शिशु

ऋषि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Rishi Name Meaning in Hindi

हर माता-पिता यह चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम सबसे अलग और अच्छा हो। जिसे सुन कर हर कोई कहे इतना प्यारा नाम आपने कहाँ से रखा। लोगों की यह प्रतिक्रिया माँ बाप के रूप में आपकी पहली जीत साबित हो। ऐसे में आप कोई कसर नहीं छोड़ते एक अच्छा नाम खोजने के लिए, लेकिन आपकी इस खोज में कितनी मेहनत है यह हम समझ सकते हैं। क्योंकि नाम सिर्फ सुनने में अच्छा हो इतना काफी नहीं है उसके लिए आपको नाम से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पता होना चाहिए तब सही मायने में आप एक नाम की तलाश करते हैं। आप की इस खोज में आपका साथ देने के लिए हम यहां आपको अपने बेटे के लिए ऋषि नाम रखने का सुझाव देते हैं जिसमें आपको इस लेख के जरिए नाम का अर्थ, राशि, नक्षत्र व अन्य कई जानकारी पढ़ने को मिलेगी। अगर आपको ऋषि नाम प्यारा लगता है तो यह लेख पूरा पढ़ें।

ऋषि नाम का मतलब और राशि

ऋषि लड़कों को दिया जाने वाला भले ही बहुत आम नाम हो लेकिन इसका अर्थ बहुत खास है। कई बार माता पिता इसके कारण इस नाम को चुनते हैं। आपको बता दें कि इस नाम का मतलब खुशी, साधु, पवित्र, बुद्धिमान, प्रकाश की किरण होता है। इसलिए ज्यादातर माता-पिता अपने बेटे को यह नाम देते हैं। ऋषि नाम ऋ अक्षर के कारण तुला राशि के अंतर्गत आता है। अगर आपके मन में भी ऋषि नाम को रखने का विचार है या फिर आप इस नाम से जुड़े सवाल दिमाग में हैं तो सभी जानकारी के लिए इस लेख को जरूर पढ़ें।

ADVERTISEMENTS

नाम ऋषि
अर्थ खुशी, साधु, पवित्र, बुद्धिमान, प्रकाश की किरण
लिंग लड़का
अंक ज्योतिष 9
धर्म हिंदू
राशि तुला
नक्षत्र चित्रा (पे, पो, र, रा, रि, री )
शुभ दिन शुक्रवार
शुभ रंग हल्का नीला और सफेद
शुभ रत्न ब्लू डायमंड और ओपल

ऋषि नाम का अर्थ क्या है?

ऋषि एक बेहद ही लोकप्रिय नाम है और अगर आप भी अपने बेटे का यह नाम रखना चाहते हैं, तो आपके लिए इसका अर्थ जानना बेहद जरूरी है। ऋषि का मतलब साधु, आनंद, पवित्र, बुद्धिमान, प्रकाश की किरण होता है। इस नाम के व्यक्ति तो हर क्षेत्र में मशहूर हैं। बात करें इस नाम के व्यक्तियों के स्वभाव और उनके व्यक्तित्व की तो ये लड़के हमेशा अपने भविष्य को बेहतर बनाने में लगे रहते हैं और ये बेहतर कलाकार भी बनते हैं। जितना शानदार इनका नाम होता है उतना ही जानदार इसका मतलब है। इस नाम के लड़के दूसरों की जिंदगी में अपने व्यक्तित्व की अच्छी छाप छोड़ने के साथ साथ जीवन को अपने तरीके से जीना पसंद करते हैं।

ऋषि नाम का राशिफल

ऋषि नाम तुला राशि में आता है। तुला राशि के लड़के और पुरुष अपने जीवन को खुद की मर्जी से जीना पसंद करते हैं और किसी भी चीज से समझौता करना उन्हें पसंद नहीं होता है। ऐसा माना जाता है कि इस राशि के लड़के धार्मिक बातों में बेहद आस्था रखते हैं। इतना ही नहीं इनका व्यवहार लोगो के प्रति बेहद हंसमुख होता है और साथ ही यह अपने आसपास मौजूद जरूरतमंदों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इस राशि से जुड़े लड़के भविष्य में बेहतरीन कलाकार और राइटर बन सकते हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर र, त को माना जाता है।

ADVERTISEMENTS

ऋषि नाम का नक्षत्र क्या है?

ऋषि नाम का नक्षत्र चित्रा होता है। इस नक्षत्र का चिन्ह चमकता हुआ मोती है और इससे जुड़े अक्षर होते हैं पे, पो, र, री।

ऋषि जैसे तुला राशि के हिसाब से अन्य नाम

ऋषि नाम सुनने में भले ही लेटेस्ट न हो लेकिन यह काफी समय से लोगों की जुबां पर बना हुआ है। यह र अक्षर से शुरू होने के कारण तुला राशि में आता है। अगर आपको भी तुला राशि में आने वाले अन्य अक्षरों से अपने बेटे के लिए नाम की तलाश है तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमें से आप अपने बेटे के लिए एक नाम चुन सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
राधेय (Radhey) राजुल (Rajul)
रिशुल (Rishul) रंजन (Ranjan)
रिजुल (Rijul) रोहिताश्व (Rohitashva)
रुचिर (Ruchir) राम (Ram)
तन्मय (Tanmay) तनिष्क (Tanishk)
तेजस (Tejas) तिलक (Tilak)
तपस (Tapas) तनय (Tanay)

ऋषि नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

आपके दिमाग में ऋषि नाम से मिलते-जुलते नाम रखने का विचार आ रहा है, तो टेंशन न लें हमने आपके लिए इससे मिलते-जुलते नामों की लिस्ट तैयार की है। एक नजर उस पर जरूर डालें।

नाम   नाम
ऋषिक (Rishik) ऋषांक (Rishank)
ऋषभ (Rishabh) ऋषु (Rishu)
ऋत्विक (Ritwik) ऋग्वेद (Rigved)
ऋषित (Ritshit) ऋत्विज (Ritwij)
ऋषिकेश (Rishikesh) ऋतुपर्ण (Rituparn)

ऋषि नाम के प्रसिद्ध लोग

ऋषि नाम के कई फेमस व्यक्ति हैं जिनसे प्रभावित होकर माता-पिता अपने बच्चे को ये नाम देते हैं, चलिए उन्हीं कुछ प्रसिद्ध हस्तियों के बारे में आपको बताते हैं जिन्होंने अपने काम से इस नाम रोशन किया है।

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
ऋषि सुनक भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधानमंत्री
ऋषि कपूर फिल्म अभिनेता
ऋषि सिंह गायक
ऋषि प्रभाकर योगी
ऋषि भुटानी अभिनेता
ऋषि देव अभिनेता
ऋषि धवन क्रिकेट खिलाड़ी
ऋषि सक्सेना अभिनेता

‘ऋ’ और ‘र’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

यदि आपका मानना है कि आपके होने वाले बच्चे के लिए ‘र’ अक्षर फायदेमंद साबित हो सकता है और इसी वजह से आप अपने बेटे का नाम ‘र’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर यूनिक नाम रखना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताए गए नामों को ध्यान से जरूर देखें।

नाम अर्थ
ऋतुराज (Ruturaj) मौसम के राजा, स्प्रिंग
ऋतुजीत (Rutujit) मौसम के विजेता
ऋतुल (Rutul) शांत स्वभाव
ऋतिक (Ritik) साधु
ऋषम (Risham) शांतिप्रिय, कोमल, स्थिर
रणवीर (Ranveer) युद्ध जीतने वाला
रेवान (Revaan) आत्मनिर्भर
रिद्धिमन (Riddhiman) सौभाग्यशाली
रुद्रेश (Rudresh) भगवान शिव का रूप
रमन (Raman) आकर्षक

हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख के जरिए आपको ऋषि जैसे लोकप्रिय और सुलझे नाम से जुड़ी सभी जरूरी बातें और जानकारी मिली होंगी। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बेटे का भविष्य भी इसके नाम के मतलब की तरह बेहतर हो तो आप उसका नाम ऋषि रख सकते हैं या फिर उससे ही मिलता-जुलता कोई दूसरा नाम भी रख सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

रोहन नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Rohan Name Meaning in Hindi
ऋषभ नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Rishab Name Meaning in Hindi
रेयांश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Reyansh Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

3 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

3 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

3 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

3 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

3 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

3 months ago