शिशु

आरोही नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Aarohi/Aarohee/Arohi Name Meaning in Hindi

हर एक माता-पिता अपने बच्चे के लिए कोई भी नाम चुनने से पहले उस नाम के बारें में पूरी जानकारी हासिल करते हैं। उनके मन में हमेशा से यह सवाल बना रहता है कि किसी भी तरह की अनदेखी उनके बच्चे पर भारी पड़ सकती है। इसलिए अपनी बेटी के लिए माता-पिता हमेशा से ही काफी देख परख कर ही नाम रखते हैं। लड़कियों का एक ऐसा खास, यूनीक और आजकल ट्रेंड कर रहा नाम जिसे माता-पिता का बहुत प्यार मिलता है, वो नाम है आरोही। आरोही खूबसूरत होने के साथ-साथ ट्रेंडिंग नाम है, जो आप अपनी घर की जान अपनी लाड़ली का रख सकते हैं और इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी हम इस लेख के जरिए आप तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। 

आरोही नाम का मतलब और राशि

घर में बेटी के जन्म को बहुत ही शुभ माना जाता है और खासकर तब जब वो आपकी पहली संतान होती है। परिवार अपनी इस खुशी दूसरों को जाहिर करते हुए नहीं थकता है। बेटियां परिवार की जितनी लाड़ली होती हैं, उतने ही प्यार से उनका नाम भी रखा जाता है। आरोही आज के सा,आय का बेहद ही ट्रेंडिंग और यूनीक नाम है, इसलिए ज्यादातर माता-पिता इसे पसंद करते हैं। आरोही का अर्थ व्यक्ति के प्रगति और विकास से जुड़ा हुआ होता है।  आरोही का मतलब एक संगीत धुन, प्रगतिशील और विकास आदि है। इस नाम की राशि मेष होती है। इस नाम के व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व तारीफ के काबिल होता है। आगे पढ़ने पर आपको अच्छे से पता चलेगा। 

ADVERTISEMENTS

नाम आरोही
अर्थ प्रगतिशील, एक संगीत धुन, विकास
जेंडर लड़की
अंक ज्योतिष 6
धर्म हिन्दू
राशि मेष
नक्षत्र कृतिका (अ,आ, ई,यू ,ए ,इ)
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग लाल, पीला और सफेद
शुभ रत्न मूंगा

 

आरोही नाम का क्या अर्थ है

किसी भी नाम को बिना उसका अर्थ जाने अपने बच्चे को नहीं देना चाहिए, क्योंकि कभी-कभी उस नाम का नकारात्मक पहलू आपके बच्चे के जीवन को बेकार  कर सकता है। इसलिए किसी भी नाम को चुनते वक्त उसके अर्थ को बहुत अच्छी तरह से समझने की कोशिश जरूर करें। आपने अपनी लाड़ली के लिए आरोही जैसा बेहतरीन चुन तो लिया है, तो चलिए आपको इसका मतलब बताते हैं। आरोही का मतलब एक संगीत धुन, प्रगतिशील और विकास होता है। इस नाम की लड़कियां बहुत ही महत्वकांक्षी, साहसी और जिज्ञाशा से भरी होती है। ये हमेशा कुछ नया सीखने की कोशिश में लगी रहती हैं। इनको मुसीबतों का सामने करने से बिलकुल भी डर नहीं लगता है और साथ ही आरोही नाम की लड़कियों में एनर्जी की बिलकुल कमी नहीं होती है।  सिर्फ इतना ही नहीं आरोही नाम की लड़कियां चुनौतियों का सामना करने से बिलकुल पीछे नहीं हटती हैं।

आरोही नाम का राशिफल

आरोही नाम की राशि मेष है। बता दें कि मेष राशि की आरोही नाम की लड़कियां और महिलाएं एनर्जी से भरी हुई रहती हैं। इनके जीवन में इनका लक्ष्य बहुत जरूरी होता है और ये उसे हासिल करने के लिए पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ती हैं। इस राशि की आरोही नाम की लड़कियों का व्यवहार दूसरों के प्रति दयालु और प्रेम से भरा होता है और लोग भी इनकी छत्र-छाया में रहना पसंद करते हैं। इनके साथ रहने वाले लोग भी इनके कहने पर कोई भी काम करने को तैयार हो जाते हैं। इस नाम की महिलाएं समस्याओं का डटकर सामना करने में विश्वास रखती है। यह जो कुछ भी करती है वह इनके व्यवहार की तरह ही स्पष्ट होता है।

ADVERTISEMENTS

आरोही नाम का नक्षत्र क्या है

आरोही नाम का नक्षत्र ‘कृतिका’ है और ज्योतिष के अनुसार कृतिका नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह अग्निशिखा को माना जाता है। कृतिका नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार है- अ, आ,ई, यू,ए,इ। 

मेष राशि के हिसाब से आरोही नाम से मिलते-जुलते लड़कियों के अन्य नाम

आरोही जैसे नाम को कौन से माता-पिता नहीं चुनना चाहेंगे। यह नाम हर किसी की पहली पसंद होगा लेकिन फिर भी आप आरोही नाम से मिलते-जुलते नाम के बारें में जानना चाहते हैं या अपनी बेटी को देना चाहते हैं, तो हमने आपके लिए कुछ नामों की सूची तैयार की है जिसे आप देख सकते हैं और इसमें से कोई भी नाम चुन सकते हैं।  

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
आर्या (Aarya) अरोहिता (Aarohita)
आरोहिणी (Arohini) आरोहिला (Aarohila)
सरोहि (Sarohi) आरोहिनी (Aarohini)
आरूहि (Aaroohi) आरीहा (Aareeha)
आर्यहि (Aryahi) राहा (Raha)

आरोही नाम के प्रसिद्ध लोग

आरोही नाम सभी ने किसी न किसी सेलिब्रिटी का सुना जरूर होगा। यह बहुत ही फेमस नाम जिसे कई लोग सीरियल के अहम किरदार का भी रखते हैं। कई बार माता-पिता इन्हीं किरदारों से भी प्रेरित होकर ही अपनी बेटी का नाम आरोही रखते हैं। आपको बता दें कि इस नाम की कई मशहूर महिलाएं मौजूद हैं। उन्ही कुछ प्रसिद्ध महिलाओं के बारें हमने नीचे बताया है। तो बस आप इन महिलाओं से प्रभावित होकर अपनी बेटी का आरोही रख सकते हैं। 

नाम पेशा
आरोही पटेल गुजराती अभिनेत्री
आरोही पंडित पहली भारतीय महिला पायलट
आरोही सिंह भोजपुरी अभिनेत्री

‘आ’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

आपके मन में अपनी बेटी का नाम ‘आ’ अक्षर से रखने का विचार आ रहा है या फिर आज के ट्रेंडिंग नाम के बारें में जानना चाहते हैं तो हमारे द्वारा ढूंढे गए कुछ नामों को आप जरूर देखें।

ADVERTISEMENTS

नाम अर्थ
आदर्शा (Aadarsha) किसी विचारधारा के साथ, आयडियल
आदिश्री (Aadishree) अधिक महत्वपूर्ण, प्रख्यात
आद्रिका (Aadrika) पहाड़
आद्विका (Aadvika) अद्वितीय
आकर्शिका (Aakarshika) आकर्षक शक्ति
आतिका (Aatika) खुशबू, फूल
आनंदिता (Aanadita) खुशी, खुशी के नजदीक
आहना (Aahana) सूरज की पहली किरणें, देवदूत
आर्ची (Aarchi) प्रकाश की किरण
आरिनी (Aarini) साहसिक
आर्यहि (Aaryahi) माँ दुर्गा

आरोही नाम का मतलब, उसकी राशि और इस राशि की महिलाओं के व्यक्तित्व और स्वभाव के बारें में हमने इस लेख में विस्तार में बताने की पूरी कोशिश की है। लेकिन कभी-कभी कुछ चीजें हमेशा से बिलकुल एक जैसी नहीं होती है। इसलिए जब तक आप पूरी तरह से हमारे द्वारा दी गई जानकारी से संतुष्ट न हो जाए तब तक किसी भी फैसले पर न पहुंचे और अच्छे से जांच-परख के बाद ही अपनी बेटी को यह नाम दें। 

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

दिया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Dea Name Meaning in Hindi
अनुष्का नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anushka Name Meaning in Hindi
पृशा/प्रिशा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Prisha Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago