शिशु

दिव्या नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Divya Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

जब भी किसी परिवार में नन्ही परी का आगमन होता है तो परिवार का हर सदस्य उसके लिए अलग अलग नामों का सुझाव देना शुरू कर देता है ऐसे में अगर आपको कोई नाम पसंद भी आता है तो आप उसके बारे में अच्छे से जानकारी हासिल जरूर करते हैं। लोगों द्वारा बताए गए नामों में कई व्यक्ति ‘दिव्या’ नाम का भी सुझाव देते हैं जो हर किसी को पसंद आने वाला एक नाम है। लड़कियों के लिए रखे जाने वाले दिव्या नाम के बारे में आपको इस लेख में विस्तार से बताएंगे। इस नाम का क्या मतलब है, इसकी राशि क्या है और इस नाम वाली लड़कियां अपने भविष्य में कितनी भाग्यशाली होती हैं। चलिए आगे इस बारे में जानते हैं। 

दिव्या नाम का मतलब और राशि

पुराने समय में लोग बच्चों का नाम बहुत ही सोच-समझकर और उसके पीछे के सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते थे। आजकल के नए माता-पिता ट्रेंडिंग नामों के पीछे ज्यादा भागते हैं। लेकिन दिव्या एक ऐसा सुन्दर नाम है जिसे आजकल के पेरेंट्स भी पसंद करते हैं और पुराने विचारों के लोग भी इसे चुनते हैं। इससे पहले कि आप इस नाम को चुनें हम आपको इसके अर्थ और राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं। दिव्या नाम का अर्थ चमक से भरपूर, आकर्षक और उज्जवल होता है। वहीं अगर इसकी राशि की बात करें तो ये नाम मीन राशि के अंतर्गत आता है।  

नाम दिव्या
अर्थ चमक, सुन्दर और उज्जवल
जेंडर लड़की
अंक ज्योतिष 7
धर्म हिन्दू
राशि मीन
नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद (से, सो, दा, दी)
शुभ दिन गुरुवार
शुभ रंग पीला और बैंगनी
शुभ रत्न पुखराज

दिव्या नाम का अर्थ क्या है?

दिव्या काफी सरल और सुंदर नाम है जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित भी करता है। इसके अलावा कई पेरेंट्स अपने आस-पास की कई दिव्या नाम की प्रसिद्ध महिलाओं से प्रेरित होकर भी अपनी बेटी का नाम दिव्या रखते है। दिव्या नाम का मतलब चमकदार, उज्जवल, चमक और सुंदर होता है। दिव्या नाम सरल और साधारण नाम है जिसे आकर्षक बनाने का काम इसका अर्थ करता है। इस नाम की लड़कियां बेहद ही मिलनसार स्वभाव की होती हैं। इन्हें दूसरों के सामने बेमतलब का दिखावा करने की बिलकुल भी आदत नहीं होती है। दिव्या नाम की लड़कियां कम से कम बात करती हैं और लोगों को सुनना ज्यादा पसंद करती है। 

ADVERTISEMENTS

दिव्या नाम का राशिफल

दिव्या नाम की राशि मीन होती है। मीन राशि की महिलाएं बेहद ही संवेदनशील और धर्म को मानने वाली प्रवृत्ति की होती है। ये महिलाएं छोटी-छोटी बातों से परेशान हो जाती हैं जिसका असर इनके व्यवहार और स्वभाव में भी साफ देखने को मिलता है। इतना ही नहीं कभी-कभी अगर परिस्थितियां इनके मुताबिक नहीं होती हैं तो ये बहुत जल्दी हार मान लेती हैं, जिसका कई लोग फायदा भी उठा सकते हैं। हालांकि दिव्या नाम की लड़कियां अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सजग होती हैं जिसके कारण ये काफी स्वस्थ और बुद्धिमान बनी रहती हैं। 

दिव्या नाम का नक्षत्र क्या है?

