In this Article
हिन्दू धर्म में लड़कों के ऐसे कई नाम मौजूद हैं जिन्हें अक्सर बाकी नामों से ज्यादा महत्व दिया जाता है या कह सकते हैं कि कुछ नाम आम होने के बावजूद भी लोगों की पसंद होते हैं। लेकिन ऐसा क्यों हैं? तो इसका जवाब है नाम का अर्थ। जो भी लोग नाम के अर्थ को महत्व देते हुए अपने बच्चे का नाम रखते हैं उनको ऐसे नाम जरूर पसंद आते हैं। आज जिस नाम की हम बात कर रहे हैं वह है ‘दीपक’। यह नाम न सिर्फ बोलने और सुनने में काफी अच्छा लगता है बल्कि इसे लिखना भी बहुत आसान है। कई माता पिता अपने बच्चे का नाम दीपक रखना चाहते हैं क्योंकि इस नाम के कई सकारात्मक पहलू हैं जो इस नाम को सार्थक बनाते हैं। अगर आप पेरेंट्स हैं और अपने बच्चे का नाम दीपक रखने के बारे में सोच रहें है तो आपको इस नाम से जुड़ी सभी जानकारी पता होनी चाहिए। अगर आप भी दीपक नाम की राशि, मतलब, शुभ अंक आदि के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख को अच्छी तरह से पढ़ें।
दीपक नाम का मतलब और राशि
आपको बता दें कि शास्त्रों के अनुसार भी दीपक नाम काफी अच्छा माना गया है और आप अपने बच्चे का नाम दीपक रखकर उसके भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं। दीपक यानी दिया! इसके अलावा दीपक नाम का तात्पर्य प्रतिभा व चमकदार भी होता है और यही व्यक्ति के व्यवहार और व्यक्तित्व में सकारात्मक विचारों को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। दीपक नाम के व्यक्ति अपनी प्रतिभा के दम पर दुनिया भर में नाम रौशन करते हैं जिससे इसके अर्थ का असर भी देखने को मिलता है। इस नाम राशि मीन है। दीपक नाम से जुड़ी सभी बातों को विस्तार से जानने के लिए आगे जरूर पढ़ें।
| नाम | दीपक |
| अर्थ | दिया, रौशनी, चमकदार, प्रतिभा |
| जेंडर | लड़का |
| अंक ज्योतिष | 7 |
| धर्म | हिन्दू |
| राशि | मीन |
| नक्षत्र | पूर्वाभाद्रपद (से, सो, दा, दी) |
| शुभ दिन | गुरुवार |
| शुभ रंग | पीला, नारंगी और बैंगनी |
| शुभ रत्न | पुखराज |
दीपक नाम का अर्थ क्या है?
दीपक जैसे खास नाम का मतलब प्रकाश, दिया, चमकदार होता है। दीपक नाम के व्यक्ति महत्वाकांक्षी और परोपकारी होते हैं और इनका मन हर परिस्थिति में ज्यादातर शांत रहता है। किसी भी प्रकार का दिखावा करना इन्हें पसंद नहीं होता है। ये लोग दिमाग से काफी तेज होते है लेकिन कभी-कभी आलसीपन के कारण चीजों को पीछे छोड़ देते हैं। दीपक नाम के व्यक्तियों को लगभग सभी के साथ दोस्ती रखना पसंद होता है इसलिए ये किसी भी प्रकार के लड़ाई झगड़े से दूर रहते हैं। ये सच्चाई से ज्यादा कल्पना की दुनिया में रहते हैं। इनकी तेज बुद्धि के कारण लोग इनका काफी सम्मान करते हैं।
दीपक नाम का राशिफल
इस नाम की राशि मीन है, मीन राशि को हमेशा से करुणा और दया का प्रतीक माना जाता है। इस राशि के लोगों का स्वभाव विश्वसनीय, ईमानदार तथा हर प्रकार से दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहना होता है। इनके सामने किसी भी तरह की परिस्थति क्यों न आए ये बिना डरे उसका सामना करते हैं या फिर परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेने की क्षमता रखते हैं। मीन राशि के जातक धर्म कर्म में भी विश्वास रखते है। कभी-कभी इन लोगों को गठिया, ट्यूमर और पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
दीपक नाम का नक्षत्र क्या है?
इस नाम का नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद है। ज्योतिष के अनुसार पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह दो धारी तलवार को माना जाता है। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से जुड़े अक्षर हैं – से, सो, दा, दी।
मीन राशि के हिसाब से दीपक नाम से मिलते-जुलते लड़कों के अन्य नाम
दीपक नाम खुद में ही बहुत लोकप्रिय है और लड़कों के उन कुछ चुनिंदा नामों में से एक है, जिसे माता-पिता अपने बच्चे के लिए अक्सर चुनते हैं। अगर आप भी ऐसे ही मिलते-जुलते नाम की तलाश कर रहे हैं तो आइए आपको कुछ ऐसे ही नामों के बारे में बताते हैं।
| नाम | नाम |
| दीपांकर (Dipankar) | दिविज (Divij) |
| दीपेन (Dipen) | दिवित (Divit) |
| दीप (Deep) | दिव्यांश (Divyansh) |
| दीपवीर (Deepveer) | दीपेश (Dipesh) |
| दिजेश (Dijesh) | दीपेंदु (Dipendu) |
| दीपमान (Deepman) | दीपजय (Dipajay) |
| दीपजोत (Deepjot) | दिलीप (Dilip) |
| द्विज (Dvij) | दीशान (Dishan) |
| दीपेंद्र (Dipendra) | दीप्तेश (Diptesh) |
| दीपांजन (Dipanjan) | दिव्यंक (Divyank) |
दीपक नाम के प्रसिद्ध लोग
दीपक नाम के कई मशहूर लोग हमारे समाज में मौजूद हैं जिनका जिक्र हमेशा पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ करते हैं। इतना ही नहीं इन्हीं लोगों से प्रेरित होकर ये अपने बच्चों का नाम भी रखते हैं। आपके लिए दीपक नाम के कुछ प्रसिद्ध लोगों की सूची हमने तैयार की है।
| नाम | पेशा |
| दीपक पारेख | उद्योगपति, एचडीएफसी अध्यक्ष |
| दीपक चोपड़ा | भारतीय-अमेरिकी लेखक और डॉक्टर |
| दीपक कुमार | इतिहासकार |
| दीपक चहर | क्रिकेट खिलाड़ी |
| दीपक केसरकर | राजनीतिज्ञ |
| दीपक बजाज | यूट्यूबर |
| दीपक दलाल | लेखक |
| दीपक डोबरियाल | अभिनेता |
| दीपक मंडल | फुटबॉल खिलाड़ी |
| दीपक गुप्ता | सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज |
‘द’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम
यदि आप अपने बेटे का नाम ‘द’ अक्षर से ही लेकिन दीपक के अलावा कुछ रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर कोई यूनिक नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।
| नाम | अर्थ |
| देवांश (Devansh) | देवताओं का अंश |
| देवर्ष (Devarsh) | ईश्वर का उपहार |
| दक्ष्य (Dakshya) | ईमानदारी, प्रतिभा |
| दर्शील (Darshil) | अच्छा और शांत |
| दर्शन (Darshan) | ईश्वर से साक्षात्कार होना |
| दिगांत (Digant) | क्षितिज |
| दिविश (Divish) | दिव्यता का अंश |
| दिवनेश (Divnesh) | सूर्य |
| दुष्यंत (Dushyant) | दुष्टों का अंत करने वाला, राजा भरत के पिता |
| दुर्जय (Durjay) | अपराजित |
दीपक लड़कों का बहुत ही सरल और आसानी से बोले जाने वाला नाम है। इस आर्टिकल के जरिए हमने दीपक नाम के अर्थ, राशि और उससे जुड़ी सभी अहम जानकारियों के बारें में बताया है। ऐसे में अगर आप भी अपने लाडले का नाम दीपक रखने के बारे में सोच रहे हैं, तो ऊपर दी गई जानकारियों से आपको काफी हद तक मदद मिल सकेगी। हम उम्मीद करते हैं बाकी सभी प्रसिद्ध दीपक नाम के व्यक्तियों की तरह आपका बेटा भी आपका नाम रोशन करे।
यह भी पढ़ें:
यश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Yash Name Meaning in Hindi
अनिल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anil Name Meaning in Hindi
हिमांशु नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Himanshu Name Meaning in Hindi

















