क्या आपके घर में भगवान के आशीर्वाद के रूप में लक्ष्मी का जन्म हुआ है तो आपके घर में खुशियों की लहर छा गई होगी। क्या आप अपनी बेटी के स्वागत में इतने व्यस्त हो गए हैं कि आपकी बेटी की सबसे अहम चीज उसके नाम के बारे में विचार करना भूल गए और चाहते हैं कि कम समय में आपको एक सार्थक नाम मिल जाए तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। ‘रूबी’ लड़कियों का एक खास नाम है। इसका अर्थ इसे नामों की भीड़ से अलग करता है। यदि आप रूबी नाम के लोग कैसे होते हैं जानना चाहते हैं तो आपको हमारे लेख को पूरा पढ़ना होगा।
रूबी नाम का मतलब और राशि
नाम से आपको लग रहा होगा कि इस नाम में क्या ही खासियत होगी जो आप अपनी बेटी के लिए पसंद करेंगे। हम आपको आज के लेख में बताएँगे कि रूबी नाम में ऐसी क्या खास बात है जो आपकी बेटी के लिए सही साबित होगा। रूबी पत्थर के बारे में आपने जरूर सुना होगा। यहाँ पर हम उसी रूबी की बात कर रहें है जो बेहद कीमती होता है। रूबी का मतलब लाल पत्थर, माणिक, एक कीमती रत्न होता है। इसकी राशि तुला होती है। नीचे रूबी नाम के बारे में कई अहम जानकारी दी गई है, इसे जरूर पढ़ें।
| नाम | रूबी |
| अर्थ | लाल पत्थर, माणिक, एक कीमती रत्न |
| लिंग | लड़की |
| धर्म | हिन्दू |
| अंकज्योतिष | 3 |
| राशि | तुला |
| नक्षत्र | स्वाति (रु, रे, रो, ता, रू) |
| शुभ दिन | शुक्रवार |
| शुभ रंग | सफेद और हल्का नीला |
| शुभ रत्न | ओपल, ब्लू डायमंड और टोपाज |
रूबी नाम का अर्थ क्या है?
रूबी भले ही आपको आम नाम लगे लेकिन इसका अर्थ इसे दूसरे नामों से अलग करता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रूबी नाम का अर्थ लाल पत्थर, माणिक और एक कीमती लाल गहना होता है। ऐसे में यदि आप अपनी बेटी का नाम रूबी रखते हैं तो आपको अर्थ के मुताबिक उसका व्यक्तित्व प्रदर्शित हो सकता है। रूबी नाम की लड़कियां दिखने में सुन्दर और आकर्षक होती हैं। रूबी नाम की लड़कियों का जीवन हमेशा धन धान्य से भरा होता है। ये लड़कियां सहनशील और समझदार होती हैं। इन्हें घूमने फिरने का काफी शौक होता है।
रूबी नाम का राशिफल
ज्योतिष की दृष्टि से कहा जाये तो रूबी नाम की लड़कियों की राशि तुला होती है, जिसका प्रतिक चिन्ह तराजू होता है। इसका तात्पर्य यह है की इन लड़कियों का जीवन नपा तुला हो सकता है। कोई भी चीज़ करने के पहले ये अपने अंदर गहरा मंथन करती हैं और यदि उसमे उन्हें अपना फायदा दीखता है तो ही वो काम करने के लिए राजी होती हैं। इन लड़कियों को परिस्थिति के हिसाब से खुद को ढालने में समय नहीं लगाती हैं। लड़ाई झगड़े में इनसे जीत पाना मुश्किल होता है।
रूबी नाम का नक्षत्र क्या है?
रूबी नाम की लड़कियों का जन्म नक्षत्र स्वाति होता है जिसका प्रतिक चिन्ह वायु के झोंके के प्रभाव में नव अंकुरित पौधा होता है। स्वाति नक्षत्र में आने वाले अन्य अक्षर इस प्रकार हैं – रे, रो, त, ता, रू।
रूबी जैसे तुला राशि के हिसाब से अन्य नाम
अर्थ की दृष्टि से राशि में आने वाला बेहतरीन है। इसीलिए यदि आप भी अपनी बेटी का नाम तुला राशि के हिसाब से रखना चाहते हैं तो इसकी जानकारी आपको नीचे की तालिका पढ़कर मिल जाएगी, इसे एक बार अवश्य पढ़ें। तुला राशि के मुख्य अक्षर र और त होते हैं।
| नाम | नाम |
| रौशनी (Roshni) | तोरल (Toral) |
| ऋतु (Ritu) | तेजस्विनी (Tejaswini) |
| रजनी (Rajni) | तारा (Tara) |
| तपस्या (Tapasya) | तोशी ( Toshi) |
| तृषा (Trisha) | ताप्ती (Tapti) |
| तान्या (Tanya) | रश्मिका (Rashmika) |
रूबी नाम से मिलते जुलते और भी नाम
रूबी नाम किसी को पसंद आता है और किसी को नहीं। यदि यह नाम आपको समझ में नहीं आ रहा तो हमने इससे मिलते जुलते कुछ अन्य नाम भी आपके साथ साझा किए हैं। इसमें से कोई एक नाम आपको जरूर पसंद आएगा।
| नाम | नाम |
| रूही (Ruhi) | रुपाली (Rupali) |
| सुब्बी (Subbi) | रोली (Roli) |
| पूरबी (Purabi) | रुनझुन (Runjhun) |
| रुबीना (Rubina) | रूपा (Rupa) |
| सुरभि (Surbhi) | रोजी (Rosy) |
रूबी नाम के प्रसिद्ध लोग
रूबी नाम केवल भारत ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी बहुत लोकप्रिय है। इसलिए जितनी भी प्रसिद्ध महिलाओं की जानकारी मिलती है उनमें से ज्यादातर अन्य देशों से ताल्लुक रखती हैं। ये रहे रूबी नाम की कुछ प्रसिद्ध महिलाओं की जानकारी उनके पेशे के साथ –
| नाम | पेशा |
| रूबी लाल | इतिहासकार |
| रूबी गुप्ता | लेखक |
| रूबी ढाल | ब्रिटिश-अफगान कवयित्री |
| रूबी भाटिया | कैनेडियन अभिनेत्री |
| रूबी ब्रिजेस | अमेरिकी सिविल राइट्स एक्टिविस्ट |
| रूबी बार्कर | ब्रिटिशअभिनेत्री |
‘र’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम
कई बार पेरेंट्स कुछ खास अक्षर से अपने बच्चों का नाम रखना पसंद करते हैं। यदि आपके लिए वो खास अक्षर ‘र’ है और आप इसी अक्षर से अपनी बेटी का नाम रखना चाहते हैं तो हमने संक्षेप ‘र’ अक्षर से शुरु होने वाले नाम और उसके अर्थ के बारे में नीचे बताया है, इस पर एक नजर जरूर डालें।
| नाम | अर्थ |
| रिद्धिमा (Ridhima) | प्यार का वसंत, प्यार से भरा हुआ |
| रिद्धि (Riddhi) | अच्छी किस्मत, समृद्धि, अलौकिक शक्ति |
| रिया (Riya) | मणि, देवी लक्ष्मी, सुन्दर, महान |
| रितिका (Ritika) | ख़ुशी, सत्य, उदार, एक छोटी सी बहती हुई नदी |
| रायमा (Rayma) | प्रिय, सुखी |
| रेवा (Rewa) | नदी, सितारा, चंचल |
| रावी (Ravi) | बेहतरीन, खास |
| रसिका (Rasika) | शिष्ट, मनोहर |
| राया (Raya) | प्रवाह, तंत्र |
| रेवती (Rewati) | शक्ति, नक्षत्र |
आज के लेख में हमने जाना कि यदि आप अपनी बेटी का व्यक्तित्व बेहतरीन होता देखना चाहते हैं तो आपको अपनी बेटी का नाम रूबी जरूर रखना चाहिए। साथ ही हमने जाना कि रूबी नाम की अधिकतर महिलाएं जो प्रसिद्ध हैं वो अन्य देशों से संबंध रखती हैं जो बड़े गर्व की बात है क्योंकि भारतीय मूल के नाम का चलन भारत के अलावा दूसरे देशों में भी हैं। यह लेख आपको पढ़कर कैसा लगा कमेंट बॉक्स में कमेंट कर जरूर बताएं।
यह भी पढ़ें:
रीना नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Reena Name Meaning in Hindi
रिचा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Richa Name Meaning in Hindi
रिद्धि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Riddhi Name Meaning in Hindi

















