शिशु

पिंकी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Pinky Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

आज हमारी सूची में एक ऐसा नाम है जो जमानों से चला आ रहा है, बावजूद इसके माता पिता अभी भी इस नाम को रखना पसंद करते हैं। बहुत कम ऐसे नाम होते हैं जो पहले भी लोकप्रिय थे और आज भी लोकप्रिय हैं और ये नाम उन्ही में से एक है। आपकी उत्सुकता और न बढ़ाते हुए हम नाम के बारे में बता ही देते हैं। नाम है ‘पिंकी’ जो आज भी पेरेंट्स को पसंद आता है। आपको लग रहा होगा कि ये तो प्यार से पुकारने वाला नाम है, लेकिन ऐसा नहीं है काफी माता-पिता इसे आधिकारिक रूप से भी रखना पसंद करते हैं। जिसकी जानकारी आपको आर्टिकल पढ़ने के बाद मिल जाएगी आपकी बच्ची के लिए नाम तो बता दिया लेकिन नाम से जुड़े स्वभाव, गुण, राशिफल इत्यादि के बारे में जानने के लिए इस लेख को आपको अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए।

पिंकी नाम का मतलब और राशि

पिंकी सदियों से चला आ रहा प्यारा नाम है, जिसे पहले भी माता पिता द्वारा पसंद किया जाता था और आज भी पसंद किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिंकी नाम का अर्थ एक गुलाब, गुलाब की तरह और गुलाबी रंग का होना होता है। इसका मतलब है कि जिस तरह गुलाब काँटों के साथ रहकर कर भी इतना सुंदर दिखता है उसी प्रकार पिंकी नाम की लड़कियां भी होती हैं। पिंकी नाम की राशि कन्या होती है। पिंकी नाम की लड़कियों के व्यक्तित्व और राशिफल के बारे में विस्तार में जानने के लिए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

नाम पिंकी
अर्थ एक गुलाब, गुलाब की तरह, गुलाबी रंग का होना
लिंग लड़की
धर्म हिंदू
अंकज्योतिष 3
राशि कन्या
नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी (टे, टो, पा, पी)
शुभ दिन बुधवार
शुभ रंग नीला, हरा, हल्का पीला और सफेद
शुभ रत्न पन्ना

पिंकी नाम का अर्थ क्या है?

पिंकी लड़कियों के लिए एक स्वीट नाम है। पिंकी नाम का अर्थ एक गुलाब, गुलाब की तरह और गुलाबी रंग का होना होता है। सोचिए जब अर्थ में ही गुलाब हो तो ऐसी लड़कियों का व्यक्तित्व कितना उज्जवल होगा। जिस तरह गुलाब कांटो में रहकर अपनी सुन्दरता को प्रदर्शित करता है, उसी तरह पिंकी नाम की लड़कियों के जीवन में भले ही अपार मुश्किल आएं लेकिन ये अपनी आपसी समझ और मेहनती स्वभाव से हमेशा आगे बढ़ती रहती हैं। पिंकी नाम की लड़कियां स्वभाव से विनम्र होती हैं। ये जीवन में आई हर चुनौती को सकारात्मक रूप से लेती हैं। इनका दिमाग तो तेज होता है लेकिन ये दिमाग से ज्यादा दिल की सुनना पसंद करती हैं। पिंकी नाम की लड़कियां खुशमिजाज प्रवृति की होती हैं।  

ADVERTISEMENTS

पिंकी नाम का राशिफल

पिंकी नाम की राशि कन्या होती है। स्वाभाविक है कि कन्या राशि के जातकों में जो भी गुण होंगे वो पिंकी नाम की लड़कियों में भी देखने को मिलेंगे। पिंकी नाम की लड़कियां धार्मिक विचारधारा की होती हैं। इन्हें पूजा पाठ करना पसंद होता है। पिंकी नाम की लड़कियां सहनशील और दयालु होती हैं और यह गुण इन्हें दूसरों से अलग करता है। पिंकी नाम की लडकियों की बुद्धि और स्मरण शक्ति दोनों ही काफी तेज होती है, जिसके कारण इनका मन शांत नहीं रहता है। दिमाग में हमेशा कुछ न कुछ चलते रहता है। पिंकी नाम की लड़कियां संवेदनशील और नरम दिल वाली होती हैं।

पिंकी नाम का नक्षत्र क्या है?

पिंकी नाम की लड़कियों का जन्म उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में होता है।  जिसका प्रतीक चिन्ह चारपाई है जो एक दूसरे को जोड़ कर रखता है। टे, टो, पा, पी नाम से शुरू होने वाले नाम भी इसी नक्षत्र में जन्म लेते हैं।

ADVERTISEMENTS

पिंकी जैसे कन्या राशि के हिसाब से अन्य नाम

पिंकी सरल नाम है लेकिन सुनने में अच्छा लगता है। इसीलिए पेरेंट्स इसे चुनते हैं। लेकिन यदि आपकी प्राथमिकता राशि है और इसी के हिसाब से बेटी का नाम रखना चाहते हैं तो नीचे की सारणी में इसका विवरण है इस पर आप विचार कर सकते हैं।

नाम नाम
परंपरा (Parmpara) पृथा (Prutha)
पृषा (Prisha) प्रीतिका (Pritika)
पूर्वी (Purvi) पंकजा (Pankaja)
पायल (Payal) परिधि (Paridhi)
प्रेमा (Prema) प्रथा (Pratha)

पिंकी नाम से मिलते जुलते और भी नाम

पेरेंट्स अपने बच्चों का नाम मिलता जुलता रखना पसंद करते हैं। जिससे कि अगर एक नाम याद रहे तो दूसरा भी अपने आप याद हो जाए। यदि आप अपनी बेटी के लिए पिंकी नाम से मिलते जुलते नाम की जानकारी पाना चाहते हैं तो आगे की सारणी आपकी मदद कर सकती है।

ADVERTISEMENTS
नाम नाम
पारुल (Parul) रिंकी (Rinki)
चिंकी (Chinki) टिंकी (Tinki)
मिंकी (Minki) जानकी (Janki)
पंखुड़ी (Pankhudi) शिवांकी (Shivani)

पिंकी नाम के प्रसिद्ध लोग

पिंकी नाम की प्रसिद्ध लोगों की जानकारी के बिना आपकी पूरी जानकारी अधूरी साबित हो सकती है। इसीलिए हम हमारे लेख में नामों के प्रसिद्ध लोगों के बारे में भी बताते हैं। पिंकी नाम के प्रसिद्ध लोगों की जानकारी नीचे विस्तार में दी गई है इसे जरूर पढ़ें।

नाम पेशा
पिंकी वीरानी लेखिका
पिंकी राजपूत वाइस ओवर कलाकार
पिंकी कपूर लेखिका
पिंकी आनंद वकील
पिंकी बनर्जी अभिनेत्री
पिंकी मैदासनी गायिका
पिंकी रानी बॉक्सर
पिंकी रेड्डी उद्यमी
पिंकी यादव राजनीतिज्ञ

‘प’ से शुरु होने वाले लड़कियों के नाम

ऐसे तो पिंकी आपकी बेटी के लिए बहुत अच्छा नाम हो सकता है। लेकिन यदि आप अपनी बेटी का नाम पिंकी न रखकर ‘प’ अक्षर से कुछ अन्य नामों की तलाश कर रहे हैं। नीचे की लिस्ट में ऐसे ही कुछ नामों के बारे में बताया गया है है इसे जरूर पढ़ें।

ADVERTISEMENTS
नाम नाम
पद्मजा (Padmaja) कमल, देवी लक्ष्मी
पद्मिनी (Padmini) कमल का एक संग्रह
पलाक्षी (Palakshi) सफेद
पवित्रा (Pavitra) पवित्र और शुद्ध व्यक्ति
पार्वी (Parvi) त्यौहार
पियाली (Piyali) एक पेड़
पियूषा (Piyusha) दूध,अमृत
पार्थवी (Parthavi) पृथ्वी की पुत्री सीता और लक्ष्मी
पाखी (Pakhi) एक सुंदर पक्षी, मीठा गायन
पंक्ति (Pankti) वाक्य

इस लेख में हमने जाना कि भले ही सदियों से चले आ रहे हों लेकिन कुछ नाम हमेशा पेरेंट्स के लिए लोकप्रिय होते है। ‘पिंकी’ उन्हीं में से एक नाम है। पिंकी नाम की लड़कियों का स्वभाव भी बहुत अच्छा होता है जिसकी संपूर्ण जानकारी हमने आपको इस लेख में दी है। इस आर्टिकल में हमने पिंकी नाम से जुड़ी तमाम जरूरी बातों पर रोशनी डालने की कोशिश की है तो उम्मीद है कि आपको हमार लेख पसंद आया होगा तो इस आर्टिकल को लाइक और शेयर जरूर करें।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

नेहा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Neha Name Meaning in Hindi
प्रीति नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Priti Name Meaning in Hindi
अंजलि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anjali Name Meaning in Hindi

पायल कश्यप

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

3 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

3 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

3 months ago