आशा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Asha Name Meaning in Hindi

सोनाली नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल - Sonali Name Meaning in Hindi

ऐसा कहा जाता है कि एक बच्चे के होने से एक दंपति का परिवार पूरा हो जाता है। साथ ही बहुत ही किस्मत वाले होते हैं वो माता-पिता जिनके घर में बच्चे की किलकारियां गूंजती है। लोगों को यह खुशी बहुत नसीब से मिलती है और जब यह खुशी बच्चे के रूप में घर आ जाती है तब माता-पिता उस नन्ही सी जान का नाम सोचना शुरू कर देते हैं। वैसे तो पेरेंट्स बच्चे के लिए उस नाम को चुनते हैं जिनका मतलब बेहतरीन हो, जो ट्रेंडिंग हो लेकिन तब क्या होगा जब वे आशा जैसे सदाबहार नाम को अपनी बेटी के लिए चुनेंगे। ऐसा खास नाम चुनना बहुत कम पेरेंट्स के बस की बात होती है। हर नाम की कुछ न कुछ खासियत होती है, तो आइए जानते हैं आशा नाम के मतलब, राशि, और इन नाम के व्यक्तियों के स्वभाव से जुड़ी जानकारियां।

आशा नाम का मतलब और राशि

आशा लड़कियों को दिया जाने वाला जाना माना नाम है। लेकिन कुछ नाम ऐसे होते हैं जिनसे माता पिता की भावनाएं जुड़ी होती हैं और यही कारण है वह आजकल के ट्रेंडिंग नामों को चुनने के बजाय उसे रखना पसंद करते हैं। लेकिन किसी भी नाम को चुनने से पहले उसका मतलब जानना जरूरी होता है। हम सभी यह जानते हैं कि हर किसी पर उसके नाम का असर अलग-अलग होता है और उसके लिए ही पेरेंट्स को देख समझकर ही नाम चुनना पड़ता है। आशा नाम का मतलब इच्छा, अपेक्षा और चाहत होता है। यह नाम खुद में ही पूर्ण है। वहीं आशा नाम की राशि मेष होती है। आइए इस नाम के बारे में विस्तार से नीचे जानते हैं। 

नाम  आशा
अर्थ  इच्छा, अपेक्षा, चाहत 
जेंडर  लड़की 
अंक ज्योतिष  11
धर्म  हिन्दू
राशि  मेष 
नक्षत्र  कृतिका (अ, ई, ऊ, ए, इ)
शुभ दिन  मंगलवार 
शुभ रंग  सफेद, लाल और पीला 
शुभ रत्न  मूंगा 

आशा नाम का अर्थ क्या है?

आशा नाम का मतलब इच्छा और चाहत होता है। यह कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा कि आशा नाम की लड़कियों में इनके अर्थ के प्रभाव की झलक देखने को मिलती है। यह नाम छोटा, सरल और सुनने में भी बहुत प्यारा लगता है। इस नाम के व्यक्तियों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती है और साथ ही ये किसी भी काम को करने से पहले बिलकुल भी डरते नहीं है और निडर होकर हर मुश्किलों का सामना करते है। आशा नाम की लड़कियां अपने पैसे और करियर से जुड़ी चीजों के साथ बिलकुल भी समझौता नहीं करती हैं। इन व्यक्तियों का साहस ही इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है। साथ ही ये लड़कियां ज्यादातर दूसरों के मुकाबले हमेशा खुद को सबसे पहले रखती हैं।

आशा नाम का राशिफल 

आशा नाम की राशि मेष है। इस राशि की लड़कियां ऊर्जा से भरी हुई होती हैं। यह आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य की तरफ बड़ी मजबूती से बिना किसी रुकावट के बढ़ती हैं। इस राशि के व्यक्तियों के नेतृत्व में रहना लोगों को बड़ा पसंद होता है और साथ ही इनके कहने पर हर कोई बड़ी ही आसानी से इनका काम करने को तैयार हो जाता है। इन्हें घूमने-फिरने का काफी शौक रहता है जिसके कारण ये नई जगहों और लोगों से हर दिन कुछ न कुछ नया सीखती रहती है। इस राशि के मुख्य अक्षर अ, ल, इ हैं।

आशा नाम का नक्षत्र क्या है?

