In this Article
जब लड़की का जन्म होता है तो कहा जाता है कि घर में लक्ष्मी का रूप आया है। माता-पिता से लेकर बाकी घरवाले, रिश्तेदार, सबकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं होता है और हर कोई नवजात को अपने-अपने दिए नामों से पुकारने लगता है। लेकिन यह हर किसी का प्यार जताने एक तरीका होता है। असली चैलेंज तो तब शुरू होता है जब बच्ची के लिए नाम ढूंढना शुरू किया जाता है। हर कोई चाहता है उनकी लाडली का नाम बहुत ही प्यारा और सबसे अलग हो, जो पुकारने में भी आसान हो और उसका अर्थ भी बहुत अच्छा हो।
मनीषा नाम का मतलब और राशि
आपके घर में नन्ही सी परी ने जन्म लिया हो तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठता है। ऐसे में उसको एक खास नाम देना ही पूरे परिवार का मकसद होता है। आपकी फूल सी बच्ची के लिए मनीषा नाम एक बेहतरीन सुझाव होगा। मनीषा नाम का मतलब प्रतिभाशाली और बुद्धिमान व्यक्ति होता है। वहीं इसकी राशि की बात करें तो यह नाम सिंह राशि में आता है। इस नाम को सही तरीके से जानने के लिए आपका इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।
| नाम | मनीषा | 
| अर्थ | प्रतिभा, बुद्धि, इच्छा | 
| जेंडर | लड़की | 
| अंक ज्योतिष | 11 | 
| धर्म | हिन्दू | 
| राशि | सिंह | 
| नक्षत्र | मघा (मा, मी, मू, मे) | 
| शुभ दिन | रविवार | 
| शुभ रंग | सफेद, नारंगी और सुनहरा | 
| शुभ रत्न | माणिक्य | 
मनीषा नाम का अर्थ क्या है?
मनीषा नाम लड़कियों का हमेशा से ही एक लोकप्रिय, प्यारा और आज भी ट्रेंडिंग ऐसा नाम रहा है। इसके अर्थ को जानने के बाद कई लोग चाहे माता-पिता हों या रिश्तेदार, इस नाम को रखने का सुझाव सबको देते हैं। मनीषा का मतलब – प्रतिभा और बुद्धि होता है। इस नाम की लड़कियां अपने नाम के मतलब की तरह ही बेहद समझदार और प्रतिभा से भरी हुई होती हैं। मनीषा नाम की लड़कियां विश्वास करने के लायक होती हैं। ये इतनी ईमानदार होती हैं कि बिना किसी अपेक्षा के इनसे जुड़े लोगों की मदद करने के लिए तैयार रहती हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये हर स्थिति में खुद को ढाल लेती हैं।
मनीषा नाम का राशिफल
मनीषा नाम की राशि सिंह है। इस राशि की लड़कियां हर काम को बड़े आत्मविश्वास के साथ और बड़े पैमाने पर करने वाली होती हैं। ये लड़कियां दिल खोलकर बात करती हैं और दूसरों की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। ये किसी भी काम से पीछे नहीं हटती हैं। इस नाम की लड़कियां दूसरों पर न तो अन्याय करेंगी और ना ही किसी प्रकार के अन्याय को सहन करेंगी, ये इनके स्वभाव में रहता है।
मनीषा नाम का नक्षत्र क्या है?
इस नाम का नक्षत्र मघा है और इस नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह राज सिंहासन को माना जाता है। मघा नक्षत्र से जुड़े अक्षर हैं – मा, मी, मू, मे।
सिंह राशि के हिसाब से मनीषा नाम से मिलते-जुलते लड़कियों के अन्य नाम
मनीषा अपने में ही बेहद प्यारा नाम है लेकिन फिर भी आप इस नाम से मिलते-जुलते किसी और नाम को चुनना चाहते हैं, तो ऐसे में हमने कुछ खास नामों की एक सूची तैयार की है।
| नाम | नाम | 
| मंशा (Mansha) | निशा (Nisha) | 
| मनिला (Manila) | मायशा (Maysha) | 
| मोनिषा (Monisha) | मंजूषा (Manjusha) | 
| मिलिशा (Milisha) | मितिशा (Mitisha) | 
| मनसा (Manasa) | नितिशा (Nitisha) | 
| मानसिका (Manasika) | मंदना (Mandana) | 
| मालसा (Malasa) | मलिश्का (Malishka) | 
| मंदिता (Mandita) | (मनीषी) Manishi | 
| मनीषिता (Manishita) | मनिका (Manika) | 
| मनिया (Maniya) | मंतिका (Mantika) | 
| मरीषा (Marisha) | मोहिषा (Mohisha) | 
| मोक्षा (Moksha) | अनिशा (Anisha) | 
मनीषा नाम के प्रसिद्ध लोग
मनीषा नाम कई ऐसी मशहूर महिलाएं हैं जिन्होंने अपने काम की वजह से बहुत नाम कमाया है, तो चलिए उनमें से कुछ चुनिंदा लगों के बारे में जानते हैं।
| नाम | पेशा | 
| मनीषा कोइराला | फिल्म अभिनेत्री | 
| मनीषा पारेख | पेंटर | 
| मनीषा मल्होत्रा | टेनिस खिलाडी | 
| मनीषा टांक | ब्रिटिश न्यूज एंकर | 
| मनीषा कल्याण | फुटबॉल खिलाड़ी | 
| मनीषा चौधरी | राजनेता | 
| मनीषा गिरोत्रा | इन्वेस्टमेंट बैंकर | 
| मनीषा मल्होत्रा | टेनिस खिलाड़ी | 
| मनीषा गुलयानी | कथक नृत्यांगना | 
| मनीषा ईराबातिनि | गायिका | 
‘म’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम
यदि आप भी मनीषा नाम जैसे ही ‘म’ अक्षर के नाम की तलाश कर रहे हैं और अपनी बेटी का कुछ अलग सा नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट पर एक नजर डालें।
| नाम | अर्थ | 
| मनस्वी (Manasvi) | कोमलता | 
| मिश्का (Mishka) | प्यार का तोहफा, आदर | 
| माधवी (Madhavi) | खूबसूरत फूलों की लता | 
| मंजुला (Manjula) | आकर्षक | 
| मान्या (Manya) | सम्मान के योग्य, आदरणीय | 
| महिमा (Mahima) | महानता, गौरवशाली | 
| मिताली (Mitali) | सुन्दर | 
| मायरा (Mayra) | प्रशंसनीय, अनुकूल | 
| माहिरा (Mahira) | कुशल | 
| मृदुला (Mrudula) | कोमल | 
हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख के जरिए आपको मनीषा नाम से जुड़ी सभी जरूरी बातें और जानकारी मिल गई होंगी। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी बेटी का भविष्य भी इसके नाम के मतलब की तरह उज्जवल हो तो आप उसका नाम मनीषा रख सकते हैं या फिर उससे ही मिलता-जुलता कोई दूसरा नाम।
यह भी पढ़ें:
निधि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nidhi Name Meaning in Hindi
साक्षी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sakshi Name Meaning in Hindi
शिवानी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shivani Name Meaning in Hindi
                
		
















