनाया जा सकता है शर्त बस इतनी होती है कि नाम का अर्थ अच्छा होना चाहिए ताकि आगे चलकर आपके बच्चे पर नाम का कोई गलत असर न पड़े। यदि आज के लेख से आपको आपकी बेटी के नाम ढूंढने में मदद मिली हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं ताकि हम ऐसे ही नाम आपके लिए और ढूंढते रहें।

यह भी पढ़ें:

फिजा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Fiza Name Meaning in Hindi
हयात नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Hayat Name Meaning in Hindi
शबनम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shabnam Name Meaning in Hindi