शिशु

ऋतिक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Ritik Name Meaning in Hindi

काफी बार ऐसा देखने को मिलता है कि जिस समय जिस प्रसिद्ध व्यक्ति का चलन होता है पेरेंट्स उनके नाम से अपने बच्चे का नाम रखना पसंद करते हैं। जैसे कि कपिल शर्मा। इनके बारे में आपने हर जगह सुना होगा। इनका नाम उनके माता-पिता ने कपिल देव जो कि भारत की विश्वविजेता क्रिकेट टीम के कप्तान और धुरंधर ऑलराउंडर हैं, उनके नाम से रखा है। ऐसा हो सकता है कि आप ऋतिक रोशन से प्रभावित हों और अपने बेटे का नाम उन्हीं के नाम से रखना चाहते हों। लेकिन साथ ही ये भी चाहते हों कि आपको ऋतिक नाम से संबंधित सारी जानकारी मिले और आपको नाम, अर्थ, राशिफल इत्यादि से भी संतुष्टि मिल जाए तो इसके हमारा यह लेख पूरा पढ़ें।

ऋतिक नाम का मतलब और राशि

बहुत पेरेंट्स ऐसे होते हैं जो फिल्म जगत या फिर खेलकूद या किसी अन्य क्षेत्रों में मशहूर नाम से प्रभावित होते हैं। ऋतिक रोशन फिल्म जगत का एक ऐसा नाम है जिससे सभी लोग परिचित और आकर्षित होंगे। क्या आप भी उनमें से एक है और अपने बच्चे का नाम नाम उन्हीं के नाम से रखना चाहते हैं तो इसके पहले आप इस नाम के अर्थ के बारे में जरूर जान लें और उसके बाद तय करें कि बेटे का नाम क्या रखना है। ऋतिक नाम का अर्थ एक ऋषि का नाम, दिल से और जीवन होता है जिसकी राशि तुला होती है। ऋतिक के बारे में अधिक जानने के लिए हमारे साथ बने रहें।

नाम ऋतिक
अर्थ एक ऋषि का नाम, दिल से, जीवन
लिंग लड़का
धर्म हिंदू
अंकज्योतिष 4
राशि तुला
नक्षत्र चित्रा (पे, पो, रा, री)
शुभ दिन शुक्रवार
शुभ रंग सफेद और हल्का नीला
शुभ रत्न ओपल, ब्लू डायमंड और टोपाज

ऋतिक नाम का अर्थ क्या है?

ऋतिक एक फैशनेबल नाम है जिसे बच्चे भी पसंद करते हैं। जिसका अर्थ इसे और फैशनेबल बना देता है। प्राचीन ग्रंथों में एक ऋषि का नाम ऋतिक था। इसलिए ऋतिक नाम का अर्थ एक ऋषि का नाम, दिल से और जीवन होता है। ऋतिक नाम के लोग कोई भी अपने पूरे दिल से करते हैं। ऋतिक नाम के लोग सौंदर्यवान होते हैं। इनका आकर्षक व्यक्तित्व दूसरों को इनकी और आकर्षित करता है। ये लोग दिल के साफ और सौम्य होते हैं। ये लोग सादा जीवन यापन करने में विश्वास करते हैं। ऋतिक नाम के लोगों को अपनी भावनाएं साझा करना अच्छा नहीं लगता है।

ऋतिक नाम का राशिफल

ऋतिक नाम की राशि तुला होती है जिसका प्रतीक चिन्ह तराजू है। जिसका मतलब है कि तुला राशि वाले जो भी जातक हैं वो कोई भी फैसला लेने से पहले उसके बारे में तर्क वितर्क करते हैं। जो उनके लिए फायदेमंद साबित होता है। ऋतिक नाम के लड़कों को तुला राशि से होने के कारण गुस्सा कम आता है। इन्हें हर बात की जानकारी होती है जिसकी वजह से इनके पास हर बात तर्क होता है। इनमें समय के साथ अंतर देखने को मिलता है। जैसा समय रहता है वो उनके अनुरूप कार्य करते हैं।

ऋतिक नाम का नक्षत्र क्या है?

ऋतिक नाम के बच्चों का जन्म नक्षत्र चित्रा होता है। जिसका प्रतीक चिन्ह चमकता हुआ मोती है। इस नक्षत्र में आने वाले अन्य नाम पे, पो, रा, री अक्षर से शुरू होते हैं।

ऋतिक जैसे तुला राशि के हिसाब से अन्य नाम

ऋतिक लड़कों का एक ट्रेंडिंग नाम है। लेकिन यदि आप अपने बच्चे का नाम तुला राशि के हिसाब से कुछ और रखना चाहते हैं तो हमने तुला राशि के अंतर्गत आने वाले शब्द र और त अक्षर से शुरु होने वाले नामों की सूची तैयार की है। इसे आप पढ़ सकते हैं।

नाम नाम
रुद्र (Rudra) तवीश (Tavish)
तरुण (Tarun) तनुज (Tanuj)
तेजस (Tejas) तनय (Tanay)
त्वरित (Twarit) तेज (Tej)
तन्मय (Tanmay) तपस (Tapas)
रोहन (Rohan) ऋषि (Rishi)
रेवंत (Revant) रुहान (Ruhan)

ऋतिक नाम से मिलते जुलते और भी नाम

कई बार देखा जाता है पैरेंट्स अपने बच्चों का नाम मिलता जुलता रखना पसंद करते हैं। लेकिन ऐसे नाम ढूंढना थोड़ा मुश्किल होता है। आपकी परेशानी का हल हमारे पास है। हमने ऋतिक नाम से मिलते जुलते नाम की बारे में भी जानकारी इकट्ठा की है ताकि आपको बता सकें तो इसे जरूर पढ़ें

नाम नाम
प्रतीक (Pratik) रितेश (Ritesh)
नैतिक (Naitik) वर्तिक (Vartik)
कार्तिक (Kartik) धीतिक (Dhitik)
जैतिक (Jaitik) सात्विक (Satvik)
स्वस्तिक (Swastik) मानविक (Manvik)

ऋतिक नाम के प्रसिद्ध लोग

ऋतिक नाम के कई प्रसिद्ध लोग हमारे आस पास मौजूद हैं जिनमें से कुछ की जानकारी आपको भी होगी । हमने आपके लिए ऋतिक नाम की कुछ खास हस्तियों के बारे में बताया है तो इसे जरूर पढ़ें।

नाम पेशा
ऋतिक रोशन अभिनेता
ऋतिक गुप्ता गायक
ऋतिक जायसवाल यूट्यूबर
ऋतिक तोमर क्रिकेट खिलाड़ी
ऋतिक मल्होत्रा उद्यमी

‘र’ या ‘ऋ’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

कभी कभी माता पिता कुछ खास अक्षर से अपने बच्चों के नाम रखने की ख्वाहिश करते हैं ताकि उनका व्यक्तित्व का और भी अच्छा हो क्योंकि नाम का पहला अक्षर बहुत महत्वपूर्ण होता है। यदि आप अपने बेटे का नाम ‘र’ या ‘ऋ’ अक्षर से रखना चाहते हैं तो इसके लिए आप आगे की लिस्ट पढ़ सकते हैं।

नाम अर्थ
ऋषभ (Rishabh) नैतिकता
रघुवीर (Raghuveer) भगवान राम
ऋतुराज (Rituraj) ऋतुओं का राजा वसंत
रजत (Rajat) चांदी या साहस
रणजीत (Ranjeet) युद्ध में जितने वाला
रणधीर (Randhir) प्रकाश, उज्जवल
ऋशांग (Rishang) ऋषि का पुत्र
ऋषिक (Rishik) भगवान शिव
ऋत्विक (Ritvik) संत, पवित्र जीवन
ऋषिल (Rishil) विनम्र, आकर्षक

इस लेख में हमने जाना कि भले ही नाम किसी फिल्म स्टार का क्यों न हों लेकिन अर्थ के बारे में जाने बगैर आप अपने बच्चे का नाम नहीं रख सकते हैं। नाम जितना अच्छा होता है अगर उसका अर्थ भी उतना अच्छा हो तो बच्चे के व्यक्तित्व पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर आपको हमारी दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो हमसे साझा जरूर करें और अपने सगे संबंधियों के साथ जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़ें:

रवि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Ravi Name Meaning in Hindi
रोहन नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Rohan Name Meaning in Hindi
राजेश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Rajesh Name Meaning in Hindi

पायल कश्यप

Recent Posts

मिट्टी के खिलौने की कहानी | Clay Toys Story In Hindi

इस कहानी में एक कुम्हार के बारे में बताया गया है, जो गांव में मिट्टी…

3 days ago

अकबर-बीरबल की कहानी: हरा घोड़ा | Akbar And Birbal Story: The Green Horse Story In Hindi

हमेशा की तरह बादशाह अकबर और बीरबल की यह कहानी भी मनोरंजन से भरी हुई…

3 days ago

ब्यूटी और बीस्ट की कहानी l The Story Of Beauty And The Beast In Hindi

ब्यूटी और बीस्ट एक फ्रेंच परी कथा है जो 18वीं शताब्दी में गैब्रिएल-सुजैन बारबोट डी…

3 days ago

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

2 weeks ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

2 weeks ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago