शिशु

आस्था नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Aastha Name Meaning in Hindi

एक दंपत्ति का जीवन तभी सफल माना जाता है जब उनके जीवन में बच्चे का आगमन होता है। वो माता-पिता बहुत ही किस्मत वाले होते हैं जिनके घर में बच्चे की किलकारियां गूंजती है। लोगों को यह खुशी बहुत नसीब से मिलती है और जब यह खुशी बच्चे के रूप में घर आती है तब उस नन्हीं सी जान का ख्याल रखा जाता है साथ ही उसके नाम को लेकर भी परेशान होना लाजमी है। वैसे तो माता-पिता बच्चे के लिए उस नाम को चुनते हैं जिनका मतलब बेहतरीन हो, जो ट्रेंडिंग हो लेकिन तब क्या होगा जब वे आस्था जैसे नाम को अपनी बेटी के लिए चुनेंगे। ऐसे खास नाम चुनना बहुत कम पेरेंट्स के बस की बात होती है। हर नाम की कुछ न कुछ खासियत होती है, तो आइए जानते हैं आस्था नाम के मतलब, राशि, और इन नाम के व्यक्तियों के स्वभाव से जुड़ी जानकारियां।

आस्था नाम का मतलब और राशि

आस्था लड़कियों को दिया जाने वाला जाना माना नाम है। लेकिन कुछ नाम ऐसे होते हैं जिनसे माता पिता की भावनाएं जुड़ी होती हैं और यही कारण है वे आजकल के ट्रेंडिंग नामों को चुनने के बजाय उसे रखना पसंद करते हैं। लेकिन किसी भी नाम को चुनने से पहले उसका मतलब जानना जरूरी होता है। हम सभी यह जानते हैं कि हर किसी पर उसके नाम का असर अलग-अलग होता है और उसके लिए ही पेरेंट्स को देख समझकर ही नाम चुनना पड़ता है। आस्था नाम का मतलब विश्वास, आशा, संबंध आदि होता है। यह नाम खुद में ही पूर्ण है। वहीं आस्था नाम की राशि मेष होती है। आइए इस नाम के बारे में विस्तार से नीचे जानते हैं।

नाम आस्था
अर्थ विश्वास,आशा, संबंध
जेंडर लड़की
अंक ज्योतिष 5
धर्म हिन्दू
राशि मेष
नक्षत्र कृतिका (अ, ई, ऊ, ए, इ)
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग सफेद, लाल और पीला
शुभ रत्न मूंगा

आस्था नाम का अर्थ क्या है?

आस्था नाम का मतलब विश्वास,आशा, संबंध से जुड़ा होता है। यह कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा कि इस नाम की लड़कियों में इनके अर्थ के प्रभाव की झलक देखने को मिलती है। यह नाम छोटा, सिंपल और सुनने में भी बहुत प्यारा लगता है। इस नाम की महिलाओं में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती है और साथ ही ये किसी भी काम को करने से पहले बिलकुल भी डरती नहीं है और निडर होकर हर परिस्थिति का सामना करती है। आस्था नाम की लड़कियां अपने पैसे और करियर से जुड़ी चीजों के साथ बिलकुल भी समझौता करना पसंद नहीं करती हैं। 

आस्था नाम का राशिफल

आस्था नाम की राशि मेष है। इस राशि की लड़कियों में एनर्जी की बिलकुल कमी नहीं होती हैं। ये आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर रुकावट का सामना करती हैं। इस राशि की महिलाओं के संपर्क में रहना लोगों को बेहद पसंद होता है और लोग इनकी बात को जल्दी टालते नहीं है। साथ ही इनके कहने पर हर कोई बड़ी ही आसानी से इनका काम करने को तैयार हो जाता है। इस राशि की लड़कियों को घूमने-फिरने का काफी शौक रहता है जिसके कारण ये नई जगहों और लोगों से हर दिन कुछ न कुछ नया सीखती रहती है। इस राशि के मुख्य अक्षर अ, ल, च को माना जाता है।

आस्था नाम का नक्षत्र क्या है?

आस्था नाम का नक्षत्र ‘कृतिका’ है और ज्योतिष के अनुसार कृतिका नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह अग्निशिखा को माना जाता है। कृतिका नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार है – अ, आ, ई, ऊ, ए, इ। 

आस्था जैसे मेष राशि के हिसाब से अन्य नाम

आस्था लड़कियों को दिया जाने वाला माता पिता का पसंदीदा नाम है,  यह नाम अ अक्षर से शुरू होने के कारण मेष राशि में आता है। अगर आपको मेष राशि के हिसाब से और भी अन्य नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमे से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।

नाम नाम
अनुकांक्षा (Anukanksha) अनुश्री (Anushri)
अधिशा (Adhisha) अंकिशा (Ankisha)
अमोलिका (Amolika) अमूल्या (Amulya)
अमृता (Amruta) लक्षिता (Lakshita)
लक्ष्मी (Lakshmi) लवली (Lovely)
लवीना (Laveena) चार्मी (Charmi)
चंद्रिका (Chandrika) चिन्मयी (Chinmayi)

आस्था नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

आस्था नाम अपने में ही बेहद खास है और अगर आपको भी ये नाम पसंद है या फिर इससे मिलता-जुलता कोई नाम रखना चाहते है, तो हमारे द्वारा बनाई गई लिस्ट से आप कोई भी नाम चुनकर अपनी बेटी का नाम रख सकते हैं।

नाम   नाम
निष्ठा (Nishtha) आशिका (Aashika)
आशना (Ashna) आष्विका (Aashvika)
न्यासा (Nyasa) मिशा (Misha)
आशिमा (Aashima) आशु (Ashu)
अश्मिता (Ashmita) नताशा (Natasha)
ताशा (Tasha) बिपाशा (Bipasha)

आस्था नाम के प्रसिद्ध लोग

वैसे तो आस्था नाम की कई प्रसिद्ध महिलाएं मौजूद हैं, जिनमें से कुछ के बारे में आप सभी ने सुना ही होगा जैसे फेमस सिंगर आस्था गिल,पर ऐसी भी कुछ महिलाएं हैं जिनके बारे में भी आपको जानना जरूरी है। ये रही आस्था नाम की प्रसिद्ध महिलाओं की सूची उनके पेशे के साथ। 

नाम पेशा
आस्था गिल गायिका
आस्था अग्रवाल मॉडल, अभिनेत्री
आस्था अत्रे बनान पत्रकार
आस्था राउत नेपाली गायिका
आस्था चौधरी अभिनेत्री
आस्था टिकू पटकथा लेखक

‘आ’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

नाम के पहले अक्षर की अहमियत समझना जरूरी है। आपकी राशि और नक्षत्र के हिसाब से अक्षर चुने जाते हैं और नाम रखा जाता है। वैसे ही ‘आ’ अक्षर वाले लड़कियों अन्य नामों के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।

नाम अर्थ
आकांक्षा (Aakanksha) इच्छा
आनवी (Aanvi) उदार, दयावान
आम्रपाली (Aamrapali) आम का पत्ता
आयना (Aayana) सुगन्धित फूल, आईना
आहना (Aahana) अजर-अमर, सूरज की पहली किरणें
आशिता (Aashita) यमुना नदी, सफलता
आशियाना (Aashiyana) घर
आज्ञा (Aagya) अनुमति, सहमति
आकर्शिका (Aakarshika) आकर्षक शक्ति
आकृति (Aakriti) चित्र, छवि

इस आर्टिकल में बताया गया है कि आस्था नाम की लड़कियां अपने करियर को लेकर बेहद गंभीर होती हैं और साथ ही अपने से जुड़े लोगों की इज्जत भी करती हैं। यही कारण है कि लोग इस नाम को अपनी लाड़ली के लिए चुनते हैं। इस लेख के माध्यम से हमने इस नाम के बारे में अधिक से अधिक जानकरी देने की पूरी कोशिश की है और हमें उम्मीद है कि आपको अपनी बेटी का सही नाम चुनने में मदद जरूर मिलेगी। अगर हमारे द्वारा बताई गई जानकारी आपको पसंद आई हो तो हमे कमेंट करके जरूर बताइएगा। 

यह भी पढ़ें:

निधि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nidhi Name Meaning in Hindi
साक्षी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sakshi Name Meaning in Hindi
शिवानी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shivani Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 weeks ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 weeks ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

3 weeks ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

3 weeks ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

3 weeks ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

3 weeks ago