शिशु

आरिव नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Aariv Name Meaning in Hindi

इतने सारे नामों के विकल्प में अपने बच्चे के लिए सबसे अच्छा नाम ढूंढना कोई आसान काम नहीं है। आप भले ही यह सोचें कि अरे नाम ही रखना है, इसमें इतना क्या सोचना पर ऐसा नहीं है। जिसे नाम रखना होता है वो इसे अपनी जिम्मेदारी समझता है कि मैं अपने बच्चे के लिए जिस भी नाम का चुनाव करूँ वो उसके रूप के साथ साथ कर्मों को बेहतर बना दे। तो ऐसे में आपके बच्चे के लिए बेहतर नाम को ढूंढने और उससे जुड़ी सभी जानकारियों को जानने में हम आपकी मदद करेंगे। अगर आप ने ‘आरिव’ नाम सुना है या किसी ने आपको इस नाम को रखने की सलाह दी है तो आप सही जगह पर आए हैं। इस आर्टिकल में हमने आरिव नाम से जुड़ी सारी जानकारियां आपके लिए जुटाई हैं। जैसे आरिव नाम का मतलब, राशि, शुभ अंक, नक्षत्र आदि। तो आइए इस नाम के बारे में अधिक जानते हैं।

आरिव नाम का मतलब और राशि

आरिव लड़कों में सुना जाने वाला काफी यूनिक और ट्रेंडिंग नाम है। इस नाम को सुनने के बाद हर माता-पिता इसे अपने बच्चे के लिए चुनना पसंद कर सकते हैं। ये आज के समय का नाम है जो बहुत लोकप्रिय होता जा रहा है। कुछ लोग इसे ‘आरीव’ भी लिखते हैं। अगर हम इस नाम के मतलब की बात करें तो आरिव का तात्पर्य ज्ञानी और बुद्धि का राजा होता है। यह नाम ‘आ’ अक्षर से शुरू होने के कारण मेष राशि में आता है। इस नाम के व्यक्तियों का कैसा स्वभाव होता है और इनकी राशि में क्या लिखा है चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं। 

ADVERTISEMENTS

नाम आरिव / आरीव
अर्थ ज्ञान और बुद्धि का राजा
जेंडर लड़का
अंक ज्योतिष 6
धर्म हिन्दू
राशि मेष
नक्षत्र कृतिका (अ, ई, ऊ, ए)
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग लाल, पीला और सफेद
शुभ रत्न मूंगा

आरिव नाम का अर्थ क्या है?

आरिव लड़कों के लिए रखे जाने वाले कई नए नामों में से एक बेहतरीन नाम है। जब आप इस नाम को अपने लाडले के लिए चुनते हैं, तो इसको सुनने के बाद कई लोग आपके पास जरूर इसका मतलब पूछने आएंगे। ऐसे में आपको इस नाम की जानकारी अच्छे से होनी चाहिए ताकि आप लोगों के इसके बारे में सही और सच बता सकें। आरिव नाम का अर्थ ज्ञान से भरपूर और बुद्धि का राजा होता है। इस नाम के व्यक्ति इसके मतलब की तरह ही बहुत बुद्धिमान और ज्ञानी होते हैं। इस नाम के लड़के बेहद साहसी और हमेशा कुछ नया जानने की कोशिश में लगे रहते हैं। साथ ही इन लोगों के अंदर गुणों का भंडार होता है। 

आरिव नाम का राशिफल

आरिव नाम ‘अ’ अक्षर से शुरू होने की वजह से मेष राशि में आता है। मेष राशि के आरिव नाम के लड़के एनर्जी से भरपूर होते हैं। यह आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कुछ भी करते हैं। ऐसे लोगों के साथ रहने से दूसरे लोगों को बहुत मजा आता है। इनके करीबी लोग इनकी हर बात मैंने को तैयार हो जाते हैं। ये लोग जो कुछ भी करते है वह इनके व्यवहार और स्वभाव में साफ नजर आता है। 

ADVERTISEMENTS

आरिव नाम का नक्षत्र क्या है?

मेष राशि में आने वाले इस नाम का नक्षत्र कृतिका है और इस नक्षत्र का चिन्ह अग्निशिखा होता है। कृतिका नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार है- अ, ई, ऊ, ए। 

मेष राशि के हिसाब से आरिव नाम से मिलते-जुलते लड़कों के अन्य नाम

आरिव खुद में ही लड़कों का बेहद अलग सा नाम है लेकिन इसके बावजूद भी आप इस नाम से मिलते-जुलते नाम की तलाश कर रहे हैं तो हमने कुछ ऐसे ही नामों की लिस्ट तैयार की है। 

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
आरिकेत आर्थव
आरीश आर्णव
आरिषि आरव
आरित आरिविंदर
आर्यवीर आभीर
आर्तिश आर्किश
आरिन आदी
आर्ष आर्य
आदिव आर्चिस
आरिज आरिजोत

आरिव नाम के प्रसिद्ध लोग

आरिव नाम तुलनात्मक रूप से काफी नया है। इस नाम के प्रख्यात लोगों के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। 

‘आ’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

यदि आप अपने बेटे के लिए ‘आ’ अक्षर से ही कोई नाम ढूंढ रहे हैं या फिर किसी यूनिक नाम की तलाश में हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।

ADVERTISEMENTS

नाम अर्थ
आदिम प्रथम, ब्रह्मांड, मूल
आद्यंत शुरुआत से अंत तक
आर्याव उच्च, कुलीन
आदीप्त प्रकाशमान, उज्ज्वल
आधीष बुद्धिमान, परामर्श
आकल्प जिसकी कोई सीमा न हो
आरंभ शुरुआत
आद्योत प्रतिभासंपन्न
आरुल सोरी के समान चमकने वाला
आशय सारांश, तात्पर्य

पेरेंट्स के लिए आरिव अपने लाडले को दिया जाने वाला एक बेहद यूनिक नाम हो सकता है। ये न सिर्फ आपके बच्चे के लिए बेहतरीन नाम होगा बल्कि लोग भी इस नाम की तारीफ करते नहीं थकेंगे हम आशा करते हैं इस नाम को चुनकर आप अपने बच्चे को भविष्य को और भी उज्जवल बनाएंगे। 

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

जय नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Jay Name Meaning in Hindi
अंकित नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Ankit Name Meaning in Hindi
विवेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vivek Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago