शिशु

आँचल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Aanchal Name Meaning in Hindi

हमारे समाज में रीती रिवाज को काफी अहमियत दी जाती है, खासकर नामकरण की प्रक्रिया को, क्योंकि यह बच्चे के आने वाले जीवन के लिए जरूरी माना जाता है। माता-पिता के लिए हजारों और लाखों नामों में अपने बच्चे के लिए किसी एक नाम को तलाशना आसान नहीं होता है। इसलिए आपकी मदद के लिए हम लड़कियों के प्यारे और पसंदीदा नाम आँचल के बारे में जानकारी लेकर आए हैं। इस नाम की क्या खासियत है और इससे जुड़े व्यक्ति पर इसके नक्षत्र और राशि का क्या असर पड़ता है विस्तार में बताएंगे। आँचल नाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नीचे ध्यान से पढ़ें। 

आँचल नाम का मतलब और राशि

आज के समय में बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो बिना जानकारी के अपने बच्चे को नाम दें। वैसे तो नामकरण की यह प्रक्रिया सालों से चलती आ रही है क्योंकि हमारी हिन्दू संस्कृति में इसका बहुत महत्व माना गया है। बच्चे का नाम हमेशा ही देख परख कर रखना चाहिए। आज बात करें लड़कियों के जाने माने नाम आँचल की, तो यह नाम सुनने में बहुत प्यारा लगता है साथ ही इसका मतलब भी इसे और ज्यादा आकर्षित बनाता है। आँचल नाम का अर्थ आश्रय होता है। वहीं आ अक्षर से शुरू होने वाला यह नाम मेष राशि में आता है। इस नाम की लड़कियों की राशि में क्या लिखा है यह आपको नीचे पता चलेगा। 

ADVERTISEMENTS

नाम आँचल
अर्थ आश्रय, शरण
लिंग लड़की
अंक ज्योतिष 22
धर्म हिन्दू
राशि मेष
नक्षत्र कृतिका (अ, आ, इ, उ, ए)
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग सफेद, पीला और लाल
शुभ रत्न मूंगा

आँचल नाम का अर्थ क्या है?

माता-पिता अक्सर दूर का सोचते हैं इसलिए बच्चे के लिए कोई भी फैसला लेते वक्त भविष्य को ध्यान में जरूर रखते हैं। यह ख्याल उनको बच्चे का नाम चुनते वक्त भी याद रहता है। आँचल बहुत ही प्यारा नाम है और इसका अर्थ आश्रय होता है। इस नाम की लड़कियों के जज्बे की जितनी तारीफ की जाए वो कम होती है। आँचल नाम की लड़कियां स्वभाव से चुलबुली और हंसमुख होती और इसी वजह से लोगों को इनके साथ रहना और दोस्ती करना पसंद आता है। इन लड़कियों को पढ़ाई से ज्यादा दिलचस्पी कला के क्षेत्रों में रहती है और वहाँ ये अपनी मेहनत से मनचाहा मुकाम हासिल कर सकती हैं।

आँचल नाम का राशिफल

आँचल नाम की राशि मेष होती है। इस राशि की लड़कियां बेहद गुणवान होती है। इन्हे बड़ों की सेवा करना बहुत पसंद होता है। ये जिस भी क्षेत्र में जाती हैं उसमें सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। इनके साथ रहने वाले लोग भी इनकी कही हुई किसी भी बात को टालते नहीं हैं। कभी-कभी यह लड़कियां दूसरों से ज्यादा अपने दिल और दिमाग की सुनती हैं। यही कारण है कि ये लोगों की बातों में जल्दी नहीं आती हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर अ, ल, इ को माना जाता है।

ADVERTISEMENTS

आँचल नाम का नक्षत्र क्या है?

आँचल नाम का नक्षत्र ‘कृतिका’ है और ज्योतिष के अनुसार कृतिका नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह अग्निशिखा को माना जाता है। कृतिका नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – अ, ई, ऊ, ए, इ। 

आँचल जैसे मेष राशि के हिसाब से अन्य नाम

आँचल नाम को अपनाना आपकी मर्जी है लेकिन यदि आपको मेष राशि  में आने वाले अन्य अक्षरों से अपनी बेटी के लिए नाम चुनना है तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमें से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
अभिज्ञा (Abhigya) अल्पना (Alpana)
अद्विता (Advita) अमोदिनी (Amodini)
इला (Ila) अकीला (Akila)
लक्षणा (Lakshna) लक्षिका (Lakshika)
लता (Lata) लावण्या (Lavanya)

आँचल नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

अगर आपकी यह इच्छा थी कि अगर आपकी कोई बेटी होती है, तो आप उसका नाम आँचल रखेंगे, क्योंकि यह सुनने में अच्छा और खुशी से भरपूर नाम लगता है, लेकिन इस नाम की पूरी जानकारी न होने की वजह से आप सोच में पड़ सकते हैं ऐसे में अब और देर न करें! इसके अलावा अगर आपको इस नाम से मिलता-जुलता कोई नाम रखना है, तो नीचे दी गई लिस्ट को एक बार चेक करें।

नाम   नाम
चंचल (Chanchal) अचल (Achal)
कंचन (Kanchan) नितल (Nital)
अचला (Achla) सेजल (Sejal)
किंजल (Kinjal) तेजल (Tejal)
हीरल (Hiral) सोनल (Sonal)
रूपल (Rupal) डिंपल (Dimpal)

आँचल नाम के प्रसिद्ध लोग

आँचल नाम की कई प्रसिद्ध महिलाएं हैं, जिनमें से कुछ के बारे में हम आपको उनके पेशे की जानकारी के साथ बताएंगे। तो आइए देखते हैं वे नाम कौन कौन से हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
आँचल जोसफ भारतीय अमेरिकी मॉडल
आँचल भाटिया लेखिका
आँचल सोनकर राजनीतिज्ञ
आँचल खुराना टीवी अभिनेत्री
आँचल कुमार मॉडल, अभिनेत्री
आँचल मुंजाल फिल्म अभिनेत्री
आँचल ठाकुर अल्पाइन स्कीयर
आँचल अग्रवाल हास्य अभिनेत्री
आँचल मल्होत्रा लेखक और इतिहासकार

‘आ’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

आपके घर में बेटी हुई है और आप उसका नाम ‘आ’ अक्षर से रखना चाहते हैं, क्योंकि पंडित ने आपको बताया है कि आपकी बेटी के लिए आ अक्षर बहुत शुभ होगा, तो नीचे बताए गए नामों पर एक बार जरूर ध्यान दें। 

नाम अर्थ
आशिमा (Ashima) असीम, रक्षा करने वाली
आनंदिता (Aanadita) खुशी, खुशी के नजदीक
आहना (Aahana) सूरज की पहली किरणें, देवदूत
आर्ची (Aarchi) प्रकाश की किरण
आरिनी (Aarini) साहसिक
आदर्शा (Aadarsha) किसी विचारधारा के साथ, आयडियल
आदिश्री (Aadishree) अधिक महत्वपूर्ण, प्रख्यात
आद्रिका (Aadrika) पहाड़
आद्विका (Aadvika) अद्वितीय
आकर्शिका (Aakarshika) आकर्षक शक्ति

आँचल सुनने में काफी खुशनुमा नाम लगता है और माता पिता इस नाम को पसंद भी करते हैं। इस लेख में हमने आँचल नाम के अर्थ, राशि और उससे जुड़ी अहम जानकारियों के बारे में बताया है। ऐसे में अगर आप भी अपनी घर की राजकुमारी को आँचल नाम देना चाहते हैं, तो हमने पूरी कोशिश की है कि ऊपर दी गई सभी जानकरियों से आपको मदद मिले। हम उम्मीद करते हैं आँचल नाम से प्रसिद्ध हुई महिलाओं की तरह आपकी बेटी भी आपका नाम रोशन करें। 

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

निधि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nidhi Name Meaning in Hindi
आरती नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Aarti Name Meaning in Hindi
साक्षी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sakshi Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

3 weeks ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

3 weeks ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

3 weeks ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

4 weeks ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

4 weeks ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

4 weeks ago