शिशु

प्रिंस नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Prince Name Meaning in Hindi

अपने बच्चे को हर माता-पिता किसी राजकुमार से कम नहीं समझते हैं और वो उसे इतना प्यार देते हैं कि बच्चा खुद को राजा समझने लगता है। बात तो तब और खास होगी जब आपके बच्चे का नाम ही उसे खुद को राजकुमार महसूस करने पर मजबूर कर दे। आज हम लड़कों के सबसे स्पेशल नाम ‘प्रिंस’ के बारें में चर्चा करने वाले हैं। आखिर इस नाम की क्या खासियत है और आपको अपने बच्चे का नाम प्रिंस रखने से पहले किन बातों की जानकारी होनी चाहिए, जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें। 

प्रिंस नाम का मतलब और राशि

प्रिंस एक बहुत खास नाम है। इसे सुनकर ही इसका मतलब साफ समझ आता है। प्रिंस का मतलब राजकुमार, शाही परिवार का वारिस आदि होता है। इसके मतलब से ही आप इस नाम के व्यक्ति के व्यक्तित्व का आसानी से पता लगा सकते हैं। बात करें इसकी राशि कि तो यह नाम कन्या राशि में आता है। आगे हम आपको इस नाम के लड़कों के स्वभाव और इससे जुड़ी तमाम जरूरी बातों के बारे में बताएंगे। 

नाम प्रिंस
अर्थ राजकुमार, शाही परिवार का वारिस
जेंडर लड़का
अंक ज्योतिष 11
धर्म हिन्दू
राशि कन्या
नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी (टे, टो, पा, पी)
शुभ दिन बुधवार
शुभ रंग हरा, नीला, हल्का पीला और सफेद
शुभ रत्न पन्ना

प्रिंस नाम का अर्थ क्या है?

प्रिंस लड़कों के उन चुने हुए नाम में से एक है जिसे हर घरवाले और रिश्तेदार पुकारना पसंद करते हैं। प्रिंस नाम देकर वे अपने लाडले को बहुत खास महसूस करते हैं। आपको बता दें कि इस नाम का अर्थ राजकुमार और शाही परिवार का वारिस होता है। प्रिंस नाम के लड़कों का व्यक्तित्व और स्वभाव किसी राजा की तरह ही होता है। ये लोग दूसरों से बहुत ही प्यार से बात करते हैं। हालांकि ये थोड़े से लापरवाह हो सकते हैं लेकिन इनकी मानसिक शक्ति अद्भुत होती है। ये मौके के हिसाब से अपना काम करते हैं। 

प्रिंस नाम का राशिफल

प्रिंस नाम के लोग कन्या राशि में आते हैं। इस राशि के व्यक्ति अपनी चीजों को लेकर बहुत व्यवस्थित होते हैं और हर सामान को अपनी जगह पर ही रखते हैं। प्रिंस नाम के लडकों को संगीत, ब्लॉगिंग, मीडिया, आदि क्षेत्रों में कामयाबी मिल सकती है। ऐसे लोग आकर्षक दिखने और अच्छे कपड़े पहनने का शौक रखते हैं ताकि लोग इन्हें देखें। ये अपनी जिंदगी में हर वो चीज समय के साथ हासिल कर लेते हैं जिनकी इन्हें इच्छा होती है।

प्रिंस नाम का नक्षत्र क्या है?

इस नाम का नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी है इस नक्षत्र का चिन्ह चारपाई के पिछले दो पायों को माना जाता है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से जुड़े अक्षर हैं – टे, टो, पा, पी। 

कन्या राशि के हिसाब से प्रिंस नाम से मिलते-जुलते लड़कों के अन्य नाम

हर माता-पिता अपने बच्चे के लिए प्रिंस नाम जरूर चुनना चाहेंगे लेकिन यदि आप सिर्फ प्रिंस से मिलते-जुलते नाम की तलाश कर रहे हैं तो हमने कुछ नामों की लिस्ट आपके लिए तैयार की है उसे एक बार देखें। 

नाम नाम
प्रिंशु (Prinshu) प्रिंसराज (Princeraj)
प्रियंक (Priyank) प्रांशु (Pranshu)
प्रियांक (Priyaank) प्रिंसवीर (Princeveer)
प्रियांशु (Priyanshu) प्रिंतेष (Printesh)
प्रिनीत (Prinit) प्रीश (Prish)
प्रीत (Prit) प्रितव (Pritav)
प्रियल (Priyal) प्रिनिश (Prinish)
प्रियनक (Priyanak) प्रिय (Priy)
प्रेम (Prem) प्रीतीश (Pritish)
प्रिहान (Prihan) प्रितेश (Pritesh)

प्रिंस नाम के प्रसिद्ध लोग

प्रिंस नाम के कई प्रसिद्ध व्यक्ति मौजूद हैं, जिनमें से कुछ के बारे में हम आपको बताएंगे। आप नीचे दी गई टेबल में उनके नाम समेत उनके पेशे के बारे में भी जान सकते हैं।

नाम पेशा
प्रिंस राज सांसद
प्रिंस गुप्ता अभिनेता और डांसर
प्रिंस नरूला मॉडल और अभिनेता
प्रिंस कश्यप म्यूजिक आर्टिस्ट
प्रिंस सेसिल तेलुगु अभिनेता

‘प’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

अगर आप प्रिंस के अलावा भी अपने बेटे का ‘प’ अक्षर से कोई यूनिक नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट पर एक नजर डालें।

नाम अर्थ
परीक्षित (Parikshit) महाभारत में अर्जुन पुत्र अभिमन्यु का बेटा
परिणत (Parinat) प्रसिद्ध, जिसे सब जाने
परितोष (Paritosh) खुशी, हर्ष
परिन (Parin) भगवान गणेश का रूप
पल्लव (Pallav) नया पत्ता
पल्विष (Palvish) साहसी
पावन (Paavan) पवित्र, शुद्ध
प्रचेतस (Prachetas) ऊर्जा
प्रत्यांश (Pratyansh) संयुक्त, एकत्रित
परिमन (Pariman) प्रचुर, सबसे अच्छा

अपने घर के राजा बेटे का प्रिंस नाम रखना दूसरे बेहतरीन नामों में से सबसे अच्छा सुझाव है। यदि आपके दिमाग में भी ये नाम था तो हमने ये पूरी कोशिश की है कि आप इस नाम के बारे में अधिक से अधिक जान लें ताकि आपको अपने बेटे का नाम रखते वक्त या किसी को सलाह देते वक्त कोई संकोच न हो। 

यह भी पढ़ें:

ऋषभ नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Rishab Name Meaning in Hindi
अंकित नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Ankit Name Meaning in Hindi
अनिल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anil Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

4 days ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

4 days ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

1 week ago

रामायण की कहानी: क्या सीता मंदोदरी की बेटी थी? Ramayan Story: Was Sita Mandodari’s Daughter In Hindi

रामायण की अनेक कथाओं में से एक सीता जी के जन्म से जुड़ी हुई भी…

1 week ago

बदसूरत बत्तख की कहानी | Ugly Duckling Story In Hindi

यह कहानी एक ऐसे बत्तख के बारे में हैं, जिसकी बदसूरती की वजह से कोई…

1 week ago

रामायण की कहानी: रावण के दस सिर का रहस्य | Story of Ramayana: The Mystery of Ravana’s Ten Heads

यह प्रसिद्द कहानी लंका के राजा रावण की है, जो राक्षस वंश का था लेकिन…

1 week ago