शिशु

खुशी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Khushi Name Meaning in Hindi

कभी कभी कुछ नाम सुनकर ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और जिस खूबसूरत नाम की बात हम कर रहे हैं वो है ‘खुशी’। है ना कितना प्यारा नाम और शायद ही कोई ऐसा होगा जिसको इस नाम का अर्थ न मालूम हो। अगर आप अपनी बेटी का नाम खुशी या उससे मिलता-जुलता नाम रखना चाहते हैं तो इस लेख को पढ़ना आपका सही फैसला है। इस आर्टिकल के जरिए आप खुशी नाम का अर्थ, इसकी राशि और इस नाम की लड़कियों के स्वभाव के बारे में काफी कुछ जान सकेंगे और अगर आपको एक ही जगह ये सभी जानकारी मिले तो इससे बढ़कर भला और क्या अच्छा हो सकता है! 

खुशी का नाम का मतलब और राशि

खुशी एक बेहद ही प्यारा नाम है। कुछ नाम आपके जीवन में उत्साह ले आते हैं, यह नाम ऐसे ही नामों में से एक है। अगर आप अपनी लाड़ली का नाम खुशी रखने की सोच रहे हैं तो उसका मतलब भी जानना चाहेंगे। खुशी नाम का अर्थ है – खुश रहने वाली और हमेशा मुस्कुराने वाली से है। ‘ख’ अक्षर से शुरू होने वाले नाम मकर राशि में आते हैं। इस नाम के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए इस आर्टिकल को आगे जरूर पढ़ें। 

ADVERTISEMENTS

नाम खुशी
अर्थ खुश रहना, मुस्कान, प्रसन्नता
जेंडर लड़की
अंक ज्योतिष 4
धर्म हिन्दू
राशि मकर
नक्षत्र श्रवण (खि, खी, खु, खे, खो)
शुभ दिन रविवार, सोमवार
शुभ रंग काला, बैंगनी, हरा, खाकी, भूरा
शुभ रत्न नीलम

खुशी नाम का क्या अर्थ है?

इस नाम का अर्थ प्रसन्नता व मुस्कान होता है। जैसा कि खुशी नाम का मतलब मुस्कान है उसी तरह से खुशी नाम की लड़कियों का स्वभाव भी होता है। खुशी नाम की लड़कियां कभी भी किसी के साथ अपने व्यवहार को बिगाड़ना नहीं चाहती हैं। ये सभी के साथ एक अच्छा रिश्ता बनाकर रखती हैं। इस नाम की लड़कियां जीवन में थोड़ा गंभीर किस्म की होती हैं। ये थोड़ी आलसी स्वभाव की होती हैं लेकिन इसके बावजूद इनका दिमाग काफी तेज होता है।

खुशी नाम का राशिफल

खुशी नाम की लड़किया मकर राशि की होती हैं। इस राशि की खुशी नाम वाली लड़कियां बहुत ही महत्वाकांक्षी होती हैं। ये सफलता हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। ये अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करने में विश्वास रखती हैं। 

ADVERTISEMENTS

खुशी नाम का नक्षत्र क्या है?

खुशी नाम का नक्षत्र ‘श्रवण’ होता है। इस नक्षत्र का चिन्ह बाण या त्रिशूल है। इस नक्षत्र से जुड़े अक्षर हैं – खि, खी, खु, खे, खो।  

मकर राशि के हिसाब से खुशी नाम से मिलते-जुलते लड़कियों के अन्य नाम

खुशी नाम की लड़कियां बेहद ही हंसमुख और खुशमिजाज होती है। अगर आप भी अपने प्यारी सी बेटी का नाम खुशी या उससे मिलता-जुलता नाम रखना चाहती है, तो यहाँ दी गई नामों की लिस्ट को एक बार जरूर देखें। 

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
खुशबू खुशालिनी
खुशिका खुशलीन
खुशमिता खुशप्रीत
ख्वाहिशा खुशबाला
खुशाली खुष्विका
खुश्वी खुशनैन
खुशबू खुशनुमा
खुशांगना खुशांजना
खुशहाली खुशवंती
खुशकिस्मत खुशप्रिया

खुशी नाम के प्रसिद्ध लोग

खुशी नाम की कई प्रसिद्ध शख्सियत हैं जिन्होंने अपने नाम और पहचान की छाप लोगों पर छोड़ी है तो आइए उनके बारे में जानते हैं। 

नाम पेशा
खुशी व्यास वीडियो जॉकी
खुशी जोशी फिल्म अभिनेत्री
खुशी कपूर फिल्म अभिनेत्री
खुशी चौधरी टेलीविजन अभिनेत्री
खुशी मल्होत्रा अभिनेत्री
खुशी पंजाबन सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर और म्यूजिकल आर्टिस्ट
खुशी दुबे अभिनेत्री
खुशी गढ़वी अभिनेत्री, मॉडल और कंटेंट क्रिएटर

‘ख’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

यदि आप अपनी लाडली बेटी, जिसे देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आती है उसका नाम ‘ख’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रही हैं या फिर कुछ अलग सा नाम रखना चाहती हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट को एक बार जरूर देखें।

ADVERTISEMENTS

नाम अर्थ
खूबी विशेषता, खासियत
ख्वाहिश इच्छा, मनोकामना
ख्याति प्रसिद्धि, विख्यात
खनिका आदर्श और प्रभावशाली व्यक्तित्व
खड़गिनी देवी दुर्गा का एक नाम
खाव्या सपना
खनक सुंदर आवाज
खिया नौका, नाव
ख्यातिनी मशहूर महिला
खुशलिका खुशियों की मल्लिका

खुशी एक बहुत ही प्यारा और कई माता-पिता द्वारा पसंद किया जाने वाला नाम है। अगर आप भी अपनी बेटी का नाम खुशी या उससे मिलता-जुलता नाम रखना चाहते हैं, तो उम्मीद करते हैं कि इस लेख ने आपकी काफी सहायता की होगी। इस नाम से जुडी ये सभी जानकारी प्राप्त करने के बाद अब आपकी जिज्ञासा जरूर खत्म हो गई होगी!

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

अनन्या नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Ananya Name Meaning in Hindi
नेहा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Neha Name Meaning in Hindi
रिया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Riya Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago