शिशु

नक्श नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Naksh Name Meaning in Hindi

माता-पिता अपने बच्चे को किसी राजकुमार या राजकुमारी से कम नहीं समझते हैं और वो उसे इतना प्यार देते हैं की बच्चा खुद को बहुत स्पेशल समझता है। इसलिए अपने स्पेशल बच्चे के लिए नाम चुनने का काम भी बहुत मुश्किल होता है। नक्श लड़कों के ट्रेंडिंग नामों में से एक है। इस नाम को आप सभी ने टीवी की दुनिया में बहुत बार सुना ही होगा और उस किरदार से प्रेरित होकर माता-पिता बड़े ही चाव से नक्श नाम अपने बेटे का रखते हैं। आज के समय में हमने नक्श नाम कई लोगों के मुंह से सुना है और यही कारण है कि पेरेंट्स अपने बच्चे को यह नाम देने के लिए बहुत उत्सुक होते हैं। इस नाम को रखने से पहले हम जानेंगे आखिर इस नाम की क्या खासियत है और इसे अपने बच्चे के लिए क्यों चुनना चाहिए।

नक्श नाम का मतलब और राशि

नक्श एक बहुत खास नाम है। इस नाम के मतलब को समझकर ही कई लोग इसे अपनाने की कोशिश करते है। जितना यह नाम ट्रेंड कर रहा है उतना ही माता-पिता की पहली पसंद बनता जा रहा है। पेरेंट्स किसी भी नाम की तरफ तभी आकर्षित होते हैं जब उनको उसके बारें में पूरी तरह से जानकारी होती है। नक्श का मतलब चांद, सुविधा, फीचर होता है। इसके मतलब से ही आप इस नाम के व्यक्ति के व्यक्तित्व का आसानी से पता लगा सकते हैं। बात करें इसकी राशि कि तो यह वृश्चिक राशि में आता है। आगे हम आपको इस नाम के लड़कों के स्वभाव और इससे जुड़े अच्छे-बुरे विचारों के बारें में बात करेंगे।

नाम नक्श
अर्थ चांद, रूप
लिंग लड़का
अंक ज्योतिष 8
धर्म हिन्दू
राशि वृश्चिक
नक्षत्र अनुराधा (न, ना, नि, नु, ने, नी, नू, नै)
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग पीला, लाल, चॉकलेटी
शुभ रत्न मूंगा

नक्श नाम का अर्थ क्या है?

नक्श लड़कों के उन चुने हुए नाम में से एक है जिसे हर घरवाले, रिश्तेदार सभी अपने बच्चे का रखना पसंद करेंगे। इस नाम को आप सभी ने अपने करीबियों और आस-पड़ोस में जरूर सुना होगा। आपको बता दें कि इस नाम का अर्थ चांद और रूप होता है। नक्श नाम के लड़कों के व्यक्तित्व और स्वभाव की बात की जाए तो आपको बता दें कि यह व्यक्ति बहुत ही बहादुर और निडर होते हैं। इन्हें कोई भी किसी भी बात में उलझा नहीं सकता है और साथ ही इन्हें लोगों को सही और स्पष्ट सलाह देना पसंद करते हैं। ये लोग दूसरों से बहुत ही प्यार से बात करते हैं और साथ ही समय के अनुसार अपना काम करते हैं। ये अपनी लाइफ में हर वो चीज समय के साथ हासिल कर लेते हैं जिनके लिए यह कड़ी मेहनत करते हैं।

नक्श नाम का राशिफल

नक्श नाम की राशि वृश्चिक है, इस राशि के व्यक्ति दिखने में बेहद सुंदर होते हैं और साथ ही ये लोग काफी मेहनती भी होते हैं। इन व्यक्तियों की गिनती उन लोगों में होती है जी परआंख बंद कर के भरोसा किया जा सकता है। नक्श नाम के व्यक्ति अपनी चीजों को लेकर बहुत व्यवस्थित रहते हैं और हर सामान को अपनी जगह पर ही रखते हैं। इस नाम के व्यक्तियों में दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने की अलग ही एक कला होती है। इस नाम के लड़के संगीत, अदाकारी, ब्लॉगिंग, मीडिया, आदि क्षेत्रों में कामयाबी हासिल करते हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर त, न, य को माना जाता है।

नक्श नाम का नक्षत्र क्या है?

नक्श नाम का ‘अनुराधा’ नक्षत्र होता है और जिसका प्रतीक चिन्ह विजय स्तम्भ है। इससे जुड़े दूसरे अक्षर हैं – न, ना, नि, नु, ने, नी, नू, नै।

नक्श जैसे वृश्चिक राशि के हिसाब से अन्य नाम

नक्श नया और यूनीक नाम है जिसे आप सभी ने बहुत बार सुना जरूर होगा और टीवी पर इतना फेमस होने के कारण हर घर की पसंद बन गया है और यह नाम न अक्षर से शुरू होने के कारण वृश्चिक राशि में आता है। अगर आपको वृश्चिक राशि के हिसाब से और भी अन्य अक्षरों से लड़कों के नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमे से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।

नाम नाम
निशांत (Nishant) नीरज (Neeraj)
नीरव (Neerav) नवल (Naval)
निमिष (Nimish) नैतिक (Naitik)
नील (Neel) नीलांश (Nilansh)
युवल (Yuval) युवान (Yuvan)
योग्य (Yogya) युग (Yug)
तोशी (Toshi) युविक (Yuvik)

नक्श नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

नक्श जैसा नाम हर माता-पिता अपने बच्चे के लिए जरूर चुनना चाहेंगे लेकिन यदि आप सिर्फ नक्श से मिलते-जुलते नाम की तलाश कर रहे हैं तो हमने कुछ नामों की लिस्ट आपके लिए तैयार की है उसको जरूर चेक करें।

नाम   नाम
दक्ष (Daksh) साक्ष्य (Sakshya)
लक्ष्य (Lakshya) अक्ष (Aksh)
नक्षिव (Nakshiv) नक्षित (Nakshit)
मोक्ष (Moksh) यक्ष (Yaksh)
रुद्राक्ष (Rudraksh) एकाक्ष (Ekaksh)

‘न’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

‘न’ अक्षर से लड़कों के बहुत ही ट्रेंडिंग और बेहतरीन अर्थ वाले नाम मौजूद है और यदि आप अपने बेटे के लिए न अक्षर से शुरू होने वाले नाम ढूंढ रहे है तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट देखें।

नाम अर्थ
निशंक (Nishank) निडर
नमह (Namah) आदर
निकुंज (Nikunj) मंडप, लगाव
नीर (Neer) पानी, चंचल
नीरत (Neerat) संतुष्ट, प्रसन्न
निविन (Nivin) पवित्र, श्रद्धा
निर्वाण (Nirvan) आनंद, मुक्ति
नितीश (Nitish) सच्चा
नीतन (Nitan) अनादि, सनातन
नयंश (Nayansh) अनोखा

इस समय नक्श नाम बेहद ही चर्चित नामों में से एक है। ये नाम न केवल आपके बेटे को एक अच्छा व्यक्ति बनने में मदद करेगा बल्कि उसके व्यक्तित्व को भी निखारेगा। साथ ही इस नाम को चुनकर आपको भी संतुष्टि मिल सकेगी। हमने इस नाम से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां इस आर्टिकल के जरिए दी है। उम्मीद करते हैं कि इन जानकारियों के आधार पर आपको अपने बेटे का नाम चुनने में आसानी होगी। अगर आपको हमारे द्वारा बताई गई जानकारियां फायदेमंद साबित होती हैं तो हमे नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में लिखकर जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें:

मोहित नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Mohit Name Meaning in Hindi
निखिल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nikhil Name Meaning in Hindi
नीरज नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Niraj/Neeraj Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

मिट्टी के खिलौने की कहानी | Clay Toys Story In Hindi

इस कहानी में एक कुम्हार के बारे में बताया गया है, जो गांव में मिट्टी…

4 days ago

अकबर-बीरबल की कहानी: हरा घोड़ा | Akbar And Birbal Story: The Green Horse Story In Hindi

हमेशा की तरह बादशाह अकबर और बीरबल की यह कहानी भी मनोरंजन से भरी हुई…

4 days ago

ब्यूटी और बीस्ट की कहानी l The Story Of Beauty And The Beast In Hindi

ब्यूटी और बीस्ट एक फ्रेंच परी कथा है जो 18वीं शताब्दी में गैब्रिएल-सुजैन बारबोट डी…

4 days ago

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

2 weeks ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

2 weeks ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago