In this Article
तृषा नाम लड़कियों का बेहद ही यूनीक नाम है जिसे सुनने के बाद हर कोई आपसे इसके मतलब को जानने की इच्छा रखता है। माता-पिता अपनी बेटी को हमेशा ही सबसे बेस्ट चीजों से नवाजते हैं इसलिए जब बारी अपनी बेटी को नाम देने की आती है तो उसे भी बेस्ट ही रखना चाहते हैं। तृषा बहुत ही आकर्षक नाम है और इस नाम की लड़कियां भी बेहद खूबसूरत होती हैं। चलिए इस नाम को और भी करीब से जानने के लिए लेख को आगे तक पढ़ते हैं।
तृषा नाम का मतलब और राशि
जैसे कि आपको पता है परिवार वालों की यही कोशिश रहती है उनकी लाडली को दिया जाने वाला नाम सुनने में बहुत अच्छा हो, लेकिन हम जिस समाज का हिस्सा है वहां नाम के साथ साथ उसका अर्थ भी अच्छा होना जरूरी है। तृषा नाम इसलिए लोगों के पसंदीदा नामों में से एक है क्योंकि यह सुनने में स्टाइलिश होने के साथ इसका अर्थ भी अच्छा है – अभिलाषा, प्यास और इच्छा आदि इस नाम के अर्थ हैं। तृषा नाम के जितने भी अर्थ है उनका प्रभाव लड़कियों और महिलाओं के जीवन पर होता है इसलिए किसी भी नाम के अर्थ को जानना आपके लिए काफी जरूरी है। इसके साथ ही इस नाम की राशि तुला राशि है। तृषा नाम का अर्थ और राशि इस नाम की लड़कियों पर कितना प्रभाव डालते हैं, इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप आर्टिकल पूरा जरूर पढ़ें।
| नाम | तृषा |
| अर्थ | अभिलाषा, प्यास और इच्छा |
| जेंडर | लड़की |
| अंक ज्योतिष | 3 |
| धर्म | हिन्दू |
| राशि | तुला |
| नक्षत्र | स्वाती (रू, रे, रो, ता) |
| शुभ दिन | शुक्रवार |
| शुभ रंग | सफेद, हल्का नीला |
| शुभ रत्न | ओपल, ब्लू डायमंड और टोपाज |
तृषा नाम का अर्थ क्या है?
तृषा नाम सुनने में काफी स्टाइलिश और मॉडर्न जमाने का लगता है, शायद यही वजह है कि आजकल के माता-पिता इस नाम को चुनना पसंद करते हैं। तृषा का मतलब अभिलाषा, प्यास और इच्छा रखना होता है। इस नाम की लड़कियों की खूबसूरती बाकी लड़कियों की तुलना में बेहद ही अलग होती है। लोग आसानी से इनकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। तृषा का अर्थ इस नाम की लड़कियों के व्यक्तित्व और उनके स्वभाव में आसानी से देखने को मिलता है। अगर आप भी अपनी दुलारी बेटी को यह अनोखा नाम देना चाहते हैं तो इसके मतलब को जानकर अपनी बेटी का नाम तृषा रख सकते हैं। जैसा कि हमने पहले भी बताया है इस नाम की लड़कियों का व्यक्तित्व बेहद सुंदर और आकर्षित करने वाला होता है। ये लड़कियां ज्यादातर दूसरों के मुकाबले हमेशा खुद को सबसे पहले रखती हैं।
तृषा नाम का राशिफल
‘त’ अक्षर तुला राशि में आता है इसलिए तृषा नाम की राशि तुला है। तुला राशि की लड़कियां स्वभाव से बेहद दयालु होती है और किसी भी जरूरतमंद की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। सिर्फ इतना नहीं ये अपने दोस्तों और परिवार के लिए यह बिना सोचे समझे किसी भी चीज का त्याग करने के लिए तैयार हो जाती हैं। इस राशि वाले नाम की लड़कियों को घूमने-फिरने का काफी शौक रहता है जिस कारण नई जगहों और लोगों से ये हर दिन कुछ न कुछ नया सीखती रहती हैं।
तृषा नाम का नक्षत्र क्या है?
तृषा नाम का ‘स्वाति’ नक्षत्र होता है और जिसका प्रतीक चिन्ह प्रतीक हवा में झूलते छोटे पौधे हैं। इससे जुड़े दूसरे अक्षर हैं – रू, रे, रो, ता।
तुला राशि के हिसाब से तृषा नाम से मिलते-जुलते लड़कियों के अन्य नाम
तृषा नाम खुद में ही बेहद यूनीक और फेमस नाम है, लेकिन कभी कभी माता-पिता इस नाम से मिलते-जुलते दूसरे नामों की भी तलाश करते हैं। ऐसे में हमने भी तृषा नाम से मिलते-जुलते नामों को आपके लिए ढूंढ कर रखा है, तो एक बार जरूर देखिएगा। ये रहे वो नाम-
| नाम | नाम |
| तृषानी (Trishani) | तृषाला (Trishala) |
| तोशना (Toshana) | त्रिशाला (Trishaala) |
| तृष्णा (Trishna) | तृषारा (Trishara) |
| तृष्यांका (Trishyanka) | नतृषा (Natrisha) |
| तृषिका (Trishika) | तृप्ता (Tripta) |
| तृष्टि (Trishti) | तृप्ति (Tripti) |
| कृशा (Krisha) | कृष्णा (Krishna) |
| स्नुषा (Snusha) | प्रिशा (Prisha) |
| पृषु (Prishu) | तृषानी (trishani) |
तृषा नाम के प्रसिद्ध लोग
तृषा बेहद ही सुंदर नाम है और इस नाम की कई जानी-मानी महिलाओं के बारे में आप सभी ने अपने सोशल मीडिया में देखा या कहीं पढ़ा जरूर होगा, तो चलिए उन्हीं कुछ चुनिंदा फेमस महिलाओं के बारे में आपको बताते हैं।
| नाम | पेशा |
| तृषा कृष्णन | अभिनेत्री |
| तृषा शेट्टी | सामाजिक कार्यकर्ता |
| तृषा चटर्जी | गायिका |
| तृषा चेट्टी | दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर |
| तृषा परुई | गायिका |
| तृषा जॉली | बैडमिंटन खिलाड़ी |
| तृषा दास | लेखिका |
| तृषा शारदा | बाल कलाकार |
‘त’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम
अपने बच्चे के जन्म से पहले ही आपके मन में उसके लिए कोई यूनीक नाम रखने या किसी खास अक्षर से उसका नाम रखने का विचार था, आप उसे रख सकते हैं। जैसे कि यदि ‘त’ अक्षर से आपने अपनी बेटी का नाम रखने के बारे में सोचा है, तो ऐसे में हमने इस अक्षर वाले नामों की लिस्ट तैयार की है आप एक बार इसे भी देख सकते हैं।
| नाम | अर्थ |
| ताक्ष्वी (Takshvi) | देवी लक्ष्मी |
| ताशी (Tashi) | सौभाग्य, समृद्धि |
| तपस्या (Tapasya) | ध्यान |
| तनिरिका (Tanirika) | एक फूल |
| तुलिका (Tulika) | चित्रकार की तुली |
| तक्षिका (Takshika) | परम आनंद |
| तनुष्का (Tanushka) | मधुर, प्यारी |
| तनुशी (Tanushi) | सुंदर शरीर वाली |
| तविषा (Tavisha) | बहादुर, दिव्य |
| तुषिता (Tushita) | शांति, खुशी |
तृषा जैसे मॉडर्न नाम की लड़कियों का व्यक्तित्व, स्वाभाव और नजरिया कैसा होता है, हमने इस आर्टिकल में विस्तार में बताया है। इतना ही नहीं आपने यह भी जाना कि कैसे इस नाम का प्रभाव आपके बेटी के आने वाले जीवन पर पड़ता है। इस सभी जानकारी के बावजूद हम आपको यही सलाह देंगे कि जब तक आपको पूरी तरह से संतुष्टि न हो जाए तब तक बच्चे का कोई नाम न रखें, भले ही आप घर पर उसे किसी भी प्यार भरे नाम से बुलाएं। इस लेख में हमने तृषा नाम का जिक्र किया है, उसका अर्थ ही जीवन की इच्छा और अभिलाषा से जुड़ा है, तो अगर आपको यह नाम पसंद आया है तो अपनी बेटी के लिए इसे चुन सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
प्रीति नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Priti Name Meaning in Hindi
ज्योति नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Jyoti Name Meaning in Hindi
खुशी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Khushi Name Meaning in Hindi

















