In this Article
कई पेरेंट्स को आपने देखा होगा कि उन्हें बड़े क्यूट और स्वीट से नाम पसंद आते हैं। इसलिए ये अपने बच्चों के नाम इसी जैसा रखने की कोशिश भी करते हैं। लेकिन क्या हो यदि नाम छोटा और क्यूट होने के साथ साथ प्रभावशाली भी हो तो। जी हां ऐसा नाम हमारे जहन में है जो तीन अक्षर का है और काफी सुंदर और यूनिक नाम है और वो नाम ‘अनय’ है। अनय लड़कियों का बेहद ही ट्रेंडिंग नाम है जो पेरेंट्स को काफी पसंद आता है। लेकिन नाम का लोकप्रिय होना काफी नहीं बल्कि नाम का सही अर्थ भी होना जरूरी है जिसकी जानकारी आगे दी गई है, इसे जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
केवल बच्चे का नाम जानने लेने से या बच्चे के लिए एक बेहतर नाम ढूंढ लेने से आपकी नाम रखने की जिम्मेदारी समाप्त नहीं हो जाती है। बल्कि नाम से संबंधित अर्थ, राशिफल, व्यक्तित्व, स्वभाव, नक्षत्र आदि सबकी जानकारी आपको होनी चाहिए क्योंकि इन सबका मिला जुला प्रभाव ही बच्चे के व्यक्तित्व में देखने को मिलता है। जैसा कि हमने ऊपर आपको अनय नाम के बारे में बताया जो लड़कों का काफी ट्रेंडिंग नाम है इसका अर्थ पवित्र लकड़ी, लता आदि होता है और साथ ही इसकी राशि मेष होती है।
नाम | अनय |
अर्थ | पवित्र लकड़ी, लता |
लिंग | लड़का |
धर्म | हिंदू |
अंकज्योतिष | 5 |
राशि | मेष |
नक्षत्र | कृतिका (अ, ई, उ, ए) |
शुभ दिन | मंगलवार |
शुभ रंग | लाल, सफेद और पीला |
शुभ रत्न | मूंगा |
अनय लड़कों का बेहद यूनिक नाम है जिसका अर्थ पवित्र लकड़ी और लता होता है। अनय नाम के लड़कों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है। अनय नाम के ये लड़के तेज दिमाग वाले होते हैं। ये लड़के जीवन में आने वाले हर अच्छे और बुरे समय दोनों में एक समान रहते हैं। अनय नाम के ये लड़के हंसमुख स्वभाव के होते हैं और जीवन में आने वाली परेशानियों का सामना बहुत हिम्मत और साहस के साथ करते हैं। ये लड़के काफी ऊर्जावान भी होते हैं और इनमें बहुमुखी प्रतिभा देखने को मिल सकती है।
‘अ’ अक्षर से शुरु होने के कारण अनय नाम की राशि मेष होती है। अनय नाम के मेष राशि के लड़के मेहनती और अपने लक्ष्य को लेकर महत्वकांक्षी होते हैं। ये जिस भी काम को करने का बीड़ा उठाते हैं उसे पूरे करने बाद ही चैन की सांस लेते हैं। इन लड़कियों में किसी काम को लेकर जोश और जज्बा देखते ही बनता है। मेष राशि से होने के कारण इन लड़कों में सभी को साथ लेकर चलने का गुण विद्यमान होता है या ऐसा कह सकते हैं कि इनमें लीडरशिप के वो सारे गुण होते हैं जो एक कुशल नेता में होने चाहिए।
अनय नाम के लड़कों का जन्म नक्षत्र कृतिका होता है। जिसका प्रतीक चिन्ह अग्निशिखा को माना जाता है। इस नक्षत्र के अन्य अक्षर इस प्रकार हैं – अ, ई, उ, ए।
जरूरी नहीं कि हर नाम हर पेरेंट्स को पसंद आए। इसलिए हमने इस आर्टिकल में मेष राशि के हिसाब से लडकों के कुछ अन्य नामों की भी जानकारी दी है। आपको अनय के अलावा इनमें से भी कोई एक नाम पसंद आ सकता है। मेष राशि में आने वाले अक्षर च, ल, अ, आ, अं हैं।
नाम | नाम |
अंकित (Ankit) | अंकुर (Ankur) |
आशीष (Aashish) | चेतन (Chetan) |
आरव (Aarav) | चैतन्य (Chaitanya) |
अंशुमन (Anshuman) | लोकेश (Lokesh) |
आयुष (Aayush) | लोचन (Lochan) |
आनंद (Aanand) | लव (Lav) |
यदि आपको अनय नाम काफी अच्छा लगा और इसलिए आप अपने बेटे के लिए इससे कुछ मिलते जुलते नामों की जानकारी पाना चाहते हैं तो आगे दी गई टेबल से आपको मदद मिल सकती है, इस पर एक नजर अवश्य डालें।
नाम | नाम |
प्रणय (Pranay) | अभिनय (Abhinay) |
अंजय (Anjay) | अमय (Amay) |
संजय (Sanjay) | तनय (Tanay) |
चिन्मय (Chinmay) | जय (Jay) |
शनय (Shanay) | निर्भय (Nirbhay) |
समय (Samay) | अद्वय (Advay) |
अनय लड़कों का काफी अच्छा नाम है। लेकिन यदि आप अपने बेटे का नाम अनय न रखकर ‘अ’ अक्षर से शुरु होने वाले इससे भी बेहतर नामों के बारे में जानने के इच्छुक हैं तो इसके लिए नीचे दी गई सारणी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
नाम | नाम |
अचिंत (Achint) | चिंता मुक्त |
अवी (Avi) | सूरज और हवा |
अभिलाष (Abhilash) | इच्छा, अनुकूलता |
अकुल (Akul) | भगवान शिव का एक नाम |
अखंड (Akhand) | अभंग, जिसे बांटा न जा सके |
अभिनव (Abhinav) | आधुनिक युवा, नया, उपन्यास |
अर्पण (Arpan) | शुभ, शक्ति |
अमोल (Amol) | जिसका कोई मोल न हो |
अक्षत (Akshat) | समूचा, बिना टूटा हुआ |
अर्णव (Arnav) | सूर्य, अग्नि, वायु |
यह लेख लड़कों के बहुत दिलचस्प और लेटेस्ट नाम अनय के बारे में बताता है। इस नाम का अर्थ जितना अच्छा है उतना ही अच्छा इस नाम के बच्चों के व्यक्तित्व के भी होने की संभावना है। हमें उम्मीद है कि आपको हमारा आर्टिकल काफी पसंद आया होगा। यदि आपको लगता है कि अनय नाम के लड़कों का व्यक्तित्व आपके बेटे केलिए गुणकारी हो सकता है तो इस नाम को रखने से चूकें नहीं।
यह भी पढ़ें:
‘अ’ अक्षर से लड़कों के नाम अर्थ सहित
अतुल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Atul Name Meaning in Hindi
अरविंद नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Arvind Name Meaning in Hindi
होली जिसे हम रंगों का त्योहार कहते हैं यह हमारी भारतीय सभ्यता और संस्कृति की…
दोस्ती एक अनमोल रिश्ता है, जो जीवन को खुशियों से भर देता है। यह एक…
स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा चलाया गया एक महत्वपूर्ण अभियान है, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री…
होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। ऐसा कहा जाता है…
होली, जिसे 'रंगों का त्योहार' कहा जाता है, भारत का एक बेहद खुशहाल और रंगीन…
ईद इस्लाम धर्म का एक पवित्र और खुशियों से भरा त्योहार है, जिसे दुनियाभर के…