In this Article
किसी भी माता-पिता के लिए उसका बच्चा बेहद ही खास होता है, अपने बच्चे के जीवन को संवारने के लिए वो पूरी मेहनत करते हैं ताकि भविष्य में उनके बच्चे को किसी भी तरीके की परेशानी का सामना न करना पड़े। ऐसे में उनका सबसे जरूरी काम होता है अपने होने वाले बच्चे को एक बेहतरीन नाम देना। बच्चे का नाम जितना सोच समझकर और जानकारी हासिल कर के रखा जाता है उतना ही वो नाम भरोसेमंद माना जाता है। बेटी का नाम रखने का काम और भी ज्यादा जरूरी होता है। ऐसे में हम आपके लिए लड़कियों के बहुत ही क्यूट और चर्चित नाम ‘माही’ से जुड़ी सभी जानकारी लेकर आए हैं। इस नाम का क्या अर्थ है और यह नाम के व्यक्तियों का कैसा स्वभाव रहता है, साथ ही इनके ऊपर राशि का क्या प्रभाव पड़ता है।
माही नाम का मतलब और राशि
ऐसा मानना है कि नाम जितना छोटा है वह उतना ही प्यारा भी होता है। छोटे नाम बुलाने और लिखने दोनों में ही आसान होते हैं। लेकिन किसी भी नाम को रखने से पहले बेहतर यही है कि आप उसके बारें में अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। माही बहुत ही प्यारा नाम है, जिससे सुनने के बाद माता पिता इसे रखने के लिए हर तरीके से तैयार रहते हैं। लेकिन इससे पहले कि आप यह नाम रखें इसका मतलब जानना आपके लिए जरूरी है। माही नाम का अर्थ एक अच्छा दोस्त, नदी, स्वर्ग आदि है। आपको बता देे की माही नाम की शुरुआत ‘म’ अक्षर से शुरू होती है जिसकी वजह से यह सिंह राशि के अंतर्गत आता है। इस नाम से जुड़े व्यक्तियों के स्वभाव को ढंग से जानने और उनके व्यक्तित्व को समझने के लिए लेख को आगे जरूर पढ़ें।
| नाम | माही |
| अर्थ | दोस्त, नदी, स्वर्ग, पृथ्वी |
| जेंडर | लड़की |
| अंक ज्योतिष | 7 |
| धर्म | हिन्दू |
| राशि | सिंह |
| नक्षत्र | मघा (म, मा, मी, मू, मे) |
| शुभ दिन | रविवार |
| शुभ रंग | सफेद, लाल और नारंगी |
| शुभ रत्न | माणिक्य |
माही नाम का अर्थ क्या है?
माही जैसा नाम अपनी बेटी का रखकर आप उसकी खूबसूरती में और भी चार चांद लगाने का काम करते है। यह बहुत क्यूट और स्टाइलिश नाम है। इसके अर्थ को जानने के बाद कई लोग चाहे माता-पिता हो या कोई रिश्तेदार इस नाम को रखने का सुझाव सबको देते हैं। माही का मतलब- दोस्त, पृथ्वी, नदी आदि होता है। इस नाम की लड़कियां अपने नाम के मतलब की तरह ही व्यवहार करती हैं और कई तरह की प्रतिभाओं से भरी हुई होती हैं। माही नाम की लड़कियों पर आप आंख बंद कर के विश्वास कर सकते हैं क्योंकि यह बेहद भरोसेमंद महिलाएं होती हैं। इस नाम की महिलाओं की ईमानदारी के चर्चे हर जगह होते हैं और यह बिना किसी अपेक्षा के इन से जुड़े लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह हर स्थिति में खुद को ढाल लेती हैं।
माही नाम का राशिफल
माही नाम की राशि सिंह है। इस राशि की माही नाम की लड़कियां हर काम को बड़े आत्मविश्वास के साथ और बड़े पैमाने पर करती हैं। माही नाम की लड़कियां बातों की बहुत शौकीन होती हैं और यह हर किसी से दिल खोलकर अपनी बात करती है। यह दूसरों की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इनकी बुद्धि की चर्चा सारे समाज में होती क्योंकि बाकियों के मुकाबले इनका इनका दिमाग काफी तेज होता है और किसी भी काम को करने से यह पीछे नहीं हटती हैं। माही नाम की लड़कियां न तो दूसरों पर अन्याय करती हैं और ही खुद पर अन्याय होते सहती हैं।
माही नाम का नक्षत्र क्या है?
