अनाया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anaya Name Meaning in Hindi

अनाया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल - Anaya Name Meaning in Hindi

क्या आपके घर में एक नन्हे मेहमान का आगमन होने वाला है और उसके स्वागत के लिए आप सभी ढ़ेर सारी तैयारियों जैसे कि कपड़े, खिलौने लाना, बच्चे के स्वागत के लिए घर को सजाना आदि में व्यस्त होंगें। इन तैयारियों में एक अहम काम नामकरण संस्कार भी होता है, जिसमे बड़ों के आशीर्वाद से बच्चे का नाम रखा जाता है। ऐसे में यदि आप अपनी बेटी के लिए एक बेहतरीन नाम की तलाश कर रहें हैं तो इसमें हम आपकी मदद कर सकते हैं। ‘अनाया’ लड़कियों का बेहद सुंदर नाम है। यदि आपको यह नाम पसंद है तो इसे अपनाने से पहले इसकी सम्पूर्ण जानकारी जरूर जान लें ताकि आगे चलकर आपको कोई असंतोष न रह जाए। साथ ही हमने इसमें यह भी बताने की कोशिश की है कि अनाया नाम के लोग कैसे होते हैं इसलिए इसे अंत तक जरूर पढ़ें।

अनाया नाम का मतलब और राशि

बेटियाँ माता पिता की लाडली होती हैं। माता पिता इनकी परवरिश बड़े लाड दुलार के साथ करते हैं। ऐसे में पेरेंट्स नाम रखने में कैसे पीछे हो सकते हैं। उनकी तलाश हमेशा से एक ऐसे नाम की होती है जो यूनिक हो। अनाया लड़कियों का यूनिक और अर्थपूर्ण नाम है। अनाया नाम का अर्थ बेहतर, लोकप्रिय और भाग्यशाली होता है। अनाया नाम की लड़कियों में इसके अर्थ का प्रभाव देखने को मिल सकता है। यह नाम मेष राशि के अंतर्गत आता है।

नाम अनाया
अर्थ बेहतर, लोकप्रिय, भाग्यशाली
लिंग लड़की
धर्म हिंदू
अंजयोतिश 6
राशि  मेष
नक्षत्र कृतिका (अ, ई, उ, ए, इ)
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग लाल, सफेद और पीला
शुभ रत्न माणिक

अनाया नाम का अर्थ क्या है?

अनाया लड़कियों का एक बेहतरीन नाम है जिसका अर्थ बेहतर, लोकप्रिय और भाग्यशाली होता है। अनाया नाम की लड़कियां तन और मन दोनों से सुन्दर होती हैं। इनका व्यक्तित्व काफी बेहतरीन होता है। ये लड़कियां जीवन में आगे बढ़ने की चाह रखती हैं और इसके लिए वो हर परेशानी झेलने के लिए भी तैयार होती हैं। अनाया नाम की लड़कियों में साहस भी भरपूर होता है जो उन्हें समाज में एक अलग पहचान दिलाने में मदद करता है। इन लड़कियों में इतना आत्माविश्वास होता है कि इसके बदौलत वो किसी का भी दिल जीत सकती हैं।

अनाया नाम का राशिफल

अनाया नाम ‘अ’ अक्षर से शुरु होने के कारण मेष राशि के अंतर्गत आता है। इसलिए इनमे मेष राशि के जातकों जैसे गुण देखने को मिल सकता है। मेष राशि की अनाया नाम की लड़कियां महत्वाकांक्षी होती हैं। इनके सपने बड़े बड़े होते हैं जिसे साकार करने में पूरी मेहनत करती हैं। ये जो भी काम शुरू करती हैं उसे पूरा के दम लेती हैं। इन्हें अधूरे काम पसंद नहीं होते हैं। ये अपने भाग्य से ज्यादा अपने मेहनत में विश्वास करती हैं जो इन्हें नए मुकाम हासिल करने में मदद करता है। इन लड़कियों के ज्यादा दोस्त नहीं होते हैं लेकिन जो भी होते हैं वो दिल के बेहद करीब होते हैं। ये बड़े होकर एक अच्छे नेतृत्वकर्ता के रूप में उभर सकती हैं।

अनाया नाम का नक्षत्र क्या है?

नाम जानने के बाद आपको नाम का नक्षत्र जानना भी बेहद जरूरी है। ज्योतिष के अनुसार अनाया नाम की लड़कियों जन्म नक्षत्र कृतिका होता है। जिसका प्रतीक चिन्ह चाकू के आकार का छह तारों का समूह होता है। इस नक्षत्र में अन्य अक्षर अ, ई, उ, ए, इ भी आते हैं।

अनाया जैसे मेष राशि के हिसाब से अन्य नाम

मेष राशि के मुख्या अक्षर च, ल, अ, आ, अं हैं जिनसे लड़कियों के काफी प्यारे प्यारे नाम होते हैं। यदि आप अपनी बेटी का नाम मेष राशि से रखना चाहते हैं तो इसके लिए हमने मेष राशि से लड़कियों के कुछ नामों की लिस्ट तैयार की है जो कुछ इस प्रकार हैं।

नाम नाम
अयांशी (Ayanshi) आन्या (Aanya)
आलिया (Aaliya) अंजलि (Anjali)
आशी (Aashi) अंबा (Amba)
अमिता (Amita) अवंतिका (Avantika)
लवली (Lovely) लिसा (Lisa)
लकी (Lucky) लवनीत (Lavneet)

अनाया नाम से मिलते जुलते और भी नाम

अनाया लड़कियों का बेहद खूबसूरत नाम है तो इससे मिलते जुलते नाम भी सुंदर हो सकते हैं। यदि आप अपनी बेटी का नाम अनाया से मिलता जुलता रखना चाहते हैं तो इसके लिए आगे की तालिका पर एक नजर जरूर डालें।

नाम नाम
सनाया (Sanaya) आध्या (Aadhya)
निया (Niya) आराध्या (Aaradhya)
सिया (Sia) आव्या (Aavya)
रिया (Riya) वान्या (Vanya)
पिया (Piya) मान्या (Manya)
सौम्या (Soumya) प्रज्ञा (Pragya)

अनाया नाम के प्रसिद्ध लोग

अनाया लड़कियों का ट्रेंडिंग लेकिन एक नया नाम है। इस नाम से प्रसिद्ध लड़कियों या महिलाओं के बारे जानकारी कम है। फिर भी हमने नीचे उनके बारे में पेशे सहित जानकारी देने की कोशिश की है।

नाम  पेशा 
अनाया सोनी अभिनेत्री
अनाया शिवन बाल कलाकार
अनाया दक्षिण भारतीय अभिनेत्री

‘अ’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

‘अ’  शुरू होने वाले अक्षरों में अनाया बेहद आकर्षक नाम है। यदि आप अनाया जैसे ही ‘अ’ अक्षर से कुछ अन्य नाम जानना चाहते हैं तो नीचे दी गई तालिका को जरूर पढ़ें, इनमे से कोई एक नाम तो आपको जरूर पसंद आ जाएगा।

नाम अर्थ
अमाया (Amaya) रात, बारिश, अथाह
अविका (Avika) अद्भुत, हीरा, सूर्य की किरणें
अतिका (Atika) फूल, अच्छा गंध
अवनि (Avni) पृथ्वी
अप्सरा (Apsara) बहुत सुंदर स्त्री
अनन्या (Ananya) देवी पार्वती, अतुलनीय, दूसरों से अलग
अक्षिता (Akshita) अमर, वह जो हमेशा के लिए है
अपर्णा (Aparna) देवी पार्वती का एक नाम
अश्विनी (Ashwini) एक नक्षत्र का नाम
अमोली (Amoli) अमूल्य

यदि आपने हमारा लेख अंत तक पढ़ा होगा तो आपको अनाया नाम के बारे में सभी जानकारी मिल गयी होगी और अब यह समझ ही गए होंगे कि अनाया नाम इतना यूनिक क्यों है। अब यदि आपने अपना इरादा पक्का कर लिया है कि आपकी बेटी का नाम अनाया ही होगा तो बिना कोई शंका के इस नाम को अपनाने में देर न करें क्योंकि ऐसे नाम की तलाश तो हर पेरेंट्स को होती है। अगर आपको आज का हमारा लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें।

यह भी पढ़ें : 

अलीशा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Alisha Name Meaning in Hindi
अनिशा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anisha Name Meaning in Hindi
अनामिका नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anamika Name Meaning in Hindi