शिशु

किरण नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kiran Name Meaning in Hindi

घर में नन्हे मेहमान के आने की खबर से ही लोग उसके नाम को लेकर चर्चाएं शुरू कर देते हैं। लड़का हो या लड़की परिवार वाले दोनों के लिए ही बेहतर नाम चुनने और रखने की पूरी कोशिश में लगे रहते हैं। ऐसे में कुछ नाम होते हैं जिन्हें सुनकर ही मन करता है कि बस यही नाम आपके बच्चे के लिए बना है। हम इस लेख में हम एक ऐसे ही प्रचलित नाम ‘किरण’ के बारे में सभी जानकारी प्राप्त करेंगे। किरण नाम लड़कों और लड़कियों, दोनों के लिए इस्तेमाल हो सकता है। किरण नाम से संबंधित बहुत कुछ आपके जानने के लिए इस लेख में मौजूद है, तो इंतजार किस बात का आइए इस नाम के अर्थ, राशिफल, नक्षत्र सहित इससे जुड़ी तमाम बातें जानते हैं। 

किरण नाम का मतलब और राशि

किरण ऐसे नामों में से एक है जो भले ही बहुत आम यानी सुने गए हों लेकिन सबके पसंदीदा भी होते हैं। ये नाम बच्चे के व्यक्तित्व को और भी बेहतर तरीके से निखारते हैं। जब भी किसी के घर में बच्चे का आगमन होता है, तो आपने भी यह ध्यान दिया होगा कि कोई न कोई किरण नाम रखने का सुझाव जरूर देता है। तो अब अगर आपको भी यह नाम पसंद है तो अगली बात आती है यह जानने की कि इस नाम का अर्थ क्या है? किरण नाम का अर्थ सूर्य का प्रकाश, रौशनी आदि होता है। नाम का मतलब साफ दर्शाता है कि इस नाम के बच्चे का भविष्य रौशनी से भरा हुआ होगा। वहीं चूँकि इस नाम की शुरुआत ‘क’ अक्षर से होती है यानी यह मिथुन राशि के अंतर्गत आता है। इस नाम से जुड़े व्यक्तियों के व्यवहार और उनके व्यक्तित्व को समझने के लिए आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें। 

नाम किरण
अर्थ प्रकाश की किरण, रौशनी
जेंडर लड़का / लड़की
अंक ज्योतिष 8
धर्म हिन्दू
राशि मिथुन
नक्षत्र मृगशिरा (वे, वो, का, की)
शुभ दिन बुधवार
शुभ रंग हल्का नीला , सफेद
शुभ रत्न पन्ना

किरण नाम का अर्थ क्या है?

यह हम सबने बहुत बार सुना होगा कि बिना अर्थ जाने कोई भी नाम नहीं रखना चाहिए, सिर्फ इस आधार पर कि वो नाम सुनने में अच्छा लग रहा है। कई ऐसे नाम होते हैं जिनका कोई मतलब नहीं होता या फिर उसके मायने ऐसे होते हैं कि नकारत्मक भाव देते हैं। आपको इस बात से काफी हद तक यह अंदाजा हो गया होगा कि नाम रखना और ढूंढ़ना इतना भी आसान काम नहीं जितना लोग इसे समझते हैं। यह वास्तव में एक जिम्मेदारी वाला काम है। तो अगर आप अपनी बेटी का नाम किरण रखते हैं तो यह कहना गलत नहीं होगा कि उसके नाम का असर कहीं न कहीं आपको उसके व्यवहार में देखने को मिलेगा। किरण जैसे खूबसूरत नाम का अर्थ प्रकाश, रौशनी आदि होता है। इस नाम के लोगों का स्वभाव मिलनसार होता है और ये हर किसी को अपना दोस्त बनाने में कामयाब होते हैं। इन्हें हर तरह की चुनौतियों का सामना करना पसंद होता है। किरण नाम के लोग शिक्षा के क्षेत्र में बहुत नाम कमाती हैं। 

किरण नाम का राशिफल

किरण नाम के व्यक्ति मिथुन राशि के अंतर्गत आते है। इस राशि के जातक दिखने में बेहद सुंदर और दिमाग से स्मार्ट होते हैं। उनकी ईमानदारी के चर्चे हर जगह होते हैं। ये समाज से जुड़े हुए होते हैं। इनके अंदर कला का भंडार होता है और ये कला के क्षेत्र में खूब नाम रौशन कर सकते हैं। हालांकि कभी-कभी इनमें धैर्य की कमी देखी जा सकती है। 

किरण नाम का नक्षत्र क्या है?

किरण नाम का नक्षत्र मृगशिरा होता है। मृगशिरा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह हिरण के सिर को माना जाता है। मृगशिरा नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – वे, वो, का ,की। 

मिथुन राशि के हिसाब से किरण नाम से मिलते-जुलते लड़कों / लड़कियों के अन्य नाम

किरण एक लोकप्रिय और साथ ही साथ ट्रेंडिंग नाम है। आज के समय में जहां कुछ पेरेंट्स केवल नए नामों को अपनाते हैं वहीं कुछ माता-पिता किरण जैसे नाम को चुनते है जो हमेशा से चलन में रहे होते हैं। आप ने अगर ये ठान लिया है कि अपने बच्चे का नाम किरण से मिलता-जुलता ही रखना है तो चिंता न करें हमने आपके लिए कई सारे विकल्प तैयार रखे हैं। कृपया नीचे दिए नामों की लिस्ट पर एक नजर डालें। 

नाम जेंडर
कियाना (Kiyana) लड़की
किया (Kiya) लड़की
केतन (Ketan) लड़का
क्रिश (Krish) लड़का
कीरत (Kirat) लड़का
कीर्ति (Keerti) लड़का / लड़की
किरुशन (Kirushan) लड़का
किरिन (Kirin) लड़का
केनिशा (Kenisha) लड़की
क्रिशा (Krisha) लड़की
कीरा (Keera) लड़की
कियान (Kiyan) लड़का
किशांत (Kishant) लड़का
कारा (Kara) लड़की
कनिका (Kanika) लड़की
क्रिवा (Kriva) लड़की
कृतिन (Kritin) लड़का
करुण (Karun) लड़का
कश्वीन (Kashwin) लड़का
किरान्या (Kiranya) लड़की
कनिष्क (Kanishak) लड़का
किमया (Kimaya) लड़की
केयूरी (Keyuri) लड़की
किवा (Kiva) लड़की
सिमरन (Simran) लड़की

किरण नाम के प्रसिद्ध लोग

किरण नाम की ऐसी कई मशहूर हस्तियां हैं जिन्होंने अपने क्षेत्र में खूब नाम कमाया और देश का नाम रौशन किया है, तो हम उन्हीं में से कुछ चुनिंदा लोगों के बारे में आपको बताएंगे।

नाम पेशा
किरण मजूमदार शॉ उद्योगपति, बायोकॉन की संस्थापक
किरण रिजिजू राजनीतिज्ञ, केंद्रीय मंत्री
किरण बेदी पहली महिला आईपीएस, राजनीतिज्ञ
किरण देसाई बुकर विजेता लेखिका
किरण खेर अभिनेत्री व सांसद
किरण कुमार अभिनेता
किरण मार्टिन बाल रोग विशेषज्ञ, समाज सेविका
किरण देवहंस सिनेमैटोग्राफर
ए एस किरण कुमार विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के अध्यक्ष
किरण शांताराम फिल्म निर्माता

‘क’ से शुरू होने वाले लड़कों / लड़कियों के नाम

यदि आप अपने बच्चे के लिए हर काम बहुत ही सोच समझकर करते हैं और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चाहते हैं खासकर नाम रखने को लेकर तो अगर आपके ज्योतिषी द्वारा बताए गए ‘क’ अक्षर से ही आप अपने बच्चे का नाम रखना है, तो जरूर ऐसे ही नाम को चुनें जो उसके लिए सफलते के हर दरवाजे खोल दे। नीचे ‘क’ अक्षर से शुरू होने वाले कुछ चुनिंदा नामों की सूची उनके अर्थ के साथ दी गई है। 

नाम अर्थ जेंडर
कृति (Kruti) कला लड़की
काया (Kaya) शरीर लड़की
केतकी (Ketaki) एक फूल लड़की
कुश (Kush) पवित्र घास, भगवान राम का बेटा लड़का
कौस्तुभ (Kaustubh) समुद्र मंथन में निकला एक मणि लड़का
कोविद Kovid समझदार, कुशल, सुसंस्कृत लड़का
कृशाय (Krushay) भगवान विष्णु का एक नाम लड़का
करीना (Kareena) शुद्ध, पवित्र लड़की
किंजल (Kinjal) नदी का किनारा लड़की
कुशाग्र (Kushagra) बुद्धिमान, तेज लड़का

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने पूरी कोशिश की है कि आपको किरण नाम जुड़ी तमाम जानकारियां दे सकें। हम उम्मीद करते हैं कि ये सभी तथ्य आपके लिए उपयोगी साबित होंगे। इसके अलावा अगर आपको किरण नाम से मिलते जुलते नाम रखने की इच्छा है तो आपके लिए वो विकल्प भी इस लेख में मौजूद हैं। 

यह भी पढ़ें:

निधि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nidhi Name Meaning in Hindi
श्रेया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shreya Name Meaning in Hindi
अंशिका नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anshika Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

6 days ago

रामायण की कहानी: क्या सीता मंदोदरी की बेटी थी? Ramayan Story: Was Sita Mandodari’s Daughter In Hindi

रामायण की अनेक कथाओं में से एक सीता जी के जन्म से जुड़ी हुई भी…

6 days ago

बदसूरत बत्तख की कहानी | Ugly Duckling Story In Hindi

यह कहानी एक ऐसे बत्तख के बारे में हैं, जिसकी बदसूरती की वजह से कोई…

6 days ago

रामायण की कहानी: रावण के दस सिर का रहस्य | Story of Ramayana: The Mystery of Ravana’s Ten Heads

यह प्रसिद्द कहानी लंका के राजा रावण की है, जो राक्षस वंश का था लेकिन…

6 days ago

गाय और शेर की कहानी | The Cow And The Lion Story In Hindi

ये कहानी लक्ष्मी नाम की गाय की है, जो की गलती से शेर की गुफा…

1 week ago

कौवा और कोयल की कहानी। The Crow And The Cuckoo Story In Hindi

कौवा और कोयल की इस कहानी में हमें ये बताया गया है कि कैसे कोयल…

1 week ago