शिशु

कनिष्का नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kanishka Name Meaning in Hindi

हिन्दू संस्कृति में नाम रखने की प्रथा को हमेशा से महत्व दिया जाता रहा है। लोग आज भी नामकरण जैसे संस्कार को मानते हैं। इसलिए जब भी बच्चे के नाम का चयन होता है तो माता पिता काफी सावधानी बरतने की कोशिश करते हैं और साथ ही नाम के बारे में अच्छे से खोजबीन करते हैं। हर माता-पिता अपने बच्चे के जन्म से पहले ही उसके नाम की तलाश करना शुरू कर देते हैं ताकि वे उसे बेहतरीन नाम दे सकें और साथ ही उस नाम का अर्थ बच्चे के व्यक्तित्व को और भी बेहतर तरीके से निखार सके। कनिष्का लड़कियां का एक ऐसा ही सुंदर और नया नाम है। अगर आपने भी कनिष्का नाम सुना है या किसी रिश्तेदार ने आपको इस नाम को रखने की सलाह दी है तो इसकी सभी जानकारी हासिल करने के लिए आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। कनिष्का नाम से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां हमने आर्टिकल में विस्तार में बताई है जैसे कि इसका अर्थ, राशिफल, नक्षत्र और इस नाम से जुड़े व्यक्तियों का व्यक्तित्व कैसा होगा। 

कनिष्का नाम का मतलब और राशि

लड़कियों को दिया जाने वाला नाम कनिष्का, काफी आकर्षक और बेहतरीन नामों में से एक है। वैसे तो ये नाम बहुत खास है लेकिन इसका अर्थ इसे और भी खास बनाता है। आज के समय में लड़कियों के सबसे चर्चित नामों में से एक कनिष्का का अर्थ छोटी या लघु होता है। इसके अलावा कनिष्क कुषाण वंश का एक राजा भी था जो बौद्ध धर्म का अनुयायी था। आपको बता दें कि कनिष्का एक नया नाम है जिसे नए बने माता पिता अपना सकते हैं। जो भी माँ बाप इस नाम को अपनी बेटी के लिए चुनते हैं वो अच्छे से इसके बारे में जानकारी हासिल कर लेते हैं। वहीं इस नाम की शुरुआत क अक्षर शुरू होती है जिसकी वजह से यह मिथुन राशि के अंतर्गत आता है। इस नाम से जुड़े व्यक्तियों के स्वभाव को ढंग से जानने और उनके व्यक्तित्व को समझने के लिए लेख को आगे जरूर पढ़ें। 

नाम कनिष्का
अर्थ छोटी, लघु, बौद्ध धर्म को मानने वाला कुषाण वंश का राजा
लिंग लड़की
अंक ज्योतिष 11
धर्म हिन्दू
राशि मिथुन
नक्षत्र मृगशिरा (वे, वो, क, का, कि, की)
शुभ दिन बुधवार
शुभ रंग हरा, गुलाबी, सफेद, हल्का पीला
शुभ रत्न पन्ना

कनिष्का नाम का अर्थ क्या है?

कनिष्का लड़कियों का एक बेहद ही खूबसूरत और लोकप्रिय नाम है। वैसे तो कहा जाता है कि एक एक नाम का अपना एक समय होता है लेकिन कुछ ऐसे नाम होते हैं जो हमेशा ट्रेंड में बने रहते हैं और उन्हें किसी भी समय पर चुना जा सकता है। लोग इसे काफी पसंद भी करते हैं। उन्हीं में से एक नाम कनिष्का है। यह नाम हिन्दू धर्म में काफी मशहूर नाम हैं, जिसका अर्थ छोटा, लघु होने के साथ एक प्राचीन राजा से जुड़ा हुआ है। जिस तरह से यह नाम सुनने में अच्छा हैं उसी तरह से इस नाम का अर्थ भी अच्छा हैं। आपको बता दें कि इस नाम की लड़कियां देखने में सुंदर व आकर्षक होती हैं। इन लड़कियों को अच्छे रहन सहन, बेहतरीन सुख सुविधा की आदत होती है। इतना ही नहीं इन लड़कियों को साफ सफाई बहुत पसंद होती है और यह दूसरों को भी सफाई रखने की सलाह देती रहती हैं। इस नाम की लड़कियों का दांपत्य जीवन काफी खुशहाल रहता है।

कनिष्का नाम का राशिफल

कनिष्का नाम के व्यक्ति मिथुन राशि के होते है। इस राशि की लड़कियां बहुत ही दृढ़ संकल्प, जिज्ञाषित और कुछ अलग करने का जज्बा रखने वाली होती हैं। ये ऐसा कोई भी वादा नहीं करती हैं जिन्हें ये निभाने में असमर्थ हो लेकिन जब यह कोई वादा करती हैं तो उसे निभाती भी हैं। कनिष्का नाम की लड़कियों अपने स्वभाव और सादगी की वजह से लोगों के बीच हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। इतना ही नहीं इन्हे जीवन में आगे चलकर बेहतरीन जीवनसाथी मिलने की उम्मीद होती है और यह अपने रिश्तों को हमेशा सफल बनाए रखने का प्रयास करती रहती हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर क, छ, घ को माना जाता है।

कनिष्का नाम का नक्षत्र क्या है?

कनिष्का नाम का नक्षत्र ‘मृगशिरा’ है और ज्योतिष के अनुसार मृगशिरा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह हिरण के सिर को माना जाता है। मृगशिरा नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – वे, वो, का, कि, की। 

कनिष्का जैसे मिथुन राशि के हिसाब से अन्य नाम

कनिष्का एक स्मार्ट और यूनीक नाम है और यह क अक्षर से शुरू होने के कारण मिथुन राशि के अंतर्गत आता है। अगर आपको भी मिथुन राशि में शामिल अन्य अक्षरों से लड़कियों के नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमे से आप अपनी बेटी का नाम चुन सकते हैं। 

नाम नाम
कविता (Kavita) कामिनी (Kamini)
कल्याणी (Kalyani) कावेरी (Kaveri)
किमया (Kimaya) कनका (Kanaka)
कोमल (Komal) करिश्मा (Karishma)
छवि (Chhavi) छाया (Chhaya)
घोषा (Ghosha) घनिष्का (Ghanishka)

कनिष्का नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

कनिष्का लड़कियों का बेहद अलग और खूबसूरत नाम है और इस नाम को सुनकर अक्सर लोग इस नाम के व्यक्तियों की तरफ आकर्षित होने लगते हैं। अगर आपके दिमाग में भी यह नाम रखने का विचार आ रहा है या फिर इससे मिलता-जुलता कोई नाम तो अपने दिमाग में ज्यादा जोर न डालें हम आपकी इसमें बिलकुल मदद करेंगे। नीचे दिए नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें। 

नाम   नाम
छविष्का (Chhavishka) समिष्का (Samishka)
अनुष्का (Anushka) कनिका (Kanika)
कृषिका (Krishika) कनुषिका (Kanushika)
कविष्का (Kavishka) अनिष्का (Anishka)
मलिष्का (Malishka) वनिष्का (Vanishka)

‘क’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

यदि आपके होने वाले या पैदा हुए बच्चे के लिए ‘क’ अक्षर फायदेमंद माना गया है और इसी वजह से आप अपनी बेटी का नाम ‘क’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर यूनिक नाम रखना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताए गए नामों को ध्यान से जरूर देखें।

नाम अर्थ
काम्या (Kamya) सुंदर, सफल
कस्तूरी (Kasturi) खुशबू
कियाना (Kiyana) प्रकाश, चांद की देवी
कौशिका (Kaushika) प्यार और स्नेह की भावना
कनुप्रिया (Kanupriya) भगवान कृष्ण को प्यारी, राधा
कलिका (Kalika) कली
कायरा (Kayra) शांतिपूर्ण, अद्वितीय
कनुशी (Kanushi) प्रिय
कांक्षा (Kanksha) इच्छा, मनोकामना
कोंपल (Kompal) बीज में से निकला पहला कोमल डंठल

कई बेहतर नामों में से एक नाम कनिष्का से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां हमने इस आर्टिकल के माध्यम से देने की पूरी कोशिश की है और हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख में बताई गई लगभग सभी बातें आपको इस नाम को चुनने में मदद करेंगी। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी बेटी का भविष्य भी इसके नाम के अर्थ की तरह उज्जवल हो तो आप भी उसका नाम कनिष्का रख सकते हैं या फिर उससे ही मिलता-जुलता कोई दूसरा प्यारा नाम जो आपकी बेटी की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। 

यह भी पढ़ें:

सृष्टि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Srushti Name Meaning in Hindi
मनीषा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Manisha Name Meaning in Hindi
अनुष्का नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anushka Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

मिट्टी के खिलौने की कहानी | Clay Toys Story In Hindi

इस कहानी में एक कुम्हार के बारे में बताया गया है, जो गांव में मिट्टी…

2 days ago

अकबर-बीरबल की कहानी: हरा घोड़ा | Akbar And Birbal Story: The Green Horse Story In Hindi

हमेशा की तरह बादशाह अकबर और बीरबल की यह कहानी भी मनोरंजन से भरी हुई…

2 days ago

ब्यूटी और बीस्ट की कहानी l The Story Of Beauty And The Beast In Hindi

ब्यूटी और बीस्ट एक फ्रेंच परी कथा है जो 18वीं शताब्दी में गैब्रिएल-सुजैन बारबोट डी…

2 days ago

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

1 week ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

1 week ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago