In this Article
लड़कों के कुछ ऐसे नाम होते हैं जो ज्यादातर हर पेरेंट्स को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। उनमें से एक नाम सक्षम भी है। सक्षम बहुत ही सरल और आसानी से याद रखने वाला नाम है। बहुत बार ऐसा होता है कि माता पिता एकदम अलग और कभी न सुनने वाला नाम चुनने के बजाय सिंपल नाम रखना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आपको भी ऐसे ही सरल से नाम की तलाश थी तो आप भी सक्षम नाम को अपना सकते हैं। इस नाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए लेख को आगे पढ़ना जारी रखें।
सक्षम नाम का मतलब और राशि
सक्षम भले ही पुराना नाम है लेकिन इस नाम की चाहत आज भी माता पिता के मन से गई नहीं है। इस नाम को चुनने का सबसे बड़ा कारण इसका अर्थ है। सक्षम नाम का अर्थ योग्य और कुशल व्यक्ति होता है। हर माता पिता चाहते हैं कि उनका बेटा बड़ा होकर योग्य और कुशल व्यक्ति बने इसलिए वो यह नाम उसे बड़े ही प्यार से देते हैं ताकि इस नाम का असर उसके व्यक्तित्व पर जरूर पड़े। सक्षम ‘स’ अक्षर से शुरू होने वाला नाम है जो कि कुंभ राशि में आता है। अगर आप अपने बच्चे का नाम सक्षम रखना चाहते हैं तो इस राशि से जुड़े लोगों के व्यक्तित्व और स्वभाव को बेहतर तरीके से जानने के लिए इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें।
| नाम | सक्षम |
| अर्थ | योग्य, कुशल |
| जेंडर | लड़का |
| अंक ज्योतिष | 9 |
| धर्म | हिन्दू |
| राशि | कुंभ |
| नक्षत्र | शतभिषा (गो, सा, सी, सू)) |
| शुभ दिन | शनिवार |
| शुभ रंग | बैंगनी, हल्का नीला |
| शुभ रत्न | नीलम |
सक्षम नाम का अर्थ क्या है ?
माता-पिता के जीवन में उनके बच्चे के नाम का काफी महत्व होता है और इसलिए वह उसका नाम रखने से पहले उससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी हासिल करते हैं। सक्षम नाम का मतलब एक कुशल और योग्य व्यक्ति होता है। सक्षम नाम के व्यक्तियों का स्वभाव बहुत ही मिलनसार होता है। इस नाम के व्यक्ति अपने करियर और जॉब को लेकर बेहद गंभीर होते हैं और अपना काम ईमानदारी के साथ करते हैं। यह लोग जिससे भी दोस्ती करते हैं उसे दिल से निभाते है। वैसे तो सक्षम नाम के लोगों में बहुत सब्र होता है लेकिन कभी-कभी ये थोड़े जिद्दी हो जाते है। लेकिन इनकी खासियत यह है कि इनपर आप आंख बंद कर के विश्वास कर सकते हैं क्योंकि ये भरोसे के लायक होते हैं।
सक्षम नाम का राशिफल
सक्षम नाम की राशि कुंभ होती है। इस राशि के लड़के काफी ईमानदार और दिमाग से तेज होते हैं और यह हर समय ऊर्जा से भरे रहते है। आपको बता दें कि यह लोग बेहद हंसमुख स्वभाव के होते हैं लेकिन कभी-कभी इनका गुस्सा इनकी कंट्रोल से बाहर हो जाता है लेकिन समय रहते यह उसपर भी काबू पा लेते हैं। यह लोग बड़े ही तेजस्वी और समझदार होते है। इस नाम के लोग दोस्ती करने और समाज में सभी के साथ प्यार से व्यवहार रखना पसंद करते है। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि ये लोग दिखने में बेहद सुंदर और सुडौल होते हैं।
सक्षम नाम का नक्षत्र क्या है?
