In this Article
कुछ लड़कियों का नाम इतना यूनीक और प्यारा होता है कि हर कोई उनके माता-पिता से पूछता है आखिर आपने इसका नाम कहां से ढूंढ कर रखा या फिर इसका मतलब क्या है। वैसे ही ऋषिका लड़कियों का बहुत ही प्यारा नाम है और अगर आप भी अपनी चहेती बेटी का नाम ऋषिका रखना चाहते हैं तो इस नाम से जुड़ी जरूरी जानकारियां जैसे कि इस नाम का अर्थ क्या है, उसकी राशि और नक्षत्र क्या होता है ये सब आप इस आर्टिकल के जरिए जान सकते हैं।
ऋषिका नाम का मतलब और राशि
जैसे कि आपको पता है हर घर में लोग यही कोशिश करते हैं कि बच्चे का नाम सुनने में बहुत अच्छा हो, लेकिन हम जिस संस्कृति का हिस्सा है वहां नाम के साथ साथ उसका अर्थ भी अच्छा होना जरूरी है। ऋषिका नाम इसलिए लोगों के पसंदीदा नामों में से एक है क्योंकि यह स्टाइलिश होने के साथ इसका अर्थ भी अच्छा है। ऋषिका नाम अर्थ पुण्य, पवित्र, परमात्मा आदि होता है। इस नाम के सभी मतलब का प्रभाव लड़कियों और महिलाओं के जीवन पर होता है इसलिए किसी भी नाम के अर्थ को जानना काफी जरूरी है। इसके साथ ही इस नाम की राशि तुला है। इस नाम का अर्थ और राशि लड़कियों पर कितना प्रभाव डालते हैं, इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।
| नाम | ऋषिका |
| अर्थ | पुण्य, पवित्र |
| लिंग | लड़की |
| अंक ज्योतिष | 3 |
| धर्म | हिन्दू |
| राशि | तुला |
| नक्षत्र | स्वाति (रू, रे, रो, ता) |
| शुभ दिन | शुक्रवार |
| शुभ रंग | हल्का नीला और सफेद |
| शुभ रत्न | ब्लू डायमंड, टोपाज |
ऋषिका नाम का अर्थ क्या है?
ऋषिका आज के समय में लड़कियों का लेटेस्ट और स्टाइलिश नाम माना जाता है। ऋषिका नाम का अर्थ पुण्य, पवित्र आदि होता है। ऋषिका नाम की लड़कियों के व्यक्तित्व और उनके स्वभाव में उनके नाम के मतलब का प्रभाव आसानी से देखने को मिलता है। अगर आप ने भी बेटी को जन्म दिया है और आप उसे खूबसूरत सा नाम देना चाहते हैं, तो ऋषिकाआपकी पहली पसंद हो सकता है। माता-पिता ऋषिका नाम के मतलब को जानकर अपनी बेटी को यह नाम दे सकते हैं। जैसा कि हमने पहले भी बताया है इस नाम की लड़कियां दिखने में बेहद सुंदर और आकर्षित लगती हैं और साथ इनका व्यक्तित्व भी बेहद प्रभावशाली होता है। ये लड़कियां ज्यादातर समय खुद को बाकियों को पहले रखती हैं लेकिन हमेशा सबकी मदद के लिए तैयार रहती हैं। इन्हें हार मानना बिलकुल पसंद नहीं होता है और उसके लिए ये कड़ा परिश्रम भी करती हैं।
ऋषिका नाम का राशिफल
‘ऋ’ अक्षर तुला राशि में आता है इसलिए ऋषिका नाम की राशि तुला है। तुला राशि की लड़कियों का स्वभाव बेहद नरम होता है और यह किसी भी जरूरतमंद की मदद करने के लिए तैयार रहती है। सिर्फ इतना नहीं है यह अपने दोस्तों और परिवार के लिए समय आने पर किसी भी चीज का त्याग करने के लिए हमेशा तैयार रहती है। इसके अलावा इस राशि की लड़कियों को घूमना-फिरना, नए लोगों से मिलना, नई चीजें सीखना काफी पसंद होता है। यह जिस में समारोह में शामिल होती है उसे अपने रंग में रंग देती है। इस राशि के मुख्य अक्षर र,त को माना जाता है।
ऋषिका नाम का नक्षत्र क्या है?
ऋषिका नाम का नक्षत्र स्वाति होता है। ज्योतिष के अनुसार स्वाति नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह हवा में झूलते छोटे पौधे को माना जाता है। इस नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – रू, रे, रो, त, ता।
ऋषिका जैसे तुला राशि के हिसाब से अन्य नाम
ऋषिका लड़कियों को दिया जाने वाला भले ही बहुत नया और ट्रेंडिंग नाम है और इसलिए इस नाम को सब बहुत पसंद करते हैं। यह ऋ अक्षर से शुरू होने के कारण तुला राशि में आता है। अगर आपको भी तुला राशि में आने वाले अन्य अक्षरों से अपनी बेटी के लिए नाम की तलाश है तो हमने कुछ नामों की एक टेबल तैयार की है। इनमे से आप अपनी बेटी के लिए एक नाम चुन सकते हैं।
| नाम | नाम |
| राध्या (Radhya) | रामिका (Ramika) |
| रुशिता (Rushita) | रेनू (Renu) |
| रुहिका (Ruhika) | रिमझिम (Rimjhim) |
| रायना (Rayna) | रितिका (Ritika) |
| तारा (Tara) | तुषा (Tusha) |
| तुलीषा (Tulisha) | तृषा (Trisha) |
ऋषिका नाम से मिलते-जुलते और भी नाम
ऋषिका बेहद ही सुंदर नाम है और अगर आप भी अपनी बेटी का नाम यह रखना चाहते हैं या इसकी ही तरह दूसरा नाम रखने का सोच रहे हैं, तो नीचे दिए गए नामों की लिस्ट को एक बार देखना बिलकुल न भूलें।
| नाम | नाम |
| रश्मिका (Rashmika) | रेशमा (Reshma) |
| राशि (Rashi) | राशिका (Rashika) |
| रसिका (Rasika) | रश्मिता (Rashmita) |
| याशिका (Yashika) | ऋषा (Risha) |
| तुषिका (Tushika) | इशिका (Ishika) |
| अक्षिका (Akshika) | आर्निका (Arnika) |
ऋषिका नाम के प्रसिद्ध लोग
ऋषिका नाम की कई जानी-मानी हस्तियों के नाम आपने सुने ही होंगे। तो चलिए उनमें से कुछ के बारे में हम आपको बताते हैं जिन्होंने अपने काम से दुनिया में अपनी पहचान बनाई है।
| नाम | पेशा |
| ऋषिका शर्मा | फिल्म निर्देशक |
| ऋषिका मिहानी | टीवी अभिनेत्री |
| ऋषिका सिंह | अभिनेत्री |
‘ऋ’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम
लड़कियों के कुछ नाम होते हैं के जो कि हमेशा से ही माता-पिता की पहली पसंद होते हैं, उनमें से एक नाम है ऋषिका। लेकिन आप चाहते हैं कि आपकी बेटी का नाम ऋषिका नहीं बल्कि ऋ अक्षर से ही कुछ और रखा जाए तो उसके लिए हमने कई बेहतरीन नामों का सुझाव आपके लिए ढूंढा है।
| नाम | अर्थ |
| ऋतिका (Ritika) | देवी पार्वती |
| ऋतुजा (Rituja) | मौसम के साथ संबंधित |
| ऋतु (Ritu) | भारी |
| ऋत्विका (Ritvika) | साध्वी, सुंदर |
| ऋषिता (Rishita) | सर्वोत्तम, विश्वास |
| ऋचा (Richa) | भजन, वेदों के श्लोक |
| ऋद्धिमा (Riddhima) | प्यारी, ज्ञान की देवी |
| ऋध्वी (Ridhvi) | ईश्वर का तोहफा, अद्भुत |
| ऋषिमा (Rishima) | चंद्र की चमक, शीतल |
| ऋचिका (Richika) | निर्माता, जो प्रशंसा करती है |
इस आर्टिकल के जरिए आपने यह जाना कि ऋषिका नाम की लड़कियों का व्यक्तित्व, स्वभाव और नजरिया कैसा होता है। इतना ही नहीं आपने यह भी जाना कि कैसे इस नाम का प्रभाव आपकी बेटी के जीवन पर पड़ता है। इस नाम के मतलब की तरह आपकी बेटी का भविष्य बेहतर हो इसलिए आप यह नाम रख सकते हैं। इन सभी जानकारी के बावजूद हम आपको यही सलाह देंगे कि जब तक आप पूरी तरह से नाम से संतुष्ट न हों तब तक बेटी को यह नाम न दें। इस लेख में हमने ऋषिका नाम का जिक्र किया है उसका अर्थ भी बहुत अच्छा है, तो अगर आपको यह नाम पसंद आया है तो अपनी बेटी का नाम रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
नेहा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Neha Name Meaning in Hindi
प्रीति नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Priti Name Meaning in Hindi
अंजलि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anjali Name Meaning in Hindi

















