शिशु

मनोज नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Manoj Name Meaning in Hindi

जब भी पेरेंट्स अपने बच्चे के लिए नाम चुनने की प्रक्रिया शुरू करते हैं, तो इस कशमकश में आकर फंस जाते हैं कि आखिर ढेर सारे अच्छे नामों में कौन सा एक सबसे बेहतरीन नाम चुना जाए? क्योंकि दुनिया भर में न जाने कितने नामों के विकल्प मौजूद हैं और उन सभी में से अपने बच्चे का नाम चुनना एक बहुत बड़ी चुनौती होता है। यह काम सुनने में जितना आसान लगता है उतना ही हकीकत में मुश्किल होता है। हर माँ-बाप का सपना अपने बच्चे को बेहतर नाम देने का होता है ताकि जीवन भर जो नाम उसके साथ रहे वो उसको आने वाली मुसीबतों और कठिनाइयों का सामना करने में मदद करे। मनोज बहुत ही सरल और सुलझा हुआ नाम है और आप इस नाम को बेझिझक अपने बच्चे के लिए चुन सकते हैं। मनोज नाम से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां हमने आर्टिकल में विस्तार में बताई है जैसे कि इसका अर्थ, राशिफल, नक्षत्र और इस नाम से जुड़े व्यक्तियों का व्यक्तित्व कैसा होगा।  

मनोज नाम का मतलब और राशि

लड़कों को अक्सर माता-पिता बेहद ही सरल और सुलझा हुआ नाम देने की कोशिश करते हैं। ऐसा माना जाता है कि नाम जितना सरल हो व्यक्ति का स्वभाव भी उतना सरल और सुलझा हुआ रहता है। मनोज उन्हीं नामों में से एक है। वैसे तो यह नाम बहुत आम है लेकिन इसका अर्थ इसे खास बनाता है। मनोज नाम का अर्थ मन से निकला हुआ. प्यार, भक्ति, दुआ आदि होता है। इस नाम का मतलब जानकर आप जरूर अपने बेटे के लिए इस नाम का चुनाव कर सकते हैं। चूंकि मनोज नाम की शुरुआत ‘म’ अक्षर से होती है तो यह सिंह राशि के अंतर्गत आता है। इस नाम से जुड़े व्यक्तियों के स्वभाव को ढंग से जानने और उनके व्यक्तित्व को समझने के लिए लेख को आगे जरूर पढ़ें। 

नाम मनोज
अर्थ मन से निकला हुआ, प्रेम, भक्ति, दुआ
जेंडर लड़का
अंक ज्योतिष 8
धर्म हिन्दू
राशि सिंह
नक्षत्र मघा (म़ा, मी, मू, मे)
शुभ दिन रविवार
शुभ रंग नारंगी, सफेद और पीला
शुभ रत्न मूंगा और पुखराज

मनोज नाम का अर्थ क्या है?

मनोज नाम लड़कों का बहुत ही प्यारा और सदाबहार नाम है। इसके अर्थ को जानने के बाद कई लोग चाहे माता-पिता हो या कोई रिश्तेदार इस नाम को रखने का सुझाव सबको देते हैं। मनोज का मतलब मन का प्यार, भक्ति, दुआ आदि होता है। इस नाम के लड़के अपने नाम के मतलब की तरह ही बेहद समझदार और कई तरह की प्रतिभाओं से भरे हुए होते हैं। मनोज नाम के व्यक्तियों पर आप आंख बंद कर के विश्वास कर सकते हैं। इस नाम के व्यक्तियों की ईमानदारी के चर्चे हर जगह होते हैं और ये बिना किसी अपेक्षा के इन से जुड़े लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत है कि ये हर स्थिति में खुद को ढाल लेते हैं। 

मनोज नाम का राशिफल

मनोज नाम की राशि सिंह है। इस राशि के लड़के हर काम को बड़े आत्मविश्वास के साथ और बड़े पैमाने पर करते हैं। मनोज नाम के व्यक्तियों को बात करने का बहुत शौक होता है और ये हर किसी से दिल खोलकर बात करते हैं। ये दूसरों की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनका दिमाग भी काफी तेज होता है और किसी भी काम को करने से यह पीछे नहीं हटते हैं। ये लड़के दूसरों पर न तो अन्याय करते हैं और ना ही किसी प्रकार के अन्याय को सहन करेंगे, ये इनके स्वभाव में रहता है।

मनोज नाम का नक्षत्र क्या है?

मनोज नाम का नक्षत्र मघा है और ज्योतिष के अनुसार मघा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह राज सिंहासन को माना जाता है। मघा नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – मा, मी, मू, मे। 

सिंह राशि के हिसाब से मनोज नाम से मिलते-जुलते लड़कों के अन्य नाम

मनोज जैसे नाम को चुनना आपका सबसे बेहतरीन फैसला होगा लेकिन फिर भी यदि आपके दिमाग में इस नाम से मिलते-जुलते नाम रखने का विचार आ रहा है, तो टेंशन न लें हमने आपके लिए इससे मिलते-जुलते नामों की लिस्ट तैयार की है। एक नजर उस पर जरूर डालें।  

नाम नाम
मानव (Manav) मनु (Manu)
मनांक (Manaank) मनज (Manaj)
मनस्यु (Manasyu) मनय (Manay)
मनोजय(Manojay) मनुज(Manuj)
मनल्प (Manalp) मंजुल (Manjul)
मनन (Manan) मनोजीत (Manojit)
मनोर (Manor) मंजय (Manjay)
मंतय (Mantay) मंदार (Mandar)
माधव (Madhav) मनजीत (Manajit)
मनीष (Manish) मनोहर (Manohar)
मनोतेज (Manotej) मनोरथ (Manorath)
मंतोष (Mantosh) मनोनीत (Manonit)

मनोज नाम के प्रसिद्ध लोग

मनोज नाम के कई प्रसिद्ध व्यक्ति हैं जिनसे प्रभावित होकर माता-पिता अपने बच्चे को ये नाम देते हैं। चलिए उन्हीं कुछ लोगों के बारे में आपको बताते हैं जिन्होंने लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई है।

नाम पेशा
मनोज कुमार अभिनेता
मनोज सिन्हा जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल
मनोज बाजपेयी अभिनेता
मनोज तिवारी राजनेता, गायक और अभिनेता
मनोज जोशी अभिनेता
मनोज मुंतशिर गीतकार, कवी, लेखक
मनोज भार्गव भारतीय-अमेरिकी अरबपति उद्योगपति
मनोज गौर उद्योगपति
मनोज कुमार पांडे कारगिल युद्ध में शहीद परमवीर चक्र विजेता सैन्य अधिकारी
मनोज प्रभाकर पूर्व क्रिकेटर

‘म’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

यदि आपका मानना है कि आपके होने वाले बच्चे के लिए ‘म’ अक्षर फायदेमंद साबित होगा और इसी वजह से आप अपने बेटे का नाम ‘म’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर कोई यूनिक नाम रखना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताए गए नामों को ध्यान से जरूर देखें। 

नाम अर्थ
माधव (Maadhav) भगवान कृष्ण का एक और नाम
मुकुल (Mukul) कली
मृगेंद्र (Mrigendra) शेर
मौलिक (Maulik) महत्वपूर्ण, अमूल्य
माणिक (Manik) रत्न, लाखों में एक
मलय (Malay) चंदन, सुगंधित, एक पर्वत
मल्हार (Malhar) एक राग
मिरांश (Miraansh) समुद्र का छोटा हिस्सा
मेहुल (Mehul) वर्षा, मेघ
मिशित (Mishit) मधुर व्यक्तित्व वाला

हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख के जरिए आपको मनोज नाम से जुड़ी सभी जरूरी बातें और जानकारी मिल गई होंगी। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बेटे का भविष्य भी इसके नाम के मतलब की तरह उज्जवल हो तो आप उसका नाम मनोज रख सकते हैं या फिर उससे ही मिलता-जुलता कोई दूसरा नाम भी रख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

अंकित नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Ankit Name Meaning in Hindi
विवेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vivek Name Meaning in Hindi
हिमांशु नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Himanshu Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

मिट्टी के खिलौने की कहानी | Clay Toys Story In Hindi

इस कहानी में एक कुम्हार के बारे में बताया गया है, जो गांव में मिट्टी…

4 days ago

अकबर-बीरबल की कहानी: हरा घोड़ा | Akbar And Birbal Story: The Green Horse Story In Hindi

हमेशा की तरह बादशाह अकबर और बीरबल की यह कहानी भी मनोरंजन से भरी हुई…

4 days ago

ब्यूटी और बीस्ट की कहानी l The Story Of Beauty And The Beast In Hindi

ब्यूटी और बीस्ट एक फ्रेंच परी कथा है जो 18वीं शताब्दी में गैब्रिएल-सुजैन बारबोट डी…

4 days ago

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

2 weeks ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

2 weeks ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago