शिशु

गौरव नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Gaurav Name Meaning in Hindi

आज के समय में बच्चों का नाम रखना भी एक ट्रेंड बन गया है। नए माता-पिता अपने बच्चों का नाम खुद के नामों को जोड़कर या फिर किसी प्रसिद्ध सेलिब्रिटी के नाम पर रखना पसंद करते हैं ताकि उनकी पहचान भी उस सेलिब्रिटी जितनी ही छाप छोड़ सके। लेकिन वहीं कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो बच्चे का नाम रखने के लिए अपने घर के बड़े-बुजुर्गों की राय जरूर लेते हैं। इनके द्वारा बताए गए नामों के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए आपको अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती है। ऐसे नाम पहले से ही काफी चर्चित होते हैं। गौरव इन्हीं नामों में से एक है। तो चलिए इस नाम के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को विस्तार में पढ़ते हैं। 

गौरव नाम का मतलब और राशि

गौरव शब्द से ही इस नाम का अर्थ लोगों को आसानी से समझ आ जाता है। गौरव नाम हम सभी बहुत समय से सुनते आ रहे हैं। हमने अक्सर इस नाम को अपने करीबियों और पड़ोसियों के बीच जरूर सुना होगा, लेकिन क्या कभी आपने इस नाम की खासियत जानने की कोशिश की है। अगर नहीं तो हम आपको इससे जुड़ी सभी जानकारी देने वाले हैं। इस नाम का अर्थ सम्मान, महिमा और गरिमा से जुड़ा हुआ है। वही इसकी राशि कुंभ है।  आइए जानते हैं आखिर गौरव का मतलब, राशि और यह नाम बच्चे के व्यक्तित्व पर कितना असर डालता है। 

नाम गौरव
अर्थ सम्मान, गरिमा और महिमा
जेंडर लड़का
अंक ज्योतिष 7
धर्म हिन्दू
राशि कुंभ
नक्षत्र शतभिषा (गो, सा, सी, सू)
शुभ दिन शनिवार
शुभ रंग बैंगनी, लाल और हल्का नीला
शुभ रत्न नीलम

गौरव नाम का अर्थ क्या है?

गौरव बेहद ही चर्चित नामों में से एक है। माता-पिता हमेशा से ही इसका अर्थ जानकर बड़े ही शौक से अपने बच्चे का नाम रखते हैं। गौरव मतलब होता है, सम्मान, गरिमा से भरपूर व्यक्ति। क्या आप भी अपने लाडले बेटे का नाम गौरव रखना चाहते हैं, तो ऐसे में उसकी सभी खास बातों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। गौरव नाम के व्यक्तियों को अक्सर संगीत और कला में रूचि रहती है। ये लोग न सिर्फ लोगों के बीच जल्दी घुल-मिल जाते हैं बल्कि इनकी दोस्ती भी जल्दी होती है। ये बेहद ही ईमानदार व्यक्ति होते हैं और साथ ही साथ इन्हें बोलने से ज्यादा लोगों की बातें सुनना बेहतर लगता है। 

गौरव नाम का राशिफल

इस नाम की राशि कुंभ है। इस राशि के लोग मानवीय गुणों से भरपूर और अपने उद्देश्य के प्रति पूरे तरीके से समर्पित होते हैं। ये लोग अभिमान में नहीं रहते और हमेशा बड़ों का सम्मान दिल से करते हैं। इस राशि के गौरव नाम के व्यक्ति किसी भी परिस्थिति के हिसाब से अपने आप को ढाल लेते हैं। इनके अंदर दूसरे व्यक्तियों को परखने की अधिक क्षमता होती है। इस राशि के व्यक्तियों के प्रोफेशनल जीवन के बारे में बात की जाए तो ये अच्छे फोटोग्राफर, वैज्ञानिक, लेखक, मनोवैज्ञानिक, प्रशासक और वकील सफलतापूर्वक बन सकते हैं।

गौरव नाम का नक्षत्र क्या है?

