शिशु

आरव नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Aarav Name Meaning in Hindi

आरव नाम आजकल नाम बेहद ट्रेंडिंग है और बोलने-सुनने में आसान होने के कारण पेरेंट्स द्वारा बहुत ज्यादा पसंद भी किया जाता है। आपको यह नाम सुनकर सबसे पहला ख्याल यही आता होगा आखिर इस नाम का मतलब क्या है, इस नाम के व्यक्ति का व्यक्तित्व कैसा होता है। इन सवालों के जवाब के लिए आपको कही नहीं जाना पड़ेगा, बस एक बार आपको हमारे लिखे गए इस आर्टिकल पर एक नजर डालनी होगी और आपको आपकी सभी जानकारियां जरूर प्राप्त होंगी। 

आरव नाम का मतलब और राशि

आरव नाम जितना सरल है उतना ही आकर्षक भी है जिस कारण यह इतना ज्यादा लोकप्रिय हो गया है। इसके अलावा कई माता पिता अपने आसपास यह नाम सुनकर और उससे प्रेरित होकर भी अपने बच्चे का नाम आरव रखते है। आरव नाम का मतलब शांतिपूर्ण, शांत ध्वनि और चमक आदि होता है। यह नाम राशि मेष के अंतर्गत आता है। चलिए इससे जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। 

नाम आरव
अर्थ शांतिपूर्ण, ध्वनि
जेंडर लड़का
अंक ज्योतिष 6
धर्म हिन्दू
राशि मेष
नक्षत्र कृतिका (अ, ई, ऊ, ए)
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग पीला, लाल और सफेद
शुभ रत्न मूंगा

आरव नाम का अर्थ क्या है?

आरव नाम का मतलब शांतिपूर्ण, शांत ध्वनि और चमक आदि होता है। आरव नाम को शास्त्रों के अनुसार काफी अच्छा माना गया है और समाज में इसे काफी पसंद किया जाता है। आरव नाम के लड़के बेहद साहसी और उत्साही स्वभाव के होते हैं। इनके जीवन में वैसे तो कई परेशानिया आती हैं लेकिन ये कभी हार नहीं मानते बल्कि सभी चुनौतियों को सामना करते हैं और अपना लक्ष्य हासिल कर लेते हैं। ये भले ही अपने परिवार के साथ कम समय बिताते हैं लेकिन दिल से हमेशा उनको प्यार करते हैं। इनका व्यक्तित्व बेहद आकर्षक होता है। 

आरव नाम का राशिफल

आरव नाम की राशि मेष होती है। ये लोग बेहद समझदार होते हैं और पैसे बचाकर चलते हैं। इनमें एक खासियत होती है कि ये कल की फिक्र न करके आज में जीना पसंद करते हैं और खर्च भी अधिक करते हैं। आरव नाम के व्यक्ति अपने पार्टनर से काफी उम्मीद रखते हैं लेकिन इनके लिए अपने जीवनसाथी को समझ पाना काफी कठिन होता है। मेष राशि के कारण इनका स्वभाव थोड़ा गुस्सैल भी होता है। 

आरव नाम का नक्षत्र क्या है?

इस नाम का नक्षत्र कृतिका है और इस नक्षत्र का चिन्ह अग्निशिखा होता है। कृतिका नक्षत्र से जुड़े अक्षर इस प्रकार हैं – अ, ई, ऊ, ए। 

मेष राशि के हिसाब से आरव नाम से मिलते-जुलते लड़कों के अन्य नाम

आरव बेहद ही चर्चित नाम है और अगर आप भी अपने बेटे के लिए ऐसे ही किसी नाम की तलाश कर रहे हैं तो आइए हम आपको आरव से मिलते-जुलते कुछ नामों के बारे में बताते हैं। 

नाम नाम
आर्नव आर्ष
आरू आर्य
आदीव आसव
शारव आनव
आर्येश आर्यव
आश्मन आधव
आर्जव आथव
आरिव आकव
आधवन आचमन
आर्जव आर्यन

आरव नाम के प्रसिद्ध लोग

अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना के अपने बेटे का आरव रखने के बाद से यह नाम भड़ ट्रेंडिंग हो गया। चूँकि आरव नाम हाल में ज्यादा सुना जाने लगा है इसलिए इस नाम के प्रसिद्ध लोगों के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है। फिर भी आरव नाम के जो लोग देश-दुनिया में अपना नाम कमा रहे हैं उनके बारे में नीचे दिया गया है। 

नाम पेशा
आरव चौधरी टीवी अभिनेता व मॉडल
आरव खन्ना बाल कलाकार
आरव तमिल अभिनेता व मॉडल
आरव सिंह अभिनेता

‘आ’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

यदि आप अपने बेटे का नाम ‘आ’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर कोई यूनिक नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।

नाम अर्थ
आश्रय आसरा, शरण
आकांश इच्छा, अभिलाषा
आदिव सुंदर, सबसे अच्छा
आकल्प आभूषण, खूबसूरत
आकेश शक्तिशाली, विशाल
आनव उदार, दयालू
आविश महासागर, पवित्र
आमोद जीतने वाला, वीर
आदन धरती का रूप
आभास एहसास, अनुमान

तो यह थी आरव नाम से जुड़ी वो तमाम जानकारियां। इस खूबसूरत नाम और उससे जुड़ी सभी अहम बातों को जानने के बाद अब आप अपने बेटे के लिए बेझिझक इसे चुन सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

अंकित नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Ankit Name Meaning in Hindi
विवेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vivek Name Meaning in Hindi
हिमांशु नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Himanshu Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

मिट्टी के खिलौने की कहानी | Clay Toys Story In Hindi

इस कहानी में एक कुम्हार के बारे में बताया गया है, जो गांव में मिट्टी…

2 days ago

अकबर-बीरबल की कहानी: हरा घोड़ा | Akbar And Birbal Story: The Green Horse Story In Hindi

हमेशा की तरह बादशाह अकबर और बीरबल की यह कहानी भी मनोरंजन से भरी हुई…

2 days ago

ब्यूटी और बीस्ट की कहानी l The Story Of Beauty And The Beast In Hindi

ब्यूटी और बीस्ट एक फ्रेंच परी कथा है जो 18वीं शताब्दी में गैब्रिएल-सुजैन बारबोट डी…

2 days ago

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

1 week ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

1 week ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago