नीरज नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Niraj/Neeraj Name Meaning in Hindi

नीरज नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल - Niraj/Neeraj Name Meaning in Hindi

अपने बच्चे को माता-पिता किसी शहजादे से कम नहीं समझते हैं और वो उसे इतना प्यार देते हैं कि बच्चा खुद को बहुत स्पेशल समझता है। इसलिए अपने स्पेशल बच्चे के लिए नाम चुनने का काम भी बहुत मुश्किल होता है। नीरज नाम लड़कों के ट्रेंडिंग नामों में से एक है। आज के समय में हमने नीरज नाम कई लोगों के मुंह से सुना है और यही कारण है कि माता-पिता अपने बच्चे का नाम नीरज रखने के लिए बहुत उत्सुक होते हैं। आज हम लड़कों के इस ट्रेंडिंग नाम के बारे में चर्चा करने वाले हैं। आखिर इस नाम की क्या खासियत है और आपको इसे अपने बच्चे के लिए क्यों चुनना चाहिए। 

नीरज नाम का मतलब और राशि

नीरज एक बहुत खास नाम है। इस नाम के मतलब को समझकर हर कोई इसे अपनाने की कोशिश करता है। जितना यह नाम ट्रेंड कर रहा है उतना ही माता-पिता की पहली पसंद बनता जा रहा है। पेरेंट्स किसी भी नाम की तरफ तभी आकर्षित होते हैं जब उनको उसके बारे में पूरी तरह से जानकारी होती है। नीरज का मतलब कमल का फूल, शुद्ध आदि होता है। इसके मतलब से ही आप इस नाम के व्यक्ति के व्यक्तित्व का आसानी से पता लगा सकते हैं। बात करें इसकी राशि कि तो यह वृश्चिक राशि में आता है। आगे हम आपको इस नाम के लड़कों के स्वभाव और इससे जुड़े अच्छे बुरे विचारों के बारे में बताएंगे।

नाम  नीरज
अर्थ  कमल का फूल, लगाव से मुक्त, शुद्ध 
जेंडर  लड़का 
अंक ज्योतिष  7
धर्म  हिन्दू 
राशि  वृश्चिक
नक्षत्र  अनुराधा (न, ना, नि, नु, ने, नी, नू, नै)
शुभ दिन  मंगलवार 
शुभ रंग  पीला, लाल, हल्का नीला
शुभ रत्न  मूंगा

नीरज नाम का अर्थ क्या है? 

नीरज लड़कों के उन चुने हुए नामों में से एक है जिसे हर घरवाले, रिश्तेदार सभी अपने बच्चे का रखना पसंद करते हैं। नीरज नाम आप सभी ने अपने करीबियों और आस-पड़ोस में जरूर सुना होगा। आपको बता दें कि इस नाम का अर्थ कमल का फूल, शुद्ध और लगाव से मुक्त होता है। नीरज नाम के व्यक्ति के व्यक्तित्व और स्वभाव की बात की जाए तो आपको बता दें कि ये व्यक्ति बहुत ही बहादुर और निडर होते हैं। इन्हें कोई भी किसी भी बात में फंसा नहीं सकता है और साथ ही ये लोगों को सही और स्पष्ट सलाह देना पसंद करते हैं। ये लोग दूसरों से बहुत ही प्यार से बात करते हैं और साथ ही मौके के हिसाब से अपना काम करते हैं। ये अपनी जिंदगी में हर वो चीज समय के साथ हासिल कर लेते हैं जिनकी इन्हें इच्छा होती है। 

नीरज नाम का राशिफल

नीरज नाम की राशि वृश्चिक है, इस राशि के व्यक्ति दिखने में बहुत सुंदर होते हैं और साथ ही ये लोग काफी मेहनती होते हैं और इन लोगों पर आंख बंद करके भरोसा किया जा सकता है। इस राशि के नीरज नाम के व्यक्ति अपनी चीजों को लेकर बहुत व्यवस्थित होते हैं और हर सामान को अपनी जगह पर ही रखते हैं। इस नाम के व्यक्तियों में दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने की अलग ही एक कला होती है। नीरज नाम के लड़के संगीत, ब्लॉगिंग, मीडिया, आदि क्षेत्रों में कामयाबी हासिल करते हैं।

नीरज नाम का नक्षत्र क्या है?

नीरज नाम का ‘अनुराधा’ नक्षत्र होता है और जिसका प्रतीक चिन्ह विजय स्तम्भ है। इससे जुड़े दूसरे अक्षर हैं – न, ना, नि, नु, ने, नी, नू, नै।

वृश्चिक राशि के हिसाब से नीरज नाम से मिलते-जुलते लड़कों के अन्य नाम

नीरज जैसा नाम हर माता-पिता अपने बच्चे के लिए जरूर चुनना चाहेंगे लेकिन फिर भी आप सिर्फ नीरज से मिलते-जुलते नाम की तलाश कर रहे हैं तो हमने कुछ नामों की लिस्ट आपके लिए तैयार की है उसे जरूर पढ़ लें। 

नाम नाम
नीलज (Nilaj) धीरज (Dhiraj)
विराज (Viraj) नयज (Nayaj)
अधिराज (Adhiraj) नीरत (Nirat)
नीरद (Nirad) निरल (Niral)
नक्षत्रज (Nakshatraj) नीर (Neer)
नीलराज (Nilaraj) नीरव (Neerav)
तीरज (Teeraj)  सूरज (Sooraj)
नीलेश (Neelesh) निलय (Nilay)
नीव (Neev) नीलन (Neelan)
निर्मल (Nirmal) दिविज (Divij)

नीरज नाम के प्रसिद्ध लोग

नीरज काफी ट्रेंडिंग नाम है। कई हस्तियां इस नाम के जरिए दुनिया भर में लोगों के बीच प्रसिद्ध है। कुछ ऐसे नीरज नाम के मशहूर व्यक्तियों के बारे में हम आपके लिए जानकारी लेकर आए हैं।

नाम  पेशा 
नीरज चोपड़ा ओलंपिक गोल्ड विजेता एथलीट 
गोपालदास ‘नीरज’  कवि, साहित्यकार 
नीरज बजाज  उद्योगपति 
नीरजा पांडेय फिल्म निर्माता-निर्देशक व पटकथा लेखक 
नीरज अखूरी  उद्योगपति 
नीरज गुप्ता  मूर्तिकार 
नीरज श्रीधर गायक 
नीरज गोयत बॉक्सर
नीरज घेवान  फिल्म निर्देशक व लेखक 
नीरज कुमार  दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर 

‘न’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम  

‘न’ अक्षर से लड़कों के बहुत ही ट्रेंडिंग और बेहतरीन अर्थ वाले नाम मौजूद हैं और यदि आप भी अपने बेटे के लिए ‘न’ अक्षर से शुरू होने वाले नाम ढूंढ रहे हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट को एक बार जरूर देख लें।

नाम अर्थ 
निविन (Nivin) पवित्र, श्रद्धा
निर्वान (Nirvan)  आनंद, मुक्ति
नितीश (Nitish) सच्चा
नीतन (Nitan) अनादि, सनातन
नयंश (Nayansh) अनोखा
निहार (Nihar) सुबह की भीनी ठंडक, ओस 
नविल (Navil) कुलीन
नीलाक्ष (Nilaksh) भगवान शिव का एक नाम 
नैमिष (Naimish) भगवान विष्णु का एक नाम
निबोध (Nibodh) ज्ञान

इस समय नीरज नाम बेहद ही चर्चित नामों में से एक है। यह नाम न केवल आपके बेटे को एक संपूर्ण व्यक्ति बनाएगा बल्कि उसके व्यक्तित्व को भी निखारेगा। साथ ही इस नाम को चुनकर आपको भी संतोष मिलेगा। हमने इस नाम से जुड़ी सभी जरूरतमंद जानकारी इस आर्टिकल के जरिए दी है। हम उम्मीद करते हैं कि इस जानकारी के आधार पर आपको अपने बेटे का नाम चुनने में आसानी होगी। 

यह भी पढ़ें:

ऋषभ नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Rishab Name Meaning in Hindi
आर्यन नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Aaryan/Aryan Name Meaning in Hindi
प्रियांश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Priyansh/Priansh Name Meaning in Hindi