माही नाम का नक्षत्र ‘मघा’ है और ज्योतिष के अनुसार मघा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह राज सिंहासन को माना जाता है। मघा नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार है- म, मा, मी, मू, मे।
सिंह राशि के हिसाब से माही नाम से मिलते-जुलते लड़कियों के अन्य नाम
माही बहुत ही अनोखा और प्यारा नाम है, आप इसे अपनी बेटी के लिए बिलकुल अपना सकते हैं लेकिन फिर भी आपके मन में इस नाम को लेकर कोई शंका है, तो आप इससे मिलते-जुलते नाम को देख सकते हैं। हमने नीचे कुछ नाम आपके लिए तलाशे हैं जिसे एक बार जरूर देखें।
| नाम | नाम |
| मिहा (Miha) | मोहा (Moha) |
| माहिरा (Mahira) | महिका(Mahika) |
| मिहिका (Mihika) | मोहिनी (Mohini) |
| मीता (Meeta) | मनीषा (Manisha) |
| माहिशा (Maahisha) | महिरांशी (Mahiranshi) |
| समाही (Smahi) | माहिन (Mahin) |
| धिमही (Dhimahi) | माहिया (Mahiya) |
| महिमा (Mahima) | मीशा (Meesha) |
| माहिता (Mahita) | माहिना (Maahina) |
| माहिबाह (Maahibah) | महक (Mehek) |
माही नाम के प्रसिद्ध लोग
माही बहुत ही यूनीक नाम है इसलिए इस नाम के प्रसिद्ध व्यक्तियों की संख्या बाकी नामों के मुकाबले थोड़ी कम है, लेकिन हो सकता है जब आप इसे अपनाएं तो आपकी बेटी इस नाम के जरिए पूरी दुनिया में अपना और आपका नाम रौशन करे।
| नाम | पेशा |
| माही गिल | अभिनेत्री |
| माही विज | मॉडल एवं अभिनेत्री |
‘म’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम
‘म’ अक्षर से शुरू होने वाले लड़कियों के कई नाम मौजूद हैं जो सुनने में अच्छे होने के साथ-साथ हर माता-पिता की पहली पसंद बन रहे हैं और अगर आप इस अक्षर से अपनी बेटी का नाम ढूंढ रहे हैं, तो हमारे द्वारा चुने गए कुछ बेहतरीन नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।
| नाम | अर्थ |
| मौली (Molly / Mauli) | शिव जी के सिर पर चन्द्रमा, मुकुट, सबसे ऊपर |
| मनिका (Manika) | रूबी, रत्न |
| मृदिनी (Mrudini) | माँ पार्वती, गौरी माँ |
| मायुका (Mayuka) | मोरनी, मयूरी |
| मुग्धा (Mugdha) | मंत्रमुग्ध |
| मोनल (Monal) | पक्षी, मुक्त आत्मा |
| मीनाली (Meenali) | शब्दों के पास |
| मोनिता (Monita) | अति बुद्धिमान स्त्री |
| मिशा (Misha) | भगवान कृष्ण के भक्त, मुस्कराना |
| मिराली (Mirali) | रानी, स्वर्ग की अप्सरा |
ऐसा कहा गया है कि आपके नाम का अर्थ जितना खास होता है उतना ही आपके व्यक्तित्व में निखार आता है। इसलिए हमने इस आर्टिकल के जरिए से माही नाम के अर्थ, राशि, नक्षत्र और स्वभाव के बारें में विस्तार से बताया है। ऐसे में अगर आपको लगता है कि आपको अपनी बेटी या किसी रिश्तेदार की बेटी के नाम के लिए इस नाम का सुझाव देना एक बेहतर विकल्प होगा तो आप हमारा आर्टिकल जरूर पढ़े और अपने रिश्तेदारों को भी इसे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। ये आपकी नाम रखने में मदद जरूर करेगा।
यह भी पढ़ें:
प्रीति नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Priti Name Meaning in Hindi
ज्योति नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Jyoti Name Meaning in Hindi
खुशी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Khushi Name Meaning in Hindi

















