शिशु

आराध्या नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Aaradhya Name Meaning in Hindi

जिस घर में बेटियां पैदा होती हैं वहां उन्हें बहुत प्यार मिलता है उनकी हर इच्छा पूरी की जाती है शायद यह सोच कर कि एक न एक दिन इसे हमारा घर छोड़ कर किसी और के घर बसना है। अपने बच्चे को खुद से अलग करने का खयाल भी माता-पिता के लिए सोचना कितना मुश्किल होता है और यही कारण है कि लड़कियों को अपने माता-पिता से बहुत लाड प्यार मिलता है खासकर पिता से। इसलिए बच्ची के पैदा होने के बाद नाम से लेकर हर छोटी बड़ी चीज का बहुत ध्यान दिया जाता है। अगर आपकी बेटी भी बहुत मन्नतों मुरादों वाली है, तो जाहिर है आप उसका नाम भी बहुत सोच समझ कर रखेंगे। आपकी जरूरतों को समझते हुए हम यहां आपके लिए एक बहुत ही प्यारे नाम का सुझाव लाए हैं और वो नाम है ‘आराध्या’। इसका अर्थ, इसकी राशि व स्वभाव से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए लेख को पढ़ना जारी रखें। 

आराध्या नाम का मतलब और राशि

आराध्या बेहद ही यूनीक नामों में से एक है। इस नाम का मतलब ही इसकी खूबसूरती को और बढ़ाता है। इसमें कोई शक नहीं कि यह नाम बहुत सारे माता-पिता की पसंद है और अगर आप उन पेरेंट्स में से हैं, तो आपको नाम के साथ-साथ इसकी राशि से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त करनी चाहिए। आराध्या का अर्थ होता है – भक्ति करना, पूजा-अर्चना करना, भगवान गणेश का आशीर्वाद पाना। आराध्या नाम ‘अ’ अक्षर से शुरू होता है जिसके कारण यह मेष राशि के अंतर्गत आता है। तो चलिए आगे भी इस नाम से जुड़ी अन्य जरूरी बातें जानते हैं। 

नाम आराध्या
अर्थ भक्ति, पूजा, सम्मान, आदर
जेंडर लड़की
अंक ज्योतिष 5
धर्म हिन्दू
राशि मेष
नक्षत्र कृतिका (अ, ई, ऊ, ए)
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग पीला, सफेद और लाल
शुभ रत्न मूंगा

आराध्या नाम का अर्थ क्या है?

आराध्या नाम का मतलब पूजा करना, भगवान गणेश का आशीर्वाद, भक्ति, सम्मान और आदर करना आदि होता है| आराध्या एक बहुत ही अच्छा और खूबसूरत नाम है जिसे काफी लोग पसंद करते हैं। आप भी अपनी बेटी का नाम आराध्या रख सकते हैं क्योकि यह एक बहुत अच्छा नाम है और इसका काफी महत्व भी है। आराध्या नाम की लड़कियां बेहद साहसी और खुद पर भरोसा रखने वाली होती हैं। इनमें हमेशा कुछ नया सीखने की ललक बनी रहती है। इतना ही नहीं इस नाम की महिलाओं को चुनौतियों का सामना करना बेहद पसंद है। 

आराध्या नाम का राशिफल

आराध्य नाम मेष राशि में आता है। इस राशि की लड़कियों का स्वभाव साहसी और व्यक्तित्व आत्मविश्वास से भरा होता है। इस नाम की लड़कियों में कम मेहनत के साथ ज्यादा काम करने की क्षमता होती है और ये किसी भी कार्य को पूरा करने से पीछे नहीं हटती है। ये महिलाएं भले ही थोड़ी जिद्दी होती हैं लेकिन ये हर काम को बेहद ईमानदारी के साथ पूरा करती हैं। 

आराध्या नाम का नक्षत्र क्या है?

आराध्या नाम मेष राशि के अंतर्गत आता है। मेष राशि में आने वाले 3 नक्षत्रों में से आराध्य नाम का नक्षत्र कृतिका होता है। कृतिका नक्षत्र का चिन्ह अग्निशिखा है। इससे जुड़े अक्षर हैं – अ, ई, ऊ, ए आदि। 

मेष राशि के हिसाब से आराध्या नाम से मिलते-जुलते लड़कियों के अन्य नाम

आराध्या बेहद ही यूनीक नाम है और अगर आप भी ऐसा ही कोई अलग सा नाम अपनी बेटी का रखना चाहती हैं, तो आराध्या नाम से मिलते-जुलते नामों की एक लिस्ट नीचे दी गई है, इसे ध्यान से पढ़ें। 

नाम नाम
आराध्य आराध्याय
आराधना आरती
आराधिता अर्चना
आराधी आरणी
आराधाया आरा
आराभि आद्या
आरोही आध्यवी
आरम्भया आद्विका
आर्वी आरिना
आन्या अव्या

आराध्या नाम के प्रसिद्ध लोग

2011 में फिल्म कलाकार ऐश्वर्या राय और उनके पति अभिषेक बच्चन ने अपनी बेटी के जन्म के बाद उसके लिए आराध्य नाम चुना था। इसलिए तब से ही यह नाम ट्रेंडिंग रहा है लिहाजा हाल के ही कुछ वर्षों में ज्यादा सुना गया है। अब चूँकि अभी यह तुलनात्मक रूप से नया नाम है तो इसलिए इस नाम की किसी प्रख्यात महिला के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। 

‘अ’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

यदि आप भी अपनी लाड़ली बेटी का नाम ‘अ’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर उसका कोई यूनिक नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।

नाम अर्थ
अवंतिका अनंत
अयांशा भगवान द्वारा दिया गया तोहफा
अनुराधा वह जो खुशियां लेकर आती है
अमेया असीम, उदार
अमीषा सुंदर, शुद्ध
अमूल्या बेहद कीमती वस्तु
अनिया रचनात्मक
अवनि पृथ्वी
अविका अद्भुत, हीरे के समान
अनायरा आनंद, खुशी

आराध्या एक ऐसा नाम जो कि हर माता-पिता अपनी बेटी का रखना चाहेंगे। इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी जैसे इसका मतलब, राशि, नक्षत्र और इस नाम वाली लड़कियों के स्वभाव के बारे में हमने इस लेख में विस्तार से बताया है। यदि आप भी अपनी बेटी के लिए यह नाम चुनना चाहते हैं तो हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा बताई गई सभी जरूरी बातें आपके लिए मददगार साबित होंगी। 

यह भी पढ़ें:

श्रेया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shreya Name Meaning in Hindi
प्रीति नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Priti Name Meaning in Hindi
नेहा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Neha Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

लाल बहादुर शास्त्री पर निबंध (Essay On Lal Bahadur Shastri In Hindi)

लाल बहादुर शास्त्री एक प्रसिद्ध भारतीय नेता और स्वतंत्रता सेनानी थे, जो भारत के दूसरे…

6 days ago

समय का महत्व पर निबंध (Essay On Importance Of Time In Hindi)

सालों से सभी ये कहावत सुनते आ रहे हैं कि 'समय बहुत कीमती है', 'समय…

6 days ago

कंप्यूटर पर निबंध (Essay On Computer in Hindi)

देश के कल्याण में आधुनिक चीजों का अहम योगदान रहा है और हाल के समय…

6 days ago

मंकीपॉक्स – गर्भवती महिलाएं और बच्चे रहे एमपॉक्स से सावधान

क्या आपने भी एम पॉक्स के बारे में सुना है? और सोच रहे हैं कि…

6 days ago

वायु प्रदूषण पर निबंध (Essay On Air Pollution In Hindi)

जीवन जीने के लिए हमारा साँस लेना जरूरी है उसके लिए वायु का शुद्ध होना…

1 week ago

बाढ़ पर निबंध (Essay On Flood In Hindi)

प्रकृति द्वारा पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीवों के जीवन यापन के लिए कई संसाधन…

1 week ago