हिंदी की वर्णमाला में 11 स्वर व 41 व्यंजन मिलाकर कुल कुल 52 अक्षर होते हैं। ‘आ’ वर्णमाला का दूसरा अक्षर है। हम रोजमर्रा में ऐसे सैकड़ों शब्दों का प्रयोग करते हैं जिनमें आ की मात्रा होती है लेकिन इसके साथ ही आ अक्षर वाले शब्द हिंदी में उतनी ही अहमियत से बोले जाते हैं। विद्यार्थियों के लिए ये शब्द जानना जरूरी हैं और उन्हीं शब्दों का संकलन हमने इस लेख में किया है। यह लेख हिंदी के अक्षरों से शुरू होने वाले शब्दों पर आधारित लेख की श्रृंखला का दूसरा लेख है।

बच्चे की मातृभाषा हिंदी हो या न हो, उसे हिंदी का ज्ञान होना आवश्यक है क्योंकि यही भाषा हमारे देश में सबसे ज्यादा बोली जाती है। अगर बच्चा इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ रहा है तो उसकी हिंदी अच्छी हो यह थोड़ा मुश्किल हो जाता है। फर्स्टक्राई आपकी इसी मुश्किल के हल के रूप में यह लेख लेकर आया है।

ADVERTISEMENTS

‘आ’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्द

बच्चों को कोई भी भाषा सिखाते समय छोटे शब्दों से शुरुआत करना ठीक रहता है। जब ये शब्द उन्हें याद हो जाते हैं तो उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और फिर आप उन्हें धीरे-धीरे लंबे और कठिन शब्द सिखा सकते हैं। इस लेख में आ से शुरू होने वाले 2 अक्षर, 3 अक्षर, 4 अक्षर और 5 अक्षर वाले शब्दों की अलग-अलग सूची दी गई है।

‘आ’ से शुरू होने वाले 2 अक्षर वाले शब्द

बच्चे को किसी भी अक्षर की पहचान कराने के बाद सबसे पहले उस अक्षर से शुरू होने वाले छोटे शब्द सिखाने चाहिए। दो अक्षर वाले शब्द बोलने और याद करने करने के साथ लिखने में भी आसान होते हैं। आ से शुरू होने वाले दो अक्षर वाले शब्द जानने के लिए नीचे की तालिका पढ़ें।

ADVERTISEMENTS

आज आठ
आम आप
आशा आना
आया आलू
आग आटा
आड़ आदि
आन आस
आड़ा आरी
आओ आव
आई आए
आधा आड़ू
आस्था आत्मा
आंटी आंसू
आंध्र आर्य
आंधी आंच
आंत आगा
आर्ट आर्मी
ऑटो आर्च

‘आ’ से शुरू होने वाले 3 अक्षर वाले शब्द

हिंदी में किसी भी अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों में तीन अक्षर वाले शब्द सबसे ज्यादा होते हैं। बच्चे के लिए इनकी जानकारी भी जरूरी है और ये उसे भाषा पर पकड़ मजबूत बनाने में बहुत काम आएंगे। नीचे की तालिका में आ से शुरू होने वाले ऐसे ही आम शब्दों की जानकारी दी गई है।

आवाज आराम
आइए आसन
आसान आकर
आसीन आफत
आईना आभास
आगाज आबादी
आधार आलेख
आतंक आस्तीन
आघात आजाद
आनंद आस्तिक
आंगन आमोद
आबाद आकाश
आव्हान आलाप
आधीन आंचल
आफत आपस
आषाढ़ आहिस्ता
आरोप आरोपी
आरोह आदर्श
आलेख आकृति
आग्नेय आंवला
आर्थिक आशंका
आंशिक आरम्भ
आयोग आदत
आवास आलस्य
आंकड़ा आश्चर्य
आपत्ति आलसी
आउट आरोग्य
ऑर्डर ऑफिस

‘आ’ से शुरू होने वाले 4 अक्षर वाले शब्द

जब बच्चा दो और तीन अक्षर वाले शब्द अच्छी तरह से याद कर ले तब उसे चार अक्षर वाले शब्द सिखाने चाहिए। यहां हमने आ से शुरू होने चार अक्षर के वे शब्द लिए हैं जो आम बोलचाल में बहुत इस्तेमाल होते हैं और याद करने के लिए कठिन भी नहीं हैं।

ADVERTISEMENTS

आजकल आसमान
आरक्षण आकर्षण
आक्रमण आक्रामक
आमदनी आकर्षक
आतंकित आजीवन
आजमाना आधुनिक
आसमानी आशावादी
आयुष्मान आभूषण
ऑस्ट्रेलिया आचरण
आवश्यक आलोचना
आवरण आश्वस्त
आवेदन आयकर
आयोजन आविष्कार
आगंतुक आशावाद
ऑक्सीजन आर्केस्ट्रा
आर्टिकल आर्टिस्ट
ऑटोग्राफ ऑफसेट

‘आ’ से शुरू होने वाले 5 अक्षर वाले शब्द

आपको लग सकता है कि बच्चे के लिए पाँच अक्षर वाले शब्द याद करना मुश्किल होगा, लेकिन याद रखिए इन शब्दों को याद करना स्कूल में उसके लिए बहुत काम आने वाला है। निबंध और पैराग्राफ लेखन में बड़े शब्दों का प्रयोग करने से वाक्य प्रभावी दिखते हैं।

आधुनिकता आदरणीय
आवश्यकता आत्मचिंतन
आफ्टरनून आवेशपूर्ण
आत्मनिर्भर आध्यात्मिक
आरामगाह आदिमानव
आलूबुखारा आधिकारिक
आतंकवाद आजमाकर
आक्रामकता आलसीपन
आतंकवादी आसनसोल
आनुवंशिक आपराधिक
आदिपुरुष आविष्कारक
आयुर्वेदिक आलंकारिक
आँकड़ेबाजी आज्ञानुसार
आइसक्रीम आइसबर्ग
ऑटोमेटिक ऑडिटोरियम
आर्किटेक्चर ऑर्गनाइज

 

‘आ’ न केवल हिंदी वर्णमाला का दूसरा अक्षर है बल्कि यह एक प्रमुख स्वर भी है। आ से शुरू होने वाले शब्द रोजाना की बोलचाल में बेहद आम हैं और इसीलिए बच्चों को याद करने के लिए आसान हैं। हमें उम्मीद है कि यह लेख बच्चों के लिए हिंदी के प्रति लगाव बढ़ाने का एक जरिया होगा, चाहे उनकी मातृभाषा हिंदी हो या न हो।

ADVERTISEMENTS