गर्भावस्था के दौरान पत्ता गोभी खाना – फायदे और साइड इफेक्ट्स

प्रेगनेंसी में पत्ता गोभी खाना

गर्भवती महिलाओं के लिए अपने स्वास्थ्य का दोगुना खयाल रखना जरूरी है। इस दौरान बच्चे की सुरक्षित व स्वस्थ डिलीवरी हो इसलिए आपको डायट पर पूरा ध्यान देना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान यदि आप अपनी डायट में हरी सब्जियों को शामिल करती हैं तो यह आपके लिए ही फायदेमंद होगा। गर्भावस्था के दौरान पत्ता गोभी खाने से भी महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी बहुत सारे फायदे मिल सकते हैं। हालांकि, विशेषकर गर्भावस्था में हर सब्जी या खाद्य पदार्थ खाने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं और ऐसा पत्ता गोभी खाने से भी हो सकता है। इस लेख में हमने चर्चा की है कि गर्भावस्था के दौरान पत्ता गोभी खाने से क्या फायदे और साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।

क्या गर्भावस्था के दौरान पत्ता गोभी खाना सुरक्षित है? 

गर्भावस्था के दौरान पत्ता गोभी खाना सिर्फ सुरक्षित ही नहीं है बल्कि हेल्थ स्पेशलिस्ट द्वारा इसे आपके डायट में शामिल करने की सलाह भी दी जाती है। लेकिन आप इसे कच्चा न खाएं क्योंकि इसमें बहुत सारे बैक्टीरिया होते हैं जिससे आपको फूड पॉयजनिंग भी हो सकती है। यदि एक गर्भवती महिला पत्ता गोभी कच्चा खा लेती है तो गर्भ में पल रहे बच्चे को इन्फेक्शन और लिस्टिरिया जैसे रोग हो सकते हैं जिसकी वजह से मिसकैरेज, प्री-मैच्योर डिलीवरी और मृत बच्चे का जन्म भी हो सकता है। 

ADVERTISEMENTS

यदि आप गर्भवती हैं और पत्ता गोभी खाना चाहती हैं तो आप इसे खाने से पहले अच्छी तरह से धोएं, उबाल लें और पका लें। इस समय आपको ऐसी चीजें भी नहीं खानी चाहिए जिसमें कच्चा पत्ता गोभी मिलाया गया हो, जैसे सलाद।  आप पत्ता गोभी को पका कर कई तरीकों से खा सकती हैं। 

पत्ता गोभी की न्यूट्रिशनल वैल्यू

पत्ता गोभी में कम कैलोरी होती है और इसमें फाइबर भरपूर होता है। इसमें बहुत सारे न्यूट्रिएंट्स मौजूद हैं जो आपके शरीर के लिए जरूरी हैं। वे कौन से हैं, आइए जानते हैं;

ADVERTISEMENTS

  • इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर और फैट मौजूद हैं। 
  • पत्ता गोभी विटामिन ‘ए’, ‘सी’, ‘के’, ‘बी6’, फॉलिक एसिड, पिरिडॉक्सीन, नियासिन, राइबोफ्लेविन और थाइमिन से भरपूर है। 
  • इसमें पोटैशियम और सोडियम भी होता है। 
  • पत्ता गोभी में कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और फॉस्फोरस भी पाया जाता है। 

गर्भावस्था के दौरान पत्ता गोभी खाने के फायदे 

न्यूट्रिशन से भरपूर पत्ता गोभी में स्वास्थ्य से संबंधित कई फायदे होते हैं। इसके कुछ फायदे यहाँ बताए गए हैं, आइए जानते हैं;

1. पत्ता गोभी खाने से पाचन में मदद मिलती है 

गर्भवती महिलाओं को अक्सर कब्ज की समस्या होती है और पत्ता गोभी खाने से यह समस्या ठीक हो सकती है। इस सब्जी में फाइबर अधिक होता है जो बॉवेल मूवमेंट से संबंधित समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है। परन्तु यदि आपको गैस से संबंधित समस्याएं हैं तो इसे ज्यादा मात्रा में न खाएं। 

ADVERTISEMENTS

2. यह डी.एन.ए. के स्वास्थ्य में सुधार करता है 

पत्ता गोभी में मौजूद फॉलिक एसिड गर्भ में पल रहे बच्चे को न्यूरल ट्यूब से से संबंधित जन्म दोषों से सुरक्षित रखता है और डी.एन.ए. की सुविधाओं को बढ़ाता है। 

3. इससे हड्डियां भी मजबूत होती हैं 

पत्ता गोभी कैल्शियम और विटामिन ‘के’ से भरपूर होती है जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाती है और साथ ही इससे बच्चे की हड्डियां भी मजबूत होती हैं। 

ADVERTISEMENTS

4. पत्ता गोभी खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है 

गर्भावस्था के दौरान ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट को नियंत्रित करने में इलेक्ट्रोलाइट मदद करते हैं। पत्ता गोभी में इसकी मात्रा भरपूर है।

5. इससे इम्युनिटी बढ़ती है 

पत्ता गोभी एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन ‘सी’ से भरपूर होता है जो इम्युनिटी सिस्टम में सुधार करता है। 

ADVERTISEMENTS

6. इसे खाने से वजन धीरे-धीरे बढ़ता है 

चूंकि, पत्ता गोभी में एनर्जी की मात्रा कम होती है और इसमें न्यूट्रिएंट्स बहुत ज्यादा हैं जो शारीरिक वजन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पत्ता गोभी खाने से आपको अपना पेट भरा-भरा सा लगेगा जिससे आपको ज्यादा कैलोरी-युक्त खाना खाने की जरूरत नहीं है। 

7. इससे जेस्टेशनल डायबिटीज ठीक हो जाती है 

फाइबर से भरपूर सब्जियां, जैसे पत्ता गोभी ब्लड शुगर के स्तर को बनाए रखने में मदद करती हैं जिससे जेस्टेशनल डायबिटीज की समस्या कम होती है। गर्भावस्था के दौरान जेस्टेशनल डायबिटीज होना आम है। 

ADVERTISEMENTS

8. पत्ता गोभी खाने से एनीमिया होने का खतरा कम होता है 

शरीर में आयरन की कमी से एनीमिया होता है। गर्भावस्था के दौरान यदि आप में आयरन की कमी है तो आप पत्ता गोभी की सब्जी खा सकती हैं। यह आपकी आयरन की कमी को पूरा करता है और एनीमिया होने की संभावनाओं को कम करता है। 

9. यह पैरों की सूजन को ठीक करता है 

गर्भावस्था के दौरान पत्ता गोभी खाने से पैरों की सूजन को ठीक करता है

गर्भावस्था के दौरान एडिमा एक सामान्य समस्या है जिसे शरीर में खून और फ्लूइड की बहुत ज्यादा मात्रा में होने के कारण सूजन के रूप में देखा जा सकता है। सूजन की जगह पर पत्ता गोभी की पत्तियां बांधने से बहुत मदद मिलती है। 

ADVERTISEMENTS

10. यह ब्रेस्ट को बढ़ने से रोकता है 

गर्भावस्था के दौरान गोभी की पत्तियां भी उसी प्रकार से काम करती हैं जिस प्रकार से दर्द को ठीक करने के लिए आइस पैक काम करता है। गर्भावस्था में स्तनों का बढ़ना सामान्य है और इसमें सूजन होने की वजह से दर्द भी बहुत होता है।  इस समय दर्द को कुछ कम करने में पत्ता गोभी बहुत मदद करता है। 

गर्भावस्था में कौन से प्रकार की पत्ता गोभी खाना अच्छा है?

वैसे तो पर्पल या लाल रंग की पत्ता गोभी, हरी पत्ता गोभी से कम पॉपुलर है पर इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू सबसे ज्यादा होती है। हालांकि हरी पत्ता गोभी में विटामिन ‘के’ भरपूर होता है और पर्पल रंग की पत्ता गोभी में अन्य से ज्यादा विटामिन ‘सी’, विटामिन ‘ए’ और आयरन होता है। पर्पल रंग के पत्ता गोभी में एंथोसाइनिन भी होता है पर यह हरी गोभी में नहीं पाया जाता है। आप अपनी डायट में विभिन्न प्रकार की पत्ता गोभी भी शामिल कर सकती हैं। आप हमेशा भरी हुई और भारी पत्ता गोभी ही खरीदें। 

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान कच्ची पत्ता गोभी खाने के साइड इफेक्ट्स 

पत्ता गोभी में पेस्टिसाइड्स और फंगीसाइड्स स्प्रे किया जाता है इसलिए इसमें बैक्टीरिया और अन्य कीटाणु होते हैं जिससे बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए हमेशा ऑर्गनिक पत्ता गोभी ही खरीदें और पकाने से पहले इसे अच्छी तरह से धो लें। 

यह जानना भी जरूरी है कि यदि आपको गैस की समस्या है तो पत्ता गोभी बहुत ज्यादा न खाएं क्योंकि इसे अधिक मात्रा में खाने से गैस बढ़ सकती है और दर्द भी हो सकता है। 

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान पत्ता गोभी कब न खाएं 

यद्यपि गर्भावस्था के दौरान हरी और लाल पत्ता गोभी खाना अच्छा होता है पर इसे खाते समय कुछ बातों का ध्यान रखें, आइए जानते हैं;

  • हमेशा फ्रेश पत्ता गोभी ही खरीदें और इसे खरीदने से पहले देख लें कि वह खराब न हो। 
  • कभी भी पहले से कटी हुई गोभी न खरीदें क्योंकि कटी हुई गोभी को ज्यादा समय तक रखने से उसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू कम हो जाती है। 
  • यदि आपको पत्ता गोभी से एलर्जी है तो इसे थोड़ा सा भी न खाएं। 
  • यदि आपका अंडरएक्टिव थाइरोइड ग्लैंड है तो इस समय पत्ता गोभी कम से कम खाना हो बेहतर है। 

याद रखने योग्य कुछ बातें

हेल्दी डायट के लिए आपको यह भी जानना जरूरी है कि आपको क्या नहीं करना चाहिए, आइए जानते हैं; 

ADVERTISEMENTS

  • गर्भावस्था के दौरान कच्ची पत्ता गोभी न खाएं। आप इसे उबाल कर, फ्राई करके या पका कर भी खा सकती हैं। 
  • इस समय आप पत्ता गोभी बहुत ज्यादा मात्रा में न खाएं। 
  • आप बहुत ध्यान से पत्ता गोभी खरीदें और इसे नए-नए तरीकों से बनाएं। 

गर्भावस्था के दौरान पत्ता गोभी खाने के सभी फायदों को जानने के बाद आप इसे सुरक्षित और हेल्दी तरीके से पकाकर खाएं। गर्भावस्था में अपनी डायट को बेहतर बनाने के लिए आप डॉक्टर से सलाह लें और इसे अपने व अपने बच्चे के स्वास्थ्य की सुरक्षा के अनुकूल बनाएं। 

संसाधन और संदर्भ:

ADVERTISEMENTS

स्रोत १
स्रोत २

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

प्रेगनेंसी में पालक खाने के फायदे और साइड इफेक्ट्स
प्रेगनेंसी के दौरान करेला खाना