शिशु

अनंत नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anant Name Meaning in Hindi

हर माता-पिता को अपने बच्चे का नाम चुनने से पहले उसकी अच्छी तरह से जानकारी लेनी चाहिए ताकि भविष्य में बच्चे को नाम से जुड़ी कोई समस्या उत्पन्न न हो। बच्चे को बड़े ही नाजों के साथ पाला जाता है और उनका बेहद ख्याल रखा जाता है। ऐसे में सबसे जिम्मेदारी वाला काम बच्चे का नाम चुनने का होता है। पेरेंट्स को ऐसा नाम ढूंढना पड़ता है जो अच्छा भी हो और उनके व्यक्तित्व को बेहतर तरीके से निखारे भी। हम इस लेख के जरिए लड़कों के ऑल टाइम फेवरिट नाम अनंत के बारे में विस्तार में बात करेंगे। इस नाम से जुड़े व्यक्ति का कैसा स्वभाव होता है और इनकी राशि का इन पर कितना असर पड़ता है सभी जानकारी आपको नीचे इस लेख द्वारा मिल जाएगी।

अनंत नाम का मतलब और राशि

अनत लड़कों का बेहद ही लोकप्रिय और अच्छा नाम है। किसी भी नाम को रखने से पहले माता-पिता एक बार सोचते जरूर हैं। लेकिन नाम के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल करने बाद वह संतुष्ट होकर नाम चुन सकते हैं। बता दें कि अनंत नाम का मतलब असीम, जिसका कोई अंत न हो, शाश्वत होता है। माता-पिता हमेशा ही अपने लाडले को जीवन में हर मुकाम हासिल करते हुए देखना चाहते हैं। अनंत नाम की राशि की बात करें तो अ अक्षर से शुरू होने वाला यह नाम मेष राशि के अंदर आता है। इस नाम के व्यक्ति के व्यवहार और स्वभाव के बारे में अधिक जानने के लिए आगे पढ़ें।

ADVERTISEMENTS

नाम अनंत
अर्थ असीम, जिसका कोई अंत न हो, शाश्वत
लिंग लड़का
अंक ज्योतिष 5
धर्म हिन्दू
राशि मेष
नक्षत्र कृतिका (अ, ई, ऊ, ए, इ)
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग पीला, लाल और सफेद
शुभ रत्न मूंगा

अनंत नाम का अर्थ क्या है?

अनंत नाम का मतलब जिसका कोई अंत न हो, शाश्वत आदि है। हर पेरेंट्स का यही सपना होता है कि उनका बच्चा हर कार्य में जीत हासिल करे और सफलता उसके कदम चूमे। ऐसा माना गया है कि कभी-कभी नाम का असर व्यक्ति के स्वभाव और उसके आने वाले भविष्य पर जरूर पड़ता है और यही वजह है कि कई माँ-बाप अनंत नाम अपने बच्चे के लिए चुनते हैं। यह नाम छोटा, सिंपल और सुनने में भी बहुत प्यारा लगता है। इस नाम के व्यक्तियों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती है और साथ ही ये किसी भी काम को बिलकुल निडरता के साथ करते है। ऐसे व्यक्ति अपने पैसे और करियर से जुड़ी चीजों को लेकर बेहद गंभीर होते हैं। इस नाम वाले लड़कों का भाग्य इनका काफी साथ देता है और ये जिस भी क्षेत्र में कदम रखते हैं, सफलता जरूर हासिल करते हैं।

अनंत नाम का राशिफल

अनंत नाम की राशि मेष होती है। ऐसे बताया गया है कि इस राशि के नाम वाले लड़कों का स्वामी मंगल ग्रह होता है। इस राशि के लड़के काफी ऊर्जावान होते है और इसी कारण ये कम समय में काफी काम करने की क्षमता रखते हैं और अपने लक्ष्य की तरफ मजबूती से आगे बढ़ते हैं। इन्हें चुनौतियों का सामना करना बहुत पसंद होता है और साथ ही ये हमेशा नए-नए कामों में अपना हाथ आजमाने की कोशिश करते रहते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यही होती है कि ये असफलता से डरते नहीं है और दुबारा फिर से कोशिश करते हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर अ, ल, च को माना जाता है।

ADVERTISEMENTS

अनंत नाम का नक्षत्र क्या है?

अनंत नाम का नक्षत्र कृतिका है और ज्योतिष के अनुसार कृतिका नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह अग्निशिखा को माना जाता है। कृतिका नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार है – अ, ई, ऊ, ए, इ।

अनंत जैसे मेष राशि के हिसाब से अन्य नाम

अनंत नाम अ अक्षर से शुरू होने के कारण मेष राशि के अंतर्गत आता है। अगर आपको मेष राशि के हिसाब से और भी अन्य अक्षरों से लड़कों के नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमें से आप अपने बेटे का नाम चुन सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
अमितोष (Amitosh) आश्लेष (Ashlesh)
अधीश (Adheesh) अंशुल (Anshul)
आर्य (Aarya) अलंकार (Alankar)
आभास (Abhas) अतुल्य (Atulya)
लाभ (Labh) लकी (Lucky)
चिरायु (Chirayu) चित्रेश (Chitresh)

अनंत नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

यदि आप भी अपने बेटे का अनंत जैसा नाम रखना चाहते हैं या फिर उससे मिलता-जुलता कोई भी यूनीक नाम रखने के बारे में सोच रहे हैं, तो हमारी बनाई गई नामों की लिस्ट को एक बार जरूर देखें।

नाम   नाम
अरिहंत (Arihant) आनंद (Anand)
अत्यंत (Atyant) अक्षंत (Akshant)
रेवंत (Revant) जयंत (Jayant)
हेमंत (Hemant) कृषंत (Krishant)
बृहंत (Brihant) समंत (Samant)
मनवंत (Manvant) यशवंत (Yashwant)

अनंत नाम के प्रसिद्ध लोग

अनंत नाम के ऐसे कई प्रसिद्ध पुरुष हमारे बीच मौजूद हैं जिन्होंने अपने क्षेत्र में खूब नाम कमाया और देश का नाम रौशन किया है, तो हम उन्हीं में से कुछ चुनिंदा व्यक्तियों के बारे में आपको बताएंगे।

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
अनंत पई अमर चित्र कथा और टिंकल कॉमिक्स के रचनाकार
अनंत अंबानी उद्यमी
अनंत बजाज उद्यमी
अनंत देशपांडे उद्यमी
अनंत हेगड़े राजनीतिज्ञ
अनंत गोयनका उद्यमी
अनंत महादेवन अभिनेता, पटकथा लेखक
अनंत नाग अभिनेता
अनंत लाल संगीतकार
अनंत जोग अभिनेता

‘अ’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

अनंत नाम का मतलब इसे और भी खास बनाता है लेकिन इसके अलावा भी ‘अ’ अक्षर से लड़कों के ऐसे कई यूनीक और ट्रेंडिंग नाम हैं जिन्हें आप अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं। हमने उन नामों की लिस्ट उनके अर्थ के साथ तैयार की है, एक नजर उस पर जरूर डालें।

नाम अर्थ
अंगत (Angat) रंगों से भरा, रंग-बिरंगा
अवी (Avi) सूरज और हवा
अधिरज (Adhiraj) राजा, शासक
अनय (Anay) भगवान हनुमान, संतृप्ति
अक्षत (Akshat) समूचा, बिना टूटा हुआ
अमोघ (Amogh) भगवान गणेश का एक नाम
अद्विक (Advik) विशेष, अद्वितीय
अमेय (Amey) असीम, उदार
अपूर्व (Apoorv) दुर्लभ
आदवन(Aadvan) सूर्य

अनंत लड़कों का बहुत ही प्यारा नाम है। इस आर्टिकल के जरिए हमने इस नाम के अर्थ, राशि और उससे जुड़ी सभी अहम जानकारियों के बारे में बताया है। अगर आप नए माता-पिता बने हैं या फिर आपसे किसी ने लड़के का अच्छा सा नाम बताने के लिए कहा है तो आप इस नाम को सुझा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

अभी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Abhi Name Meaning in Hindi
आकाश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Akash Name Meaning in Hindi
अनुराग नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anuraag Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago