बच्चों को कोई भी भाषा सिखाते समय शुरुआत उसके अक्षरों यानी स्वर और व्यंजन की पहचान से की जाती है। अक्षर की पहचान के बाद सबसे पहले उससे शुरू होने वाले छोटे, सरल व आम शब्द और फिर बाद में बड़े व कठिन शब्द सिखाए जाते हैं। यह तरीका बच्चों के लिए सीखना न केवल आसान बनाता है बल्कि इससे वे भाषा पर जल्दी पकड़ बना लेते हैं।
‘अं’ एक ऐसा अक्षर है जिसमें स्वर और विशेष व्यंजन ध्वनि का मिश्रण होता है। अं अक्षर वाले शब्द हिंदी में उतने ही मायने रखते हैं जितने अं की मात्रा वाले शब्द। इस लेख में अं से शुरू होने वाले ऐसे शब्दों की सूची है जो आपके बच्चे को जरूर याद करने चाहिए ताकि उसकी हिंदी शब्दावली मजबूत हो और वह बोलचाल और लेखन दोनों में हिंदी भाषा का सर्वोत्तम प्रयोग कर सके।
‘अं’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्द
इस लेख में अं से शुरू होने वाले शब्दों की चार अलग-अलग श्रेणियां हैं जिन्हें इस तरह बांटा गया है – 2 अक्षर वाले शब्द, 3 अक्षर वाले शब्द, 4 अक्षर वाले शब्द और 5 अक्षर वाले शब्द। इन शब्दों में कुछ अंग्रेजी के आम शब्दों को भी शामिल किया गया है जो अं से शुरू होते हैं और आम बोलचाल की हिंदी में रोजाना इस्तेमाल होते रहते हैं।
‘अं’ से शुरू होने वाले 2 अक्षर वाले शब्द
बच्चों को दो अक्षर वाले शब्द याद करना सबसे आसान लगता है क्योंकि ये शब्द छोटे होते हैं। इन शब्दों को याद करके वे उन्हें खुद से पढ़ और लिख भी पाते हैं। अं से शुरू होने वाले दो अक्षर वाले शब्द जानने के लिए नीचे की तालिका पढ़ें।
| अंश | अंत |
| अंडा | अंक |
| अंग | अंबा |
| अंटी | अंबु |
| अंधा | अंधी |
‘अं’ से शुरू होने वाले 3 अक्षर वाले शब्द
जब ऊपर दिए गए शब्द बच्चे को अच्छी तरह याद हो जाएं तो आप उसे अं से शुरू होने वाले तीन अक्षर वाले शब्दों से परिचित कराएं। एक-एक अक्षर करके आगे बढ़ने से उसकी हिंदी में भी रूचि बढ़ेगी। नीचे की सूची में अं से तीन अक्षर वाले बेहद आम शब्द हैं जो बच्चा झट से याद कर लेगा।
| अंदर | अंगूर |
| अंतर | अंकुर |
| अंतिम | अंकित |
| अंगुली | अंगूठा |
| अंबर | अंदाज |
| अंगोछा | अंजुली |
| अंबुज | अंबुद |
| अंगीठी | अंकन |
| अंकुश | अंगना |
| अंचल | अंजन |
| अंजीर | अंजाम |
| अंगूठी | अंधेरा |
| अंततः | अंतरा |
| अंदेशा | अंगार |
| अंकल | अंडर |
| अंग्रेज | अंग्रेजी |
‘अं’ से शुरू होने वाले 4 अक्षर वाले शब्द
हो सकता है कि अं से शुरू होने वाले चार अक्षर वाले शब्द सिखाने से पहले आप सोचें कि कहीं यह बहुत जल्दी तो नहीं होगा। लेकिन हमने उम्र के अनुसार छोटे विद्यार्थियों के लिए केवल वही शब्द लिए हैं जो आम हैं और बोलचाल में अक्सर इस्तेमाल किए जाते हैं। इन्हें याद करने से बच्चे को स्कूल में निबंध लेखन में बहुत फायदा होगा।
| अंदरूनी | अंकुरित |
| अंधकार | अंगराज |
| अंजनेय | अंजुमन |
| अंकसूची | अंडमान |
| अंगुलिका | अंकपत्र |
| अंपायर | अंकुरण |
| अंगड़ाई | अंगदान |
| अंधश्रद्धा | अंगरखा |
| अंगलट | अंगीकार |
| अंगहीन | अंधापन |
| अंडाकार | अंडाकृति |
| अंतकाल | अंतर्यामी |
| अंतराल | अंतरिक्ष |
| अंतर्कथा | अंतर्मन |
| अंतर्गत | अंधाधुंध |
‘अं’ से शुरू होने वाले 5 अक्षर वाले शब्द
हमारी लिस्ट में अं से शुरू होने वाले पाँच अक्षर वाले शब्द बहुत कम हैं क्योंकि हमने यहां वही शब्द लिए हैं जो बच्चे के काम आएंगे। यह आपके लिए भी अच्छा ही है क्योंकि बच्चा इन्हें याद करने में ना नुकुर नहीं करेगा।
| अंकगणित | अंबरनाथ |
| अंशकालिक | अंकतालिका |
| अंतःकरण | अंधविश्वास |
| अंकोरवाट | अंगरक्षक |
| अंग्रेजियत | अंतरजाल |
अं का प्रयोग करते समय बच्चे को सिखाएं कि इससे न और म दोनों ध्वनियां निकलती हैं और शब्दों का उच्चारण उसके अनुसार बदलता है। हमें उम्मीद है कि इस लेख में दी गई जानकारी और अं से शुरू होने वाले शब्द आपके बच्चे को हिंदी का ज्ञान और इस भाषा के प्रति लगाव, दोनों बढ़ाने में मदद करेंगे।

