आशा नाम का नक्षत्र ‘कृतिका’ है और ज्योतिष के अनुसार कृतिका नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह अग्निशिखा को माना जाता है। कृतिका नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – अ, ई, ऊ, ए, इ। 

आशा जैसे मेष राशि के हिसाब से अन्य नाम 

आशा लड़कियों को दिया जाने वाला माता पिता का पसंदीदा नाम है, यह नाम आ अक्षर से शुरू होने के कारण मेष राशि में आता है। अगर आपको मेष राशि के हिसाब से और भी अन्य नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमें से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।

नाम नाम
ईशा (Isha) लविशा (Lavisha)
अनुकांक्षा (Anukanksha) अंकिशा (Ankisha)
अधिशा (Adhisha) ईशाना (Ishana)
अमृता (Amruta) लक्षिता (Lakshita)
लवीना (Laveena) इरा (Ira)
इकसा (Iksa) इदिता (Idita)

आशा नाम से मिलते-जुलते और भी नाम 

आशा नाम अपने में ही बेहद खास है और अगर आपको भी ये नाम पसंद है या फिर इससे मिलता-जुलता कोई नाम रखना चाहते है, तो हमारे द्वारा बनाई गई लिस्ट से आप कोई भी नाम चुनकर अपनी बेटी का नाम रख सकते हैं।

नाम   नाम
अभिलाषा (Abhilasha) आशिका (Aashika)
आशना (Ashna) अश्मिका (Ashmika) 
न्यासा (Nyasa) मिशा (Misha)
आशिमा (Aashima) आशु (Ashu)
तराशा (Tarasha) नताशा (Natasha)
त्रिशा (Trisha) बिपाशा (Bipasha)

आशा नाम के प्रसिद्ध लोग

आशा नाम की वैसे तो कई प्रसिद्ध महिलाएं मौजूद हैं, जिनमें से कुछ के बारे में आप सभी ने सुना ही होगा जैसे आशा भोंसले और आशा पारेख। पर ऐसी भी कुछ महिलाएं हैं जिनके बारे में भी आपको जानना जरूरी है। ये रही आशा नाम की प्रसिद्ध महिलाओं की सूची उनके पेशे के साथ। 

नाम  पेशा 
आशा भोंसले पार्श्व गायिका
आशा पारेख अभिनेत्री
आशा खाडिलकर  शास्त्रीय गायिका 
आशा नेगी अभिनेत्री
आशा काले  अभिनेत्री
आशा गोंड स्केटबोर्डर
आशा जडेजा मोटवानी उद्यमी, निवेशक, समाज सेवी
आशा रावत पूर्व क्रिकेटर
आशा वैष्णव लोक गायिका 
आशा सैनी  अभिनेत्री 

‘आ’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

नाम के पहले अक्षर की अहमियत समझना जरूरी है। आपकी राशि और नक्षत्र के हिसाब से अक्षर चुने जाते हैं और नाम रखा जाता है। वैसे ही ‘आ’ अक्षर वाले लड़कियों के अन्य नामों के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।

नाम अर्थ 
आशिता (Aashita) यमुना नदी, सफलता 
आशियाना (Aashiyana) निवास स्थान, सुन्दर घर
आज्ञा (Aagya) अनुमति, सहमति
आकर्शिका (Aakarshika) आकर्षक शक्ति
आकृति (Aakriti) चित्र, छवि
आकांक्षा (Akanksha) इच्छा
आनवी (Aanvi) उदार, दयावान
आम्रपाली (Aamrapali) आम का पत्ता
आयना (Aayana) सुगन्धित पुष्प, दर्पण
आहना (Aahana) अजर-अमर, सूरज की पहली किरणें

जैसा कि इस आर्टिकल बताया गया है कि आशा नाम की लड़कियां अपने दिल में लोगों के लिए हमेशा इज्जत और प्यार बनाए रखती हैं। यही कारण है कि लोग इस नाम को अपनी लाड़ली के लिए चुनते हैं। आज हमने इस नाम के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देने की कोशिश की है और हमें पूरी उम्मीद है कि आपको इस लेख के जरिए अपनी बेटी का सही नाम चुनने में मदद जरूर मिलेगी। अगर हमारे द्वारा बताई गई जानकारी आपको पसंद आई हो तो हमे कमेंट करके जरूर बताइएगा। 

यह भी पढ़ें:

निधि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nidhi Name Meaning in Hindi
साक्षी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sakshi Name Meaning in Hindi
शिवानी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shivani Name Meaning in Hindi