इस नाम का नक्षत्र शतभिषा है। इस नक्षत्र का चिन्ह वृत्त होता है और शतभिषा नक्षत्र से जुड़े अक्षर हैं – गो, सा, सी, सू

कुंभ राशि के हिसाब से गौरव नाम से मिलते-जुलते लड़कों के अन्य नाम

गौरव लड़कों बहुत ही आम लेकिन फिर भी एक लोकप्रिय नाम है। अगर आप भी ऐसा ही नाम अपने बेटे का रखना चाहते हैं तो हमने इससे मिलते-जुलते कुछ ट्रेंडिंग और यूनीक नामों की लिस्ट तैयार की है उसे एक बार जरूर देखें। 

नाम नाम
गौरांग (Gaurang) गौरीक (Gaurik)
गौतम (Gautam) गौरांश (Gauransh)
गौरवदीप (Gauravdeep) गौरिक (Gaurik)
गौरवप्रीत (Gauravpreet) गौरेश (Gauresh)
नीरव (Nirav) अभिनव (Abhinav)
गौरीश (Gaurish) आरव (Arav)
गौरांक (Gaurank) सौरव (Saurav)
आरिव (Ariv) भार्गव (Bhargav)
रणगौरव (Rangaurav) अर्नव (Arnav)

गौरव नाम के प्रसिद्ध लोग

गौरव नाम वैसे तो बहुत लोगों ने सुना होगा और इस नाम के कई मशहूर व्यक्तियों के बारे में सभी लोग बेहतर तरीके जानते होंगे, लेकिन उनमें से कुछ नाम हम आपको बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने काम से देश भर में अपना और अपने परिवार का नाम रौशन किया है। 

नाम पेशा
गौरव एस बजाज टेलीविजन अभिनेता
गौरव खन्ना टेलीविजन अभिनेता
गौरव भट्ट संगीत निर्देशक, गायक, गीतकार
गौरव चानना फिल्म और टेलीविजन अभिनेता
गौरव चौधरी यूट्यूबर
गौरव चोपड़ा अभिनेता
गौरव धीमन क्रिकेट खिलाड़ी
गौरव गेरा स्टैंड-अप कॉमेडियन और अभिनेता
गौरव नंदा टेलीविजन और फिल्म अभिनेता
गौरव नाटेकर टेनिस खिलाड़ी

‘ग’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

कुछ नाम होते हैं लड़कों के जो कि हमेशा से ही माता-पिता की पहली पसंद होते हैं, उनमे से एक नाम है गौरव। यदि आप गौरव के अलावा अपने बेटे का नाम ‘ग’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर कोई अच्छा यूनिक सा नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट को ध्यान से देखें।

नाम अर्थ
गंधार (Gandhar) संगीत का एक स्वर, खुशबू
गिर्जेश (Girjesh) पहाड़ों के स्वामी, भगवान शिव
गतिक (Gatik) प्रगतिशील, उन्नतशील
गाश्मीर (Gashmir) मजबूत
गीतांश (Geetansh) गीता का अंश
गंभीर (Gambhir) बहादुर, विनम्र
गर्व (Garv) गौरव का प्रतीक, अभिमान
गौसिक (Gausik) भगवान बुद्ध
ग्रीतिक (Greetik) पर्वत
गोशिक (Goshik) आदर्श, स्वतंत्रता

इस आर्टिकल के जरिए हमने गौरव नाम का अर्थ, राशि और उससे जुड़ी सभी जरूरी बातें और इस नाम के व्यक्ति के स्वभाव और व्यवहार के बारे काफी विस्तार में बताया है। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारियां फायदेमंद लगी हैं, तो आप इस नाम का चुनाव अपने बेटे के लिए कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

यश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Yash Name Meaning in Hindi
अनिल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anil Name Meaning in Hindi
हिमांशु नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Himanshu Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

3 days ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

3 days ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

1 week ago

रामायण की कहानी: क्या सीता मंदोदरी की बेटी थी? Ramayan Story: Was Sita Mandodari’s Daughter In Hindi

रामायण की अनेक कथाओं में से एक सीता जी के जन्म से जुड़ी हुई भी…

1 week ago

बदसूरत बत्तख की कहानी | Ugly Duckling Story In Hindi

यह कहानी एक ऐसे बत्तख के बारे में हैं, जिसकी बदसूरती की वजह से कोई…

1 week ago

रामायण की कहानी: रावण के दस सिर का रहस्य | Story of Ramayana: The Mystery of Ravana’s Ten Heads

यह प्रसिद्द कहानी लंका के राजा रावण की है, जो राक्षस वंश का था लेकिन…

1 week ago