ब्रेस्टफीडिंग बंद करने के बाद वजन बढ़ना – क्या यह आम बात है?

ब्रेस्टफीडिंग बंद करने के बाद वजन बढ़ना - क्या यह आम बात है?
ADVERTISEMENTS

आपने यह जरूर सुना होगा, कि किस प्रकार ब्रेस्टफीडिंग करने से हर दिन लगभग 300 से 500 कैलोरी बर्न होती है। यह जानने के बाद, आपको यह प्रेगनेंसी के दौरान बढ़े हुए वजन को घटाने की शुरुआत का एक बेहतरीन तरीका लगा होगा। वहीं, दूसरी ओर आपने यह भी सुना होगा, कि कई माँएं ब्रेस्टफीडिंग बंद करने के बाद वजन बढ़ने का शिकार हो जाती हैं। तो क्या ब्रेस्टफीडिंग बंद करने के बाद वजन का तेजी से बढ़ना आम है? क्या यह चिंता का विषय है? आइए देखते हैं। 

क्या ब्रेस्टफीडिंग बंद करने के बाद आपका वजन बढ़ जाएगा? 

स्तनपान कराने वाली माँ में वजन का बढ़ना एक आम बात है और इसके पीछे कई तरह के कारण हो सकते हैं, जिनमें अधिक कैलोरी का सेवन, कैलोरी की खपत कम होना और हॉर्मोनल कारण भी शामिल हैं। गर्भधारण करने के साथ ही, आपके शरीर में जो हॉर्मोनल परिवर्तन होते हैं, वे डिलीवरी के बाद भी जारी रहते हैं और बच्चे को स्तनपान कराने तक बने रहते हैं। ये हॉर्मोन, एक गर्भवती महिला में, ब्रेस्टफीडिंग बंद करने के बाद भी कुछ शारीरिक बदलावों के लिए जिम्मेदार होते हैं। 

क्या ब्रेस्टफीडिंग बंद करने के बाद आपका वजन बढ़ जाएगा? 

हालांकि, जो महिलाएं ब्रेस्टफीडिंग के दौरान और उसके बाद एक्सरसाइज करती हैं और अपने खान-पान और कैलोरी इनटेक के बारे में सजग रहती हैं, वे इससे बच जाती हैं। 

ADVERTISEMENTS

बच्चे को स्तनपान बंद कराने के बाद वजन बढ़ने के क्या कारण होते हैं? 

क्या स्तनपान बंद करने के बाद आपका वजन बढ़ गया है? यहाँ पर इसके कुछ कारण दिए गए हैं: 

  • आप जितनी कैलोरी की खपत कर रही हैं, उससे ज्यादा सेवन कर रही हैं। जब आप ब्रेस्टफीडिंग करा रही होती हैं, तो आपके शरीर को दूध बनाने के लिए अधिक कैलोरी की जरूरत होती है, जिसके कारण आपके खानपान की आदतें बदल जाती हैं और भोजन की मात्रा बढ़ जाती है। लेकिन, जब आप ब्रेस्टफीडिंग बंद कर देती हैं, तो आप अपने कैलोरी के सेवन को कम नहीं करती हैं। ब्रेस्टफीडिंग के बिना, अतिरिक्त कैलोरी की खपत नहीं हो पाती है और आपका शरीर जितनी कैलोरी की खपत कर सकता है, उससे अधिक उसे मिलता रहता है। 
  • प्रोलैक्टिन एक हॉर्मोन है, जो कि महिलाओं में स्तनपान के दौरान रिलीज होता है। जब आप ब्रेस्टफीडिंग बंद कर देती हैं, तब यह हॉर्मोन जो कि फैट के मेटाबॉलिज्म को कम करता है, धीरे-धीरे केवल घटता जाता है, जिसके कारण आपका वजन बढ़ सकता है। 
  • आप अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने के लिए पर्याप्त एक्सरसाइज नहीं कर रही हैं। जैसा कि पहले बताया गया है, आपका खानपान अब भी वैसा ही हो सकता है, जैसा कि ब्रेस्टफीडिंग के दौरान हुआ करता था। एक्सरसाइज के बिना ऐसा भोजन करने से आपका वजन बढ़ सकता है। 

हॉर्मोनल बदलाव, स्तनपान बंद करने के बाद वजन बढ़ने का कारण शायद ही बन सकते हैं। इसलिए वजन बढ़ने के पीछे का कारण अधिक कैलोरी का सेवन और एक्सरसाइज की कमी हो सकती है। ऐसी कोई स्टडीज उपलब्ध नहीं हैं, जो कि ब्रेस्टफीडिंग के बाद वजन बढ़ने के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में हमारी मदद कर सकें। 

ADVERTISEMENTS

ब्रेस्टफीडिंग के बाद वजन बढ़ने से बचने के टिप्स

अगर आप अपने बच्चे को ठोस आहार की शुरुआत के साथ स्तनपान छुड़ाने वाली हैं और अपने वजन को नियंत्रित रखना चाहती हैं, तो इसके लिए यहाँ पर कुछ टिप्स दी गई हैं: 

ब्रेस्टफीडिंग के बाद वजन बढ़ने से बचने के टिप्स

  • ब्रेस्टफीडिंग के दौरान, वे अतिरिक्त 500 कैलोरी अपने शरीर को उपलब्ध कराने के लिए हेल्दी स्नैक्स का सेवन करें। 
  • डॉक्टर से अनुमति लेने के बाद, हर दिन 15 मिनट के लिए संतुलित एक्सरसाइज करने की शुरुआत करें। आप धीरे-धीरे इसकी अवधि को बढ़ा सकती हैं। 
  • एक बैलेंस्ड डाइट की शुरुआत करें और अपने कैलोरी की खपत को नियंत्रित करें। रैपिड वेट लॉस डाइट से बचें। 
  • अपने शरीर के संकेतों को सुनें। भूख के अनुसार खाएं और इससे अधिक खाने से बचें। 
  • वास्तविक गोल सेट करें। कम समय में सारा वजन घटाने के बारे में न सोचें। धीरे-धीरे शुरुआत करें और नए खानपान और रूटीन के लिए शरीर को फिर से एडजस्ट करने के लिए समय दें। 
  • अपनी लाइफ स्टाइल को बदलें। वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज बेहतरीन है। लेकिन अगर आप किन्हीं कारणों से एक्सरसाइज नहीं कर सकती हैं, तो कम से कम सीढ़ियों का इस्तेमाल करने और हर दिन थोड़ी देर के लिए वॉक पर जाने की शुरुआत करें। 

कई महिलाएं ब्रेस्टफीडिंग बंद करने के बाद वजन बढ़ने का शिकार हो जाती हैं। अगर आप खानपान के अच्छे रूटीन को फॉलो करती हैं, तो ब्रेस्टफीडिंग बंद करने के बाद बढ़ने वाले वजन को आसानी से कम किया जा सकता है। लेकिन अगर आपका वजन बहुत तेजी से बढ़ रहा है और आपको धुंधला नजर आ रहा है या ऐसे ही कुछ अन्य लक्षण दिख रहे हैं, तो आपको निश्चित रूप से डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। 

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें: 

ब्रेस्टफीडिंग के दौरान योग करना – फायदे और पोजीशन
स्तनपान बंद करने के बाद स्तनों का आकार कैसे ठीक करें
स्तनपान के दौरान दूध की आपूर्ति कम किए बिना वजन घटाने के तरीके

ADVERTISEMENTS