इस नाम का नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद है। ज्योतिष के अनुसार पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह दो धारी तलवार को माना जाता है। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से जुड़े अक्षर हैं – से, सो, दा, दी। 

ADVERTISEMENTS

मीन राशि के हिसाब से दिव्या नाम से मिलते-जुलते लड़कियों के अन्य नाम

दिव्या माता-पिता द्वारा दिया अपनी लाड़ली को दिया गया बेहद ही प्यार और खूबसूरत नाम है लेकिन अगर आप फिर भी इस नाम से जुड़े या मिलते-जुलते अन्य नाम की तलाश कर हैं तो हम आपकी सहायता के लिए यहां मौजूद हैं। दिव्या जैसे नाम के लिए नीचे नामों की सूची को एक बार जरूर देखें।  

नाम नाम
दिव्यश्री (Divyashri) दिव्यांशी (Divyanshi)
दित्या (Ditya) दिव्याशी (Divyashi)
दिव्यक्षी (Divyakshi) दिव्यांक्षी (Divyankshi)
दिव्यमानी (Divyamani) दिविता (Divita)
दिव्यांगा (Divyanga) दिव्याक्षा (Divyaksha)
दिव्यांगना (Divyangana) दीक्षा (Deeksha)
दिव्यानी (Divyani) दिया (Diya)
दिव्यांका (Divyanka) दिवि (Divi)
दिव्यांशा (Divyansha) दिव्यता (Divyata)
दिव्यमिका (Divyamika) दिविषा (Divisha)
दिविजा (Divija) दिव्याना (Divyana)
दिशिता (Dishita) दिविशा (Divisha)

दिव्या नाम के प्रसिद्ध लोग

दिव्या नाम की कई ऐसी प्रसिद्ध महिलाएं मौजूद हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत करके दुनिया भर में बहुत नाम कमाया है, जिनमें से कुछ चुनिंदा के बारे में यहाँ जानकारी दी गई है। 

ADVERTISEMENTS
नाम पेशा
दिव्या मदेरना राजनीतिज्ञ
दिव्या द्विवेदी लेखक और दार्शनिक
दिव्या अग्रवाल उद्योजिका और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर
दिव्या भारती दिवंगत फिल्म अभिनेत्री
दिव्या दत्ता अभिनेत्री
दिव्या विक्टर भारतीय-अमेरिकी कवयित्री
दिव्या गोपी कुमार अभिनेत्री
दिव्या खोसला कुमार अभिनेत्री, निर्माता, निर्देशक
दिव्या सिंह बास्केटबॉल खिलाड़ी
दिव्या तेवर जूडो खिलाड़ी

‘द’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

यदि आप अपनी बेटी के लिए दिव्या के अलावा लेकिन ‘द’ अक्षर से ही कोई अलग सा नाम चाहती हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।

नाम अर्थ
देवश्री (Devashri) देवी स्वरूप, ईश्वरीय
द्विशा (Dvisha) दिशाएं
दक्षायनी (Dakshayani) दक्ष की पुत्री, देवी पार्वती का एक रूप
द्युती (Dyuti) सूरज की रोशनी
देवीशा (Devisha) शांति, बुद्धिमान
दिगीषा (Digisha) ईश्वर की दिशा
दूर्वा (Durva) भगवान गणेश को अर्पित की जाने वाली पवित्र घास
द्वीती (Dviti) उज्ज्वल, चमकदार, शुभ्र
देवांशी (Devanshi) ईश्वर का अंश
द्विजा (Dvija) लक्ष्मी स्वरूप

ऐसा माना जाता है कि आपके नाम का मतलब जितना खास होता है उतना ही आपके व्यक्तित्व में निखार आता है। आज हमने इस आर्टिकल के माध्यम से दिव्या नाम के अर्थ, राशि, नक्षत्र आदि के बारे में विस्तार से बताया है। ऐसे में अगर आपको लगता है कि आपको अपनी बेटी या किसी रिश्तेदार की बेटी के नाम के लिए इस नाम का सुझाव देना एक बेहतर विकल्प होगा तो आप हमारा आर्टिकल जरूर पढ़ें और दूसरों को भी शेयर करें। ये आपको बच्ची का नाम रखने में मदद जरूर करेगा।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

दिया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Dea Name Meaning in Hindi
अनुष्का नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anushka Name Meaning in Hindi
पृशा/प्रिशा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Prisha Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS
समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago