प्राची नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Praachi/Prachi Name Meaning in Hindi

आस्था नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल - Aastha Name Meaning in Hindi

हर माता-पिता  का सपना होता है कि उनके बच्चे का नाम भले ही बेटी हो या बेटा सबसे अलग और हटकर होना चाहिए। क्योंकि जब हर कोई इस नाम को सुने तो खुश होकर पूछे कि आखिर इतना बेहतरीन नाम कहा से ढूंढा। एक ऐसा नाम जिसको सुनकर सबको हैरानी हो कि आखिर इस नाम का क्या मतलब है। ऐसे में एक नाम हमारे जहन में आता है वो है ‘प्राची’। जी हाँ यह लड़कियों को दिया जाने वाला एक बेहद ही खूबसूरत और प्यारा नाम है। इस नाम को अपनी बेटी को देकर आप उसके भविष्य को और भी उज्जवल बना सकते हैं। चलिए इससे जुड़ी जरूरी जानकारियों पर भी एक नजर डालते है।

प्राची नाम का मतलब और राशि

प्राची लड़कियों को दिया जाने वाला बेहद ही अच्छा और ट्रेंडिंग नाम है। इस नाम का मतलब खुशबूदार फूल और पूर्व होता है। इसलिए ज्यादातर माता-पिता अपनी बेटी का नाम प्राची रखते हैं। प्राची नाम कन्या राशि में आता है। अगर आप भी अपनी बेटी का नाम प्राची रखना चाहते  है, तो इस लेख को जरूर पढ़े ताकि आप इस नाम से जुड़ी अधिक जानकारी हासिल कर सकें। 

नाम  प्राची
अर्थ  पूर्व दिशा, सुबह
जेंडर  लड़की 
अंक ज्योतिष  1
धर्म  हिन्दू 
राशि  कन्या 
नक्षत्र  उत्तराफाल्गुनी (टे, टो, प, पा, पी)
शुभ दिन  बुधवार 
शुभ रंग  हल्का पीला, हरा, नीला और सफेद 
शुभ रत्न  पन्ना 

प्राची नाम का अर्थ क्या है?

प्राची एक बेहद ही लोकप्रिय नाम है और अगर आप भी अपनी राजदुलारी को ये नाम देते है, तो आपके लिए इसका अर्थ जानना बेहद जरूरी है। प्राची नाम का मतलब पूर्व दिशा या सुबह होता है। इस नाम की लड़कियां हमेशा अपने कल को बेहतर बनाने में लगी रहती हैं और यह भविष्य में बेहतर कलाकार भी बनती हैं। जितना खूबसूरत इनका नाम होता है उतना ही खूबसूरत इसके मतलब का प्रभाव आपकी बेटी पर भी पड़ता है। इस नाम की लड़कियां दूसरों की जिंदगी में अपने व्यक्तित्व की अच्छी छाप छोड़ती हैं।

प्राची नाम का राशिफल   

प्राची नाम कन्या राशि में आता है। कन्या राशि की लड़कियां जीवन में किसी भी चीज से समझौता नहीं करती हैं। ऐसा माना जाता है कि इस राशि की लड़कियां धार्मिक कामों में बेहद आस्था रखती हैं। इतना ही नहीं इनका व्यवहार लोगो के प्रति बेहद दयालु होता है और साथ ही यह अपने आसपास मौजूद जरूरतमंदों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इस राशि से जुड़ी प्राची नाम की महिलाएं भविष्य में बेहतरीन गायिका और लेखिका बन सकती हैं। 

प्राची नाम का नक्षत्र क्या है?

प्राची नाम का नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी है और इस नक्षत्र का चिन्ह चारपाई के पिछले दो पायों को माना जाता है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – टे, टो, प, पा, पी। 

कन्या राशि के हिसाब से प्राची नाम से मिलते-जुलते लड़कियों के अन्य नाम

प्राची नाम सुनने में बहुत अच्छा लगता है और अगर आपके मन में इस नाम को लेकर शंका है तो इससे मिलते-जुलते नाम की लिस्ट हमने तैयार की है उस पर एक नजर डालें। 

नाम   नाम
सांची (Sanchi) प्राशी (Prashi)
प्रांशी (Pranshi) प्राचिका (Prachika)
पंछी (Panchi) साची (Sachi)
प्रचिती (Prachiti) प्रीति (Piti)
प्राणिका (Pranika) प्रतीची (Pratichi)
पंक्ति (Pankti) प्रकृति (Prakruti)
प्रमिति (Pramiti) प्राश्वी (Prashvi)
आर्ची (Archi) रूचि (Ruchi)
प्राक्षी (Prakshi) प्रांजी (Pranji)

प्राची नाम के प्रसिद्ध लोग

प्राची एक बेहद ही लोकप्रिय नाम है और हमने इस नाम की कई प्रसिद्ध महिलाओं के बारे में सुना है, जिनमें से कुछ के बारे में हम आपको बताएंगे। 

नाम  पेशा 
प्राची देसाई अभिनेत्री
प्राची गर्ग लेखिका 
प्राची जोशी जौहर लेखिका
प्राची देवी  धर्म प्रचारक 
प्राची पाठक अभिनेत्री
प्राची यादव  पैरा-कैनोइस्ट 
प्राची पाटणकर  एक्टिविस्ट, लेखिका 
प्राची तेहलान बास्केटबॉल खिलाड़ी
प्राची अग्रवाल युट्यूबर 
प्राची सिन्हा अभिनेत्री

‘प’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

यदि आप अपनी चहेती बेटी के लिए प्राची के अलावा लेकिन ‘प’ अक्षर से ही कोई नाम चुनने के बारे में सोच रहे हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।

नाम अर्थ 
परिधि (Paridhi) दायरा, सीमा
प्रेशा (Presha) भगवान द्वारा मिला गुण 
पूर्वा (Poorva) इससे पहले, वन, पूर्व 
पारु (Paru) सूर्य, अग्नि, देवी पार्वती
पंखुड़ी (Pankhudi) पत्ती
परमेश्वरी (Parmeshwari) देवी दुर्गा
पलक (Palak) आँखों की रक्षा करने वाले बाल 
पुनीता (Punita)  प्यार, पवित्र 
पियूषा (Piyusha) दूध, अमृत 
प्रवर्षा (Pravarsha) बारिश 

 

आपके नाम का मतलब जितना खास होता है उतना ही आपके व्यक्तित्व में निखार आता है। आज हमने प्राची नाम के अर्थ, राशि, नक्षत्र और स्वभाव के बारें में चर्चा की है। ऐसे में अगर आपको लगता है कि आपको अपनी बेटी या किसी रिश्तेदार की बेटी के लिए इस नाम का सुझाव देना बेहतर होगा तो आप हमारा आर्टिकल जरूर पढ़े। ये आपकी नाम रखने में मदद जरूर करेगा।

यह भी पढ़ें:

प्रीति नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Priti Name Meaning in Hindi
ज्योति नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Jyoti Name Meaning in Hindi
खुशी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Khushi Name Meaning in Hindi