In this Article
अपने बच्चों के लिए नाम चुनना एक विशेष अनुभव होता है, जो आपके मूल्यों, आशाओं और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। भगवान श्री राम मर्यादा, त्याग, शौर्य और करुणा के प्रतीक हैं और न केवल हिन्दू धर्म के सबसे लोकप्रिय देवों में से एक हैं, बल्कि वे भारतीय संस्कृति के आदर्श पुरुष भी माने जाते हैं। उनके जीवन की प्रत्येक छवि, प्रत्येक गुण, और उनके हर नाम में एक गूढ़ आध्यात्मिक अर्थ समाया हुआ है। भगवान विष्णु के सातवें अवतार, श्री राम के नाम पर अपने बच्चे के लिए नाम चुनने से अच्छा भला क्या होगा! इस लेख में भगवान राम से प्रेरित ऐसे ही 115 सुंदर और अर्थपूर्ण नाम हैं जो प्राचीन ग्रंथों और परंपराओं से चुने गए हैं। ये न केवल आपके बेटे के व्यक्तित्व को एक अलग पहचान देंगे, बल्कि उसके जीवन में श्री राम के सद्गुणों की छाया भी लाएंगे। भगवान राम से प्रेरित लड़कों के ये नाम अर्थपूर्ण, नए और ट्रेंडी भी हैं।
भगवान श्री राम के नाम से प्रेरित लड़कों के 115 आदर्श नाम
अगर आप अपने बच्चे में श्री रामजी के जैसे गुण देखना चाहते हैं या उनमें भी आदर्श गुण डालना चाहते हैं तो आपको यहां दिए गए भगवान राम के नाम से प्रेरित अन्य नामों की सूची को पढ़ना चाहिए। यह नाम जो श्री राम के पुकारे जाने वाले अन्य नाम है इनका प्रभाव भी उतना ही दिव्य और पवित्र है। ऐसे महान पुरुष के नाम पर अपने बच्चे का नाम रखना उस पर सदैव कृपा बनाए रखेगा। ईश्वर सबको श्री राम जैसे गुणों और संस्कार वाला पुत्र दें। यहां आपको भगवान राम के 115 नाम दिए गए हैं। आप इनमें से अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।
1. अभिराम (Abhiram)
आप अगर अपने बेटे को श्री प्रभु राम का कोई नाम देना चाहते है तो अभिराम उसके लिए एक बहुत प्यारा नाम होगा जिसका अर्थ है ‘’वो जो अद्भुत है, मन को भाता है’’।
2. आधीश (Aadhish)
इसका अर्थ है “ज्ञान से परिपूर्ण व्यक्ति” — यह नाम गहन समझ और बौद्धिक गहराई का प्रतीक है। यह उन बच्चों के लिए एक आदर्श नाम है जिनकी प्रकृति विचारशील और विवेकपूर्ण हो।
3. आदिव (Aadiv)
इसका अर्थ है कोमल और संवेदनशील व्यक्ति। यह नाम मृदुता, सहानुभूति और भावनात्मक गहराई को दर्शाता है। यह उन बच्चों के लिए उपयुक्त है जिनका हृदय दयालु और स्वभाव करुणामय होता है।
4. आदिपुरुष (Adipurush)
इस नाम का अर्थ है प्रेरणादायक जैसे भगवान राम का व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणादायक है।
5. अनंतराम (Anantram)
जो सनातन हैं, अमर हैं। भगवान श्री राम के अनेक दिव्य नामों में से एक पावन नाम।
6. अनंतगुण (Anantgun)
यह एक खूबसूरत नाम है। इसका अर्थ है ‘गुणों से भरपूर’’ या निपुण।
7. अनिक्रत (Anikrat)
यह नाम बहुत मन को आकर्षित करता है जिसका अर्थ है समझदार, ऊँचे कुल में जन्मा हुआ।
8. अवधेश (Avdhesh)
भगवान राम को उनके भक्त इस नाम से भी बुलाते हैं, जिसका मतलब होता है ‘’अयोध्या के नरेश’’।
9. भुवन (Bhuvan)
यह नाम संसार अथवा ब्रह्मांड का अर्थ देता है, जो अस्तित्व की असीमता, व्यापकता और समग्रता का प्रतीक है।
10. चार्विक (Charvik)
इसका अर्थ है बुद्धिमान और प्रतिभाशाली। यह नाम तेज बुद्धि और रचनात्मकता का प्रतीक है। यह उन बच्चों के लिए उपयुक्त है जिनकी मानसिक क्षमता अद्वितीय हो और जिनकी सोच में नवीनता झलकती हो।
11. चिन्मय (Chinmay)
चिन्मय का अर्थ है पूर्ण ज्ञान से युक्त। यह उन बच्चों के लिए आदर्श है जिनमें गहरी जिज्ञासा हो और जो ज्ञान प्राप्ति के लिए सदैव उत्सुक रहते हों। यह नाम भगवान श्री राम के ज्ञानी और दूरदर्शी स्वरूप को दर्शाता है।
12. दंता (Danta)
यह जो शांति का प्रतीक है।
13. दशग्रीव शिरोहरा (Dashagreeva Shirohara)
भगवान ने रावण जैसे शक्तिशाली दस सर वाले राक्षस का वध किया था इसलिए उन्हें दशग्रीव शिरोहरा यानि ‘’दस सर वाले रावण का वध करने वाले राम।
14. दाशरथि (Dashrathi)
इस नाम का मतलब है अयोध्या के महाराजा दशरथ के प्रथम पुत्र प्रभु राम।
15. दयासरा (Dayasara)
अपने बच्चे को उदार बनाने के लिए उनका यह नाम रखना बहुत अच्छा है, जिसका अर्थ है ‘’बहुत दयावान’’।
16. धनुर्धर (Dhanudhar)
भगवान राम ने योद्धा के रूप में जन्म लिया इसलिए वो हमेशा अपने साथ धनुष रखते थे और इस कारण से उन्हें धनुर्धर कहा जाता है। इस नाम का मतलब है ‘’वो जिसके हाथ में धनुष हो’’।
17. धनुर्धरा (Dhanudhara)
इसका अर्थ है जो हाथ में ‘’धनुष धारण करता है और जिसका निशाना कभी नहीं चूकता’’ है।
18. धृतिल (Dhritil)
यह नाम उस व्यक्ति को संदर्भित करता है जो शांत और संयमित स्वभाव का हो। रामजी के व्यक्तित्व में यह गुण बचपन से ही थे।
19. ध्रुविथ (Dhruvith)
इस नाम अर्थ होता है ‘’अनुकूली और शांतिपूर्ण’’।
20. दिव्यांग (Divyang)
यह नाम ऐसे व्यक्ति का प्रतीक है जिसमें दिव्य तत्व और आध्यात्मिक भावनाएं समाहित हों। यह नाम निर्मलता, पवित्रता और ईश्वरीय गुणों को दर्शाता है, जो एक दिव्य आत्मा की उपस्थिति का संकेत देते हैं।
21. एकाक्ष (Ekaksha)
एकाक्ष का मतलब होता है ऐसा व्यक्ति जिसकी दृष्टि केंद्रित और एकाग्र होती है। यह दृढ़ संकल्प और अपने लक्ष्यों व कर्तव्यों के प्रति अडिग प्रतिबद्धता की याद दिलाता है, जो एक ऐसे बच्चे के लिए बिल्कुल उपयुक्त है जिसके पास मजबूत उद्देश्य की भावना हो।
22. एकराम (Ekraam)
यह नाम भगवान राम के अनेक नामों में से एक है जिसका अर्थ है ‘’जिसे बड़े आदर के साथ रखा जाता हो या सम्मानजनक’’।
23. हरि (Hari)
हरी नाम श्री राम के नामों में से एक जिसका अर्थ है ‘’सर्वव्यापी या सर्वशक्तिमान’’।
24. हनुमदक्षित (Hanudakshit)
श्री राम जो अपने सबसे बड़े भक्त हनुमान पर भरोसा करते हैं।
25. हरिराम (Hariram)
यह नाम सुनने में बहुत अच्छा और मनभावन है जो भगवान राम के अन्य नामों में से एक नाम है जिसका अर्थ ‘’सर्वव्यापी’’ है।
26. जैतरा (Jaitra)
इस नाम का मतलब होता है ‘’जीत का प्रतीक’’ है और आप यह नाम अपने बेटे को दे सकते हैं जो सुनने में एक यूनिक नाम लगता है।
27. जयराम (Jairam)
अगर आपको आसानी से पुकारे जाने वाले सरल नाम पसंद है तो आपको यह बच्चे के लिए चुनना चाहिए इस नाम का अर्थ है ‘’विजयी प्रभु राम’’।
28. जगद्गुरुवे (Jagadguruve)
धर्म और कर्म के आध्यात्मिक शिक्षक।
29. जानकीनाथ (Jankinath)
यह नाम आपके बच्चे पर बहुत अच्छा लगेगा जिसका मतलब है ‘’माता सीता के पति भगवान राम या माँ सीता के स्वामी’’।
30. जानकीवल्लभा (Jankivallabha)
यह नाम बाकि नामों से कुछ हटकर है जो आमतौर पर सुनने को नहीं मिलता जिसका अर्थ है जनक पुत्री सीता के पति, भगवान विष्णु के अवतार।
31. जनार्दन (Janardan)
‘’वो जो जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्त है’’, जिसका आधार जन्म और मृत्यु पर टिका न हो।
32. जनेश्वर (Janeshwar)
मनुष्यों के प्रभु, संसार के राजा।
33. जितक्रोध (Jitakrodha)
’क्रोध पर विजय प्राप्त करने वाला, जिसे अपने क्रोध पर नियंत्रण हो।
34. जितमित्र (Jitmitra)
इस नाम का मतलब है ‘’शत्रुओं को हराने वाला’’।
35. कौशलेय (Kaushaley)
श्री राम को उनके माँ के नाम से भी पुकारा जाता है। इस नाम का अर्थ ‘’कौशल्या का पुत्र है’’।
36. महोदरा (Mahodara)
भगवान राम की तरह उदार और दयालु।
37. मयंक (Mayank)
जिसका स्वभाव शांति और स्थिरता को दर्शाता है। मयंक एक ट्रेंडिंग नाम है जिसे आप अपने पुत्र को दे सकते हैं।
38. मायामनुष्यचरित्र (Mayamanushyacharitra)
धर्म की स्थापना के लिए मानव रूप में अवतार लेना वाले राम।
39. मेधांश (Medhansh)
अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे की चेतना श्री राम के जैसी हो तो इस नाम का अर्थ सुनते ही आपको यह नाम बहुत पसंद आएगा। मेधांश का अर्थ है जो व्यक्ति बुद्धिमान पैदा हुआ हो।
40. मुनिसंसुतासंस्तुता (Munisansutasanstuta)
’जिन्हे ऋषियों द्वारा पूजा जाता है’’।
41. परमात्मान (Paramatmaan)
‘’वो जो परम आत्मा है’’ यह पवित्र नाम आपके बच्चे के लिए एक बेहतरीन सुझाव है।
42. पराग (Parag)
गरीबों का उत्थान करने वाला, परमात्मा।
43. परेशा (Paresha)
प्रभुओं के स्वामी, जो सर्वोच्च है।
44. परमपुरुष (Parampurush)
यह नाम बहुत सुन्दर है जो श्री रामचंद्र की महीना का बखूबी वर्णन है जिसका अर्थ ‘’सर्वोच्च पुरुष’’ होता है।
45. परस्मैधामने (Parasmaidhamne)
वैकुंठ के भगवान प्रभु श्री राम।
46. परस्मिज्योतिषे (Parasmaijyotishe)
यह नाम आपको पौराणिक जरूर लगेगा लेकिन आपको बहुत पसंद आएगा इस नाम का अर्थ है ‘’जो सर्वाधिक दीप्तिमान है’’।
47. पीतवसने (Pitwasne)
पीले रंग की पोशाक पहनना या वो जो ज्ञान का प्रतीक है।
48. पितृभक्त (Pitrabhakt)
श्री राम अपने पिता के आज्ञाकारी थे इसलिए उन्हें अपने ‘’पिता के प्रति समर्पित पुत्र’’ भी कहा जाता है।
49. पुण्योदय (Punyodaya)
यह नाम अमरता प्रदान करने वाला।
50. पुरूषोत्तम (Purushuttam)
यह नाम श्री राम के गुणों का बखान करता है जिसका अर्थ है ‘’सर्वोच्च प्राणी’’।
51. पूर्वभाषिणे (Purvabhashine)
जो भविष्य का ज्ञान हो और आने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी रखता है।
52. पुण्योदय (Punyodaya)
यह नाम अमरता प्रदान करने वाला।
53. रघव (Raghav)
इस नाम को रखने से आपके बच्चे पर प्रभु राम की कृपा सदैव बच्चे पर बनी रहेगी यह रघुनंदन के नामों में से एक नाम है।
54. रघुकुमार (Raghukumar)
इस नाम का मतलब है ‘’खूबसूरत राजकुमार, रघु वंश से संबंध रखने वाला’’ है, यह नाम आपके बच्चे के लिए बहुत उत्तम नाम है ।
55. रघुनायक (Raghunayak)
यह नाम माता-पिता के दिलों को छूता है। रघुनायक नाम का अर्थ रघु वंश का मुखिया होता है।
56. रघुनाथ (Raghunath)
इस नाम का अर्थ ‘’रघु वंश के भगवान’’ है। यह पवित्र नाम आपके बेटे में भगवान का दिव्या आशीर्वाद बनाए रखेगा।
57. रघुपति (Raghupati)
भगवान राम हमारे दिलों में बास्ते हैं और उनका हर एक नाम हम सबको बहुत प्रिय है। इस प्यारे से नाम का अर्थ ‘’रघु वंश के मुखिया’’ है।
58. रघुपुंगव (Raghupungava)
यह भगवान का बेहद सुंदर नाम है जिसका अर्थ है ‘’राघकुल जाति का वंशज’’।
59. रघुस्वामिन (Raghuswamin)
यह नाम श्री भगवान राम के नामों में से एक नाम है।
60. रघुवीर (Raghuveer)
यह नाम बहुत लोकप्रिय है और आजकल के माता-पिता को इस तरह के नाम बहुत पसंद आते हैं जो नाम पुकारने में भी सरल हो और उसका अर्थ भी अच्छा हो रघुवीर नाम का अर्थ होता है ‘’सबसे बहादुर’’।
61. राजेंद्र (Rajendra)
जो सभी देवताओं का स्वामी है’’।
62. राजीवलोचना (Rajivlochan)
इस नाम अर्थ है सुंदर आँखों वाला या जिसे नेत्र कमल जैसे हों।
63. रामानुज (Ramanuj)
यह नाम आजकल के यूनिक और ट्रेंडिंग नामों की लिस्ट में शामिल किया जाता है। इस नाम का अर्थ है ‘’प्रभु राम के भाई’’।
64. रामभद्र (Raambhadra)
इसका नाम अर्थ होता है मंगलकारी होना या शुभ।
65. रामचंदर (Ramchandar)
यह नाम भी प्रभु राम के नामों में से एक नाम है जिसका अर्थ है चंद्रमा के समान सुंदर।
66. रामचरण (Ramcharan)
इन दिनों यह सबसे लोकप्रिय नामों की सूची में आता है जिसका अर्थ है ‘’रामजी के चरण’’।
67. रामदीप (Ramdeep)
यह नाम उनमें बच्चों के लिए है जो माता पिता चाहते हैं की उनका बच्चा अध्यात्म की ओर ज्यादा रुझान रखे। इस नाम का मतलब होता है जो भगवान के प्रेम में लीन है।
68. रामदास (Ramdas)
जो लोग सदैव खुद को भगवान के चरणों में रखना चाहते हैं उनके लिए यह नाम एक सही चुनाव होगा। इस नाम का अर्थ है ‘’राम का भक्त या सेवक’’।
69. रामनाथ (Ramnath)
आपने यह नाम काफी सुना होगा जो भगवान राम को पुकारे जाने वाले नामों में से एक नाम है।
70. रामप्रसाद (Ramprasad)
यह मनभावन नाम है जिसे आप पहले भी कई बार सुना होगा पर फिर भी यह नाम आपको हर बार सुनने में अच्छा लगता है इस नाम का मतलब है ‘’भगवान राम का भेंट’’।
71. रामरतन (Ramratan)
इस नाम मतलब है भगवान राम द्वारा पहने जाने वाला गहना।
72. रामास्वामी (Ramaswami)
यह नाम भगवान राम अनेक नामों में से एक नाम है जो बहुत ही अनोखा नाम है।
73. रक्षावनरा (Rakshavanra)
‘’वो जो वानरों का रक्षक है’’।
74. रमिया (Ramiya)
यह अद्वितीय नाम न केवल सुनने में मोहक है बल्कि इसका अर्थ भी आपको ऊर्जा का अनुभव कराता है। रमिया का अर्थ ‘’सर्वशक्तिमान’’ है।
75. रघवेंद्र (Raghavedra)
राघवेंद्र भगवान राम का एक पूजनीय नाम है जिसका अर्थ है रघुवंश के नेता या राजा’’।
76. रामदीप (Ramdeep)
यह नाम उनमें बच्चों के लिए है जो माता पिता चाहते हैं की उनका बच्चा अध्यात्म की ओर ज्यादा रुझान रखे। इस नाम का मतलब होता है जो भगवान के प्रेम में लीन है।
77. रघुपति (Raghupati)
भगवान राम हमारे दिलों में बास्ते हैं और उनका हर एक नाम हम सबको बहुत प्रिय है। इस प्यारे से नाम का अर्थ ‘’रघु वंश के मुखिया’’ है।
78. रघुवीर (Raghuveer)
यह नाम बहुत लोकप्रिय है और आजकल के माता-पिता को इस तरह के नाम बहुत पसंद आते हैं जो नाम पुकारने में भी सरल हो और उसका अर्थ भी अच्छा हो रघुवीर नाम का अर्थ होता है ‘’सबसे बहादुर’’।
79. सेतुक्रुत (Setukrute)
सीता माँ को लंका से लाने और रावण की कैद से छुड़ाने के लिए श्री राम ने हमुमान जी और उनकी वानर सेना के साथ मिलकर समुंद्र पर पुल का निर्माण किया था इसलिए उन्हें सेतुक्रुत कहते है अर्थात ‘’समुद्र पर पुल बनाने वाला’’।
80. सत्यवाचे (Satyavache)
भगवान के आचरण की जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है उनका हर नाम हमारे लिए प्रेरणा है। इस नाम है ‘’जो सच्चा और ईमानदार हो’’।
81. सत्यविक्रम (Satyavikram)
यह नाम आपके बच्चे को बहादुर बनाएगा जैसा इस नाम का अर्थ है सच्ची वीरता दिखाने वाला या शक्ति का प्रदर्शन करने वाला।
82. सत्यव्रत (Satyavrata)
भगवान राम ने सत्य को तपस्या तरह ही अपनाया जिसका अर्थ है सत्य को तपस्या मानना।
83. सर्वदेवादिदेव (Sarvadevadideva)
यह नाम बताता है कि भगवान सर्वोच्च है और सभी देवताओं के भगवान हैं।
84. सर्वेश (Sarvesh)
यह नाम उन लोगो के लिए बहुत अच्छा है, जो बच्चों के छोटे नाम रखना पसंद करते हैं। इस नाम का अर्थ संसार के स्वामी।
85. सर्व पुण्याधिकफला (Sarva Punyadhikaphala)
वह जो अपने भक्तों की प्रार्थनाओं का उत्तर देता है और अच्छे कर्मों का पुरस्कार देता है।
86. सर्वयज्ञोधिपा (Sarvayagyodhipa)
सभी यज्ञों के स्वामी, देवकीनंदन।
87. सर्वोपागुणवर्जिता (Sarvopagunavarjita)
पौराणिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह नाम बहुत महत्व रखता है, जिसका अर्थ है ‘’सभी बुराइयों का अंत करने वाला’’।
88. सीताकान्त (Seetakanth)
जब भी सीता राम का नाम लिया जाता है तो पहले माता सीता का नाम लिया जाता है। माँ सीता के त्याग ने श्री राम को आदिपुरुष बनाया। इस सुंदर से नाम का मतलब है ‘’ देवी सीता के बिना अधूरा।
89. शनय (Shanay)
यह नाम आपने बहुत ज्यादा नहीं सुना होगा लेकिन यह नाम बहुत प्यारा और अनोखा नाम है जिसका अर्थ होता है हमेशा रहने वाला है या जिसे खत्म नहीं किया जा सकता है।
90. शरणत्राण तत्पर (Sharanatrana Tatpara)
इस नाम का अर्थ है, ‘’वो जो अपने भक्तों का रक्षक है।
91. शत्रुजीत (Shutrajeet)
प्रभु राम ने रावण जैसे राक्षस का वध किया जिसे कोई भी नहीं मार सकता था। इसलिए इनका एक नाम शत्रुजीत भी है जिसका मतलब है शत्रुओं पर विजय पाने वाला।
92. श्रीधर (Shreedhar)
हम सबका भाग्य बनाने वाली राम जी के इस नाम का अर्थ ‘’भाग्य का स्वामी’’ है।
93. श्रीहन (Shreehan)
आकर्षक, सौंदर्य से भरा।
94. श्रीमते (Shremate)
सीता के स्वामी जो पूजनीय हैं या सभी के आदरणीय।
95. श्री राम (Shree Raam)
यह नाम भगवान राम को अत्यधिक पुकारे जाने वाले नामों में से एक है जिसका अर्थ है दिव्य शक्तियों वाले भगवान राम।
96. श्री रामचंद्र (Shree Ramchandra)
भगवान राम के पुकारे जाने वाले नामों में से एक नाम जो बहुत अच्छा नाम है।
97. श्रीवास्ता (Srivasta)
सर्वव्यापी शक्ति, परम शक्ति।
98. शूर (Shoor)
हिम्मत वाला, बलशाली, बहादुर।
99. सूर्यवंशी (Suryavanshi)
श्री राम को सूर्य का वंश भी कहा जाता है इसलिए उनके अनेक नामों में से एक नाम सूर्यवंशी भी है जिसका अर्थ ‘’शाही राजवंश’’।
100. सच्चिदानंद विग्रह (Sacchidananda Vigraha)
यह एक आकर्षक नाम है जो काफी प्राचीन नाम है इसका अर्थ है ‘’शाश्वत सुख और आनंद’’।
101. सच्चिदानंद विग्रह (Sacchidananda Vigraha)
सुखद और आनंद से भरपूर।
102. त्रिलोकात्मने (Trilokatmane)
त्रिलोकात्मने का अर्थ है वो जो परमेश्वर जो तीनों लोकों का स्वामी है।
103. त्रिलोकरक्षक (Trilokrakshas)
तीनों लोकों के रक्षक भगवान श्री राम।
104. वत्रधारा (Vatradhara)
यह नाम बहुत ही अलग है जिसका अर्थ है ‘’तपस्या करने वाला’’।
105. वरप्रदा (Varprada)
यदि हम सच्चे दिल से प्रभु को याद करते हैं तो वो किसी न किसी रूप में आकर मार्गदर्शन करते हैं। वरप्रदा नाम का अर्थ है सभी की प्रार्थनाओं का उत्तर देने वाला।
106. वराधया (Varadhya)
श्री राम का कोई भी नाम हो आपके बच्चे पर उनकी कृपा हमेशा रहेगी। इस नाम का अर्थ है ‘’वरदान देने वाला’’।
107. वेदांतसारिया (Vedantasarea)
यह नाम उच्चारण में थोड़ा मुश्किल है लेकिन अर्थ प्यारा है। इस नाम का अर्थ है ‘’सरलता से सिद्धांतों में प्रवेश करना’’।
108. वेदात्मने (Vedatmane)
आप अपने बच्चे को यह नाम दें क्योंकि इसका अर्थ बहुत अच्छा है। इस जिसमें वेद बसा हुआ हो।
109. विभीषण प्रतिष्ठात्रे (Vibheeshana Pratishttatre)
जिन्होंने विभीषण को लंका का नरेश बनाया।
110. व्रतधर (Vratdhar)
कई भारतीय राजाओं और शासकों ने भी धारण किया है जो राम जी के नाम से प्रेरित है। इस नाम का अर्थ है ‘’ संस्कारों का धारक’’।
111. यज्वने (Yajvane)
यह नाम आपने आमतौर पर ज्यादा नहीं सुना होगा इसलिए यह नाम लोगो के लिए नया है जिसका अर्थ है ‘’यज्ञ करने वाला’’।
112. जरामरना वरजीता (Jaramarna Varjita)
जिसका कोई जन्म या मृत्यु न हो, दिव्या शक्तियों वाला।
113. जनकीवल्लभा (Jankivallabha)
यह नाम बाकि नामों से कुछ हटकर है जो आमतौर पर सुनने को नहीं मिलता जिसका अर्थ है जनक पुत्री सीता के पति, भगवान विष्णु के अवतार।
114. परस्मैधामने (Parasmaidhamne)
वैकुंठ के भगवान प्रभु श्री राम।
115. पराग (Parag)
गरीबों का उत्थान करने वाला, परमात्मा।
भगवान राम के नाम पर अपने बच्चे का नाम रखने का महत्व
भगवान राम से प्रेरित नाम चुनना केवल परंपरा तक सीमित नहीं है। यह साहस, दया, भक्ति और धर्म जैसे मूल्यों को दर्शाता है। भगवान राम को धर्म और सद्गुणों का आदर्श माना जाता है, और अपने बच्चे का नाम उनसे जुड़ना शक्ति, बुद्धि और नैतिक चरित्र की शुभकामनाओं का प्रतीक है। ऐसे नाम आध्यात्मिक गहराई रखते हैं, आपके बच्चे को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं, और जीवन भर उन महान गुणों की याद दिलाते हैं जो उसे अपनाने चाहिए।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. अपने बेटे के लिए भगवान राम का उपयुक्त नाम कैसे चुनें?
भगवान राम के अनेक नामों में से सही नाम चुनना उस नाम के अर्थ और महत्व पर विचार करने से होता है। उस गुणों के बारे में सोचें जो आप अपने बच्चे में देखना चाहते हैं और ऐसा नाम चुनें जो उन विशेषताओं से मेल खाता हो। उदाहरण के लिए, यदि आप चाहते हैं कि आपका बेटा बुद्धिमान माना जाए, तो ‘चिन्मय’ (पूर्ण ज्ञान वाला) जैसे नाम का चयन करें। साथ ही, नाम के उच्चारण में आसानी और संभावित उपनामों पर भी ध्यान दें। परिवार के सदस्यों से सलाह लेना भी उपयोगी हो सकता है, जिससे आप एक अर्थपूर्ण और सही नाम चुन सकें।
2. क्या भगवान राम के नाम पर बच्चे का नाम रखने से जुड़ी कोई परंपराएं हैं?
भगवान राम के नाम पर बेटे का नाम रखना अक्सर पारंपरिक हिंदू नामकरण संस्कार से जुड़ा होता है, जिसमें बच्चे को जन्म के 11वें या 12वें दिन आधिकारिक रूप से नाम दिया जाता है। कई बार नाम ज्योतिष के आधार पर बच्चे की जन्म राशि या नक्षत्र के अनुसार एक विशेष अक्षर से शुरू होने वाला होता है। भगवान राम से प्रेरित नाम बच्चे के लिए चुनने का उद्देश्य उसमें, श्री राम के सदाचार, साहस और करुणा जैसे गुण विकसित होने से जुड़ा होता है।
3. भगवान राम को ‘श्री राम’ कहने के पीछे क्या अर्थ है?
‘श्री राम’ नाम हिंदू संस्कृति में गहरा महत्व रखता है। ‘श्री’ सम्मान और श्रद्धा का पद है, जो अक्सर धन, कृपा, सद्गुण और शुभता को दर्शाता है। भगवान राम को ‘श्री राम’ कहकर उनकी दिव्यता, गुणों और धर्म के प्रतिरूप के रूप में सम्मान और आदर व्यक्त किया जाता है। यह उपाधि भक्तों की गहरी श्रद्धा और भक्ति को दर्शाती है, जो रामायण और हिंदू पुराणों में उन्हें एक दिव्य और महान नायक के रूप में मानते हैं।
उम्मीद है आपको ये नाम पसंद आए होंगे। इनमें से अपने बच्चे के लिए कोई भी नाम चुनना निःसंदेह एक समझदारी भरा फैसला होगा। इसके अलावा अगर आप को बच्चों के यूनिक, ट्रेडिंग नाम या किसी अक्षर विशेष से शुरू होने वाले नाम खोज रहे हैं तो हमारे अन्य लेख भी पढ़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
लड़कों के लिए भगवान विष्णु के नाम
भगवान श्री कृष्ण के नाम पर लड़को के नाम
लड़कों के लिए भगवान शिव के नाम अर्थ सहित
लड़कों के लिए गणेश जी से प्रेरित आधुनिक नाम

