सक्षम नाम का नक्षत्र शतभिषा है जिसका प्रतीक चिन्ह खाली वृत्त होता है। शतभिषा नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – गो, सा, सी, सू ।
कुंभ राशि के हिसाब से सक्षम नाम से मिलते-जुलते लड़कों के अन्य नाम
सक्षम जैसा नाम हर माता-पिता अपने बच्चे के लिए जरूर चुनना चाहेंगे लेकिन फिर भी आप सिर्फ सक्षम से मिलते-जुलते नाम की तलाश कर रहे हैं तो हमने कुछ नामों की लिस्ट आपके लिए तैयार की है उसको जरूर चेक करें।
| नाम | नाम |
| दिव्यम (Divyam) | संगम (Sangam) |
| शुभम (Shubham) | प्रीतम (Pritam) |
| शिवम (Shivam) | गौतम (Gautam) |
| सोहम (Soham) | परम (Param) |
| सत्यम (Satyam) | प्रथम (Pratham) |
| विक्रम (Vikram) | रूपम (Rupam) |
| संयम (Sanyam) | सिद्धम (Siddham) |
| अनुपम (Anupam) | अगम (Agam) |
| श्रियम (Shriyam) | नित्यम (Nityam) |
| देवम (Devam) | अहम (Aham) |
| रुद्रम (Rudram) | सर्वम (Sarvam) |
| विश्वम (Vishwam) | अरिंदम (Arindam) |
सक्षम नाम के प्रसिद्ध लोग
कई प्रसिद्ध लोग सक्षम नाम के जरिए दुनिया भर में लोगों के बीच नाम कमा रहे हैं। कुछ ऐसे सक्षम नाम के मशहूर व्यक्तियों के बारे में हम आपके लिए जानकारी लेकर आए हैं।
| नाम | पेशा |
| सक्षम दायमा | अभिनेता |
| सक्षम शर्मा | बाल कलाकार |
| सक्षम कुलकर्णी | अभिनेता |
‘स’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम
‘स’ अक्षर से लड़कों के बहुत ही ट्रेंडिंग और बेहतरीन अर्थ वाले नाम मौजूद है और यदि आप भी अपने बेटे के लिए इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम ढूंढ रहे हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट को एक बार जरूर पढ़ लें।
| नाम | अर्थ |
| स्वानंद (Swanand) | भगवान गणेश का एक नाम |
| स्वरांश (Swaransh) | संगीत के स्वरों का भाग |
| सिद्धेश (Siddhesh) | भगवान गणपति का नाम |
| समीहन (Samihan) | उत्साही, उत्सुक |
| सनिल (Sanil) | उपहार, स्वच्छ, शाम |
| स्वाक्ष (Swaksh) | सुंदर आँखों वाला, भगवान विष्णु का एक नाम |
| सृजित (Srijit) | रचित, बनाया हुआ |
| स्वपन (Swapan) | सपना |
| सार्थक (Sarthak) | अर्थपूर्ण, योग्य |
| सुयंश (Suyansh) | शानदार, जीत, यश |
इस आर्टिकल का मकसद सिर्फ माता-पिता को सक्षम नाम की जानकारियां देना नहीं है बल्कि हम यह उम्मीद करते है कि हमारा द्वारा दी गई सभी जानकारी आपके मन से इस नाम से जुड़े किसी भी तरह के संदेह, समस्या और छोटी-छोटी चीजों को लेकर होने वाले सवाल को दूर कर सके ताकि आप बिना किसी संकोच के सक्षम नाम को अपने बच्चे के लिए चुन सके और बेफिक्र रहें। इस आर्टिकल में हमने सक्षम नाम का जिक्र विस्तार में किया है, तो अगर आपको यह नाम पसंद आया है तो अपने बच्चे के उज्जवल भविष्य के लिए यह नाम चुनें।
यह भी पढ़ें:
सोनू नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sonu Name Meaning in Hindi
संजय नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sanjay Name Meaning in Hindi
विकास नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vikas Name Meaning in Hindi

















