In this Article
नन्हे मेहमान के आगमन से पूरे घर का माहौल खिल उठता है। वो पल बेहद ही खास होता है जब माता पिता अपने बच्चे को पहली बार हाथ में लेते हैं, सिर्फ इसलिए ही नहीं कि वो छोटा है बल्कि इसलिए भी क्योंकि माता पिता इस पल का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस पल की अहमियत उनसे ज्यादा कोई नहीं समझ सकता है। शायद यही कारण है पेरेंट्स अपने बच्चे के लिए हर चीज सबसे बेहतर चाहते हैं और इसमें नाम भी शामिल होता है। हम आपको इसी के चलते एक ऐसे आकर्षक नाम के बारे में बताएंगे जिसके बारे में आप सबने सुना जरूर होगा लेकिन विस्तार में उसकी जानकारी नहीं होगी। हम बात करेंगे लड़कों के नाम पीयूष के बारे में, जो की आपके बेटे के लिए एक बेहतरीन सुझाव है। आइए आगे हम इस नाम के बारे में और जानते हैं।
पीयूष नाम का मतलब और राशि
किसी भी नाम को चुनने से पहले या उस नाम को लेकर आखिरी फैसला करने से पहले हम हर माता पिता को यह सलाह देंगे कि वो उस नाम की अच्छे से जांच पड़ताल जरूर कर लें। ताकि भविष्य में आपके बच्चे को उस नाम से जुड़े किसी संदेह से नहीं गुजरना पड़े। पीयूष लड़कों का बहुत ही प्यारा नाम है और इसका अर्थ तो इसे और भी खास बना देता है। पीयूष नाम का मतलब अमृत होता है। वहीं बात करें इस की राशि कि तो यह ‘प’ अक्षर से शुरू होने के कारण कन्या राशि में आता है। इस नाम के व्यक्ति का स्वभाव कैसा होगा और इसका नक्षत्र क्या कहता है आगे जानें!!!
| नाम | पीयूष | 
| अर्थ | अमृत | 
| जेंडर | लड़का | 
| अंक ज्योतिष | 8 | 
| धर्म | हिन्दू | 
| राशि | कन्या | 
| नक्षत्र | उत्तराफाल्गुनी (टे, टो, पा, पी) | 
| शुभ दिन | बुधवार | 
| शुभ रंग | हल्का पीला, हरा, नीला और सफेद | 
| शुभ रत्न | पन्ना | 
पीयूष नाम का अर्थ क्या है ?
पीयूष लड़कों के उन चुने हुए नाम में से एक है जिसे हर घरवाले, रिश्तेदार सभी रखना पसंद करते हैं। पीयूष जैसा नाम अपने बेटे का रखकर आप उसे बहुत खास महसूस करवा सकते हैं। आपको बता दें कि इस नाम का अर्थ अमृत होता है। अगर बात की जाए पीयूष नाम के व्यक्तियों के व्यक्तित्व की तो इस नाम के लड़के बड़े ही शांत स्वभाव के होते हैं और अपने काम से ज्यादा मतलब रखते हैं। ये लोग दूसरों से बहुत ही प्यार से बात करते हैं और साथ ही इन्हें मौके के हिसाब से अपना काम करना या करवाना आता है। ये अपनी जिंदगी में हर वो चीज समय के साथ हासिल कर लेते हैं जिनकी इन्हें इच्छा होती है।
पीयूष नाम का राशिफल
पीयूष नाम के लोग कन्या राशि में आते हैं। इस राशि के व्यक्तियों को अपनी चीजों को व्यवस्थित रखना बहुत पसंद होता है और वे हर सामान को अपनी जगह पर ही रखते हैं, यूं कह लें कि उन्हें साफ-सफाई का बहुत शौक रहता है। अगर करियर की बात की जाए तो पीयूष नाम के लड़के संगीत, ब्लॉगिंग, मीडिया, आदि क्षेत्रों में कामयाबी हासिल कर सकते हैं। इन व्यक्तियों सुंदर और आकर्षक दिखना बेहद पसंद है और इसलिए यह स्टाइलिश और ट्रेंडिंग कपड़े पहनते हैं ताकि लोग इन्हें देखें।
पीयूष नाम का नक्षत्र क्या है?
पीयूष नाम का नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी होता है जिसका प्रतीक चिन्ह चारपाई के पिछले दो पायों को माना जाता है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – टे, टो, पा, पी ।
कन्या राशि के हिसाब से पीयूष नाम से मिलते-जुलते लड़कों के अन्य नाम
हर माता-पिता अपने बच्चे के लिए पीयूष नाम जरूर चुनना चाहेंगे लेकिन फिर भी आप इससे मिलते-जुलते नाम की तलाश कर रहे हैं तो हमने कुछ नामों की लिस्ट आपके लिए तैयार की है उसको जरूर चेक करें।
| नाम | नाम | 
| आयूष (Aayush) | आनुष (Aanush) | 
| प्रत्यूष (Pratyush) | आरुष (Aarush) | 
| सौरुष (Saurush) | प्रीतिश (Pritish) | 
| प्रयूष (Prayush) | पीजूष (Pijush) | 
| पियान (Piyan) | मितुष (Mitush) | 
| पियांश (Piyansh) | रितुष (Ritush) | 
| पितोबश (Pitobash) | प्रियेश (Priyesh) | 
| प्रियम (Priyam) | प्रियन (Priyan) | 
| प्रियाशु (Priyashu) | प्रियंक (Priyank) | 
| प्रियंवद (Priyamvad) | पिंगाक्ष (Pingaksh) | 
पीयूष नाम के प्रसिद्ध लोग
पीयूष नाम के कई प्रसिद्ध व्यक्ति हैं, जिनमें से कुछ के बारे में हम आपको बताएंगे। आप नीचे दी गई टेबल में उनके नाम समेत उनके पेशे के बारे में भी जान सकते हैं।
| नाम | पेशा | 
| पीयूष गोयल | राजनीतिज्ञ व केंद्रीय मंत्री | 
| पीयूष बंसल | लेंसकार्ट के सीईओ | 
| पीयूष चावला | क्रिकेटर | 
| पीयूष डडलानी | अभिनेता | 
| पीयूष गुप्ता | डीबीएस बैंक के सीईओ | 
| पीयूष पांडेय | विज्ञापन निर्माता | 
| पीयूष डिमरी | उद्यमी | 
| पीयूष मिश्रा | कवि, लेखक, अभिनेता | 
| पीयूष झा | फिल्म निर्देशक | 
| पीयूष नागर | उद्योगपति | 
‘प’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम
यदि आप अपने बेटे का नाम ‘प’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर कोई यूनिक नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।
| नाम | अर्थ | 
| परिमल (Parimal) | सुगन्ध | 
| परिणत (Parinat) | प्रशंसा के योग्य, प्रसिद्ध | 
| परीक्षित (Parikshit) | महाभारत में अभिमन्यु का पुत्र | 
| पनव (Panav) | राजकुमार | 
| पल्केश (Palkesh) | प्रसन्न | 
| पुण्य (Punya) | शुभ, पवित्र | 
| पलाश (Palash) | एक फूल का पेड़, हरियाली | 
| प्रसून (Prasun) | फूलों का खिलना | 
| प्रेम (Prem) | प्यार, स्नेह | 
| प्रीतम (Pritam) | प्रेमी, परमप्रिय | 
जैसा कि इस आर्टिकल बताया गया है कि पीयूष नाम के लड़के अपने दिल में लोगों के लिए हमेशा आदर और निस्वार्थ भाव से मदद करने के लिए आगे आते है। यही कारण है कि लोग इस नाम को अपने बेटे के लिए चुनते हैं। आज हमने इस नाम के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देने की कोशिश की है और हमें पूरी उम्मीद है कि आपको इस लेख के जरिए अपने बेटे का सही नाम चुनने में मदद जरूर मिलेगी।
यह भी पढ़ें:
ऋषभ नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Rishab Name Meaning in Hindi
आर्यन नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Aaryan/Aryan Name Meaning in Hindi
प्रियांश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Priyansh/Priansh Name Meaning in Hindi
 
                 
		
