शिशु

अद्विक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Advik Name Meaning in Hindi

आजकल बच्चों के ऐसे नाम रखने का ट्रेंड चल रहा है जो सुनने में बिलकुल अलग हों और बोलने और उच्चारण में भी बेहतरीन लगें। ऐसे नाम को चुनने के लिए लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन आप परेशान न हों। आज हम आपको लड़कों के एक बेहद यूनिक लेकिन फिलहाल बहुत ट्रेंडिंग नाम के बारे में बताएंगे। हम जिस नाम की बात कर रहे हैं वो नाम है ‘अद्विक’। तो चलिए इस नाम के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख में विस्तार में पढ़ते हैं। 

अद्विक नाम का मतलब और राशि

अद्विक जैसे इतने यूनिक और ट्रेंडिंग नाम का मतलब बेहद खास और रचनात्मक है। अद्विक नाम में इसका अर्थ छुपा हुआ है। जी हाँ इसका तात्पर्य अद्वितीय यानी एकदम अलग होने से है। इस नाम की राशि मेष है। ऐसे लोग किसी कार्य को पूरा करने से न तो पीछे हटते हैं और न ही डरते हैं। तो चलिए अद्विक नाम से जुड़ी और भी दिलचस्प बातों के बारे में आगे जानते हैं। 

नाम अद्विक
अर्थ खास, अद्वितीय, रचनात्मक
जेंडर लड़का
अंक ज्योतिष 2
धर्म हिन्दू
राशि मेष
नक्षत्र कृतिका (अ, ई, ऊ, ए)
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग पीला, सफेद और लाल
शुभ रत्न मूंगा

अद्विक नाम का अर्थ क्या है?

अद्विक नाम का मतलब होता है – बेहद खास और रचनात्मक। यह कहना गलत नहीं होगा कि जैसा आपका नाम होगा वैसा ही प्रभाव लोगों पर आपका पड़ता है। अद्विक एक छोटा सा लेकिन सुनने में बहुत प्यारा नाम लगता है। इस नाम के व्यक्तियों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती है और साथ ही ये किसी भी काम को करने से पहले बिलकुल भी डरते नहीं है। इनका साहस ही इनकी सबसे बड़ी शक्ति होती है, इसलिए ये हमेशा से चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं। 

अद्विक नाम का राशिफल

अद्विक नाम की राशि मेष है। इस राशि के अद्विक नाम के लड़के कई गुणों के धनी होते है। इतना ही नहीं ये लोग एनर्जी से भपूर होते हैं। ये अपने लक्ष्य की तरफ बड़ी मजबूती के साथ बढ़ते हैं। ऊर्जावान होने के कारण ये लोग आसानी से थकते नहीं है। हालांकि इनका स्वभाव थोड़ा गुस्सैल हो सकता है। अद्विक नाम के लड़कों को खाने-पीने में सावधानी बरतनी जरूरी है, अन्यथा वे पेट की परेशानियों से घिर सकते हैं। 

अद्विक नाम का नक्षत्र क्या है?

इस नाम का नक्षत्र कृतिका है और इस नक्षत्र का चिन्ह अग्निशिखा होता है। कृतिका नक्षत्र से जुड़े अक्षर इस प्रकार हैं – अ, ई, ऊ, ए। 

मेष राशि के हिसाब से अद्विक नाम से मिलते-जुलते लड़कों के अन्य नाम

अद्विक अपने आप में ही बहुत ही बेहतरीन नाम है, साथ ही इसका मतलब इसे और भी खास बनता है। अगर आप अद्विक जैसे ही किसी और नाम की तलाश में हैं तो हमने आपके लिए इस नाम से मिलते-जुलते अन्य नामों की सूची तैयार की है, इस पर ध्यान दीजिए। 

नाम नाम
अद्वैत अद्वय
आद्विक अदित
अद्वित अध्विक
अद्वित्य आदेश्वर
आदित्य अदेन्य
अदितीय अद्वितीय
अद्वि अद्वेक
आद्वय अद्वेत
अद्यांश अन्विक
अद्युत अद्वैद

अद्विक नाम के प्रसिद्ध लोग

चूँकि अद्विक नाम हाल के दिनों में ही ज्यादा सुना जाने लगा है, इस नाम के प्रख्यात लोगों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। फिर भी इस नाम के जो प्रसिद्ध लोग हैं उनके बारे में नीचे दिया गया है। 

नाम पेशा
अद्विक महाजन टेलीविजन अभिनेता
अद्विक गायक
अद्विक डागर बाल कलाकार व मॉडल

‘अ’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

यदि आप अपने बेटे का नाम ‘अ’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं। या फिर अद्विक जैसा कोई यूनिक नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।

नाम अर्थ
अरिजीत दुश्मनों पर जीत हासिल करने वाला
अबीर मजबूत इरादों वाला
अनंतर अपरिमेय
अगस्त्य एक ऋषि का नाम
अक्षत स्थायी
अजिंक्य अपराजेय
अकंद शांत
अनघ शुद्ध, उत्तम
आरीश आसमान
अखंड जिसे बांटा न जा सके

हम उम्मीद करते हैं कि अपने लाडले बेटे के लिए अद्विक नाम को और भी बेहतर तरीके से जानने के लिए हमारे लेख ने आपकी मदद की होगी। बच्चे का नाम रखना बेहद ही महत्वपूर्ण काम होता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए

यह भी पढ़ें:

अंकित नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Ankit Name Meaning in Hindi
विवेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vivek Name Meaning in Hindi
साहिल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sahil Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

6 days ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

6 days ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago

रामायण की कहानी: क्या सीता मंदोदरी की बेटी थी? Ramayan Story: Was Sita Mandodari’s Daughter In Hindi

रामायण की अनेक कथाओं में से एक सीता जी के जन्म से जुड़ी हुई भी…

2 weeks ago

बदसूरत बत्तख की कहानी | Ugly Duckling Story In Hindi

यह कहानी एक ऐसे बत्तख के बारे में हैं, जिसकी बदसूरती की वजह से कोई…

2 weeks ago

रामायण की कहानी: रावण के दस सिर का रहस्य | Story of Ramayana: The Mystery of Ravana’s Ten Heads

यह प्रसिद्द कहानी लंका के राजा रावण की है, जो राक्षस वंश का था लेकिन…

2 weeks ago